Tuesday, 21 May 2019

NT24 News : निफ्ट मोहाली के एफएमएम व जीएमटी छात्रों ने प्रस्तुत.............

निफ्ट मोहाली के एफएमएम व जीएमटी छात्रों ने प्रस्तुत किये फाइनल डिग्री प्रोजेक्ट

NT24 News : इंडियन मोटरसाइकल राइड में अपनी फिल्म को प्रमोट किया........

गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता ने इंडियन मोटरसाइकल राइड में अपनी फिल्म को प्रमोट किया
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
अमेरिका की पहली मोटरसाइकिल कंपनी की भारतीय सब्सिडयरी, इंडियन मोटरसाइकिल के रीजनल राइड चंडीगढ़-अमृतसर के मौके पर चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़फिल्म की लीड स्टार कास्ट गिप्पी ग्रेवाल व सरगुन मेहता फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुँची । पंकज दुबे, कंट्री हेड और प्रबंध निदेशक, पोलारिस इंडिया प्रा. लिमिटेड ने इंडियन मोटरसाइकिल चंडीगढ़ के शोरूम से रीजनल राइड को अमृतसर के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़फिल्म में इंडियन मोटरसाइकिल की सबसे जानी मानी और लोकप्रिय बाइक द स्काउट ™ बॉबर भी शामिल है। इस मौके पर पंकज दुबे ने कहा कि ‘‘पंजाब प्रीमियम ऑटोमोबाइल्स के लिए नए ट्रेंड सेट करने वाला बाजार है। ये अपने कोस्मोपॉलिटियन कल्चर के लिए जाना जाता है, यह राज्य हमारे जैसे विशेष ब्रांड के लिए जबरदस्त अवसर प्रदान करता है। हम उत्साहित हैं कि इस राइड ने न केवल व्यक्तिगत रूप से पंजाब से इंडियन मोटरसाइकिल मालिकों के साथ जुडऩे का अवसर प्रदान किया, बल्कि हमें बाइक्स पर खूबसूरत शहर चंडीगढ़ और सिटी ऑफ गोल्डन टैम्पल अमृतसर को करीब से जानने का मौका दिया है। इस राइड पर हमारे साथ पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता भी थे, जिससे इसका रोमांच और भी बढ़ गया। फिल्म में इंडियन मोटरसाइकिल स्काउट बॉबर एक तीसरे कैरेक्टर की तरह है जो गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता के शानदार अभिनय का आनंद लेता है। पूरे फिल्म में ये बाइक उनके साथ रहती है और उनकी हर नोकझोक की गवाह बनती है। दुबे ने कहा , हमारा मानना है कि इस फिल्म के सहयोग से इंडियन मोटरसाइकिल को पंजाब में और अधिक लोकप्रियता मिलेगी ।’’


NT24 news : ‘चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़’ ............

चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़इस साल की सबसे बेहतरीन रोम-कॉम फिल्म होगी

NT24 News : निफ्ट मोहाली के फैशन डिजाइन छात्रों द्वारा तैयार संग्रह दिखेगा 'अनुकामा 2019 ' में............

निफ्ट मोहाली के फैशन डिजाइन छात्रों द्वारा तैयार संग्रह दिखेगा 'अनुकामा 2019 ' में 

Monday, 20 May 2019

NT24 News : सुचारु रुप से हुआ मतदान

सुचारु रुप से हुआ मतदान, प्रशासन द्वारा किये अच्छे इंतजाम : लेखिका मंजू मल्होत्रा फूल
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
तमाम प्रचार प्रसार की सरगर्मियों के पश्चात लोकसभा चुनाव की अंतिम 59 सीटों पर वोटिंग के साथ एक महीने से अधिक चला चुनावी सफर खत्म हो गया।    चंडीगढ़ में लोकसभा की एक सीट के लिए 19 मई को वोट डाले गए। इसके लिए जिला चुनाव अधिकारीयू टी, चंडीगढ़, द्वारा पहले से ही जानकारियां जारी की गई थी। सुबह 7:00 बजे ही मतदान केंद्रों पर लोगों का आना शुरू हो गया। महिला, पुरुष एवं यूथ वोटर्स, सभी में गजब का उत्साह था। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे तथा सभी कार्य बहुत ही सुनियोजित एवं सुचारू रूप से हो रहे थे। सभी नियम कायदों को ठीक से अपनाया जा रहा था। एक-एक करके लोग अपना मत दर्ज कर रहे थे। सीनियर सिटीजन मतदाताओं को प्राथमिकता दी जा रही थी तथा उनके लिए प्रशासन द्वारा व्हील चेयर का भी इंतजाम किया गया जिससे उन्हें मतदान केंद्र के अंदर तक आने में मदद की जा सके। सभी काम बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हुए तथा सही समय पर मतदान शुरू कर दिया गया। समाजसेविका एवं लेखिका मंजू मल्होत्रा फूल अपने सुपुत्र यथेष्ट पृथ्वीराज फूल के साथ मतदान के पश्चात फिंगर पर लगी इंक का चिह्न दिखाते हुए l

NT24 Mews : FRESHERS WELCOMED AT BHAVAN VIDYALAYA.......


FRESHERS WELCOMED AT BHAVAN VIDYALAYA

NT24 News : “दास्तान ए मीरी पीरी” के टाइटल ट्रैक को दी कैलाश खेर ने अपनी आवाज़

आने वाली 3डी एनिमेटड फिल्म दास्तान ए मीरी पीरीके टाइटल ट्रैक को दी कैलाश खेर ने अपनी आवाज़
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
दास्तान ए मीरी पीरीफिल्म अपनी घोषणा से ही सुर्ख़ियों में रही है। जिसका कारण है इसका कॉन्सेप्ट, जैसे कि पंजाबी फिल्म दास्तान ए मीरी पीरीके नाम से ही पता लग रहा है कि यह मीरी पीरी के इतिहास पर होगी। सन 1604 पर आधारित यह फिल्म पांचवे सिख गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी को समर्पित है और कैसे छठे गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने मुगलों के अत्याचार के खिलाफ यह दो तलवारें मीरी जिसका प्रतीक है संसारिक ( राजनीतिक ) और पीरी जो आध्यात्मिक का प्रतीक है धारण की। सिख धर्म के पाँचवे गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर छरमपीर प्रोडक्शंस और वाइट हिल स्टुडिओ मिलकर गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर समर्पित एनिमेटिड फिल्म रिलीज़ करने को तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज़ हुआ जो  दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहा है। इस टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज़ दी है बॉलीवुड के नामी गायक कैलाश खेर ने। तेरे लिए, फना और अल्लाह के बन्दे जैसे अवार्ड विजेता गीत गाने वाले कैलाश खेर ने पहली वार किसी धार्मिक गीत को अपनी आवाज़ दी है। और यह भी पहली बार हुआ है कि उन्होनें कोई पंजाबी गाना गाया हो। कैलाश खेर के बिना बीर सिंह ने इस गीत के बोल लिखे हैं और कुलजीत सिंह ने इसको संगीतबंद किया है। यह एनिमेटिड फिल्म विनोद लानजेवर ने डायरेक्ट की है। यह कहानी गुरजोत सिंह आलूवालिया ने लिखी है जो इस फिल्म के सह निर्देशक भी हैं। रिसरच को सम्पूर्ण डा. आई.एस. गोगोआनी ने किया है| इसका स्क्रीनप्ले सागर कोटिकर और साहनी सिंह ने लिखा है| फिल्म का संगीत कुलजीत सिंह ने दिया है|बैकराउंड स्कोर अनामिक चौहान ने दिया है| ब्रूमहा स्टूडियो ने इस फिल्म की एनिमेशन की है| यह पूरा प्रोजेक्ट मेजर सिंह संधू, दिलराज सिंह गिल, नवदीप कौर गिल ने प्रोडूयस किया है| नोबलप्रीत सिंह और बलराज सिंह, मनमोहत सिंह मार्शल फिल्म के को-प्रोडूयसर हैं| बॉलीवुड अदाकार रज़ा मुराद ने अपनी आवाज़ दी है|  मशहूर बॉलीवुड गायक कैलाश खैर ने इस फिल्म का टाइटल ट्रैक गाया है| दो और गायक, उस्ताद राशिद खान और शफक़ात अमानत अली ने भी अपनी आवाज़ फिल्म के बाकी गानों  में दी है|वाइट हिल स्टुडिओज़ ने इस फिल्म का विश्व वितरण किया है| और 0दास्तान ए मीरी पीरी0 संसारभर में 5 जून 2019  को रिलीज़ होगी |

Saturday, 18 May 2019

NT24 News : कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को करें अपील - टंडन..

कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को करें अपील - टंडन
मतदान दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा की हुई बैठक

NT24 News : चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़ का गीत “रब्ब ने मिलाया” .................

चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़ का गीत रब्ब ने मिलाया आपको प्यार पर विश्वास दिलाएगा

NT24 News : वल्र्ड हायपरटेंशन डे : बीपी अगर हाई तो जल्दी जांच करवाएं


वल्र्ड हायपरटेंशन डे : बीपी अगर हाई तो जल्दी जांच करवाएं

NT24 News : गौतम बुद्ध प्रभु श्री हरि विष्णु के अवतार हैं : मंजू

गौतम बुद्ध प्रभु श्री हरि विष्णु के अवतार हैं : मंजू
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
श्रीमद्भागवत महापुराण के प्रथम स्कंध के तीसरे अध्याय में प्रभु के अवतारों का वर्णन किया गया है। इसी के अनुसार बुद्ध प्रभु श्री हरि विष्णु के अवतार है। वैशाख मास की पूर्णिमा को विशेष तौर पर बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। प्रभु श्री हरि विष्णु कलयुग में मगध देश के राजा शुद्धोधन के पुत्र के रूप में बुद्ध अवतार में इस पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। हिंदू धर्म में हर महीने की पूर्णिमा विष्णु भगवान को समर्पित होती है। वैसे तो हर पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान अत्यंत लाभदायक माना गया है, लेकिन वैशाख पूर्णिमा का अपना अलग ही महत्व है। हिंदू तथा बौद्ध दोनों धर्म के अनुयायी इस पर्व को बड़े उत्साह से मनाते हैं। बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध को बोधि वृक्ष के नीचे सत्यता का ज्ञान इसी दिन हुआ था तथा बुद्धत्व की प्राप्ति हुई। हिंदी कैलेंडर के अनुसार वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध, श्री हरि विष्णु के अवतार बौद्ध धर्म के संस्थापक हैं। भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा और दया का संदेश पूरे विश्व को दिया। उनके इस संदेश को जीवन में उतार कर हर तरफ  शांति एवं सद्भावना स्थापित की जा सकती है। भगवान बुद्ध का संदेश मानव के लिए सदैव प्रासंगिक बना रहेगा । भगवान बुद्ध को शत-शत नमन । लेखिका: मंजू मल्होत्रा फूल

Friday, 17 May 2019

NT24 News : पंजाब नैशनल बैंक ने अपनी 125वीं वर्षगांठ.............


पंजाब नैशनल बैंक ने अपनी 125वीं वर्षगांठ के चलते सोसायटी फॉर द केयर ऑफ द ब्लाइंड
संस्था के छात्रों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

NT24 News : NIIFT सुव्यान 2019 प्रदर्शनी...............

