Daily News

Wednesday, 8 July 2020

NT24 News : भगवान बुद्ध क़ी प्रतिमा के अपमान पर चंडीगढ़ कॉंग्रेस नें ......

भगवान बुद्ध क़ी प्रतिमा के अपमान पर चंडीगढ़  कॉंग्रेस नें किया मौन प्रदर्शन: तिवारी
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़
चंडीगढ़ कॉंग्रेस प्रदेश महामंत्री शशि शंकर  तिवारी के नेतृत्व मे सुखना झील मे जो चंडीगढ़ प्रशासन के तरफ से भगवान बुद्ध क़ी प्रतिमा लगाई गई हैं। वह पूरी तरह खंडित हो चुकी हैं। और वही चारों तरफ से ग्रिल ना होने के कारण लोग जूते चप्पल पहनकर भी मूर्ति के आस पास घूमते रहते हैं, जिस से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँच रहा हैं। जहाँ पूरी दुनिया नें भगवान बुद्ध नें शाँति का संदेश दिया वही प्रशासन नें भगवान बुद्ध क़ी प्रतिमा लगवाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया । वहीं इसकी क़ी देख रेख ना होने के कारण  इस प्रतिमा का अनादर हो रहा हैं जो चंडीगढ़ कॉंग्रेस इसको बर्दाश्त नही करेगी। एस. एस तिवारी नें चंडीगढ़ के प्रशासक श्री वी. पी सिंह बदननौर एवं सलाहकार श्री मनोज परिडा से मांग किया क़ी जल्द से जल्द खंडित प्रतिमा को बदल कर संगमरमर क़ी प्रतिमा लगाई जाए। और उसके  चारो तरफ ग्रिल लगवाई जाए। जिस से क़ी भगवान बुद्ध क़ी प्रतिमा का किसी भी रूप से निरादर ना हो। वही तिवारी नें कहाँ क़ी भाजपा नेता हर बात मे भगवान के नाम पर वोट मांगने वालों के नाक के नीचे भगवान बुद्ध की प्रतिमा का इतना बड़ा अपमान हो रहा है लेकिन भाजपा नगर सांसद,मेयर, पार्षद एवं अन्य कोई भी नेता बोलने को तैयार नही हैं। इस मौन प्रदर्शन मे मुख्य रूप से उपस्थित यादविंदर मेहता प्रदेश सचिव कॉंग्रेस-इंचार्ज IT सेल, युवा कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार, कॉलोनी सेल प्रदेश अध्यक्ष मुकेश राय, दीपक लूभाना, सनी, रवि, अरविंद सिंह, लेखपाल,संतोष मिश्रा, रमेश शर्मा, धीरज कुमार गुप्ता, अजय पाण्डे, शमशेर लोहटीया, अमित तिवारी,सोनू पाल,संजीव लूभाना,राम निवास शर्मा, सत्यपाल इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment