Thursday, 6 December 2018

NT24 News : डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर सेंटर को मिली लाखों रुपयों की ग्रांट.............


डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर सेंटर को मिली लाखों रुपयों की ग्रांट
- हरियाणा राज्पाल और एसजीपीसी प्रबंधक ने दी राशि
- परीक्षाओं के बाद भी सेमीनार में पहुंचें छात्र
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में हमेशा एकता का संदेश दिया है । उनके मार्गदर्शन द्वारा ही देश का उन्नति कर रहा है । यह बात हरियाणा के गर्वनर सत्यदेव नारायण आर्य ने डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर पंजाब यूनिवर्सिटी के डॉ बी.आर अंबेडकर सेंटर द्वारा वीरवार को गोल्डन जुबली हॉल में डॉ भीम राव अंबेडकर के 63वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मेलन में कही । हरियाणा के गर्वनर सेमीनारी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने डॉ बी.आर अंबेडकर सेंटर को इस तरह के सेमीनार और कार्यक्रम के आयोजनों के लिए 5 लाख रुपए की ग्रांट दी । अपने संबोधन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहिब अंबेडकर जैसा कोई ओर नहीं है और ना कभी होगा । बाबा साहिब का देश के लिए योगदान अतुलीय है । राज्पाल ने कहा कि उस दौर में बाबा साहिब जैसा विद्धान व्यक्ति कोई ओर नहीं था । सेमीनार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों और सेमीनारों का निरंतर अंतराल के बाद आयोजन होना चाहिए । इससे नौजवानों के अलावा लोगों को बाबा साहिब के जीवन और उनके योगदान के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिलेगी । इसकेअलावा डॉ बी.आर अंबेडकर सेंटर को शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भी 5 लाख रुपए की ग्रांट दी गई । बाबा साहिब के पास थी 26 प्रकार की डिग्री: इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि बाबा साहिब अंबेडकर ने जो योगदान देश के लिए दिया है उसको शब्दों में बयान नहीं कर सकते । प्रो. राजकुमार ने कहा कि बाबा साहिब ने 26 प्रकार की डिग्री हासिल की हुई थी जो उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है । वहीं उन्होंने कहा कि एससी / एसटी के हक के लिए बाबा साहिब ने जो लड़ाई लड़ी उसका देश भी सम्मान कर रहा है । हर परिस्थिती में करें अपने बच्चों को शिक्षित: हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने समाज के गरीब, दबे-कुचले लोगों को आहवान किया कि वें हर परिस्थिति में अपने बच्चों को शिक्षित करें और एकता से रहना सिखाएं । इस कार्यक्रम में राज्यपाल आर्य ने संविधान निमार्ता डॉ भीम राव अंबेडकर से जुड़े कार्यक्रम पूरे साल तक आयोजित करने के लिए पांच लाख रूपए देने की भी घोषणा की । बाबा सहिब की शिक्षा देश के लिए वरदान: गवर्नर आर्य ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों को बाबा साहिब के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी होगी । उन्होने शिक्षा, संघर्ष और संगठन का जो सूत्र दिया था, वह राष्ट्र की प्रगति और एकता के लिए बहुत जरूरी है। संगठन और संघर्ष में शक्ति होती है । आज उसी विचार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे है । 21-21 घंटे मेहनत कर लिखा संविधान: उन्होने डॉ भीम राव अंबेडकर को एक सच्चा राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि आजादी के समय भारत के तीन टुकड़े होने से बचाया और इसके बाद संविधान की रचना की जिम्मेवारी उनके कंधों पर आई । उन्होने देश को विस्तृत संविधान दिया। संविधान तैयार करने के लिए डॉ भीम राव अम्बेडकर ने निरंतर 21-21 घंटे मेहनत की और लगभग तीन वर्ष में संविधान लिख डाला ।


NT24 News : सच्चाई की राह पर चले थे गुरू नानक, आज उसी रास्ते पर चलने की है जरूरत.....


