Daily News

Monday, 27 September 2021

NT24 News : गांधी स्मारक भवन में एक शाम माँ के नाम काव्य ...

गांधी स्मारक भवन में एक शाम माँ के नाम काव्य गोष्ठी 

का आयोजन

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

मंजिल ग्रुप साहित्य मंच (मगसम) की राष्ट्रीय इकाई ने चंडीगढ़ में रविवार को “एक शाम मां के नाम” काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ देवराज त्यागी निदेशक, गांधी स्मारक भवन और अध्यक्षता डॉ एच के खरबंदा ने की। इस कार्यक्रम के प्रणेता सुधीर सिंह सुधाकर राष्ट्रीय संयोजक, मगसम ने बताया कि चंडीगढ़ में साहित्य के प्रति रुझान देखकर मन आनंदित हो गया। सभी कवियों ने मां के ऊपर अपनी उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता शर्मा कुंद्रा ने वंदे मातरम को गाकर किया। संतोष गर्ग ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। डॉ अनीश गर्ग ने अपनी आवाज में ‘मां को शब्दों में बांध दूं यह मेरी औकात नहीं’ कविता से अपनी दमदार प्रस्तुति दी। अन्य कवियों में विनोद कश्यप, डॉ. निशी मोहन, शशिकांत श्रीवास्तव, बलवंत तक्षक, संतोष गर्ग, संगीता शर्मा कुंद्रा, राजन सुदामा, मनदीप कौर ने मां के ऊपर मनभावन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय संयोजक सुधीर सिंह ‘सुधाकर’ जी ने चंडीगढ़ का संयोजक डॉ अनीश कर को नियुक्त किया और और उनकी दमदार प्रस्तुति को देखते हुए “तूलिका हुंकार सम्मान” से सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment