डड्डू माजरा में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ द्वारा जरूरतमंद लोगों में बांटा सुखा राशन
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़ 
चंडीगढ़ के डड्डू माजरा इलाके में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति
संगठन चंडीगढ़  द्वारा जरूरतमंद लोगों को
सुखा राशन बांटा गया। इसके साथ ही कोविड-19 को लेकर
एहतियात के तौर पर बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी जागरूक किया गया और मास्क
बांटे गए।  राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन के
राष्ट्रीय संयोजक  संजय अरोड़ा और
राष्ट्रीय  महिला अध्यक्ष सरिता अरोड़ा जी
के दिशा निर्देश तले राष्टीय हिंदू शक्ति संगठन चंडीगढ़ की प्रदेश संयोजक रश्मि
पूनिया जी की अगुवाई में यहां  राशन और
मास्क वितरित किया गया। इस कार्यकम में चंडीगढ़ की उप मेयर एवं क्षेत्र
पार्षद  फर्मिला सिंह जी बतौर   मुख्या अतिथि उपस्थित रहीं  । इस कार्यक्रम में  राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़  के 
अध्यक्ष डा हिमांशु पुनिया जी,महिला अध्यक्ष
मोनिका भारद्वाज जी,
उपाध्यक्ष प्रीती जैन ,सागर ठाकुर , सागर,मयंक,साहिल एवं संगठन के अन्य सम्मानीत्त पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
।इस  कार्यकम में उपस्थित लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए कोविड वैक्सीनेशन लगाने 
और डबल मास्क पहनने  के लिए प्रेरित
किया गया।

No comments:
Post a Comment