Thursday, 31 May 2018

Department of Cultural Affairs organize Annual Summer Theater Workshop

Department of Cultural Affairs organize Annual Summer Theater Workshop

 National Tele24 News

Chandigarh
Department of Cultural Affairs UT, Chandigarh and Tagore Theatre Society are going to organize its Annual Summer Theatre Workshop at Tagore Theatre from 1st June to 30th June 2018. There are about 155 Children in the age group of 6-12 years. All the 155 children have been divided into six groups. All the six groups will be adjusted in Tagore Theatre and six different locations like Rehearsal hall, Mini Theatre, Basement and Main Theatre. There will be six trained facilitators who will be conducting the workshop. The name of the facilitators are Kapil Kalyan, Pradeep, Nitin Dilawari, Ravinder Kumar, Nitin, Asha Saklani. At the end of the workshop each group will present half an hour performance on 29th and 30th June at Tagore Theatre in the presence of Parents and Press People.

कैराना और नूरपुर में गठबंधन की जीत से चंडीगढ़ में खुशी की लहर

कैराना और नूरपुर में गठबंधन की जीत से चंडीगढ़ में खुशी की लहर
विनय कुमार

चंडीगढ़,
   उत्तर प्रदेश के नूरपुर में हुए उप चुनाव 2018 में सपा प्रत्याशी की जीत पर चंडीगढ़ में जश्न का माहौल है। जश्न के दौरान सपाईयों ने पूरे इलाके में जीत का जुलूस निकाला और एक-दूसरे का मुंह मीठा करा बधाई दी । सपा चंडीगढ़ अध्यक्ष विक्रम यादव ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की देश की जनता को कपड़ा और रोटी की जरुरत हैजुमलेबाजी की नहीं। इसी का ही परिणाम है कि सपा ने नूरपुर में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा की जनता ने यह भी साबित कर दिया है कि 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के पक्ष में रहने वाला नहीं है।
श्री यादव ने कहा कि आज पीएम मोदी फिटनैस की बात कर रहे हैंजहाँ आम इंसान को दो जून की रोटी नही मिल रही। उन्होंने कहा की क्या देश के हालात फिट हैआम लोग जो रिक्शे और ऑटो से चल रहे हैंउनकी जिंदगी क्या फिट हैजब तक यह फिट नहीं होगातब तक देश कैसे फिट हो सकता है। इस अवसर पर सपा चंडीगढ़ महासचिव त्रिलोकी कुमार अम्बेडकर ने कहा कि कैराना और नूरपुर में सपा व गठबंधन की जीत बहुत मायने रखती है। जिसका सीधा सा एक ही मतलब है की लोगों को अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरा विश्वास है और अगले साल आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी व गठबंधन यहाँ की सभी सीटें जीतेगा।
इस अवसर पर चंडीगढ़ समाजवादी महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती बीनू शर्मा, राम आधार, सरदार जसविंदर सिंह, हरिनारायण यादव, राजनारायण, गोमती प्रसाद, राजेंदर सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल


                        केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी से भाजपा                       प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

विनय कुमार
चंडीगढ़
31 मई 2018 :
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्त्व में आज चंडीगढ़ के यू टी गेस्ट हाउस में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी से भेंट की और उनके समक्ष चंडीगढ़ के विभिन्न विषयों पर बातचीत की | प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर, सोशल वेलफेयर बोर्ड की चेयरमैन संतोष शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, डिप्टी मेयर विनोद अग्रवाल, पूर्व मेयर व् पार्षद अरुण सूद, पार्षद सुनीता धवन, मीडिया विभाग के संयोजक रविंदर पठानिया, सूचना व् प्रोद्योगिकी के संयोजक दीपक मल्होत्रा आदि शामिल थे | केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी ने आये हुए प्रतिनिधिमंडल के साथ चंडीगढ़ के विभिन्न विषयों पर चर्चा की | प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने शहर की महिलायों व् बच्चों की समस्याओं से जुड़े विषयों से मेनका गाँधी को अवगत कराया | इस अवसर पर शहर के पर्यावरण को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई | शहर की खूबसूरती को और अधिक चार चाँद लगाने के लिए भी विचार विमर्श हुआ | केंद्रीय मंत्री ने शहर की सुन्दरता को लेकर प्रतिनिधिमंडल को शहर में और अधिक यहाँ पर फलने फूलने वाले पेड़ पौधों को लगाने की बात की | उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन को सुझाव भी दिया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता यदि अपने अपने हिस्से के वर्ष में कम से कम 7 पेड़ों को लगायें तो अगले 2-3 वर्षों में चंडीगढ़ में और अधिक हरियाली दिखाई पड़ेगी | उनके इस परामर्श पर संजय टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा प्रति वर्ष बरसात के दिनों में बूथ स्तर तक इस अभियान को पहले से ही चलाया जा रहा है | चंडीगढ़ भाजपा के इस प्रयास पर मेनका गांधी ने सभी शहरवासियों को बधाई प्रदान की | उन्होंने कहा कि यदि चंडीगढ़ की मिटटी से जुड़े हुए पौधे जैसे कि नीम, आम, सिम्बल, टेसू, इमली, कैसिया, जवनिका, अमलतास, लीची, आडू, कमरख आदि पौधों को लगाया जाये तो यह पौधे आने वाले समय में फल के साथ साथ पर्यावरण को भी संतुलित रखने में मील का पत्थर साबित होंगे | उन्होंने आगे कहा कि मात्र पौधे लगा देने से काम नहीं चलने वाला, जब तक ये पौधे बड़े न हो जाएँ तब तक इन पौधों की देखभाल कि जिम्मेदारी भी उन्ही लोगों को लेनी होगी जो इनको लगायेंगे तभी जाकर यह अभियान सफल होगा | उन्होंने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाये गए विभिन्न विषयों पर गंभीरता दिखाते हुए जल्द से जल्द उनके निवारण की बात कही |

