Daily News

Wednesday, 26 November 2025

NT24 News : चंडीगढ़ टैनामेंट कॉलोनी और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने सांसद भारत सरकार सरदार सतनाम संधू से की मुलाकात

चंडीगढ़ टैनामेंट कॉलोनी और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने सांसद भारत सरकार सरदार सतनाम संधू से की मुलाकात।

चंडीगढ़, राखी: चंडीगढ़ टैनामेंट कॉलोनी और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे और चेयरमैन दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारीगण राज्यसभा सांसद भारत सरकार सरदार सतनाम संधू के साथ मुलाकात की और टैनामेंट कॉलोनी में आ रही समस्याओं को उनके समक्ष रखा। दीपक शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन के द्वारा झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को 1970- 75 में टैनामेंट और ट्रांसिट साइट स्कीम के अंतर्गत चंडीगढ़ की अलग-अलग कॉलोनी में बसाया गया था और घरों का किराया 30 से 35 रुपए प्रतिमा निर्धारित किया गया था। और फिर वर्ष 1979 में चंडीगढ़ प्रशासन के द्वारा एक स्कीम लीज एंड हायर परचेज लाई गई। स्कीम के अंतर्गत प्रशासन ने लोगों के मकानो का किराया बंद करके उन मकानों की तय राशि के अंतर्गत 216 इंस्टॉलमेंट बना दी गई थी। परंतु चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 70% लोगों को इस स्कीम से भी वंचित रखा गया था। चंडीगढ़ टेनमेंट कॉलोनी और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने तीन मुख्य विषय को सांसद के समक्ष रखा। चंडीगढ़ की सभी कॉलोनियों में रह रहे लोगों के घर उनके नाम पर ट्रांसफर किया जाए और चंडीगढ़ प्रशासन चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की तर्ज पर चंडीगढ़ टैनामेंट बोर्ड का गठन जल्द से जल्द किया जाए। चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों द्वारा टैनामेंट कॉलोनियों के विषयों को लेकर जो प्रस्ताव तैयार किया गया है। उसको तुरंत प्रभाव से खारिज किया जाए। राज्यसभा सांसद महोदय ने बडे ही विस्तार पूर्वक एसोसिएशन के सदस्यों की बात सुनी और कहा टेनमेंट में रह रहे लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा चंडीगढ़ की कॉलोनियों को सुरक्षित रखने के लिए यदि हमें सख्त कदम भी उठाने पड़ें तो भी हम उठाएंगे। 

No comments:

Post a Comment