Daily News

Friday, 28 November 2025

NT24 News : भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा के खिलाफ सदन में नारेबाजी....

 हाउस मीटिंग में बीजेपी-आप नेता की झड़प के बीच 100 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा के खिलाफ सदन में नारेबाजी

चंडीगढ़ राखी: चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस बैठक में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष की बहस हुई, जिसके कारण हंगामा हुआ। कांग्रेस और आप इस परियोजना को खारिज करने की मांग कर रहे हैं। हाउस बैठक में विवाद इतना बढ़ गया कि मेयर को कुछ समय के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पार्षद गुरप्रीत गाबी ने कहा यह सफेद हाथी है। भाजपा पूर्व मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि केवल स्टेटस रिपोर्ट सदन में लाई गई। सदन में पूरा प्रस्ताव दोबारा आए कि एक विकल्प यह होगा दूसरा यह होगा। अनूप ने कहा शहर की 80 प्रतिशत पुरानी है। इसको बदलना पड़ेगा। यह डिटेल में लाया जाए किस पाइप को अगले 5, 10, 15, 20 साल में बदला जाना है। उनको उसी हिसाब से बदला जाए। इसने जो लोन पर ब्याज लग रहा है। उसके साथ ऐसी ग्रांट भी मिल रही है जिसे वापस भी करना ऐसे में पाइप को बदला जाना चाहिए। मेयर ने कहा अगली बार इसे दोबारा रिव्यू कर लाया जाएगा मनीमाजरा पॉकेट नंबर 6 को नीलामी वाला प्रस्ताव फिर से स्थगित हो गया। जमीन कितनी है इस पर सदन में विवाद हुआ। इसके बाद स्थगित किया गया। मलोया की गोशाला को संस्था को देने का प्रस्ताव पर भी पार्षदों ने चर्चा से मना कर दिया। हाउस मीटिंग में पार्षद सौरभ जोशी ने शहर की सफाई व्यवस्था से जुड़े एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे को बेहद प्रभावी ढंग से उठाया। उन्होंने बताया कि M/s Lion’s Services Agency, जिसे वर्ष 2017 से 2021-22 तक ₹264 करोड़ के ठेके पर सेवाएँ प्रदान करने का कार्य दिया गया था, उसे पिछले कई वर्षों से लगातार एक्सटेंशन दिए जा रहे हैं, वह भी बिना किसी प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के। उन्होंने कहा कि यह पूरी व्यवस्था पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है और शहर के वित्तीय हितों को नुकसान पहुंचा रही है। जोशी ने आरोप लगाया कि नगर निगम के भीतर कुछ काले भेड़ों की मिलीभगत से यह एजेंसी बार-बार एक्सटेंशन प्राप्त कर रही है, जिससे चंडीगढ़ की सफाई व्यवस्था किसी न किसी रूप में बंधक बन चुकी है। उन्होंने दो-टूक कहा कि चंडीगढ़ जैसी आधुनिक एवं नियोजित सिटी को एक्सटेंशन-आधारित व्यवस्था नहीं, बल्कि स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

No comments:

Post a Comment