Daily News

Saturday, 8 September 2018

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मकानों को सील किये जाने के विरोध में कालोनी निवासियों ने दिया धरना प्रदर्शन


चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मकानों को सील किये जाने के विरोध में कालोनी निवासियों ने दिया धरना प्रदर्शन
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
    मकानों को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सील किये जाने के विरोध में सेक्टर 25 की कालोनी केस्थानीय निवासियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया | उनकी समस्याओं और मांगों को सुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने धरने प्रदर्शन पर बैठे लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना | स्थानीय निवासियों ने संजय टंडन को बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन यदि इस प्रकार से उनके मकानों को सील करता रहेगा तो गरीब व्यक्ति कहाँ रहेगा | वे लोग मेहनत मजदूरी करके अपने घरों का गुजर बसर करते हैं | ऐसे में यदि किसी की छत नहीं रहेगी तो असहाय व्यक्ति कहाँ रहेगा| उन्होंने आग्रह किया कि प्रशासन की ऐसी कार्यवाही को तुरंत प्रभाव से रोका जाए | उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है और इस समस्या को हल करवाने के लिए पार्टी के महासचिव प्रेम कौशिक के नेतृत्त्व में एक प्रतिनिधिमंडल बीते मंगलवार को चंडीगढ़ के प्रशासक परिमल राय और उपयुक्त अजीत बाला जी जोशी से मिला था और उनको प्रशासन द्वारा मकानों को सील करने की कार्यवाही को रुकवाने के लिए कहा गया था | साथ ही भविष्य में यहाँ के निवासियों को सील नोटिस न भेजने का आग्रह किया था | जिसको प्रशासन ने स्वीकार कर लिया और भविष्य में ऐसी कार्यवाही न करने का भरोसा दिया है | साथ ही श्री टंडन ने कहा कि कालोनीवासियों की अन्य मांगों के बारे में भी चंडीगढ़ प्रशासन से बातचीत जारी है और निकट भविष्य में उन समस्याओं को अतिशीघ्र हल कर लिया जायेगा |
      प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के आश्वासन के उपरान स्थानीय लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ने लगी और लोगों ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर उनके साथ जिला नंबर 2 के अध्यक्ष रवि कान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशअध्यक्ष कृष्ण कुमार, भास्कर कालोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा राजिन्द्र नीतू और मनोनीत पार्षद सचिन लोहटिया उपस्थित थे |


No comments:

Post a Comment