सच्चाई की राह पर चले थे गुरू नानक, आज उसी रास्ते पर चलने की है जरूरत
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी के गुरू नानक सिख स्टडीज विभाग और चंडीगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमीनार का वीरवार को समापन हुआ। इस अवसर पर शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रेसिडेंट भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने उपस्थित लोगों को गुरू नानक देव की शिक्षा से रूबरू करवाया । उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव हमेशा से ही सच्चाई के रास्ते पर चले है। आज हम सभी को उसी रास्ते पर चलने की जरूरत है । लोंगोवाल ने अकादमीक रिसर्च के लिए गुरू नानक सिख स्टडीज विभाग को 5 लाख रुपए की ग्रांट दी । वहीं इस अवसर पर दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया ।


NT24 News : चंडीगढ़ लेक क्लब एमएलएफ-2018 के 3 दिवसीय जश्न आगाज के लिए तैयार


चंडीगढ़ लेक क्लब एमएलएफ-2018 के 3 दिवसीय जश्न आगाज के लिए तैयार
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
हर शहरवासी को लंबे अरसे से आयोजित होने वाले 3 दिवसीय मिलिट्री लिट्रेचर फैस्टीवल (एमएलएफ)-2018 का इंजतार रहता है । अब ये इंतजार खत्म हो चुका है । फेस्ट के उद्घाटनी समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं । शुक्रवार को चंडीगढ़ लेक क्लब में होने वाले इस फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल वी.पी सिंह बदनौर द्वारा किया जाएगा । फेस्ट में सभी ईवेंट्स के नि:शुल्क दाखिले की सुविधा वाला यह एमएलएफ -2018 नौजवानों को भारतीय सेना की महान विरासत से अवगत करवाएगा और इस दौरान कई किस्म की सांस्कृतिक गतिविधियां, पकवान और लोगों के लिए अलग मुकाबले भी करवाए जाएंगे । तीन दिनों (7 से 9 दिसंबर ) तक चलने वाले इस फैस्टीवल को मुख्यमंत्री पंजाब, कैप्टन अमरिंदर सिंह, राज्यपाल वी.पी सिंह बदनौर, सेना के माहिर इतिहासकारों और वेस्टर्न कमांड, भारतीय सेना के साझे यत्नों और सहृदय पहलकदमियों के स्वरूप आयोजित किया जा रहा है अन्य जानकरी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल के उद्घाटन समारोह के बाद पहले दिन की शुरूआत सेना के इतिहासकारों और माहिरों द्वारा जोशीले सैशन के साथ होगी और सेना की युद्ध कलाओं के नीतिज्ञों द्वारा सेना के इतिहास और साहित्य के साथ सम्बन्धित अलग -अलग विषयों पर चचार्एं भी आयोजित की जाएंगी । इस समागम का पहला सैशन रोल ऑफ क्रास बॉर्डर आप्रेशन्ज और सर्जीकल स्ट्राईक्स पर आधारित होगा जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस हुड्डा, लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस बराड़, लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस चीमा और कर्नल अजय शुक्ला द्वारा भाग लिया जाएगा । इसी तरह दूसरे सैशन में पहले विश्व युद्ध के साथ संबंधित पंजाबी कविताएं, साहित्य और स. याचारक अलग-अलग पेशकारी मशहूर लेखकों जैसे बब्बू तीर, सुरजीत पात्तर, स्वराज बीर सिंह, आई.पी.ऐस (माडरेटर) की तरफ से जायेगी और पिरो: जसबीर सिंह, डा: मनमोहन सिंह, आई.पी.एस और ब्रिगेडियर के.एस काहलों पैनल में मौजूद रहेंगे । दूसरे दिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पहले विश्व युद्ध में भारत की तरफ से दिए गए योगदान संबंधी अपने विचार पेश किए जाएंगे जिसका संचालन और स्कुऐड्रन लीडर आर.टी.एस छीना करेंगे और इस मौके पर प्रो. डेविड ओमिस्सी, प्रो. अंजू सूरी, सांतनु दास और लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस बराड़ की तरफ से भी भाग लिया जाएगा ।  आजादी के बाद भारतीय सेना की तरफ से लड़ी जंगों और इन जंगों के दौरान बिताए कठिन और बेमिसाल सफर पर आधारित 40 के करीब लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी इस एमएलएफ में आकर्षण का केंद्र रहेगा ।


NT24 News : GNS Studies Depart Organizes two day International Seminar......

Guru Nanak Sikh Studies Department organizes two day International Seminar
Grant of Rs. 5 lakh announced by SGPC
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
Two day International Seminar on "Guru Nanak DevJi’s Legacy : Multi Dimensions l Perspective" to commemorate the 550th Parkash Purav of  Guru Nanak DevJi organized by the Department of Guru Nanak Sikh Studies, Panjab University, Chandigarh in collaboration with  Chandigarh Sahitya Academy under the Chairmanship and seminar director Prof Shankar jiJha ( DUI ) and Dr. Jaspal Kaur Kaang, academic in-charge respectively. Bhai Gobind Singh Ji Longowal , President Shiromani Gurdwara Parbandhak Com. {SGPC} Sri Amritsar gave an overview about the Life, Journey and Teachings of Guru Nanak Dev Ji, and appreciated the efforts made by the Department to organize the seminar. He donated 5 lakh rupees to the University for Academic Research in Religious Studies. Dr. Roop Singh Chief Secretary SGPC also spoke about Guru Nanak Devji’s vision. The Vice Chancellor of Panjab University Prof. Raj Kumar in his address informed that in the year 2019,  various events will be dedicated to the celebration of 550th Parkash Purav of  Guru Nanak Dev Ji  apart from release of books on the same. He also assured of providing necessary funds for the same. Dr. Sarbjinder Singh, Chairman Guru Granth Sahib Studies, Punjabi University Patiala talked about the ideals of Guru Nanak DevJi. Prof. Jaspal Singh Ex VC, Punjabi University Patiala, gave a detailed account about the rich Heritage of Guru Nanak DevJi. Dr. Gurinder Singh Mann, Director Global Institute of Sikh Studies, USA also expressed his views. On the occasion, two Books based on the Seminar held by the Department in 2016, were released by the dignitaries present. Eminent Professors, research scholars, academicians and students from the universities all over Punjab were present for the seminar today. Dr. Karamjit Singh Registrar of Panjab University presented a vote of thanks. PU Fellows, Deans, PU Officials, Faculty, academicians, researcher and students were present on the occasion.  



NT24 News : श्री रामजन्म भूमि न्यास ने सांसद किरण खेर को सौंपा ज्ञापन....

श्री रामजन्म भूमि न्यास ने सांसद किरण खेर को सौंपा ज्ञापन
सांसदों से शीघ्र मंदिर बनाने की मांग की
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
न्यास के प्रैस सचिव नरेश अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि न्यास का सदस्य मण्डल आज चंडीगढ़ सांसद श्रीमती किरण खेर से मिला और सांसदों के द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की । न्यास संयोजक सुरेश राणा ने कहा की सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी कि राम मंदिर मुद्दे पर सुनवाई से ज्यादा महत्वपूर्ण अन्य मुद्दे है, यह कथन उन समस्त हुतात्माओं का अपमान है जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये । यह समस्त हिंदुओं कि आस्था का भी अपमान है जो सुप्रीम कोर्ट की और न्याय की आस से देख रहे थे। यह अब ज्ञात हो चुका है कि राम मंदिर निर्माण सिर्फ संसद के द्वारा अध्यादेश या कानून के द्वारा ही संभव है। अतः भाजपा सरकार अपने वचन के अनुसार इसी संसद सत्र में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे । ज्ञापन देने वालों में  मुख्य रूप प्रदीप शर्मा, राजिन्दर जैन ,दीपक बत्रा, त्रिलोकी नाथ गोयल, अमृत सागर, सुनील कालिया,सुभाष गोयल, कर्नल धर्मबीर, दविंदर सिद्धू, सुशील पांडे , अरविंद शुक्ला,राकेश चौधरी गौरक्षा, जितेंद्र दलाल, अनुज सहगल,भारत भूषण कपिला ,राम निवास, डी.एस.पाण्डेय,कमरपाल, संजू बाबा जी,शिप्रा बंसल , नरिंदर बंसल,सतिंदर सिंह, तजिंदर सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे ।

NT24 News : चुनाव से पूर्व अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की बैठक का किया आयोजन..........


चुनाव से पूर्व अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की बैठक का किया आयोजन
एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के जिला नं. 1 और जिला नं. 2 के जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की बैठक पार्टी कार्यालय कमलम में हुई । बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने  की । इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई और पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । मीडिया विभाग के ईंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आम लोक सभा चुनाव निकट है । पार्टी ने चुनावों को देखते हुए युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है, ऐसे में सभी पदाधिकारीगण यह सुनिश्चित कर ले कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से मिलना-जुलना शुरू कर दिया है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने सभी समाज के वर्गों के लिए साढे 4 वर्षों में विकास की कई योजनाओं को शुरू किया । उन्होंने कहा कि आज चाहे देश की युवा पीड़ी हो या महिलायें, बच्चे या बुजुर्ग हो मोदी सरकार ने सभी वर्गों के लिए कई योजनाओं को शुरू किया । यहाँ यह उल्लेखनीय है कि इतने कम समय में आज तक किसी भी सरकार ने इतनी योजनाओं को शुरू नहीं किया । इन योजनाओं के परिणाम स्वरूप और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी दृष्टि और कुशल नेतृत्व का ही यह परिणाम है कि आज अन्य देश भी भारतीय की कार्य क्षमता का लोहा मानने लगे हैं और वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व का गुरू बनेगा ।

NT24 News : 50 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन..........

महिलाओं के विकास को लेकर मोदी सरकार ने चलाई कई योजनायें – संजय टंडन
50 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी पार्टी कार्यालय कमलम में हुई । जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्षा सुनीता धवन ने की । कार्यकारिणी में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा जसवाल,  मोर्चा कोर्डिनेटर माता राम धीमान ने विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लिया । बैठक की जानकारी प्रदान करते हुए मीडिया विभाग के ईंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताय कि प्रदेश कार्यकारिणी में मोर्चा के जिला और मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया व गत वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा जोखा दिया और इस मौके पर 50 से ज्यादा महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा । बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा चण्डीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने पार्टी के साथ जुड़ी नई महिलाओं का स्वागत किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए कई जनकल्याण योजनाओं को लागू किया । इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री सुकन्या योजना, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शोचालयों का निमार्ण करना, महिलाओं को स्वाबलम्बि बनाने के लिए मुद्रा योजना में अधिक से अधिक ऋण मुहैया करवाना, महिलाओं को धुँए से मुक्ति दिलवाने के लिए उज्जवला योजना, नौकरी पेशा महिलाओं के लिए गर्भावस्था में छुट्टी को बढ़ाना आदि प्रमुख हैं । उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं कार्यकर्ताओं को अह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं को अपने आस-पास, गली-मोहल्ले और जहाँ पर भी चर्चा करने का अवसर प्राप्त हो वहॉं इन योजनाओं से अन्य लोगों को भी अवगत करवायें ताकि अधिक से अधिक महिलायें पार्टी के साथ जुड़ सके । महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा जसवाल और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता धवन ने पार्टी के साथ जुड़ी नई महिलाओं को स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से इन महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा है ठीक उसी प्रकार पार्टी भी समय-समय पर सभी महिलाओं को उचित सम्मान प्रदन करेगी । इस अवसर पर पार्षद चन्द्रवती शुक्ला, महिला मोर्चा महासचिव शामा नेगी, जसविन्द्र कौर, नीलम गुप्ता व महिला मोर्चा की अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


NT24 News : अगर मंदिर नहीं तो वोट भी नहीं ............अजय चौहान


अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रिय बजरंग दल ने शीघ्र राम मंदिर बनाने पर दिया ज़ोर
अगर मंदिर नहीं तो वोट भी नहीं : अजय चौहान
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एव राष्ट्रिय बजरंग दल एवं शिव सेना हिंदुस्तान के नेत्रत्व में हिन्दू संगठनो ने 6 दिसंबर 1992 में हिंदुओं की आस्था एवं स्वाभिमान पर लगे कलंक श्री राम जन्मभूमि पर बने बाबरी ढांचे की गिरने की वर्षगांठ शौर्य दिवस के रूप में मनाई । मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद चंडीगढ़ के महामंत्री मुनीष बक्शी ने कहा की वर्षो का राम मंदिर निर्माण का धर्म युद्ध निर्णायक मोड पर पहुँच चुका है । समस्त हिंदुओं के सब्र का बांध अब टूटने की कगार पर है । न्याय की आस लगाए हिन्दू समाज को सिर्फ धोखा मिल रहा है । उन्होने कहा की राम मंदिर हिंदुओं की आस्थासम्मान एवं स्वाभिमान का विषय है जो रोटी कपड़े और मकान से भी महत्वपूर्ण है । शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान अजय चौहान ने कहा की लगता है भाजपा जान बूझ कर राम मंदिर के मुद्दे को जीवत रखना चाहती है ताकि अपनी विफलताओं को यह छुपा सके। यह विपक्ष में थी तो सत्ता की मांग कर राम मंदिर के मुद्दे पर वोट मांगे अब जब अधिकतर राज्यों में इनकी सरकार है केंद्र में बहुमत के साथ है और उनके कार्यकाल की समाप्ती तक उन्होने अभी तक राम मंदिर मुद्दे पर कुछ नहीं किया । अगर मंदिर नहीं तो वोट भी नहीं । सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संसद में अध्यादेश या कानून का मार्ग द्वारा राम मंदिर निर्माण की मांग की । मुख्य रूप से उपस्थित लोगो में अहिप के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाजराष्ट्रिय बजरंग दल के पंजाब उपाध्यक्ष द्विजेंद्र डोगराअहिप जीरकपुर अध्यक्ष अजित झा उपस्थित रहे । 


Wednesday, 5 December 2018

NT24 News : Deputy Commissioner, Chandigarh Administration takes meeting for Republic Day Celebrations


Deputy Commissioner, Chandigarh Administration takes meeting for Republic Day Celebrations
National Tele24 news
Vinay Kumar
Chandigarh
Sh. Mandip Singh Brar, IAS, Deputy Commissioner, Chandigarh Administration held a meeting today regarding Republic Day celebrations in U.T, Chandigarh for the year 2019 at Deputy Commissioner’s office. Meeting was held to assign tasks to all the line departments regarding the 26th January event that is to take place at Parade Ground, Chandigarh. The following Departments were directed to display tableau concerning to their department on Republic Day 2019 1.     Police Department, 2.     Health Department, 3.     Environment & Forest Department, 4.     DPI(S), 5.     Industry Department, 6.     Science and Technology Department 7.     Pollution Control Board, 8.     College of Arts, 9.     Department of Information and Technology, 10.  Department of Tourism, 11.  Agriculture Department 12.  Rural Development & Panchayat, 13.   Punjab Engineering College, 14.   Adult Education, 15.   Fire and Emergency Wing, Sh. Arjun Sharma, IAS, Additional Commissioner, Chandigarh Administration, Smt. Nazuk Kumar, IAS, SDM Chandigarh and other officers of Chandigarh Administration were also present in the meeting.

NT24 News : Chd Admin signs MoU with Rotary Club Chd.........


Chandigarh Administration signs MoU with Rotary Club Chandigarh to set up Health Education Center
National Tele24 News
Chandigarh
Chandigarh Administration and Rotary Club of Chandigarh today signed a Memorandum of Understanding for setting up a Health Education Centre in the City. The MoU was signed by Education Secretary Sh. B.L. Sharma representing Chandigarh Administration and President of Rotary Club, Sh. A.P Singh Dhiman in the presence of Sh. V.P. Singh Badnore, Hon’ble Governor of Punjab and Administrator, U.T Chandigarh, Sh. Parimal Rai, IAS, Adviser to the Administrator, U.T Chandigarh, Sh. Sanjay Beniwal, IPS, DGP, Chandigarh Police, Sh. Ajoy Kumar Sinha, IAS, Finance Secretary, Sh. Rubinderjit Singh Brar, PCS, Director School Education, Sh. Rajendra K. Saboo former president of Rotary International and members of Chandigarh Rotary Club. The Rotary Club in association with another world-renowned US-based, Mc Millen Health Centrean independent NGO located in Fort Wayne, Indiana, shall equip it with hi-tech gadgets, mannequins, models, teaching aides and expertise. The President of Rotary International Rajendra K. Saboo, who had conceived the project, informed that this state-of-the-art Health Education Centre is meant to educate school students about fundamentals of Medical Science, Human Physiology, and would also serve as Training Centre to impart training to master trainers as well as teachers. Chandigarh Administration has decided to set up the Centre in Government Model High School, Sector-22C, in the first phase and later a site would be identified by a committee comprising representatives of the Engineering, Architecture & Education department. It would also work as centre of excellence in providing basic Medical Education, Health Check-up and Training, and would be managed by a team of Administrative staff, team of doctors and experts under a society which shall have Adviser to the Administrator as Chairman having Secretaries of Health, Finance and Education department of the Chandigarh Administration as members along with various other members from various departments and two members of the Rotary Club.Commenting during the occasion, Sh. Badnore lauded Rotary’s endeavours for this unique and first project in the country to be setup in the city, and said that this is a new beginning and Administration would like to partner with Rotary Club Chandigarh for its various other initiatives as well. 


NT24 News : पार्षद हीरा नेगी ने सौंपा संजय टंडन को ज्ञापन

पार्षद हीरा नेगी ने सौंपा संजय टंडन को ज्ञापन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार 
चंडीगढ़
गाय  माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए पार्षद हीरा नेगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष  संजय टंडन से मिला और उनको ज्ञापन सौंपा आये हुए प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को बताया कि गाय  माता हिन्दुओं की पूजनीय है और हमारे वेद पुराणों में भी इसको माँ का दर्जा प्राप्त है | गाय  माता को हमारे पुराणों  में सबसे सीधा प्राणी  कहा गया है | इसके दूध, गोमूत्र और गोबर के उपयोग से होने वाले लाभ का वर्णन भी हमारे वेद पुराणों में है | इतने सभी गुणों के होने के कारण और हमारे देवी देवताओं की पूजनीय गाय और हम सभी हिन्दुओं की पूजनीय गाय माता को सरकार की और से राष्ट्र माता का सम्मान मिलना ही चाहिए | प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी लोगों ने इस बात का समर्थन किया | आये हुए प्रतिनिधिमंडल से बात  उपरान्त भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि  वे उनकी मांग को केंद्र सरकार के पास भेजेंगे और प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को उनके समक्ष रखा जायेगा | उन्होंने प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए सभी सदस्यों की बातों को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना | इसके लिए पार्षद हीरा नेगी और प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन का विशेष आभार व्यक्त किया


NT24 News : भवन नक्शों को जमा कराने व स्वीकृत कराने का सिस्टम हुआ ठप्प.....पीपी कपूर


