Daily News

Wednesday, 18 August 2021

NT24 News : उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने सेक्टर 45 गौशाला में किया चारा दान

उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने सेक्टर 45 गौशाला में किया चारा दान

एंटी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा की अध्यक्षता में एक ओर जहां सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए में सेक्टर 45 स्थित गौशाला में 25 क्विंटल चारा व तूड़ी गायों के लिए दान की वहीं दूसरी ओर शहर की हरियाली को बरकरार रखते हुए गौशाला के आस पास 250 के करीब पौधा रोपण किया। इस दौरान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा साथ सुनीता भट्ट, रजनी खादी, वीरपाल सिंह नेगी, गोबिंद सिंह पंवार, दिलीप सिंह पंवार, प्रशांत शर्मा, बर्फ सिंह, चंडी प्रसाद, मंजू, गीता, विजय लक्ष्मी भट्ट, संध्या सजवाण, ज्वाला भंडारी, मातवर सिंह रौथाण व अन्य समर्थक मौजूद थे। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए भाजपा, चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा ने कहा कि गौ सेवा हर मानव का कर्तव्य होता है, गाय में देवी देवता निवास करते हैं इसलिए गाय पूजनीय है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना तथा हरा भरा बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।  भाजपा का उत्तराखंड प्रकोष्ठ सामाजिक गतिविधियों में सदैव  संलिप्त रहता है गौशाला में गायों के लिए चारा देना और पौधा रोपण करना प्रकोष्ठ का एक सफल प्रयास है जिससे शहर के नागरिकों में जागरूकता बढ़ेगी और वे भी सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगें। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने कई सामाजिक व जनकल्याणकारी गतिविधियों को किया है और भविष्य में भी ऐसी अनेकों गतिविधियों को करता रहेगा। उन्होंने कहा कि वे समाज की सेवा करने के लिए व उनकी समस्याओं के निवारण करने के प्रयास के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं और कोई भी उनसे नि:संकोच मिल सकता है।

No comments:

Post a Comment