Daily News

Saturday, 23 May 2020

NT24 News : रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन ने किया पुलिस....

रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन ने किया पुलिस 
अफसरों को सम्मानित
एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार
चंडीगढ़ 
सैक्टर 37 कालोनी में आज रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के द्वारा इलाके के पुलिस अफसरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सतपाल सेठी प्रधान मंडल 8 भाजपा, कृष्ण कांत महामंत्री मंडल 8, भाजपा नेहा अरोड़ा वाइस प्रधान भाजपा महिला मोर्चा हरभजन सिंह, प्रधान गुरूद्वारा कमेटी, दलजीत सिंह प्रधान, बलबीर सिंह वाइस प्रधान, राज रानी सरोज गुलशन वर्मा स्नेह तथा इलाके के अन्य निवासी मौजूद रहे। सतपाल सेठी ने इस मौके पर कहा कि पुलिस के द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं तथा जनता को उन के निर्देशों को मानना चाहिए। कृष्ण कांत व नेहा अरोड़ा ने पुलिस का और इलाका निवासियों का धन्यवाद किया और कहा कि करोना के खिलाफ इस लड़ाई में लोगों के सहयोग से अवश्य ही हम जितेंगे। इस मौके पुलिस वालों को पुष्प हार दिए गए।

2 comments: