Wednesday, 31 October 2018

FREE ENGLISH COMMUNICATION BRIDGE COURSE STARTS IN HOME SCIENCE COLLEGE


FREE ENGLISH COMMUNICATION BRIDGE COURSE STARTS IN HOME SCIENCE COLLEGE
National Tele24 News
Chandigarh
     As an initiative towards enhancement of Soft Skills and English Communication among students, free “English Communication Bridge Course” started in Home Science College today. The course is organized by the placement cell in collaboration with Regional Centre for Entrepreneurship Development (RCED). Prof Nirmal Dutt with an experience of more than 35 years in teaching English language in D.A.V. College, Chandigarh, will be mentoring the classes. Principal Prof. Sudha Katyal welcomed Professor Nirmal Dutt and addressed the students, motivating them to participate in such course. The course content included Grammar and Vocabulary, Skills in Listening, Reading and Writing the English Language, Improving pronunciation and construction of sentences. The course witnessed a huge response from Under Graduate and Post Graduate college and resident students. Exercises given by Prof. Dutt made the workshop more interesting and stimulating. Certificates will be given to all participants on successful completion of the course. 


हरियाणा पुलिस मुख्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मनाया


हरियाणा पुलिस मुख्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मनाया 
एन टी 24 न्यूज़
पंचकूला
पुलिस महानिदेशक मुख्यालय  के. के. मिश्रा द्वारा आज हरियाणा पुलिस मुख्यालय सैक्टर-6 में सरदार वल्लभ भाई पटेल जिनकों लौहपुरूष भी कहा जाता है के जन्म दिवस पर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवम् अखंडता की शपथ दिलाई गई और सरदार वल्लभभाई पटेल के अमूल्य योगदान के बारे में भी बताया। यह जानकारी आज यहां हरियाणा पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी । उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवम् अखंडता की शपथ दिलायी कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ  कि मै राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुऱक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेष फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देष की एकता की भावना से ले रहा हूँ  जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्षिता एवं कार्यों द्वारा सम्भव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिष्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ ।
           के. के. मिश्रा के साथ इस शपथ समारोह में मौजूद अन्य उच्च पुलिस अधिकारियों में पुलिस महानिदेशक अपराध पी. के. अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवम व्यवस्था मोहम्मद अकील, पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन, डा एम रवि किरण  पुलिस महानिरीक्षक आधुनीकि करण, एच. एस. दून, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कल्याण विकास धनखड, पुलिस अधीक्षक महिला विरूद्ध अपराध श्रीमति मनीषा चौधरी व पुलिस मुख्यालय पर तैनात सभी पुलिस अधिकारी एवम कर्मचारी भी उपस्थित थें ।


71 वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां पूरे जोरों पर 70 हज़ार पौधों का संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर पौधारोपण


 71 वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां पूरे जोरों पर
70 हज़ार पौधों का संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर पौधारोपण
एन टी 24 न्यूज़
चण्डीगढ
     संत निरंकारी मिशन के 71वें वार्षिक संत समागम की तैयारियों के चलते हुए संत निरंकारी आध्यात्म्कि स्थल, जी.टी. रोड, समालखा पर 70,000 पौधे लगाए गए। चंडीगढ जोन के जोनल इंचार्ज ने बताया कि इस अभियान में फाउंडेशन, संत निरंकारी सेवादल तथा संत निरंकारी मिशन के लगभग 5000 स्वयं सेवको ने योगदान दिया । जिसमें ट्राई सिटी के स्वयं सेवको ने भी हिसा लिया है । इस अभियान के आरंभिक भागीदारों में श्री रमेश कौशिक, संसद सदस्य, सोनीपत तथा संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष परम पूज्य बिन्दिया छाबड़ा जी प्रमुख थे। इस अभियान का आयोजन हीरो-टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रीन इन्डिया ड्राईव के अंतर्गत किया गया । इस अवसर पर श्री कौशिक जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक आत्मिक प्रयास सदैव सफल रहता है और पौधा रोपण का कार्य हम सब के भविष्य के लिये है । केवल पौधा रोपण ही विशेष नहीं है बल्कि उस पौधे की देख-रेख भी अनिवार्य है । उन्होंने संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और क्षेत्र की ओर से फाउन्डेशन को धन्यवाद दिया । आदरणीय बिन्दिया छाबड़ा जी ने इस अवसर पर कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी के पावन आशीर्वाद तथा निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन से ही फाउंडेशन समाज की सेवा कर पा रही है। उन्होंने इस अभियान में भाग लेने वालों को दैवी गुण जैसे सहनशीलता, भाईचारा, प्रेम, परस्पर सत्कार तथा समाज की निस्वार्थ सेवा के बीज़ बौने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि समाज की सेवा के लिये हमें स्वयं को प्रस्तुत करना पड़ता है और केवल बातों से बात नहीं बनती । पौधा-रोपण आज के प्रदूषित वातावरण को रोकने का सर्वोत्तम उपाय है । आज मानव को न केवल बाहरी सुन्दरता बल्कि आध्यात्मिक सुन्दरता भी आवश्यक है। उन्होंने बाबा हरदेव सिंह जी के भावों को दोहराया कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक है’  यह उल्लेखनिय है कि विशेष वृक्षा-रोपण अभियान के अंतर्गत, फाउंडेशन ने करीब 10 लाख पौधों का देश के विभिन्न भागों में रोपण किया है जिनमें करीब 70 प्रतिशत सफल रहे हैं । इस अवसर पर टाइम्स ऑफ इन्डिया तथा हीरों ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी तथा निकटवर्ती गांव के सरपंच भी उपस्थित थे ।


Tuesday, 30 October 2018

GMHS - 20 WON MEDAL’S


GMHS - 20 WON MEDAL’S

National Tel24 News
Chandigarh
 GMHS-20, Chandigarh lifts the winner trophy of Inter-School Judo Tournament U-17 boys, won 1Gold, 3 Silver, and 1 boys overall trophy goes to GMHS, Sector 20, Chandigarh, won five medals , 1gold, 3 silver and 1 bronze. This Judo tournament was held at Judo Hall, Sector -34, Chandigarh organized by education department Chandigarh. Medals Detail :- Gold Medal :- Aman won gold medal in weight category of 45 Kg. Silver Medal :- 1) Gourav won silver medal in 40Kg weight catagory.2) Rohit won Silver medal in 55 Kg weight catagory. 3) Anurag Kumar won silver medal 73Kg weight catagory. Bronze Medal:- Sanjay won bronze medal in 66Kg  weight category.



Chandigarh Ranks First among Union Territories for Maximum Improvement in Infant Mortality Rate


Chandigarh Ranks First among Union Territories for Maximum Improvement in Infant Mortality Rate
National Tele24 News
Chandigarh
Chandigarh has bagged the National Award and has been accorded 1st rank (among Union Territories) for maximum improvement in Infant Mortality Rate today at the 5th National Summit – “Good and Replicable Practices  in Public Healthcare Systems in India 2018” at Kaziranga, Assam. Sh. Jagat Parkash Nadda, Hon'ble Union Health Minister of India presented the award to Dr. G Dewan, Mission Director cum Director Health, U.T., Chandigarh in the  presence of Sh. Sarbananda Sonowal, Hon'ble Chief Minister of Assam and other distinguished personalities of the Government of Assam & Union Health Secretary of India, Smt. Preeti Sudan. The Ministry of Health & Family Welfare, Govt. of India has organized the National Summit on “Good & Replicable Practices & Innovations in Public Health Care System in India” to capture and share the best practices and innovations at various levels of health services delivery and program implementation under the National Health Mission (NHM). With an objective to share and learn from the fine practices and innovations implemented by different States/UTs and organizations, these summits work towards addressing various health challenges and managing public health programs.


DISCOVERING HIDDEN TALENTS BVC ORGANISED TALENT HUNT 201

DISCOVERING HIDDEN TALENTS
BVC ORGANISED TALENT HUNT 2018
National Tele24 News
Chandigarh
Talent Hunt 2018, organised for the students of classes XI and XII, was a mesmerising showcase of talent and was a great success as participants sparkled the stage with their solo as well as group performances. The students from all the sections participated in the show and put up spirited performances showcasing their wide ranging talents in singing, dancing, playing musical instruments and dramatic interpretation. The auditorium reverberated with the thunderous applause on the melodious renditions, electrifying dances and the students’ dexterity over the drums and acting skills. The winners are as follows:
Music 1.  Aastha Dewan XII C3, 2.     Ishaan Krishan and Aakarshan Saini XII C2, 3.     Amisha Singh XII A, Dance1.     Rubani Manektala XII C2, Agrita Arora XI A1, 2.     Aryan and Rishit XI C2, 3.     Aastha Makkar XII C2, Anushka Choudhary XII A, Special Awards 1.     Digvijay Singh (Drums) XI A2, 2.     Manraj Singh, Dhananjay Dhonchak and Ritwik Deswal (Rap) XII A, 3.     Anhad Kaur, Aryan, Kriti & Simar (Shakespeare’s Macbeth-Dramatic interpretation) XI A1


Monday, 29 October 2018

मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई अतिरिक्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय की सपथ


मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई अतिरिक्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय की सपथ
विनय कुमार
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
     पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशश्री न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी ने चंडीगढ़ में अतिरिक्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय के रूप में सपथ समारोह के दौरान अरुण मोंगा, मनोज बजाज, हरसिमर सिंह सेठी व श्रीमती मंजीरी नेहरू कौल को  शपथ दिलाई l


CII Chandigarh Fair 2018 concludes to an overwhelming response........


CII Chandigarh Fair 2018 concludes to an overwhelming response, 
Hundreds shop for Diwali gifts, decorations as CII Chandigarh Fair concludes
Vinay Kumar


NT24 News
Chandigarh
Hundreds from the region thronged the Parade Ground, Sector 17, venue of the 23rd edition of CII Chandigarh Fair 2018 and made the best of attractive discounts on a variety of products on the last day of the fair today. The Fair concluded to an overwhelming response. People could be seen making a beeline till late evening hours for last minute shopping at the fair. The Fair was organised by Confederation of Indian Industry (CII) for the 23rd year in a row, with Indian Oil Corporation Ltd as the Event Sponsor; BSNL as Principal Sponsor and SBI as associate co-sponsor. The event is being supported by National Small Industries Corporation Ltd (NSIC).
      Shri V P Singh Bandore, Hon’ble Governor Punjab and Administrator UT Chandigarh, had inaugurated the Fair on 26th October.  The winner of CII Shop To Win Contest is Sarbrinder Brar who won the Bumper prize. The first runner up is Bhupinder Singh from Mohali and the Second runner up is Rohit Chauhan from Chandigarh. Visitors made the most of attractive discounts offered by a majority of stall owners on Diwali gift items, festive decorations, attractive lights, chandeliers, wall hangings, jewellery, clothes, food items, etc. at the Fair.   “ We look forward to the Fair every year for complete Diwali shopping. The advantage of finding so many options at one spot makes CII Chandigarh Fair irresistible. Right from buying a dress to wear on the biggest festival of the year to shopping for gifts for friends and family, the Fair gives umpteen options to choose from,” said Sunanda Sharma, a resident of Patiala.



     

अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ सीआईआई चंडीगढ़ फेयर 2018,


अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ सीआईआई चंडीगढ़ फेयर 2018, फेयर में लोगों ने जमकर की दिवाली की खरीददारी
विनय कुमार 
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़

भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा चंडीगढ़ सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में आयोजित सीआईआई चंडीगढ़ फेयर 2018 का 23 एडिशन अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हो गया । मेले में मौजूद उत्पादों की विशाल रेंज, स्पेशल डिस्काउंट और ऑफर्स के कारण मेले के चारों दिन आगंतुकों की भारी भीड़ रही और लोगों ने दिवाली की जमकर खरीददारी की। मेले की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेले के अंतिम दिन और अंतिम क्षणों तक लोग खरीददारी करते दिखाई दिए । इस मेले का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ पिछले 22 साल से करता आ रहा है और इस बार यह मेले का 23वां एडिशन है । इस बार मेले मे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन इवेंट स्पोंसर के रूप में, बीएसएनएल प्रिंसिपल स्पोंसर के रूप में तथा एसबीआई एसोसिएट को स्पोंसर के रूप में साथ है । इस आयोजन को नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया है । मेले का उद्घाटन पंजाब के गवर्नर तथा चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने 26 अक्तूबर को किया था l मेले में आयोजित शॉप टू विन प्रतियोगिता के विजेता सरबरिंदर बराड़ रहे जिन्होंने बंपर प्राईज जीता ।
      दूसरे स्थान पर मोहाली निवासी भूपेंद्र सिंह तथा तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ निवासी रोहित चौहान रहे । दिवाली के मौके पर मेले में मौजूद स्टॉल मालिकों ने ग्राहकों के लिए उत्पादों पर भारी डिस्काउंट तथा ऑफर दिया । सजावटी सामान, आकर्षक लाईट, वॉल हैंगिंग, ज्वैलरी, कपड़े, फूड आईटम आदि की लोगों ने जमकर खरीददारी की । मेले में खरीददारी के लिए आई सुनंदा शर्मा ने बताया कि वो हर वर्ष दिवाली की खरीददारी के लिए चंडीगढ़ फेयर का इंतजार करती हैं । उन्होंने कहा कि विभिन्न उत्पादों की इतनी बड़ी रेंज एक छत के नीचे मिलने के कारण विकल्पों की भरमार होती है जो शॉपिंग को आसान और आरामदायक बनाती है । यहां पर आकर न केवल अपने लिए उत्पाद खरीदने का विकल्प होता है बल्कि साथ ही दिवाली पर दोस्तों को देने के लिए गिफ्ट से लेकर अन्य तरह की जरूरत से जुड़ा सामान खरीदने का मौका मिलता है l

Sunday, 28 October 2018

चंडीगढ़ फेयर में आकर्षक डील के चलते आगंतुकों का लगा जमावड़ा


चंडीगढ़ फेयर में आकर्षक डील के चलते आगंतुकों का लगा जमावड़ा
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित सीआईआई चंडीगढ़ फेयर 2018 में आगंतुकों की भारी भीड़ दिखाई दी । मेले में आने वाले लोगों के बीच उत्तराखंड सरकार द्वारा लगाई गई स्टॉल सभी आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र रही । उत्तराखंड राज्य की सुंदरता के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन जिस बारे में लोग कम जानते हैं वह है हैंडलूम तथा हैंड क्राफ्ट वस्तुओं पर वहां की विशेष कारीगरी । इस मेले में उत्तराखंड का विशेष ऊनी कोट भी प्रदर्शित किया गया जिसकी खासियत यह है कि इसे भेड़ की ऊन से तैयार किया गया है और इसी के चलते इसकी आगंतुकों के बीच भारी मांग रही । ऊनी कोट के अतिरिक्त शाल, स्वेटर, जैकेट, मफलर आदि की भी बड़ी मांग रही जिनकी कीमत 900 से 15000 रुपये के बीच है । इनके साथ ही बच्चों के लिए उत्तराखंड के ट्रेडिशनल हैंडीक्राफ्ट वाली कुर्ती वेट ड्रेस आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र रही ।
     विभाग ने अनाज, दालें, गेहूं का आटा, अनाज, मसाले, खाद्य तेल, जड़ी बूटियों और कार्बनिक चाय की विभिन्न किस्में भी अपनी स्टॉल में पेश की हैं । इस दौरान मेले में मौजूद स्टॉल के प्रतिनिधि संजीव बिष्ट ने बताया कि आज मेले का तीसरा दिन है और वह लगभग अपना पूरा स्टॉक बेच चुके हैं । यहां पर आने वाले लोग पहाड़ी क्षेत्र में पैदा होने वाले आर्गेनिक अनाज को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं । ऑर्गेनिक उत्पादों से स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए आज के समय में लोग ऑर्गेनिक फूड थी और बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं । चंडीगढ़ फेयर में जिस प्रकार हमें आगंतुकों का समर्थन तथा उनकी प्रतिक्रिया मिली उससे बेहद खुश हैं और अगली बार और अधिक उत्पादों की वैरायटी के साथ दोबारा इस मेले का हिस्सा बनेंगे ।


‘जानीयां माई हाणीयां’ ट्रेक के साथ स्टैफी रिकार्डज कंपनी हुई लांच

जानीयां माई हाणीयांट्रेक के साथ स्टैफी रिकार्डज कंपनी हुई लांच
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
 संगीत की दुनिया में स्टैफी रिकार्डज नामक म्यूजिक कंपनी का नया सूरज चमका है । सिंगर हार्डी. एस द्वारा गाए खूबसूरत गीत जानीयां माई हाणीयांद्वारा स्टैफी रिकार्डज़ ने अपना पहला ट्रेक लांच किया । इस ट्रेक के मंत्र मुगध वीडियो के रिलीज के अवसर पर डायरेक्टर व प्रोड्यूसर साहिल माहला तथा गुरप्रीत माहला ने बताया कि जानीयां माई हाणीयांएक प्यार-मुहब्बत, जुदाई व दर्द भरी एक कहानी को ब्यान करता बेहद खूबसूरत गीत है । जिसको बहुत ही खूबसूरत ढंग से भावेश पहाडिय़ा पर फिल्माया गया है । 

इस उभरते सितारे भावेश का यह डेब्यू वीडियो है, जिसको उसने बाखूबी निभाया । भावेश के साथ अभिनेत्री एंजल कपूर तथा ओमाइरा यादव की आर्कषक अदाकारी ने इस वीडियो को चार-चांद लगा दिए । इस अवसर पर राजपाल यादव, हार्डी एस व पंजाबी गीत संगीत इंडस्ट्री की अन्य प्रसिद्ध हस्तियां विशेष तौर पर मौजूद थी इस गीत को डायेरक्ट साहिल माहला ने किया, इससे पहले भी वह काफी गीतों का निर्देशन कर चुके हैं, जिनमें अमरिंदर बॉबी तथा सारा खान का वटसएपतथा फिल्म आपां वेहलेआदि शामिल हैं । माहला बालीवूड की फिल्म लव ट्रीभी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस अवसर पर एंकर शिखा शर्मा ने मंच का संचालन बाखूबी निभाया ।


Friday, 26 October 2018

Stepping Stones Senior Secondary School Organizes BRONCO....


Stepping Stones Senior Secondary School Organizes “BRONCO” 2018 Inter school Competition
National Tele24 News
Chandigarh
Stepping Stones School organized its 1st Inter School Robotics Championship Robocon 2018. This competition challenges teams and individuals to design, build and program robots to compete in multifarious challenges. The details of this competition are as attached herewith. Kindly include it in your esteemed publication and motivate the children. We look forward to your continuing encouragement and support.