DEPARTMENT OF PUBLIC RELATIONS CHANDIGARH ADMINISTRATION

National Tele24 News 

Chandigarh
 31st May 2018: 
In exercise of the powers conferred by Sub Section (2), of Section 21 of the Capital of Punjab (Development and Regulation) Act, 1952, Sh. Ajoy Kumar Sinha, IAS, Chief Administrator, Union Territory, Chandigarh hereby delegates the powers exercisable by him for implementation of Chandigarh Advertisement Control Order, 1954 to Sh. Kamal Kishor Yadav, IAS, Commissioner, Municipal Corporation, Chandigarh, with immediate effect, for day today implementation of said Control Order.

Tuesday, 29 May 2018

जब कोई नहीं पहचान सका करमजीत अनमोल को 'कैरी ऑन जट्टा 2' के सेट पर


जब कोई नहीं पहचान सका करमजीत अनमोल को 'कैरी ऑन जट्टा 2' के सेट पर

यह फिल्म है वाइट हिल प्रोडक्शंस और एंड अडवायज़र्स का सांझा प्रोजेक्ट

एन टी 24 न्यूज़ 

चंडीगढ़
29 मई 2018.
    कैरी ऑन जट्टा 2’ पॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित सीक्वल फिल्म है। 2012 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म जिसने पंजाबी हास्य सिनेमा में एक क्रांति ला दी थी, उसकी यह दूसरी क़िस्त बनने में छः साल का लम्बा समय लग गया। कैरी ऑन जट्टा ने गिप्पी ग्रेवाल को एक विश्वसनीय हीरो के रूप में स्थापित कर दिया था और फन्नी-फोर बिन्नू ढिल्लों, जसविंदर भल्ला, करमजीत अनमोल और गुरप्रीत घुग्गी को घर-घर पहचाने जाने वाला नाम बना दिया था। यह सभी एक्टर एक बार फिर वापिस रहे हैं सोनम बाजवा, ज्योति सेठी और उपासना सिंह के साथ हंसी ठहाकों का त्यौहार लेकर । फिल्म का ट्रेलर पहले ही लोगों की उत्सुकता और उत्साह को बढ़ा चुका है। गिप्पी ग्रेवाल जो कि इस बार भी पहली फिल्म से जस्स नामक चरित्र ही निभा रहे हैं, उनके किरदार को बड़े परदे पर देखने के लिए लोगों में ख़ासा उत्साह है। पर क्या आपने ट्रेलर में करमजीत अनमोल को पहचाना? हमें यकीन है कि नहीं...  
करमजीत अनमोल का फिल्म में लुक बिलकुल अंतिम घड़ी में निश्चित हुआ था और सारी ही कास्ट और फिल्म का क्रू उनके इस परिवर्तन पर बेहद हैरान हुए। फिल्म के डाइरेक्टर समीप कंग ने बताया, "करमजीत का फिल्म में लुक बहुत ही बड़ा निश्चय था और वो बिलकुल लास्ट मिनट पर ही तय हुआ। यह दरअसल मेरा ही निश्चय था उनके किरदार को थोड़ा और उभारने के लिए। पहले दिन जब वो तैयार हो कर सेट पर आये तो उन्हें कोई भी नहीं पहचान सका। यहाँ तक कि गिप्पी ग्रेवाल, बिन्नू ढिल्लों, जसविंदर साहब या गुरप्रीत घुग्गी जी भी नहीं जान सके कि यह करमजीत ही हैं, बस कुछ अलग अंदाज़ में। हम दोनों को बहुत मज़ा आया सबको तंग करने में। मुझे यकीन है कि लोग उनके इस अवतार को पसंद करेंगे। वो बहुत ही प्यारे दिख रहे हैं।"
     करमजीत अनमोल ने भी अपना अनुभव सांझा करते हुए बताया, "समीप कंग ने मुझसे कहा कि हमें कैरी ऑन जट्टा में मेरे लुक के साथ कुछ प्रयोग करना पड़ेगा और मैंने कहा क्यों नहीं? जब पहले दिन मैं तैयार हो कर अपने नए किरदार में सेट पर पहुंचा कोई मुझे नहीं पहचान सका। मेरा मतलब है गिप्पी, बिन्नू, गुरप्रीत जी और भल्ला साहब भी नहीं। उन्हें लगा कि मैं कास्ट में नया आया हूँ। सब मुझसे बात भी वैसे ही कर रहे थे, बहुत फॉर्मल हो कर। पर जब मैंने उन्हें अपनी असलियत बताई सब बहुत हँसे। पूरी शूटिंग में फिल्म का सेट एक बड़ी सी पार्टी जैसा था। हम सब एक दूसरे के साथ मज़ाक करते रहते थे, टांग खिंचाई करते थे और जब कैमरा रोल होता था तो हम वैसे ही मस्ती मज़ाक वहां करते थे। 'कैरी ऑन जट्टा ' एक ऐसा फिल्म सेट था जिस पर मैंने सबसे ज़्यादा मस्ती की है।"  करमजीत अनमोल की यह लुक बड़े परदे पर 1 जून को दिखाई देगी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 2 के रिलीज़ के साथ।