Daily News

Saturday 12 June 2021

NT24 News : डड्डू माजरा में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ .....

 डड्डू माजरा में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ द्वारा जरूरतमंद लोगों में बांटा सुखा राशन

NT24 News : रामेश्वर गिरी के जिला कांग्रेस का प्रधान बनने .....

 रामेश्वर गिरी के जिला कांग्रेस का प्रधान बनने पर ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्मानित

एन टी 24 न्यूज़

विकास सूद

मनीमाजरा

समाजसेवी और कांग्रेसी नेता रामेश्वर गिरि को मनीमाजरा जिला प्रधान  बनाए जाने पर मनीमाजरा के लोगों में खुशी की लहर है । उनको जिला प्रधान बनाए जाने पर ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन ने उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत करके मिठाई बांटी। इस मौके पर चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शशिशंकर तिवारी भी मौजूद थे। इससे पहले रामेश्वर गिरी को पहली बार सुभाष चावला  ने 1984 में यूथ कांग्रेस का ब्लॉक प्रधान बनाया था। उस समय सुभाष चावला चण्डीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। उनके बाद सुरजीत चौधरी ने यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भी उन्होंने रामेश्वर गिरी को दोबारा यूथ कांग्रेस का ब्लॉक प्रधान बनाया। इसके अलावा रामेश्वर गिरी चण्डीगढ़ कांग्रेस सेवा दल के जिला के चीफ ऑर्गेनाइजेशन के पद पर भी रहे हैं। उस समय के चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रधान विनोद शर्मा ने उन्हें मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया था।  इसके बाद भूपेंद्र सिंह बड़हेड़ी ने ग्रामीण जिला कांग्रेस का पदभार संभालते हुए गिरी को उनको जिले की कार्यकारिणी में उप प्रधान बनाया था । हालकि रामेश्वर गिरी के पास 2004 से लेकर अब तक कांग्रेस का कोई पद नहीं था, लेकिन वह रात-दिन समाज सेवा कर के लोगों के साथ जुड़े रहे व लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाते रहे। अब पहली बार मनीमाजरा को कांग्रेस पार्टी ने नया जिला बनाया है और उस जिले का प्रधान रामेश्वर गिरी को बनाकर सारी बागडोर उनके हाथ में सौंपी है । इसके लिए रामेश्वर गिरी में कांग्रेस पार्टी के आलाकमान के अलावा चंडीगढ़ के प्रभारी हरीश रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए यह जिले का  कार्यभार उन्हें सौंपा है। गिरी का कहना है कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और आने वाले नगर निगम चुनाव में जितनी भी सीटें उनके जिले में आएगी वह सब पर कांग्रेस की जीत का परचम लहराएंगे। वही सम्मान समारोह में रामेश्वर गिरी का स्वागत करने वालों में ऑल मनी माजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना एडवाइजर प्रदीप बागरा, उप प्रधान रामभज शर्मा, सुभाष धीमान, महासचिव गुरबचन लाल सूद, राजकुमार सैनी आदि सभी सदस्य मौजूद थे।

 

NT24 News : बिना शर्त ईमानदारी से पालतू जानवरों से प्यार के...

बिना शर्त ईमानदारी से पालतू जानवरों से प्यार के सन्देश के साथ सम्पन्न

NT25 News : रिंकू सिन्हा बनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और....

 रिंकू सिन्हा बनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और आरती शोभा महामंत्री

NT24 News : स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी जी की याद में लगाए 21 पौधे....

 स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी जी की याद में लगाए 21 पौधे