Daily News

Wednesday, 4 August 2021

NT24 News : आचार्यकुल ने 20 गरीब परिवारों में राशन किया प्रदान....

आचार्यकुल ने 20 गरीब परिवारों में राशन किया प्रदान

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चण्डीगढ़

आचार्यकुल चण्डीगढ़ ने आज से. 43 में आयोजित एक कार्यक्रम में शहर के विभिन्न इलाकों धनास, कजहेड़ी, डड्डूमाजरा व जगतपुरा के 20 गरीब परिवारों को राशन की चीजें प्रदान कीं। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष के के शारदा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम विज, महासचिव प्रज्ञा शारदा, डॉ मीणा शर्मा, मुक्तीश्वर जोशी व दीपक चनारथल व नलिन आचार्य आदि भी मौजूद रहे। शारदा ने बताया कि आचार्यकुल  की स्थापना भारत रत्न बिनोवा भावे ने की थी। यह संस्था समय समय पर सामाजिक सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है तथा भविष्य में भी संस्था द्वारा गरीब परिवारों के मदद की जाती रहेगी। 

No comments:

Post a Comment