Daily News

Monday 4 December 2023

NT24 News Link : जनता का विश्वास भाजपा पर, तभी जीत का सेहरा....

जनता का विश्वास भाजपा पर, तभी जीत का सेहरा पहनाया जनता नेः अवि भसीन

भाजपा मंडल 21 ने मनाया जीत का जश्न

विनय कुमार

चंडीगढ़

देश के तीन बड़े राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा को स्मरणीय जीत इस बात का जीता जागता सबूत है कि भारतीय जनता पार्टी जनताजर्नाधन का अटूट विश्वास अभी भी कायम है। इसका कारण सिर्फ एक ही है, भाजपा के विकास कार्यों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता। यह बात भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन ने सेक्टर 47 में भाजपा की तीन राज्यों में जीत का जश्न कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर सेक्टर 47  बूथ मार्केट में विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन के नेतृत्व में मनाया गया जिसमें मंडल के पदाधिकारी सहित समर्थक मौजूद थे। अवि भसीन ने अपने संबोधन में कहा कि इस जीत का श्रेय यदि देखा जाए तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कुशल संगठन तथा अनगिनत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व समर्पण की है, जिन्होंने दिन रात जनता के बीच रहकर उन्हें भाजपा द्वारा देश में किए गए कार्यो के संदर्भ में भली भांति परिचित करवाया और इसका खूब प्रचार किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में होने जा रहे चंडीगढ़ में लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है जिसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह जश्न पार्टी का नही बल्कि जनता के विश्वास का है, जो 2024 में भाजपा की जीत को शहर में सुनिश्चित करेगा।

 

 


No comments:

Post a Comment