Daily News

Wednesday, 28 July 2021

NT24 News : भारतीय जनता पार्टी के दो प्रकोष्ठों के कोर्डिनेटरो....

भारतीय जनता पार्टी के दो प्रकोष्ठों के कोर्डिनेटरो 

की हुई नियुक्ति

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने संगठनात्मक दृष्टि से दो प्रकोष्ठों के प्रभारियोंएक प्रदेश संयोजक  तथा तीन विभागों के कोर्डिनेटरो की नियुक्ति की है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भाजपा के पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष व वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशंकर मिश्रा को वेन्डर प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया है।  पूर्व में इंडस्ट्री सेल के प्रदेश संयोजक व वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनीष निगम को उद्योगिक प्रकोष्ट का प्रभारी बनाया गया है। जबकि अजय सिंगला को एन.जी.ओ.प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनाया है। इसके अलावा रमेश सहोड़ को पुस्तकालय व रीडिंग रूम विस्तार विभाग का समन्वयक (कोर्डिनेटर),  नरेंद्र चोधरी को स्वच्छ भारत विभाग का समन्वयक (कोर्डिनेटर) तथा विकास सिंगला को सहित्य एवं प्रचार प्रसार विभाग का समन्वयक (कोर्डिनेटर) बनाया गया है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारी पार्टी के  वरिष्ठ कार्यकर्ता है पार्टी को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा।  इनकी नियुक्ति से  कार्यकर्ताओं को पार्टी में काम करने के ओर अवसर मिलेंगे  तथा पार्टी की गतिविधियों को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की की सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे व जी जान से पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगे।

 

No comments:

Post a Comment