Daily News

Monday, 19 February 2024

NT24 News Link : पंचकूला में भी हजारों गरीबों के लिए मकान बनाएगी हरियाणा सरकार...

मनोहर लाल व ज्ञानचंद गुप्ता ने मलोया पुनर्वास कॉलोनी में बने मकानों का जायजा लिया : हरिशंकर मिश्रा ने करवाया दौरा

पंचकूला में भी हजारों गरीबों के लिए मकान बनाएगी हरियाणा सरकार

विनय कुमार

चण्डीगढ़

हरियाणा सरकार गरीबों के लिए पंचकूला के आसपास घर बनाने जा रही है। इस सिलसिले में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने मलोया पुनर्वास कॉलोनी का दौरा किया व यहां बने मकानों का जायजा लिया। यहां उनका स्वागत चण्डीगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिशंकर मिश्रा ने किया। मिश्रा ने कहा कि हरियाणा सरकार बेहद पुण्य का काम कर रही है। इससे हजारों लोगों को पक्की छत मिलेगी। इस अवसर पर भोला, उपिंदर, रामप्रभास, सोमवीर, राजकुमार, काला व अखिलेश मौर्या आदि भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment