Daily News

Tuesday, 12 January 2021

NT24 News : नगर निगम महापौर और भाजपा नेताओं ने ......

 नगर निगम महापौर और भाजपा नेताओं ने चंडीगढ़ प्रशासक से की शिष्टाचार भेंटवार्ता

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

नगर निगम में महापौर, वरिष्ठ महापौर और उप महापौर के चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जीत के उपरान्त भारतीय जनता पार्टी  अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी, महापौर रविकांत शर्मा, वरिष्ठ उप महापौर महेश इंद्र सिंह सिद्धू और उप महापौर फर्मीला देवी ने  चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनौर से शिष्टाचार भेंटवार्ता की | प्रशासक बदनौर ने इस जीत के लिए प्रदेश अध्यक्ष सूद और बाकी सभी को भी बधाई प्रदान की और साथ ही आशा व्यक्त की कि इनके नेतृत्व  में नगर निगम में विकास के कार्यों में और अधिक तीव्रता आएगी | इस शिष्टाचार भेंटवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने हाउसिंग बोर्ड के मकानों के निवासियों और गांव के निवासियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत रूप से बात की | उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रह रहे लोगों को आये दिन कई समस्याओं से झूझना पड़ रहा है | उनकी समस्यायों  को समझते हुए उनकी जायज मांगों को हल करवा कर उन्हें राहत प्रदान की जाये और हाउसिंग बोर्ड द्वारा दिए जा रहे नोटिस से उन्हें जो परेशानी हो रही है उसको हल किया जाये | गाँवों की विभिन्न समस्याओं पर उन्होंने प्रशासक को अवगत करवाया कि गाँवों में विकास के कार्यों को गतिमान करने हेतु विशेष फण्ड को जारी करवाया जाये  और साथ ही गांववासी पानी के बिल अधिक आने से भी खासा परेशां हैं | भारी भरकम बिल को भरने में गांववासी असमर्थ हैं | अतः उनको इन बिल पर राहत प्रदान की जाये | आये हुए लोगों की बातों को सुनने के उपरान्त प्रशासक वी पी सिंह  बदनौर ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही प्रशासन और नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारीयों से इन समस्याओं के  करेंगे और जल्द ही इन समस्याओं को हल भी करवाएंगे |

No comments:

Post a Comment