Daily News

Friday, 10 April 2020

NT24 News : दीपक शर्मा व माता चिंतपूर्णी ने आठवें दिन बांटा लंगर .......

दीपक शर्मा व माता चिंतपूर्णी ने आठवें दिन बांटा लंगर
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़
नेशनल करप्शन कंट्रोल एंड हुमन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के नेशनल चेयरमैन व उद्योगपति दीपक शर्मा व माता चिंतपूर्णी शिव मंदिर सेक्टर 32 के सदस्य कश्मीरी लाल राजकुमार के द्वारा आज लगातार आठवें दिन दिनांक औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में रही हर एक लेबर तक खाना पहुचाने का प्रयास कर रहे हैं। दीपक शर्मा  ने बताया  की इंडस्ट्रियल एरिया  के उद्योगपति  मित्रों की सहयोग से इंडस्ट्रियल एरिया  फेस -2 फैक्ट्रियों में रह रही लेबर तक  खाना  पिछले 8 दिन से  लगातार पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया  कि आज नौवें दिन हमारे द्वारा फैक्टरी नंबर 900, 800, 700,  600, 500 ,1-40 , 3100 नम्बरों के आसपास  की, बीटबॉक्स के आसपास,  सारे ट्रांसपोर्टर  के आसपास , घोड़े वालों को पासपोर्ट ऑफिस के आसपास तकरीब 95% इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2   कवर किया जाता हैं। आज लगभग 295 लेबर के लोगों तक खाना पहुंचाया। और इसके साथ साथ शिव मंदिर, सेक्टर 47,  सेक्टर 45,  मलोया, सेक्टर 29 और आज सेक्टर 31 के सर्वेंट हाउस में भी दिया।  आज टोटल 565 खाने लोगों तक पहुचाये। और आने वाले 14 अप्रैल तक रोजाना भोजन पहुचाने का प्रयास करगें। दीपक शर्मा ने बताया कि वह उद्योगपति होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी में टैनामेंट कॉलोनी प्रकोष्ठ के स्टेट कन्वीनर भी है।

No comments:

Post a Comment