सुव्यान 2019 प्रदर्शनी में छात्रों ने किया अपने काम को शोकेस
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
नॉर्थ इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), मोहाली ने चंडीगढ़ के होटल शिवालिक व्यू में टैक्सटाइल डिजाइनिंग के स्नातक छात्रों के अंतिम डिजाइन कलेक्शन का प्रदर्शन करने के लिए सुव्यान 2019 नामक एक प्रदर्शनी आयोजित की। इसमें छात्रों के तीन साल के कठोर परिश्रम और प्रयासों की झलक साफ दिख रही थी । इस साल  सुव्यान  मे टेक्सटाइल डिजाइनिंग के स्नातक छात्रों द्वारा 55 संग्रह दिखाये गये । संग्रह में एपेरल्स, एक्सेसरीज और होम फर्निशिंग उत्पाद शामिल थे। सभी उत्पादों को ठीक वैसी नयी और अनूठी डिजाइनों में तैयार किया गया है, जैसा कि कंपनियां मांग करती हैं। रंगों, सामग्रियों, फिनिश और तकनीकों के माध्यम से छात्रों ने कपड़ों और होम फर्निशिंग उत्पादों आदि के लिए डिजाइन समाधानों को अपने-अपने अंदाज में पेश किया। विनी महाजन, आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य, पंजाब तथा चेयरपर्सन, निफ्ट ने कहा, 'निफ्ट वास्तव में पंजाब के कॉलेजों के बीच एक मुकुट की भांति है और मुझे यह जानकर खुशी हुई कि यहां इतने कुशल छात्र तैयार हो रहे हैं, जो न केवल राज्य में, बल्कि पूरे देश में फैशन व टैक्सटाइल क्षेत्र में अपनी पहचान साबित कर रहे हैं ।' प्रत्येक छात्र ने 5 महीने की अवधि के लिए एक औद्योगिक ग्राहक के साथ काम किया, जिससे वे इस प्रदर्शनी के लिए अपना व्यक्तिगत संग्रह और डिजाइन तैयार कर सके। ये उद्योग थे - नाहर फैब्रिक्स, वर्धमान, मे डिजाइन, बॉम्बे डाइंग, ओरिएंट क्राफ्ट, शाही एक्सपोर्ट्स, स्वयं इंडिया, महाजन ओवरसीज, ट्राइडेंट, अरविंद मिल्स, बॉम्बे डाइंग आदि। श्री मंजीत सिंह बराड़, आईएएस, निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य, पंजाब और महानिदेशक निफ्ट ने कहा, 'सुव्यान में हर साल अवसर बढ़ रहे हैं और यह टैक्सटाइल क्षेत्र में नवीनतम रुझानों को प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच है जैसा कि निफ्ट के युवा नवोदित टैक्सटाइल डिजाइनर्स साबित भी करते आ रहे हैं।'संकाय सदस्य सुश्री श्वेता शर्मा, विभागाध्यक्ष टैक्सटाइल डिजाइन, सुश्री दीप्ति शर्मा और सुश्री नवनीत कौर ने छात्रों का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।पुरस्कारों के लिए इन संग्रहों का मूल्यांकन करने के लिए एक प्रतिष्ठित ज्यूरी को आमंत्रित किया गया था। ज्यूरी में टैक्सटाइल डिजाइनर और उद्योग के विशेषज्ञ शामिल थे। इस मौके पर टैक्सटाइल डिजाइन पुरस्कार दिये गये। सर्वश्रेष्ठ डिजाइन कलेक्शन का पुरस्कार सुश्री भाग्यशील को मिला, सबसे नवीन संग्रह का पुरस्कार सुश्री सलोनी शर्मा व सुश्री सोनम यादव को मिला। अत्यधिक व्यावसायिक संग्रह का पुरस्कार मिला सुश्री हिमाशी कुमारी और आयुषी रानी को। स्पेशल ज्यूरी पुरस्कार मिला सुश्री अनन्या साठे और रिया सिन्हा को तथा सर्वश्रेष्ठ डिजाइन पद्धति का पुरस्कार श्री अमित कुमार ने जीता। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री के एस बरार, डायरेक्टर, निफ्ट ने कहा, 'सुव्यान टैक्सटाइल डिजाइन छात्रों की नवीन डिजाइन क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक मंच है। हम अधिक से अधिक कंपनियों को आकर्षित करने और उनके साथ संबंध बनाने के लिए इस मंच का प्रयोग करने के लिए तत्पर हैं।' श्री इंद्रजीत सिंह, रजिस्ट्रार, निफ्ट ने कहा 'कपड़ों के विकास में टैक्सटाइल उद्योग मूल और आवश्यक तत्व है। इस क्षेत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों के माध्यम से उद्योग की मदद करना खुशी की बात है।' श्रीमती पूनम ठाकुर, प्रिंसीपल, निफ्ट ने कहा, 'टैक्सटाइल इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार डिजाइन शिक्षा को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने के लिए निफ्ट तैयार है।' टैक्सटाइल डिजाइन विभाग की प्रमुख सुश्री श्वेता शर्मा ने कहा, 'सुव्यान मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि छात्रों ने पूरे दिल से इसके लिए काम किया है, जिसे उद्योग द्वारा पसंद किया जा रहा है ।'