Daily News

Sunday, 11 October 2020

NT24 News : राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष का चंडीगढ़.........

 राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष का चंडीगढ़ पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का चंडीगढ़  पहुंचने पर चंडीगड़ भाजपा द्वारा महामंत्री रामवीर भट्टी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।  तत्पश्चात नया पदभार संभालने  के बाद पहली बार चंडीगढ़  आगमन पर राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का  पार्टी कार्यालय कमलम में अभिनंदन  किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तरूण चुघ ने चंडीगढ़ भाजपा का धन्यवाद किया और  कहा कि मैंने एक बूथ कार्यकर्ता के तौर पर अपना सफर शुरू किया था। जहाँ से चल कर आज इस पद पर पहुंचा हु । देश मे सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतना मान सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठापूर्वक निभाने का प्रण लिया है और इसी प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति समर्पित रहना चाहिए पार्टी कब किसको शिखर पर ले जाये कोई कह नही सकता। भाजपा एक परिवार की पार्टी नही जहाँ केवल एक परिवार के सदस्यों को ही सम्मान मिलता है बल्कि यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमे प्रत्येक  साधारण कार्यकर्ता को भी  सम्मान मिलता है। इस अवसर पर चंडीगड़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने तरुण चुघ के राष्ट्रीय महामंत्री बनाये जाने पर बधाई दी व खुशी जताई उन्होंने तरुण चुघ के साथ किये गए काम को याद किया कि विद्यार्थी परिषद में दोनों ने मिलकर संगठन के लिए काम किया है। इस अवसर पर भजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टण्डन, महामंत्री संगठन दिनेश कुमार, महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, सहित सभी प्रदेश पदाधिकारीजिलाध्यक्ष, मोर्चाअध्यक्ष, व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment