Monday, 4 February 2019

NT24 News : U.T.ADVISER TO THE ADMINISTRATOR TAKING MEETING WITH ESIS.............


U.T.ADVISER TO THE ADMINISTRATOR TAKING MEETING WITH ESIS
National Tele24 News

Vinay Kumar
Chandigarh
The meeting for formulation of Employees State Insurance Society (ESIS), U.T. being held under the chairmanship of Sh. Manoj Parida, IAS, Adviser to the Administrator at U.T Secretariat, Chandigarh.

NT24 New : केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया - श्री चंद्रजीत बनर्जी, महानिदेशक, सीआईआई...................

केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया - श्री चंद्रजीत बनर्जीमहानिदेशकसीआईआई
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
पीयूष गोयल द्वारा प्रस्तुत 2019-20 के बजट ने अर्थव्यवस्था में मांग और विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सही बिंदुओं को स्पर्श किया है । किसानोंमध्यम वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों जैसे समाज के प्रमुख उपभोग वर्गों को दृढ़ता से संबोधित करते हुएइसका उद्देश्य आय को स्थिर करना और कमजोर लोगों के लिए जोखिम कम करना है । राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखने के लिए वित्त मंत्री की प्रशंसा की जानी चाहिए। बजट दर्शाता है कि अच्छी राजनीति अच्छे अर्थशास्त्र में तबदील हो सकती है । सरकार ने वर्षों से कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं और बजट किसानों के लिए प्रत्यक्ष आय हस्तांतरण प्रदान करने के लिए एक उल्लेखनीय पहल करता है । किसानों को उनके फायदे पहुंचाने से भविष्य में सभी गरीब नागरिकों के लिए एक बुनियादी आय योजना में विस्तार करने के लिए आधर तय होगाजो उद्योग के सुझावों के अनुरूप है । बजट में एक महत्वपूर्ण कदम औपचारिक और अनौपचारिक दोनों क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का विस्तार करना है जो श्रम सुधारों के लिए पहल को प्रोत्साहित करेगा । मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए कर राहत अर्थव्यवस्था में समग्र विश्वास को भारी बढ़ावा देगी । सरकार ने 2030 में बुनियादी ढांचेसामाजिक क्षेत्रोंप्रौद्योगिकी और स्थिरता जैसे प्रमुख विकास वाहकों के आधार पर देश के लिए एक महत्वाकांक्षी और अपेक्षाओं से भरपूर दृष्टिकोण की रूपरेखा तैयार की है। ये सीआईआई के भारत @ 75 कार्यक्रम के तहत वर्णित कई तथ्यों से जुड़े हैंजो भारत के आर्थिक विकासतकनीकी प्रगति और नैतिक शक्ति को दर्शाते हैं । केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया - श्री सचित जैनचेयरमैनसीआईआई उत्तरी क्षेत्र यह सराहनीय है कि वित्त मंत्री 2019-20 के लिए राजकोषीय घाटे को 3.4 प्रतिशत पर नियंत्रित करने में सक्षम रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र और मध्यम वर्ग को प्रदान किए गए प्रोत्साहन और समर्थन के बावजूद सिर्फ 0.1 प्रतिशत का ही फर्क पड़ा हैँ। दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों के लिए6,000 रुपये की प्रत्यक्ष आय ट्रांसफर के माध्यम से कृषि आय स्थिरता पर ध्यान देना एक स्वागत योग्य कदम है और कृषि के साथ जुड़े जोखिम को कम करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तरी राज्यों का कृषि क्षेत्र राष्ट्रीय कृषि जीडीपी में लगभग एक तिहाई योगदान देता हैइससे छोटे और सीमांत किसानों को बहुत लाभ होगा और उनको प्रोत्साहन मिलेगा । केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया - श्री समीर गुप्ताडिप्टी चेयरमैनसीआईआई उत्तरी क्षेत्र माननीय वित्त मंत्री द्वारा अगले 8 वर्षों में भारत की इकोनॉमी 10 ट्रिलियन डॉलर की होने का दृष्टिकोण एक स्वागतयोग्य कदम है। असंगठित क्षेत्र और पेंशन के लिए सामाजिक सुरक्षा योगदान श्रमिकों को बहुत मदद करेगा और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती से स्थापित करने में लंबा रास्ता तय करेगा। आयकर की छूट सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने से उपभोक्ताओं / लोगों के हाथों में खर्च करने योग्य आय में वृद्धि होगी l 

NT24 News: प्रशासन मलोया में पुनर्वास करने में किस बात की देरी कर रहा है: तिवारी ............

प्रशासन मलोया में पुनर्वास करने में किस बात की देरी कर रहा है: तिवारी 
भाजपा के दबाव में नहीं कर रहा है पुनर्वास : एक मजदूर से करवाया जाए  इसका उदघाटन

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार
चंडीगढ़
चंडीगढ़ कांग्रेस महासचिव शशि शंकर तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन एवं चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने कॉलोनी नंबर 4 के लोगों में 10 साल पहले 900 रू. जमा करवाए थे। अब जनवरी 2019 में 6000 रु. और जमा करवाएं हैं और मकान भी बनकर बिल्कुल तैयार हैं। कॉलोनीवासी भी अब आस लगाए बैठे हैं कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कब उन्हें आवास अलॉट करेगा क्योंकि स्कूली बच्चों के पेपर शुरू होने वाले हैं एवं झुग्गियों के अंदर में ज़्यादातर संख्या यूपी बिहार की है जो मार्च अप्रैल से गांव में शादियां शुरू हो जाती हैं जिसमें लोग काफी संख्या में चले जाते हैं। चंडीगढ़ के फाइनेंस सेक्रेटरी एवं हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन ऐ. के. सिन्हा ने भी समाचार पत्रों में प्रकाशित करवा चुके हैं कि मलोया में सब कुछ तैयार है। फिर देर किस बात की। तिवारी ने कहा कि लगता है कि प्रशासन भाजपा के दवाब में काम कर रहा है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने का इंतज़ार कर रहे हैं जो कि गरीबों के साथ नाइंसाफी हो रही है। शशि शंकर तिवारी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल के 5 साल पूरे होने जा रहे हैं। लाखों लोगों को सपना दिखाया था कि सबको मकान मिलेगा । कांग्रेस के समय भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह एवं चंडीगढ़ के पूर्व संसद पवन कुमार बंसल के प्रयासों से 5 हज़ार मकान बनकर तैयार हैं लेकिन उन मकानों को पुनर्वास करने के लिए न तो भाजपा संसद किरण खेर के पास समय है और प्रधानमंत्री के नाम पर काफी समय से लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आकर इसकी चाबी देंगे । तिवारी ने कहा कि इन मकानों को चंडीगढ़ प्रशासन अविलंब एक मजदूर से उदघाटन करवा कर लोगों का जल्द से जल्द पुनर्वास किया जाए क्योंकि अब कॉलोनीवासियों के सबर का बांध टूट चुका है। अगर नहीं हुआ तो चंडीगढ़ कांग्रेस समस्त कॉलोनीवासियों को लेकर भाजपा सांसद का घेराव करेगी । तिवारी ने सांसद को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि बायोमेट्रिक सर्वे 2006 के बाद जितने झुग्गी- झोपड़ी वाले हैं उनको मैं दुबारा सर्वे करवा कर सबको मकान दिलाऊंगी । कॉलोनीवासियों से झूठे वादे करके 2014 में वोट ले लिए लेकिन कॉलोनीवासियों के लिए कुछ नहीं किया ।


NT24 News : तीन दिवसीय रियल एस्टेट एक्सपो 34 के पर्दशनी ग्राउंड में 3 फरवरी तक.........


तीन दिवसीय रियल एस्टेट एक्सपो 34 के पर्दशनी ग्राउंड में 3 फरवरी तक
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
चंडीगढ़ व  ट्राई सिटी  का रियल एस्टेट बाजार गर्म होने लगा है, अच्छे दिन आने लगे है , नोट बन्दी अब  पुरानी बात हो गई है l लोगों ने प्रॉपर्टी में निवेश के बारे में सोचना शुरू कर दिया  है l सेक्टर 34 पर्दशनी ग्राउंड में आज शुरू हुआ तीन दिवसीय   प्रॉपर्टी  एक्सपो जिसमें  भारी रश उमड़ रहा है  इस बात का सबूत है कि रियाल एस्टेट का  का बाजार  गर्म हो रहा है l आज तीन दिवसीय रियल एस्टेट के एक्सपो में  होम लोन , कालोनी डेवेलपर,   डेकोरेशन, फर्नीचर  सभी 50 स्टाल्स पर खूब रश रहा l


NT24 News : ब्रेक्सिट यानि ब्रिटैन का यूरोपियन यूनियन से बाहर होने को चिंतित भारतवासी..........

ब्रेक्सिट यानि ब्रिटैन का यूरोपियन यूनियन से बाहर होने को चिंतित भारतवासी
लिबरल कामनवेल्थ डेलीगेशन ने कोरडिआ ग्रुप आफ इंस्टिट्यूट का किया दौरा
एन टी 24 न्यूज़
संघोल
यूनाइटेड किंगडम की लिबरल पार्टी के कॉमनवेल्थ फोरम के बीस मेंबर्स ट्रेवोर पील की अध्यक्षता में  दिल्ली के बाद चंडीगढ़ के दौरे पर थे व् कोरडिआ ग्रुप ऑफ इंस्टीटूट्स का दौरा किया जहां उर्मिल वर्मा ने वफ्द का स्वागत किया ,महामहिम गवर्नर वी पी बदनोर ने कल  वफ्द को लंच पे बुलाया था  व् कामनवेल्थ देशों के आपसी संबंधों , शिक्षा , व्यापार, नेटवर्किंग आदि पर चर्चा हुई , डेलीगेट्स के साथ रहे थे  लार्ड दिलजीत राणा मेंबर हाउस ऑफ लॉर्ड्स व् कोरडिआ  ग्रुप आफ इंस्टीटूट्स के चेयरमैन , इसी के साथ डेलीगेशन ने शाम की चाय के वक्त पंजाब विधान सभा का दौरा किया व् स्पीकर के पी राणा से मुलाकात की थी  , इस मौके पर एयर कमाडोर कुरैशी , ट्रस्टी उर्मिल वर्मा , हरजिंदर सिंह, चरणजीत  गिल मौजूद रहे  यह डेलिगेशन कोडिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट व आर्कियोलॉजी हेरिटेज ,  हड़प्पा संस्कृति से जुड़े हुए संघोल  गांव का दौरा करेगा वह संघोल  म्यूजियम में भारत की हड़प्पाकालीन सभ्यता की जानकारी लेता दिखा, असली भारत जो कि गांव में बसता है ,गांव वासियों से मिला  , संघोल के  किसानों से मिला  भारत के कल्चर को, खासकर पंजाब के कल्चर को नजदीक से जानने की कोशिश हुई डेलीगेशन द्वारा । कोर्डिया    कॉलेज के रूरल बैकग्राउंड के विद्यार्थी फैकल्टी वहां की सारी फैसिलिटी का भी दौरा  किया  ।उससे अगले दिन 2 फरवरी को या डेलिगेशन शिमला में हेरिटेज बिल्डिंग स्थानों का दौरा कर वहां का कल्चर की जाने का आज भी भारत में खासकर पंजाब में हर एक के दिल में यूनाइटेड किंग्डम की पॉलिटिक्स के बारे में पूरी जानकारी  है वह इस डेलिगेशन व किसी भी एन आर आई जो  इंग्लैंड में रह रहा हो से मिलकर पहला सवाल भारतीयों के दिल में यही आता है कि ब्रिटेन में  ब्रेकसिट का क्या हो रहा है , ब्रिटेन से भारतीयों क के नजदीकी  सम्पर्क के कारण  पॉलिटिकल अफेयर्स में भारतीय मूल के सारे लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे डेलिगेशन दोनों देशों को और नजदीक लाएंगे - लार्ड दिलजीत राणा l  

NT24 News : GOVERNOR HONORING TO THE NCC CADETS...........


GOVERNOR HONORING TO THE NCC CADETS
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
The Governor of Punjab and Administrator, UT, Chandigarh, Shri V.P. Singh Badnore honoring to the NCC cadets who participated in Republic Day Parade at New Delhi at Punjab Raj Bhawan, Chandigarh

NT24 News : GOVERNOR POSING WITH NSS VOLUNTEERS...........


GOVERNOR POSING WITH NSS VOLUNTEERS 
National Tele24 News 
Vinay Kumar
Chandigarh
The Governor of Punjab and Administrator, UT, Chandigarh, Shri V.P. Singh Badnore posing with NSS Volunteers who participated in the Republic Day Parade at New Delhi, Group Commanders and other Officers at Punjab Raj Bhawan, Chandigarh


NT24 News : मिशन मोदी अगेन पीएम 2019..................

 मिशन मोदी अगेन पीएम 2019
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़ 
मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी की  अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में सर्वसहमति से अनूप रावत को मिशन का  उत्तराखंड प्रकोष्ट चंडीगड़ का  प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया । मिशन की बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि मिशन मोदी चंडीगड़ में बूथ सत्तर तक अपनी टीम गठित कर रहे है और काफी सक्रियता के साथ पुनःह नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री के लिए जुटी हुई है । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मिशन मोदी को देखता था तो जानने का इछुक रहता था कि मिशन मोदी क्या है जब मुझे इसकी जानकारी मिली तो में हतप्रभ रह गया कि इतना बड़ा संघठन मोदी जी के लिये कार्य कर रहा है ।और उन्होंने कहा कि आज देश को एक बहुत ही शक्तिशाली नेता मिला है ।जो पूरे विश्व में भारत की साख को बढ़ाया है और मोदी को अपार जनसमर्थन है। और देश को एक नई ऊर्जा दी है और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे । उन्हीने कहा कि भाजपा और मिशन मोदी दोनों का कार्य एक ही है । नरेन्द्र मोदी एक ऐसा नेता है जो भारत को विस्व गुरु बनाने की और अग्रसर है और मोदी जी के बिना यह संभव नही है । इस बैठक में सुभाष सूद महामंत्री, श्री भरत शर्मा युवा मोर्चा अध्य्क्ष, साहिल चौधरी महासचिव युवा मोर्चा, इब्राहिम अली, व कार्यकारणी सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया ।


NT24 News : प्लाजा मैं 7वें दिन मंचित किया गया नाटक “बदलाव ”..........

 प्लाजा मैं 7वें दिन मंचित किया गया नाटक “बदलाव ” 
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
परंपरा आर्ट्स ग्रुप दवारा सेक्टर 17 प्लाजा मैं 7वें दिन मंचित किया गया नाटक “बदलाव ” जो के "कुछ अच्छे कुछ बुरे" , "बदलाव रिश्तों में, बदलाव व्यव्हार में", "बदलाव टेक्नोलॉजी में, बदलाव प्राथमिकता में", इन्हीं विषयों पर अभिषेक शर्मा दवारा लिखे नुक्कड़ नाटक है  । नाटक बदलाव में पहले मनाए जाने वाले त्योहारों और वर्तमान में मनाए जाने वाले त्योहारों पर व्यंग किया गया है कि किस तरह टेक्नोलॉजी के आने से लोगों में आपसी मेल मिलाप खत्म हो गया है । अब सभी एक दूसरे को व्हाट्सएप पर त्योहार का मैसेज भेज  कर अपने घर ही सब त्योहार मना लेते हैं । नाटक में आज कल पड़ोसी एक दूसरे से कैसे व्यवहार करते हैं ये भी दिखाया गया है ।नाटक मैं अपनी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ऋषभ, वरुण, रोहित, जसप्रीत, अनुज, रजत, अभिषेक इंदोरा, जोंटी, जसवीर, पीयूष भट्ट, सुनील चिलवाल  ने सहयोग दिया ।

NT24 News : TWO-DAY DRAMA “EK THA GADHA” WILL BE PERFORMED AT PU.........

TWO-DAY DRAMA EK THA GADHA WILL BE PERFORMED AT PU
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
“Live performances are an integral and exciting part of our department’s academic curriculum. Student Productions are the outlet for the creation of new innovations in the department’ said Dr. Navdeep Kaur, Chairperson, Department of Indian Theatre, Panjab University, Chandigarh. She further added that students are able to apply knowledge and techniques learned in the classroom to rehearsal and play production. Students are encouraged to express themselves through directing, acting, design and production in a collective experimental atmosphere. Through these productions students are given the opportunity to think imaginatively in order to achieve their vision for the creative journey from the text to performance. They also learn various life skills. Our goal is to provide more opportunities for students as these productions are designed to be the practical extension of our students work in the classroom and we are reliant on the talents and energies of our students to be involved in almost every aspect of the productions, she added. This year Department of Indian Theatre is going to open its third student production “Ek Tha Gadha” on 05-02-2019 and 06-02-2019 at 7:00 p.m. The student production is directed by Nitin student of M.A. II (4th Semester). The duration of play is one hour and twenty five minutes. All the students of M.A.-I and M.A.II are participating in this annual production of the department. 

NT24 News : “काला शाह काला” में बिन्नू ढिल्लों के साथ रुपहले परदे पर नज़र आएँगी सरगुन मेहता...............


“काला शाह काला” में बिन्नू ढिल्लों के साथ रुपहले परदे पर नज़र आएँगी सरगुन मेहता
एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार 
चंडीगढ़

ज़ी स्टुडिओज़, नॉटी मैन प्रोडक्शंस, इन्फेंट्री पिक्चर्स और ड्रीमित्यता एंटरटेनमेंट तैयार हैं हमारा मनोरंजन करने के लिए अपनी आने वाली फिल्म काला शाह काला के साथ । फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने को देखकर लोग फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों और जॉर्डन संधू मुख्य किरदार निभाते नज़र आएंगे । “काला शाह काला” के साथ सरगुन मेहता एक बार फिर ज़ी के साथ काम करेंगी । एक्टिंग करियर की शुरुआत ठीक दस साल पहले ज़ी टीवी के शो 12/24 करोल बाग से की थी । टेलीविज़न पर अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाकर, सरगुन ने पंजाबी फिल्मों से रुपहले परदे पर कदम रखा था । अंग्रेज, लव पंजाब और लहोरिये में अपनी कला के प्रदर्शन के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते हैं । 2019 में किस्मत फिल्म में अपनी दिल छू लेने वाले अभिनय से दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया था । इस साल वो अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले पंजाबी फिल्मों के बेहतरीन एक्टर बिन्नू ढिल्लों के साथ रुपहले परदे पर नज़र आएँगी । काला शाह काला में वो पहली बार बिन्नू ढिल्लों और जॉर्डन संधू के साथ काम करती नज़र आएँगी । सरगुन मेहता के अनुसार पम्मी का किरदार हमेशा से ही उनके भाग्य में लिखा था सरगुन मेहता ने कहा "जब अमरजीत सिंह ने “काला शाह काला” लिखी थी तो उन्होंने  कहानी मुझे ही सुनाई थी । मुझे यह बहुत पसंद आयी थी पर उस वक़्त मैं इस फिल्म के लिए हाँ नहीं कर सकी क्यूंकि मैं पहले ही कुछ और प्रोजेक्ट्स के लिए हामी भर चुकी थी । जिंदुआ की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा है जो अब याद करो तो लगता है यह रोल मुझे ही मिलना था । उस समय एक फैन ने मुझसे पूछा था कि आपका अगला प्रोजेक्ट क्या है । मैंने  भी साइन नहीं किया था तो मैंने बस कहा “अगली फिल्म???... और अचानक से पीछे काला शाह काला गाना बजने लगा । मेरे पास अभी भी वो वीडियो है । शायद मुझे कुछ देर से इस बात का एहसास हुआ पर पम्मी का रोल हमेशा से ही मुझे ही करना नियत था ।" “ कुछ सात साल पहले जब मैं टेलीविज़न पर काम ही कर रही थी, तब मुझे एक प्रमुख चैनल पर एक शो ऑफर हुआ था । मुझे उसमें मुख्य किरदार निभाना था और उसका कांसेप्ट बिलकुल “काला शाह काला” जैसा था । हमने उस शो का पायलट भी शूट कर लिया था पर फिर शिड्यूल के कारण चीज़ें आगे नहीं बढ़ पायीं । अब जब मैं इस बारे में सोचती हूँ तो लगता है “काला शाह काला” की इस कहानी का मेरे करियर में बहुत महत्त्व रहा है," उन्होंने बताया । “काला शाह काला” अमरजीत सिंह द्वारा लिखी और निर्देशित की गयी है और यह 14 फरवरी 2019 को रिलीज़ हो रही है ।


NT24 News : TEJPREET KAUR GOT THE BEST ORAL PRESENTATION AWARD..........


TEJPREET KAUR GOT THE BEST ORAL PRESENTATION AWARD
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
Ms. Tejpreet Kaur, Research Scholar, Department of Physics, Panjab University, Chandigarh, got the best oral presentation award along with a cash prize in the National Space Science Symposium, 2019, organised by the Indian Space Research Organisation (ISRO), held recently at Pune. Ms. Tejpreet Kaur is pursuing her PhD research work under the supervision of Prof. Sandeep Sahijpal in the field of formation and evolution of our Milky Way Galaxy (Akashganga). More than 500 research scholars from across the country presented their work in the various areas of Space Sciences. She got the award in the Astronomy & Astrophysics category. 
             

NT24 News : कालोनी प्रकोष्ठ के संयोजक हाउसिंग बोर्ड डायरेक्टर से मिले...............


एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के कालोनी प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा महासचिव और चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर प्रेम कौशिक से मिला, जिसमें उन्होंने यह माँग उठाई की कुछ शरारती तत्वों द्वारा कालोनियों में परिवार के मुखियों की वोट काट दी गई है वहीं उनके परिवार के अन्य सदस्यों के वोट ज्यों के त्यों हैं । मुकेश राय ने बताया कि यह कार्य जानबूझ कर किया गया है । पार्टी के महासचिव प्रेम कौशिक ने मौके पर ही चण्डीगढ़ के वित्त सचिव ए के सिन्हा से इस बाबत फोन पर बात की जिसके पश्चात वित्त सचिव ने प्रेम कौशिक को विश्वास दिलाया कि यह प्रतिनिधिमंडल उनसे आकर मिले और वह इस मसले को जरूर हल करवायेंगे ।