प्रदेश में भवनों के नक्शे जमा कराने व स्वीकृत कराने का नया सिस्टम हुआ ठप्प
- पिछले 17 दिन से एक भी मकान का नक्शा प्रदेश में ना जमा हुआ और ना ही स्वीकृत हुआ ।
- नक्शा फीस के करोड़ों रूपये की राजस्व की हानि हो चुकी है व लाखों रूपये रोजाना की राजस्व हानि सरकार को उठानी पड़ रही है ।
-ऑन लाईन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम प्रदेश वासियों के लिए बना जी का जंजाल ।
- नक्शे बनाने वाले एक भी निजि आर्कीटैक्ट व इन्जिनियर का रजिस्टे्रशन नहीं हुआ ।
एन टी 24 न्यूज़ 
आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर
चंडीगढ़
ऑन लाईन भवनों के नक्शे स्वीकृत कराने का नया सिस्टम पिछले 17 दिनों से ठप्प पड़ा है । ये नया सिस्टम प्रदेशवासियों के लिए जी का जंजाल बन चुका है । शहरी निकाय विभाग का नया सिस्टम शुरू होने के दिन 19 नवम्बर से आज तक एक भी नक्शा प्रदेश की नगरपालिकाओं, नगर निगमों व परिषदें में जमा ना होने से करोड़ों रूपये की राजस्व हानि अभी तक हो चुकी है व लाखों रूपये की राजस्व हानि रोजाना उठानी पड़ रही है । नए सिस्टम के तहत नक्शे बनाने वाले एक भी निजी आर्कीटैक्ट व इन्जिनियरों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं किया व ना ही टे्रनिंग दी गई । आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन को ज्ञापन भेजकर ऑन लाईन बिल्डिंग प्लान अपू्रवल सिस्टम तत्काल सुचारू करने व निजि आर्कीटैक्ट/इन्जिनियर्स की रजिस्टे्रेशन, टे्रनिंग कराने की मांग की है । आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने आरोप लगाया कि बिना सोचे विचारे नोटबंदी की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने गत 19 नवम्बर से ऑन लाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम प्रदेश भर के सभी नगर निगमों, परिषदें, पालिकाओं में लागू कर दिया । पहले जिस वैबसाईट से मकानों के नक्शे जमा हो रहे थे उसे बंद कर दिया। नतीजतन 17 दिन बीत जाने के बावजूद भी प्रदेश में ना तो किसी निजि आर्कीटैक्ट का रजिस्टे्रशन हुआ है और ना ट्रेनिंग कार्य हुआ है । सरकार ने अपने सम्बंधित स्टाफ को भी इस बारे टे्रनिंग नहीं दी । इस नासमझी के परिणाम स्वरूप पिछले 17 दिन से पूरे हरियाणा की किसी भी एक नगरपालिका, नगर निगम व नगर परिषद् में एक भी मकान, भवन का नक्शा पास होना तो दूर, जमा तक नहीं हो पाया । हरियाणा में 53 नगरपालिकाएं, 10 नगर निगम व 18 नगर परिषद् हैं। प्रदेश भर में अपने भवनों के नक्शे स्वीकृत कराने के इच्छुक लोग व अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निजि आर्कीटैक्ट व इन्जिनियर भटक रहे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। रोजाना लाखों रूपये की राजस्व हानि सरकार को उठानी पड़ रही है। सरकार कुंभकर्णी नीदं सो रही है। जमीनी हकीकम से अपरिचित स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन सात दिन में नक्शे स्वीकृत कराने का नया सिस्टम लागू करने के ढोल मीडिया में पीटकर पल्ला झाड़ लिया । कपूर ने कहा कि सरकार बताए कि ऐसी क्या एमेरजैंसी आ गई थी जो बिना पूरी तैयारी किए नई व्यवव्स्था लागू होने के आदेश जारी कर दिए। कपूर ने मांग की जब तक नई व्यवव्स्था सुचारू नहीं होती, निजि आर्कीटैक्ट व इन्जिनियरों का रजिस्ट्रेशन नहीं होता तब तक पुरानी वैबसाईट से ही नक्शे ऑन लाईन जमा करने की व्यवस्था की जाए। कपूर ने बताया कि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में तो निजि आर्कीटैक्ट की रजिस्ट्रेशन ऑन लाईन एक घंटे में हो जाती है। लेकिन हरियाणा में शहरी निकाय विभाग नक्शे बनाने वाले निजि आर्कीटैक्ट/इन्जिनियरों को धक्के खिला रहा है। ऑन लाईन डॉक्यूमेंट भेजने के बावजूद भी निजि आर्कीटैक्ट व इन्जिनियरों को चंडीगढ़ तलब करके डॉक्यूमेंट वैरीफाई कराने की योजना बनाई जा रही है। आरोप लगाया कि यह धक्के भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की नीयत से खिलाए जा रहे हैं । पीपी कपूर, आरटीआई एक्टिविस्ट, पानीपत, मो०- 87082-72105


NT24 News : रोमन्स, ऐक्शन व् कॉमेडी से भरपुर फिल्म "बंजारा"........

रोमन्स, ऐक्शन व् कॉमेडी से भरपुर फिल्म "बंजारा"
तिहरी भुमिका निभाएंगे बब्बु मान
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
राणा आहलुवालिआ प्रोड्क्शंज़, मान फ़िल्म्ज़ व् अमेरीकन सिस्टम मोशन पिक्चर्ज़ के बैनरज़ तले बनी गायक व् नायक बब्बु मान की फिल्म "बंजारा" आगामी 7 दीसंबर को सिनेमा घरों का श्रृंगार बनने के लिए त्यार है. ओहरी प्रोडक्शंज़ द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता है राणा आहलुवालिआ, बाबु सिंह मान व् हरजीत मंडेर।  फिल्म की प्रमोशन के लिए अदाकार बब्बु मान, अदाकारा श्रद्धा आर्या, निर्माता राणा आहलुवालिआ व् निर्देशक मुश्ताक़ पाशा आज विशेष तौर पे चंडीगढ़ पहुंचे। फिल्म को ओहरी प्रोडक्शंज़ द्वारा 7 दीसंबर को रिलीज़ किया जा रहा है l इस मौके पे पत्रकार सम्मेलन के दौरान अदाकार बब्बु  मान ने बताया की ये फिल्म "बंजारा" उन की पहली फिल्मों से बहुत हे अलग फ्लेवर की है. देश के बंटवारे के समय के हालातों से जुड़ी ये फिल्म एक ट्रक ड्राइवर की ज़िंदगी पे आधारित है. उन्होंने ने बतया फिल्म में ट्रक ड्राइवर की तीन पीडियों के रिश्तों की कहानी को पेश किया गया है जो उन की ज़िंदगी के अलग अलग पहलुओं को दर्शाएगी। उन्होंने ने आगे बताया के दर्शक उनको पहली बार इस फिल्म में तीन अलग अलग किरदारों को निभाते दिखेंगे जो आज तक किसी भी पंजाबी फिल्म में देखने को नहीं मिला l अदाकार श्रद्धा आर्या ने कहा के फिल्म "बंजारा" की पुरी टीम के साथ इस प्रोजेक्ट पे काम करना बहुत मज़ेदार रहा और मैं मानती हुँ के ये मेरे कैरियर का मील पत्थर साबित होगी और मुझे उम्मीद है के दर्शकों को ये फिल्म बहुत हे पसंद आएगी l इस दौरान फिल्म बारे निर्देशक मुश्ताक़ पाशा ने बताया के दर्शक इस फिल्म में बब्बु मान को बॉलीवुड की तीन बड़ी हीरोइनों के साथ अलग समय की भुमिकाओं में देखेंगे। इस तरह उन की अदाकारी के कई नज़र आएंगे. ये फिल्म रोमांस, एक्शन व् कॉमेडी से भरपुर है जो दर्शकों का हर पहलु से मनोरंजन करेगी. उन्होंने आगे बताय के फिल्म  कहानी व् स्क्रीनप्ले धीरज रतन द्वारा लिखा गया है व् इस के डायलॉग्ज सुरमीत मावी ने लिखे हैं. फिल्म में बब्बू मान, श्रद्धा आर्या के अलावा हम जीआ मुस्तफा, सारा खत्री, राणा रणबीर, फ़िदा, मलकीत रॉनी, गुरप्रीत कौर भंगु, पिंकी सग्गु, प्रकाश गाडु आदि कलाकारों को भी एहम किरदारों में देखेंगे l इस मौके पे निर्माता राणा आहलुवालिआ ने कहा के फिल्म "बंजारा" एक ट्रक ड्राइवर की असल ज़िंदगी के बहुत करीब की कहानी है और बब्बु मान इस फिल्म में पहले दादा फिर बेटा और फिर पोते की भुमिका की तिहरी भुमिका निभाते नज़र आएंगे। उन्होंने आगे कहा के दर्शक निश्चित ही इस फिल्म के साथ अपने आप को जोड़ेंगे फिल्म में कुल पाँच गाने हैं जिस का संगीत भी बब्बु मान ने खुद ही त्यार किया है, गाने खुद हे लिखे व् गाये भी हैं l