Monday, 13 May 2019

NT24 News : पवनपुत्र हनुमान जय , सियापति राम चन्द्र की जय.............

सेक्टर 46 सी मे गूंजे जय  कारे , पवनपुत्र हनुमान जय , सियापति राम चन्द्र की जय ।

NT24 News : बैनेट दोसांझ ने अपना अगला गाना “वाहेगुरु” भगवान को समर्पित किया है

बैनेट दोसांझ ने अपना अगला गाना “वाहेगुरु” भगवान को समर्पित किया है
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
भारत का पहला राईजिंग स्टार “बैनेट  दोसांझ” कभी अपनी विलक्षणता साबित करने का मौका नहीं छोड़ते | अपने करियर की शुरवात सेड गाने “सहारा” के साथ करने से बीट नंबर ”सीरियस” गाने और उसके बाद एक पुराने गाने का रीमेक जिसका नाम “जीना जीना रिडक्स” इन्होनें यही यकीनी किया कि वह इस संगीत की दुनिया पर राज करने के लिए हैं। लगातार हिट गानों और अलग अलग जॉनर में प्रयोग करने के बाद अब बैनेट दोसांझ ने अपना पहला  धार्मिक गीत “वाहेगुरु” रिलीज़ किया है इस गाने के बोल संजीव चतुरवेदी ने लिखे है| संजीव और अजय ने इरोस म्यूज़िक लेबल से इस गीत का संगीत कम्पोज़ किया है| काशी कशयप इस गाने के म्युज़िक प्रोड्यूसर है| इसमें बैनेट  दोसांझ के साथ साथ मनाली चतुरवेदी और इशरत ने अपनी आवाज़ दी है।इस गीत का कॉन्सेप्ट कृषिका लूला ने बनाया है और डायरेक्ट भी किया है | इस गाने के रिलीज़ पर, गायक बैनेट  दोसांझ कहते है, सबसे पहले मैं अपने दर्शकों का धन्यवाद करता हूँ कि मेरे काम को उन्होंने इतना प्यार दिया  है| मैं भगवान पर पूरा विश्वास करता हूँ और आज मैं जो भी हूँ और जो कुछ भी मैंने पाया है सब उन्हीं के आशीर्वाद से है| “वाहेगुरु” गाना उन्हीं को समर्पित है और मैं आभारी हूँ कि मेरी टीम ने मुझ पर भरोसा दिखाया और मैं यह गाना गा सका| मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह गाना पसंद आएगा । इरोस के डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड, कृषिका लूला ने कहा, बैनेट  दोसांझ ने अपनी अहमियत और विलक्षणता को हमेशा सिद्ध किया है। जब हमनें यह गाने का विचार कीया तो हमारे दिमाग में यही आए| इस गाने के संगीत और बोल बहुत ही भावपूर्ण और निश्चल है|  हमें पूरी उम्मीद है कि यह गाना ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुँच सके|" इस गाने की वीडिओ इरोस म्यूज़िक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 13 मई 2019 को रिलीज़ हो चुकी है |


NT24 News : आईएस देव समाज स्कूल के छात्रों ने निकाली 'वोट का अधिकार ' रैली

आईएस देव समाज स्कूल के छात्रों ने निकाली 'वोट का अधिकार '  रैली

NT24 News : कॉमेडी पंजाबी फिंल्म 'मी एंड मिस्टर कैनेडियन' का ट्रेलर जारी.............

कॉमेडी पंजाबी फिंल्म 'मी एंड मिस्टर कैनेडियन' का ट्रेलर जारी
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
इस साल एक नयी पंजाबी कॉमेडी फिल्म 'मीं एंड मिस्टर कैनेडियन' रिलीज़ होने जा रही है | फिल्म का निर्माण कैनेडियन कंपनी ' स्टूडियो 7 फिलम्स' द्वारा किया गया है जिसने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को एक ऊँचे स्तर पर ले जाने का बेडा उठाया हैं | फिल्म के कांसेप्ट पर ख़ास ध्यान दिए गया है और ज्यादातर कहानी, फिल्म के किरदार असल जिंदगी से ही प्रेरित है | यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें मुख्य किरदार संजीव झांजी ने निभाया है | वह इस फिल्म में एक कुंवारे डॉक्टर की भूमिका निभा रहें हैं, जो पिछले 25 वर्षों से कनाडा में रह रहा है | वह लम्बे समय बाद अपने भाई की शादी पर पंजाब लोटता है, और उसे पंजाब की वर्तमान स्थिति के बारे में पता नहीं है | पंजाबी लोग किसी भी कीमत पर कनाडा पहुंचने के लिए तैयार रहते हैं | उस कुंवारे NRI को देख के कई लड़कियां उसके पीछे पड़ जाती हैं जो कि कनाडा जाना चाहती हैं | सभी लोगों मिलकर उस NRI की दुर्दशा कर देते हैं |
आप अपनी खबर को you tube पर भी देखें और लाइक सब्सक्राईब करें  
                     https://youtu.be/TyafwH3WL5
अगर हम फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस में शामिल नाम हैं सुरिंदर शिंदा, संजीव झांजी, गुरप्रीत भंगू, अमरदीप माना, दिलराज कौर, आरुषि जैन, नीलाक्षा मेहता, उजाला, पुष्पलता, अमन कोटिश, सरबजीत मांगट, राणा भंगू, सुखबीर गिल और राजवीर सिंह l इस फिल्म को डायरेक्ट किया है नागेंदर चौहान ने और संजीव झांजी इस फिल्म के राइटर और प्रोडूसर है l यह फिल्म इंडिया में 31 मई को  'रीत फिल्म्स' द्वारा रिलीज़ की जा रही है जबकि विदेशों में 14 जून को 'मूवीज एंटरटेनमेंट' द्वारा रिलीज़ की जा रही है l इस फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज़ हो चुका है जिसमे बहुत सारे सामान के साथ लोगो का एक समूह दिखाया गया है जो कनाडा जाने के चाहवान हैं | इसके इलावा इस पोस्टर में एक हवाई जहाज भी दिखाया है जिसमे सारा पंजाब ही बैठ कर कनाडा जाना चाहता है| इस फिल्म में भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी जो दर्शको का भरपूर मनोरंजन करेगी l

NT24 News : बँटवारे की बात करती है ये है इंडिया..........

क्या देश के एक और बँटवारे की बात करती है ये है इंडिया

Sunday, 12 May 2019

NT24 News : ब्रिलिएंस वर्ल्ड स्कूल, पंचकूला में मनाया गया मदर्स डे......

ब्रिलिएंस वर्ल्ड स्कूल, पंचकूला में मनाया गया मदर्स डे

NT24 News : एपीएस-20 में मदर्स डे मनाया गया........

एपीएस-20 में मदर्स डे मनाया गया

NT24 News : मदर्स डे पर माताओं ने वीआर पंजाब में अपने बच्चों संग किया रैम्प वॉक................

 मदर्स डे पर माताओं ने वीआर पंजाब में अपने बच्चों संग  किया रैम्प वॉक
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
मोहाली
मदर्स डे समारोह के तहत, ट्राईसिटी के प्रमुख खरीदारी, मनोरंजन व सोशल हब, वीआर पंजाब ने मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित किया एक अनूठा फैशन शो- वीआर मॉम एंड किड्स फैशन शो । ग्लैमर से भरा एक फैशन शो वीआर पंजाब में आयोजित किया गया, जिसमें माताओं ने अपने बच्चों के साथ रैम्प वाक किया । इस आयोजन के जरिये वीआर पंजाब में उपलब्ध फैशन ब्रांडों के समर कलेक्शंस का अनावरण किया गया। इनमें शामिल प्रमुख ब्रांड थे- सेंट्रल, लाइफस्टाइल आदि । तीस माताओं और इतने ही बच्चों ने चार राउंड में अपने फैशन वॉक में अपने कौशल और स्टायल का प्रदर्शन किया, जिसमें लाइफस्टाइल और सेंट्रल जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के पारंपरिक और वेस्टर्न दोनों ही तरह के परिधान प्रदर्शित किये गये । फैशन शो को इंडिया किड्स मॉडल ने कोरियोग्राफ किया । फैशन शो का आयोजन ग्राहकों को एक अलग माहौल देने और साथ ही मदर्स डे पर उत्साह पैदा करने के लिए किया गया था । इस शो ने नवीनतम संग्रह प्रस्तुत करने के लिए, वीआर पंजाब के इन-हाउस लेबल्स के लिए भी एक मंच प्रदान किया । इस गतिविधि ने माताओं और उनके बच्चों के बीच एक बेहतरीन बॉन्डिंग प्रस्तुत की, क्योंकि दोनों ने एक साथ रैम्प वॉक किया । उल्लेखनीय है कि वीआर पंजाब में मदर्स डे सेलिब्रेशन दो दिनों तक चला, जिसके अंतर्गत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया । बच्चों को खुद से मदर्स डे कार्ड तैयार करने का अवसर दिया गया । इतना ही नहीं, एक और आकर्षण जिसने बहुत दिलचस्पी पैदा की, वह थी मदर्स डे के संदेशों की दीवार । फैशन शो ने वीआर पंजाब में मदर्स डे समारोह को एक भव्यता प्रदान की ।



NT24 News : MOTHERS RAMP WALK WITH THEIR............

MOTHERS RAMP WALK WITH THEIR CHILDREN IN VR PUNJAB
National Tele24 News
Vinay Kumar
Mohali
As part of the mother’s day celebration, Tricity's leading shopping, entertainment & social hub, VR Punjab organised a unique fashion show- VR Mom & Kids fashion Show, to mark Mother’s Day.  The glamour filled fashion show was held at the centre in which mother’s with their kids in tow , sashayed down the ramp, to unveil the  summer collections from the fashion brands available at VR Punjab. Prominent among these were lines from Central, Lifestyle etc. Thirty mothers & an equal number of kids showed their fashion walk prowess and style quotient in four rounds, which showcased both traditional & Western wear from popular brands like Lifestyle & Central.The fashion show was choreographed by India Kids Model. The Fashion Show was held to provide visitors with a welcome change from regular events & also to fill the air with excitement on Mother’s day. The show provided a platform to in house clothing labels of VR Punjab, to present latest collections. The activity provided a great bonding between mothers and their kids as both walked the ramp together.It is noteworthy that Mother’s Day Celebration at VR Punjab was held over two days in which many activities were organised. Children were given an opportunity to make their Own Mother’s Day Greetings. What's more, another attraction which evinced much interest was the Mother’s Day message wall. The Fashion Show of course provided the perfect culmination of Mother's Day celebrations at VR Punjab.

NT24 News : पुस्तक काजी नजरुल इस्लाम के नवरंग का विमोचन

पुस्तक काजी नजरुल इस्लाम के नवरंग का विमोचन

Saturday, 11 May 2019

NT24 news : एनजीओ ड्राईव स्मार्ट ड्राईव सेफ एण्ड.............

एनजीओ ड्राईव स्मार्ट ड्राईव सेफ एण्ड अराईव सेफ ने हैला इंडिया अरेस्टिंग रोड डेथ कैम्पेन का किया आयोजन

NT24 News : ‘पंजाब किडनी फाउंडेशन’ की बैठक आयोजित....................

पंजाब किडनी फाउंडेशनकी बैठक आयोजित

NT24 News : फैशन व लाइफस्टाइल की दि समर पॉप अप प्रदर्शनी 'टैरी बैरी 'शुरू....

फैशन व लाइफस्टाइल की दि समर पॉप अप प्रदर्शनी 'टैरी बैरी 'शुरू