Daily News

Friday, 15 June 2018

कमलम में सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन


कमलम में सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन

एन टी24 न्यूज़
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के सूचना व् प्रोद्योगिकी  विभाग द्वारा आज पार्टी कार्यालय कमलम् में सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया | इस कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने इसमें विशेष रूप से हिस्सा लिया | कार्यशाला की जानकारी प्रदान करते हुए प्रदेश महासचिव चन्द्र शेखर ने बताया कि इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रदेश प्रवक्ता आदि ने भाग लिया | इसमें विभाग के संयोजक दीपक मल्होत्रा व इंदरजीत ने उपस्थित सभी लोगों को सोशल मीडिया के टूल्स को प्रयोग करने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की | उन्होंने बताया कि एकसाथ उपस्थित सभी लोगों को सूचना व् प्रोद्योगिकी  विभाग के वक्तायों ने फेसबुक, ट्विटर, व्ह्ट्सएप्प एवं सोशल मीडिया से सम्बंधित अन्य प्लेटफार्म के बारे में प्रयोग करने की तकनीक की जानकारी प्रदान की| गौरतलब है कि इस मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को नरेन्द्र मोदी एप के साथ भी सीधा जोड़ा गया और उनको इसके इस्तेमाल का आहवान भी किया गया | इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने सोशल मीडिया पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आज के दौर में सूचना के अन्य माध्यमों के साथ साथ सोशल मीडिया का भी हमारी जिंदगी में अहम् भूमिका है | आज समूची दुनिया मोबाइल में सिमट कर रह गई है | एंड्राइड मोबाइल हैंडसेट ने दुनिया में तकनीकी स्तर पर क्रान्ति ला दी है | अब आप पलक झपकते दूर दराज बैठे लोगों से तकनीक के माध्यम से जुड़ सकते हैं और आपातकाल में किसी को भी तुरंत मदद प्रदान कर सकते हैं | उन्होंने सोशल मीडिया के गुणों और उसके दोषों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की और साथ ही उपस्थित सभी लोगों का आहवान किया कि यदि तकनीक का प्रयोग सही ढंग और साफ़ नीयत से किया जाये तो सही मायने में सूचना के आदान व् प्रदान में सहजता होगी और जिस मिशन के लिए तकनीक को शुरू किया गया था उस से विश्व का भला होगा |

No comments:

Post a Comment