Daily News

▼

Sunday, 27 May 2018

आयुर्वेदिक व नैचरोपैथी द्वारा उपचार - शिविर का आयोजन


वैलफेयर सोसाईट ने किया आयुर्वेदिक व नैचरोपैथी उपचार  शिविर का आयोजन 

विनय कुमार 
चंडीगढ़
गांधी मारक भवन, सैटर 16, चंडी़गढ़ में जीवन संचार वैलफेयर सोसाईट के मार्गदर्शन में शुगर को जड़ से कन्ट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक व नैचरोपैथी उपचार  शिविर लगाया गया। इस शिविर में ६७२ लोगों ने लाभ उठाया। एंव ५०० से अधिक लोगों की फ्री शुगर टेस्ट किया गया|  शुगर एक ऐसी बिमारी जिससे देश की करीब आधी आबादी पीड़ित है | इसी शुगर रोग को कंट्रोल करने का दावा चंडीगढ़ की जीवन संचार वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी के द्वारा किया गया है | दरअसल यह सोसाइटी पिछले काफी समय से आयुर्वेदिक ओषधियो के माध्यम से शुगर रोगियों की शुगर को कंट्रोल करने का निशुल्क काम कर रही है | देश को शुगर रोग से मुक्त करवाने के उदेश्य से रविवार को चंडीगढ़ में इस सोसाइटी की तरफ से मुफ्त शुगर कैंप का भी आयोजन किया गया | जिसमे शुगर रोगियों का चैकअप करने के पश्चात उन्हें निशुल्क दवाइया भी उपलब्ध करवाई गयी | इस कैंप में पार्षद गुरबक्श रावत ने जहां बतौर मुख्यातिथि शिरकत की वही पार्षद महोदय ने अपना शुगर चैकअप भी करवाया |तथा बोर्ड ऑफ आयुर्वेदिक पंजाब के रिजिस्ट्रार डॉ. संजीव गोयल भी उपस्थित रहें    
      सोसाइटी के इस सोशल कॉज को लेकर पार्षद गुरबक्श रावत का कहना था कि आयुर्वेद इंसान को कुदरत का दिया एक वरदान है और जीवन संचार वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी तथा गाँधी स्मारक भवन सैक्टर 16ए, चण्डीगढ़ की देश को शुगर रोग मुक्त करने की मुहीम इसके रोगियों के लिये आशा की एक किरण है | वरदान आयुर्वेदिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष गोयल का कहना था कि आयुर्वेदिक ओषधियो का इस्तेमाल अगर सही ढंग एवं सही विधि से किया जाये तो यह कई लाईलाज़ बीमारियों को कंट्रोल करने एवं जड़ से ख़तम करने में सहायक साबित हो सकता है | जीवन संचार वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी की तरफ से देश को शुगर मुक्त करने की मुहिम में यह कैम्प एक पायदान है।इसके साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में भी रोगियों के मिट्टी लेप भी निःशुल्क कराया गया कुल ६७२ लोगो ने शिविर का लाभ उठाया। इस दवाई का कोई साइड इफ़ेक्ट भी नही है बस कुछ ऐतिहात बरतने की जरूरत है ।

No comments:

Post a Comment