शिप्रा गोयल के बॉलीवुड करवाचौथ ने चंडीगढ़ में मचाया धमाल


शिप्रा गोयल के बॉलीवुड करवाचौथ ने चंडीगढ़ में मचाया धमाल
एन टी 24 न्यूज़ 
चंडीगढ़
बॉलीवुड ने भारतीय त्योहारों को और भी आकर्षक बना दिया हैऔर उन्हें एक नया ही रूप दे दिया है।  दरअसल फिल्मों ने इन्हें मुख्य रूप से और भी प्रसिद्धि दिला दी है और कई थीम-पार्टियों और फैशन ट्रेंड की प्रेरणा भी। करवाचौथ भी एक ऐसा ही उत्सव है जिसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे और कभी ख़ुशी कभी ग़म जैसी फिल्मों ने आकर्षक त्योहारों की श्रेणी में महत्ता दिला दी है । लाल रंग के कपड़े, सजे हुए थाल, नाच-गाना और चौथ का चाँद- इन सब चीज़ों से सजे इस दिन पर औरतें अपने पतियों की लम्बी उम्र और स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं।  और ट्राइसिटी में इसे भव्य अंदाज़ में मनाया जाता है, जिसका सारा श्रेय जाता है शिप्रा गोयल को और उनके प्री-करवाचौथ बैश को । शिप्रा गोयल एक सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी और दो बच्चों की माँ हर साल ट्राइसिटी की महिलाओं के लिए इस शानदार शाम की मेहमाननवाज़ी करती हैं । इस बार बॉलीवुड करवाचौथ सीज़न 3 के नाम से जानी जाने वाली इस प्री-करवाचौथ पार्टी का आयोजन केएलजी स्टरलाइट में किया गया। समारोह के इस तीसरे सीज़न का आयोजन और प्रबंधन शिप्रा की ही कंपनी 'बिग डे' ने किया । कहने की ज़रूरत नहीं है कि इस पार्टी में ट्राइसिटी के कई जाने माने लोगों ने शिरकत की और इसे एक सफल आयोजन बनाया ।
 इसके बारे में बातचीत करते हुए शिप्रा गोयल ने कहा, "मैंने इस समारोह की शुरुआत यह सोच कर की थी कि महिलाओं को अपनी व्यस्त दिनचर्या से एक राहत और फुरसत की शाम जीने का मौका मिल सके।  बॉलीवुड करवाचौथ बैश एक ऐसी शाम है जहाँ सभी महिलाएं अपने दोस्तों के साथ अपने पसंदीदा खेलों में हिस्सा लेकर, नाच-गाकर मस्ती भरा समय शाम गुज़ारती हैं। हमने लगातार  दो साल इस शाम का आयोजन किया है और यह इसका तीसरा सीज़न था जोकि अब तक का सबसे यादगार आयोजन रहा।  अपने सबसे अच्छे पहनावे में ट्राइसिटी के खूबसूरत लोग, बातचीत और प्रेम को नए रंग देने के लिए खुशनुमा माहौल और व्रत रखने से पहले पेट भर स्वादिष्ट खानपान- यह प्री करवाचौथ पार्टी इस सब के लिए खासी मशहूर है।  इस साल यह शाम रिश्तों, हंसी-ठहाकों और मनोरंजन से भरी रही ।  मुझे ख़ुशी है कि मैं अपनी महिला मित्रों को एक ऐसी शाम का हिस्सा बना सकी जो उन्हें आने वाले समय में याद रहेगी । गौरव गोयल ने कहा , हम अपनी पत्नियों को अपना साथी, हमसफ़र और जाने क्या क्या पुकारते हैं ।  पर कभी कभी हम उनके प्यार और चिंता के लिए शुक्रगुज़ार होना भूल जाते हैं ।  बॉलीवुड करवाचौथ बैश हमारी एक कोशिश है उनका शुक्रिया अदा करने का और एक शाम उनके नाम आयोजित करने का। खूबसूरती, निस्वार्थ प्रेम, खुलकर हंसी और शाश्वत प्रेम से भरा समारोह और वो भी महिलाओं की पसंदीदा बॉलीवुड थीम के साथ । इस साल भी यह पार्टी बहुत अद्भुत और शानदार रही । एक धन्यवाद उन मोहतरमाओं के नाम भी जिन्होंने इस शाम का हिस्सा बनकर इस पार्टी को सफल बनाया ।