Monday, 11 March 2019

NT24 News : फिल्म " यारा वे " का ट्रेलर हुआ रिलीज़...........

युवराज हंस, गगन कोकरी, मोनिका गिल और रघवीर बोली की फिल्म " यारा वे " का ट्रेलर हुआ रिलीज़
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
गोल्डन ब्रिज फिल्म्स और एंटरटेनमेंट प्रा.लि. ने अपनी आने वाली पंजाबी परिवारिक ड्रामा फिल्म " यारा वे " का ट्रेलर आज रिलीज़ किया । फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट के अलावा, अनुभवी अदाकार योगराज सिंह, सरदार सोही, निर्मल ऋषि, हॉबी धालीवाल, मलकीत रॉनी, सीमा कौशल, बीएन शर्मा, रघवीर बोली, गुरप्रीत कौर भंगू और राणा जंग बहादुर फिल्म में ख़ास किरदार निभाते नज़र आएंगे।  फिल्म लिखी है रुपिंदर इंदरजी ने और इसके निर्माता हैं बल्ली सिंह कक्कड़। फिल्म का ट्रेलर फिल्म की कहानी की झलक पेश करता है और ट्रेलर को देखकर लगता है कि कहानी यकीनन दर्शकों को बांद कर रखेगी। ट्रेलर के बारे में डायरेक्टर राकेश मेहता ने कहा, "फिल्म में इमोशंस, ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी का सर्वोत्तम मिश्रण है और उस समय की कहानी है जब भारत और पाकिस्तान बंटवारे का दर्द झेल रहे थे । जब आप दोस्ती पर कोई फिल्म बनाते हैं और वो भी एक ख़ास समय में आधारित हो तब यह ज़रूरी है कि आप उस समय की सच्ची तस्वीर खींचें ताकि लोग उससे जुड़ाव महसूस कर सकें।  मुझे यकीन है कि लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और दर्शक इसे देखने के लिए अप्रैल में हमारे साथ ज़रूर जुड़ेंगे।" "पंजाबी सिनेमा लगातार तरक्की कर रहा है। अब ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही ज़ोनर प्रचलित हो। एक पीरियड ड्रामा फिल्म बनाना बहुत ही मुश्किल काम है। मैं सिर्फ उम्मीद करता हूँ कि सारी टीम की मेहनत सफल हो और दर्शक हमें खुले दिल से अपनाये," फिल्म के प्रोडूसर बल्ली सिंह ककर ने कहा । यारा वे का विश्व वितरण किया है मुनीश साहनी की ओमजी ग्रुप ने। यह फिल्म 5 अप्रैल 2019को रिलीज़ होगी ।


Sunday, 10 March 2019

NT24 news : टंडन ने की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ चण्डीगढ़ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

टंडन ने की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ चण्डीगढ़ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ मंडल नं. 9 के कार्यकर्ताओं द्वारा सैक्टर 39 और सैक्टर 40 के बुद्धिजीवि, एनजीओ, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, विभिन्न प्रोफेशनल के व्यक्ति और संगठनों के पदाधिकारियों के साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने चाय पर चर्चा नामक कार्यक्रम में चण्डीगढ़ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की । इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रधान संजीव ग्रोवर के निवास स्थान पर उनकी अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर व प्रेम कौशिक, मेयर राजेश कालिया, जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा, चुनाव प्रभारी व प्रदेश मीडिया इंचार्ज रविन्द्र पठानिया, नीना तिवारी रंजना शाही, श्यामा नेगी, कुलमीत सोढी भी उपस्थित थे । चाय पे चर्चा कार्यक्रम में स्वप्रथम सैक्टर 39 में स्थित श्रीचंदजी महाराज गुरूद्वारा के प्रधान अर्जून अवार्डी बाबा बलविन्द्र सिंह द्वारा मुख्यअतिथि संजय टंडन को सरोपा भेंट करके उनका स्वागत किया । इसके उपरांत सैक्टर 40 के मंदिर के प्रधान व हिन्दू धर्मसभा के प्रधान वी पी अरोड़ा द्वारा मूर्ति प्रदान करके स्वागत किया गया और रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन और अन्य संस्थाओं द्वारा भी मुख्यअतिथि का स्वागत किया गया । मंडल की समस्त टीम द्वारा पुष्पगुच्छ देकर आये हुए अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर उपस्थित सभी बुद्धिजीवि वर्ग के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन से चण्डीगढ़ से जुड़े हुए मामलों के बारे में कई सवाल जवाब किये । सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चण्डीगढ़ के प्रत्येक नागरिक के साथ पार्टी सदैव खड़ी है । हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रहने वाले लोगों की अधिकतर समस्याओं को हल करवाया गया है । शहर के औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारी वर्ग के लिए नीड बेस्ट चेंज जैसी कई महत्वपूर्ण मांगों को समय रहते हल करवाया । चण्डीगढ़ के यूटी इम्पलाईज की अपने मकानों को लेकर बंद पड़ी योजना को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दौबारा शुरू किया । आखिर क्यों उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2008 से लेकर 2012 तक यूटी कर्मचारियों को मुर्ख बनाया गया और बाद में इनकी पार्टी से संबंधित तत्कालिन राज्यपाल शिवराज पाटिल ने तो मकान की योजना पर ताला ही लगा दिया था । यह तो वही बात हुई उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। आज जब इन कर्मियों का अपने मकान का सपना पूरा हाने जा रहा है तो पवन कुमार बंसल झूठी बयानबाजी करके सभी लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो 10 वर्षों में देश में विकास के कार्यों को नहीं करवा सकी वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मात्र 5 वर्ष में कर दिये हैं । इसलिए कांग्रेस पार्टी भाजपा की कार्यशैली पर ऊंगली उठाने की बजाये अपने गिरेबान में झांके । संजय टंडन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार एक निर्णायक, जन कल्याणकारी, गरीबों की मसिहा, युवाओं के सपनों को पंख देने वाली और महिलाओं के उत्थान के प्रति संवेदनशीन होने वाली सरकार साबित हुई है । बिना किसी जाति, धर्म, लिंग के भेदभाव से ऊपर उठकर मोदी सरकार ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर न सिर्फ योजनाओं को शुरू किया बल्कि उन योजनाओं को जमीनी स्तर पर भी उतारा । आज देश में सस्ती दवा उपलब्ध करवाने हेतु देशभर में 5 हजार से अधिक जन औषधी केन्द्र स्थापित किये गये हैं। घुटना परिवर्तन और ह्दय में पडऩे वाले स्टंट की दरों में 70 से 80 प्रतिशत की भारी कटोती की गई है । गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वाले लोगों के लिए 5 लाख रूपये तक निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान भारत, सुरक्षा बीमा योजना को भी जमीनी स्तर पर उतारा गया है जो आज गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही हैं । जब हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनेगा । इसके लिए हम सभी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्थन देने की आवश्यकता है ।

NT24 News : फोर्ड इंडिया ने चंडीगढ़ में ग्रेट फोर्ड एन्डेवर ड्राईव एक्सपीरियंस किया पेश...........

फोर्ड इंडिया ने चंडीगढ़ में ग्रेट फोर्ड एन्डेवर ड्राईव एक्सपीरियंस किया पेश

एन टी 24  न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
भारत, 09 मार्च, 2019: फोर्ड इंडिया ने शनिवार को अपने ग्राहकों एवं मीडिया को अपनी प्रतिष्ठित एवं हाल ही में लांच की गई नई फोर्ड एन्डेवर की सर्वश्रेष्ठ ऑफरोडिंग क्षमताओं का अनुभव देने के लिए ‘ग्रेट फोर्ड एन्डीवर ड्राईव का चंडीगढ़ में आयोजन किया। यह एक्सपीरियंशल ड्राईव चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में प्राकृतिक मार्ग पर आयोजित की गई, जिस पर चुनौतीपूर्ण ऑफरोडिंग स्थितियों का निर्माण किया गया था । इस पर तीखे मोड़, सीधे चढ़ाव, ढलान, दलदली जमीन, ऊबड़ खाबड़ रास्ते, मुड़ी एवं झुकी सड़कें आदि बनाई गई थीं। ग्राहकों ने इस मार्ग पर फोर्ड की इस प्रीमियम एसयूवी की बेहतरीन राईड क्वालिटी और डाईनामिक हैंडलिंग महसूस की। 28.19 लाख रु. की शुरवाती कीमत में, इस प्रीमियम एसयूवी का 2019 का संस्करण रोड पर प्रभावशाली पहुंच, स्टाईल और सुविधा के साथ आ रहा है और साथ ही इसमें श्रेणी की अग्रणी ऑफ-रोड क्षमताएं, अतुलनीय सुरक्षा और उन्नत टेक्नोलॉजी भी है। नई फोर्ड एन्डेवर ग्राहकों को फोर्ड की दो, मनोरंजक ड्राईव वाले डीज़ल इंजनों, 2.2 लीटर फोर सिलेंडर टीडीसीआई एवं 3.2 लीटर फाईव सिलेंडर टीडीसीआई का विकल्प देगी । इसमें 2.2 ली. चार सिलेंडर टीडीसीआई इंजन के साथ नया छः स्पीड मैन्युअल एवं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। नए मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 2.2 ली. का यह इंजन 14.2 किमी/ली. का माईलेज देगा और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 12.62 किमी/लीटर का माईलेज देगा । परफॉरमेंस से समझौता किए बिना फ्यूल इकॉनॉमी भी चाहने वाले ग्राहक 2.2 लीटर डीज़ल मोटर चुन सकते हैं, जो 160 पीएस पॉवर एवं 385 एनएम टॉर्क प्रदान करता है। जो ग्राहक अतुलनीय परफॉरमेंस चाहते हैं, उनके लिए फोर्ड 3.2 ली. डीज़ल इंजन लाया है, जो 200 पीएस पॉवर एवं 470 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन सर्वाधिक पाॅवर एवं टॉर्क प्रदान करने के लिए ट्यून किया गया है और ऑफरोड एडवेंचर के लिए परफेक्ट है। वैरिएंट की सरल श्रृंखला के साथ नई एन्डेवर तीन ट्रिम - 2.2 ली. टाईटेनियम मैन्युअल, 2.2 ली टाईटेनियम+ ऑटोमैटिक एवं 3.2 ली. टाईटेनियम+ ऑटोमैटिक में मिलेगी। नई फोर्ड एन्डेवर में अनेक नई एवं सर्वश्रेष्ठ विषेशताएं हैं, जिनमें शामिल हैं:
·       किसी भी मार्ग पर आसानी से गुजरने के लिए चार प्रिसेट मोड्स के साथ श्रेणी का प्रथम टैरेन मैनेजमेंट सिस्टम ।
·       800 मिमी. की बेहतरीन वाटर वेडिंग क्षमता ।
·       विश्वप्रसिद्ध इन-कार कनेक्टिविटी सिस्टम सिंक 3, जो 8 ईंच टचस्क्रीन से जुड़ा है। यह एप्पल कार प्ले और गूगल ऑटो के साथ      कॉम्पैटिबल है ।
·       पैनोरैमिक सन-रूफ वाली एकमात्र प्रीमियम एसयूवी, जो 50 प्रतिशत तक रूफ स्पेस को कवर करती है ।
·       सेमी ऑटो पैरेलेल पार्क असिस्ट, जो सही आकार की पार्किंग की जगह पहचानकर एसयूवी को सुगमता से पार्क करने में मदद करता है ।
·       नए डिज़ाईन के 18-इंच अलॉय व्हील्स, जो बेहतरीन ग्रिप एवं हैंडलिंग सुनिश्चित करते हैं ।
·       8-वे पॉवर एडजस्टेबल ड्राईवर एवं पैसेंजर फ्रंट सीट, जो बटन टच करते ही बेहतर

NT24 NEWS : हार्ड वाटर व् खाने में प्रोटीन की कमी से युवावस्था में झड़ना हैं बाल

हार्ड वाटर व् खाने में प्रोटीन की कमी से युवावस्था में झड़ना हैं बाल
एन टी 24  न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
फैशन के मामले में आजकल युवतियां और महिलाएं अपने बालों के साथ नए प्रयोग कर रही हैं, बालों को रंगने, ब्लीच करने और स्टाइल करने से बाल रुखे और दोमुंहे हो सकते हैं, इसलिए ऐसी समस्याओं से बचने के लिए शहद, एग मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए, हार्ड वाटर व् खाने में प्रोटीन की मात्रा कम होने की वजह से युवावस्था में ही बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं  बालों को खूबसूरत बनाए रखने के संबंध में 'एडवांस्ड हेयर स्टूडियो' के हेयर एक्सपर्ट्स ने ये सुझाव दिए हैं , मौका था दुनिया की सबसे बड़ी हेयर रिप्लेसमेंट, रीस्टोरेशन एवं रिटेंशन कंपनी एडवांस्ड हेयर स्टूडियो द्वारा  बालों के झड़ने की बढ़ती चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाने के अपने प्रयास के तहत चंडीगढ़ में एक दिवसीय परामर्श शिविर का अगर दो मुंहे बालों से आसानी से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो फिर बालों के अंतिम सिरों पर शहद और दही का मिश्रण लगाएं l बालों को धुलते समय कंडीशनर लगाने के बाद चौड़े दांतों वाले कंघी से बाल सुलझाएं, इससे बाल सूखने के बाद कंघी करने पर कम टूटेंगे, खाने में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा लेने से भी बालों का झड़ना काम हो जाता है l 'एडवांस्ड हेयर स्टूडियो' की सुश्री मालविका मुखोपाध्याय ने कहा, ‘‘ आज के समय में उभरती जीवनशैली, व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जरूरतें, बढ़ती चेतना आदि कारणों से लोग बालों के झड़ने की चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीक एवं चिकित्सा समाधान हासिल करने के लिए प्रेरित हुए हैं। इस तरह के शिविरों का आयोजन करते हुए हमारा उद्देश्य बालों के झड़ने की समस्या से संबंधित प्रक्रियाओं एवं समाधानों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाना और उनके लिए एक स्वस्थ एवं दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित करना है l  बालों को रंगने से, हाईलाइट करने के लिए ब्लीच या स्पार्कल लगाने से और बालों को स्ट्रेट या घुंघराले स्टाइल देने से बाल कमजोर और दो मुंहे हो जाते हैं l ऐसे में बालों पर सीमित मात्रा में ही स्टाइल करें और स्टाइल करने के कम से कम 48 घंटों तक बाल धुलने से बचें क्योंकि इस अवधि में बाल टूटने और दो मुंहे होने की ज्यादा संभावना होती है l दो मुंहे बालों से बचने का सबसे अच्छा उपाय बालों को नियमित रूप से कटाना है l इसलिए अपने बालों को नियमित रूप से कटाते रहें l ज्यादा गर्म पानी से भी बालों को नहीं धुलें क्योंकि इससे भी बालों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है l

Saturday, 9 March 2019

NT24 News : महिला दिवस पर प्रवोग इवेंट द्वारा तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन

महिला दिवस पर प्रवोग इवेंट द्वारा तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
चंडीगढ़ सेक्टर 28 स्तिथ हिमाचल भवन में प्रवोग एजेंट द्वारा महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न राज्यों के परिजनों एवं महिलाओं की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए जेवरात एवं घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए फर्नीचरों की प्रदर्शनी का आयोजन किया l यह प्रदर्शनी 9 10 11 मार्च 2019 तक चलेगी l आयोजक अंजली माकिन ओर राकेश माकिन ने बताया कि इसमें दिल्ली, कोलकाता, पंजाब, चंडीगढ़, जोधपुर के परिधान व जोधपुर एवं साउथ इंडिया के फर्नीचर, दिल्ली, जयपुर के विशेष कारीगरों द्वारा बनाये गए जेवर को प्रदर्शित किया गया है l इस का उद्घाटन पंजाबी फ़िल्म "गुड़िया पटोला" की मुख्य नायिका तानिया ने किया l उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी उन्हें बहुत ही खूबसूरत लगी जिसमें उन्होंने यह कहा कि उन्हें एक ही छत के नीचे विभिन्न डिजाइनों के बनाए हुए प्रधानों व जेवरातों को देखने का अवसर मिला l अब आप अपनी खबर को यू ट्यूब पर देख सकते है l 

Sunday, 3 March 2019

NT24 News : फ़ॉरेस्ट एरिया में कचरा ना फैंकें इसे रखें साफ़, यह फ़ॉरेस्ट एरिया तो हमारे लिए है वरदान : गुरबक्श रावत


फ़ॉरेस्ट एरिया में कचरा ना फैंकें इसे रखें साफ़, यह फ़ॉरेस्ट एरिया तो हमारे लिए है वरदान : गुरबक्श रावत

NT24 News : नीड बेस्ड चेंज के नोटिफिकेशन जारी होने से व्यपारियों में दोडी ख़ुशी कि लहर..................


नीड बेस्ड चेंज के नोटिफिकेशन जारी होने से व्यपारियों में दोडी ख़ुशी कि लहर
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों को नीड बेस्ड चेंज ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिस पर उद्योगपतियों में खुशी की लहर दौड़ गई है । इसी के चलते औद्योगिक क्षेत्र की जानी-मानी संस्थाओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का  आभार व्यक्त करने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया । जिसमें सभी व्यापारी संगठनों ने मिलकर संजय टंडन को फूलों का हार और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया l इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने उपस्थित सभी व्यापारी भाईयों को बधाई प्रदान की और चण्डीगढ़  के प्रशासक वी सिंह बदनौर एवं सलाहकार मनोज परिदा का आभार व्यक्त किया । उन्होंने खा की प्रशासन द्वारा नोटिफिेशन जारी करने  से औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों को लाभ होगा और अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। पिछले लम्बे समय से व्यापारियों की माँगों का समाधान नहीं हो पा रहा था जिसका खामियाजा व्यापारी वर्ग को उठाना पड़ रहा था लेकिन केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की  सरकार आने से धीरे-धीरे इस पर कार्य होना शुरू हुआ और आज उसका नतीजा सामने है। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र की अन्य लंबित पड़ी समस्याओं का भी जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा । उपस्थित व्यापारी संस्थाओं ने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज व्यापारियों में जो खुशी है वह शब्दों में बयान नहीं की जा सकती जिसके हकदार सिर्फ और सिर्फ संजय टंडन है जिनके अनथक प्रयासों से आज व्यापारियों के चेहरे पर खुशी है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा के सभी व्यपारी भारतीय जनता पार्टी के साथ है आने वाले लोक सभा चुनाव में पूरा व्यापारी वर्ग बढ़-चढ़ कर अपना योगदान देगा ।

NT24 News : Department of Zoology, Panjab University, Chandigarh..........


Department of Zoology, Panjab University, Chandigarh
National Tele24 News
Vinay Kumar 
Chandigarh 
Annual Sports Day of the Department of Zoology was celebrated at the main ground of Panjab University, Chandigarh, here today with great zeal and fervor. Over 180 undergraduate and postgraduate students, 50 research scholars displayed their sports skills. Dr. Harpreet Kaur, Chairperson congratulated the students for enthusiastically participating in the event and showing sportsmanship. Dr. Archana Chauhan, President, Panjab University Zoological Society (PUZS) told that sports day is the most awaited event of the year in the department. The day is marked by holding various competitions of track and field. It includes 50m race,100m race 100m relay race, three leg race, lemon race discus throw, shot put throw, long jump, lemon race, tug of war, football, volleyball and cricket match. This year the main attraction of the sports day was Tug of War between girls and boys, in which girls won the match. Another attraction was mixed 100m relay race of girls and boys. The faulty also showed sportsmanship by participating in the lemon race. Winners of different games are as follow : Winner of 100m race (boys)- Mr. Parampal singh Winner of 100m relay race (boys & girls Mix)- Mr. Bhasharat Ali and Ms. Megha Winner of 100m relay race (girls only)- Ms. Shimona and Ms. Pooja Winner of 50m race (girls)- Ms. Shimona Winner of 100m race (girls)- Ms. Shimona Winner of shot-put throw (girls)- Ms. Dilnaaz Winner of shot-put throw (boys)- Mr. Siddharat Winner of discus throw (girls)- Ms. Pooja Winner of discus throw (boys)- Mr. Siddharat Winner of javelin throw (girls)-Ms. Abhinandana Winner of javelin throw (boys)-Mr. Ritik Ranjan Winner of lemon race (girls)- Ms. Aashima Winner of Three-leg race (girls)-Ms. Bhawana

NT24 News : TANDAN MET WITH HIMACHAL OR HARYANA CM..............


TANDAN MET WITH HIMACHAL OR HARYANA CM
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
BJP Chandigarh State President Sanjay Tandon met with Chief Ministers of Haryana and Himachal Pardesh in an unofficial meeting at residence of Haryana Chief Minister M.L. Khattar. Chief Minister of Himachal Pardesh Jai Ram Thakur was in the city to attend annual conference of Himachal Mahasabha. On the occasion, Sanjay briefed the Chief Minister of Himachal that a large number of Himachal citizens live in the city and are working hard to conserve and promote social culture of Himachal Pardesh. He said a large number of these people are associated with BJP Chandigarh. He said many of these people worked very hard in last Himachal state elections in campaigning for BJP’s local candidates in their areas. He also gave several personal suggestions to Jai Ram regarding Himachal Pardesh. Jai Ram showed his gratitude and thanked Sanjay for his valuable inputs.

NT24 News : कालोनी वासियों को मिली सर पर छत्त, टंडन ने किया धन्यवाद राजयपाल और मोदी का......


कालोनी वासियों को मिली सर पर छत्त, टंडन ने किया धन्यवाद राजयपाल और मोदी का
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
कॉलोनी नंबर 4 के गरीब लोगों के सर पर भी अपनी छत के सपने को साकार किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनौर, सलाहकार मनोज परिदा और चंडीगढ़ प्रशासन के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है |टंडन ने कहा कि आज जिन लोगों को मलोया में नवनिर्मित मकानों की चाबियां प्राप्त हुई हैं उन लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी जल्दी उनको अपना मकान | किन्तु मोदी सरकार ने 5 वर्ष के कार्यकाल में उनके सपने को पूरा कर दिया | यह सही मायने में मोदी सरकार की गरीबों के प्रति अपनी सजींदगी को दर्शाती है | उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब देश के सभी गरीबो का अपना अपना घर होगा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वो कर के भी दिखाते हैं | ये उनकी सकरात्मक सोच का ही परिणाम है कि आज देश में गरीब का अपना बैंक खाता,अपना कारोबार, भत्ता, निःशुल्क चिकित्सा, जीवन बीमा, स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत शौचालय और उनका अपना मकान है | इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्व पंडित दीन दयाल जी के अन्तोदय के उत्थान के स्वपन को भी साकार किया है इसलिए वे पुनः देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं |

NT24 News : एमसीएम में आयोजित हूई हवन और भाषण प्रतियोगिता..............


 एमसीएम में आयोजित हूई हवन और भाषण प्रतियोगिता

NT24 News 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के अन्तर्गत नेहरू युवा केंद्र, चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित शिविर..........


'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के अन्तर्गत नेहरू युवा केंद्र, चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित शिविर