Monday, 27 May 2019
Sunday, 26 May 2019
NT24 News : मोहाली के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.दीपक पुरी हुए सम्मानित
मोहाली
के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.दीपक पुरी हुए सम्मानित
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
मोहाली
डॉ.दीपक पुरी, डायरेक्टर
एवं हैड, कार्डिक
साइंसिज, आईवी
हॉस्पिटल, मोहाली
को इंडियन एसोसिएशन ऑफ कार्डियोवस्कुलर एंड थोरासिस ने सम्मानित किया। उन्हें ये
सम्मान रविवार को रोहतक में उनके मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में दिए गए
योगदान के लिए दिया गया है। डॉ.
पुरी को ‘अचीविंग
न्यू हाईट्स ऑफ एक्सीलेंस इन कार्डियोवस्कुलर सर्जरी थ्रू एमर्जिंग टेक्नोलॉजी’ पर
2 दिवसीय
कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया गया। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ.पुरी ने कहा
कि टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है और इससे पिछले दशक में हृदय संबंधी
इंटरवेंशन के परिणामों में काफी सुधार हुआ है। हालांकि, हृदय
रोग के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और 2020 तक भारत कोरोनरी
आर्टिरी रोग की राजधानी बनने जा रहा है। डॉ.पुरी, जो
कार्डियोमॉर्ट्स के ग्लोबल चेयरमैन भी हैं,
ने सुगठित तौर पर किफायती कार्डियोवस्कुलर
रोग प्रबंधन प्रदान करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि
‘‘आज
पूरा ध्यान केवल आपातकालीन स्थितियों में आधारित इंटरवेंशंस की आवश्यकता के लिए ही
सीमित है, जिसके
परिणामस्वरूप अधिक जटिलताएं होती हैं और उपचार कठिन हो जाता है।’’
उन्होंने आगे कहा कि आपदा आने की प्रतीक्षा करने के बजाय शुरुआती और प्राथमिक
रोकथाम पर जोर देने के कारण जीवनशैली रोगों के प्रबंधन के पूरे स्पेक्ट्रम को कवर
करने की आवश्यकता है। चूंकि इस तरह की 80
फीसदी घटनाएं रोकी जा सकती हैं, इसलिए
हमें अपने व्यक्तिगत जोखिम वाले कारकों की पहचान करने की जरूरत है ताकि जीवन में
आने वाली जटिलताओं से बचने के लिए महंगे उपचार की जरूरत ही ना पड़े।
कॉन्फ्रेंस में भारत और विदेश के 200
प्रतिनिधियों के साथ 30 से
अधिक प्रमुख कार्डियोवस्कुलर सर्जनों ने भाग लिया।
Saturday, 25 May 2019
“ चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़ ” के साथ पूरा किया मनोरंजन
लियोस्ट्राइड एंटरटेनमेंट
ने फिल्म “ चंडीगढ़ अमृतसर
चंडीगढ़ ” के साथ पूरा किया मनोरंजन का वादा
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
चंडीगढ़
अमृतसर चंडीगढ़ के निर्माताओं ने फिल्म की अलग अलग और निवेकली प्रोमोशनों से पहले ही
फिल्म का बहुत प्रचार किया है। उन्होंने दर्शकों को एक अलग और अनोखा कंटेंट पेश करने
का दावा किया है और उन्हें यकीन है कि इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक ख़ुशी ख़ुशी थिएटर
से बाहर आएंगे। फिल्म में मुख्य किरदारों में गिप्पी गरेवाल और सरगुन मेहता हैं। इस
फिल्म को करन आर गुलयानी ने डायरेक्ट किया है और सुमित दत्त, ईरा दत्त और अनुपमा
कटकर ने प्रोडूस किया है। सुमित दत्त बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध
वीडियो डायरेक्टर हैं, जिन्होनें इस फिल्म के साथ पंजाबी
मनोरंजन जगत में कदम रखा है। सुमित दत्त की बॉलीवुड से इस साँझ ने पंजाबी दर्शकों में
इस लेकर उत्शाह और भी बढ़ा दिया है। सुमित की बदौलत बहुत सारे खास सेलिब्रिटी जैसे करीना
कपूर खान, करन जौहर,
वरुण धवन, सनी लियॉन, नवाजुद्दीन सिद्की, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान ने फिल्म को ख़ास तौर पर सहयोग दिया है। हाल ही में फिल्म मेकर्स
ने चंडीगढ़ में फिल्म के एक खास प्रीमियर का आयोजन किया जिसमें फिल्म के मुख्य कलाकारों
के साथ रवि दुबे, मलकीत रॉनी, सरदार सोही, गुरप्रीत भंगू, रघवीर बोली, अरमान बेदिल और नरेश कथूरिआ ने शिरकत की।
सभी की तरफ से फिल्म को बहुत ही प्यार मिला। फिल्म के
बारे में बात करते हुए सुमित ने कहा, "यह मेरा पंजाबी
दर्शकों के साथ पहला मौका है। मुझे बहुत ही मिले जुले जज़्बात हो रहे हैं। जितना मैं
इस फिल्म को लेकर उत्शाहित हूँ उतना ही घबराहट महसूस कर रहा हूँ कि दर्शकों को फिल्म
किस तरह की लगेगी। मुझे फिल्म से पूरी उम्मीद है। मुझे पता है कि आज कल दर्शक बहुत
ही परिपक हो गए हैं और फिल्मों में अलग कंटेंट चाहते हैं। चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़ ऐसी
ही एक फिल्म है जो सब का एक अलग रूप से मनोरंजन करेगी।" फिल्म चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़
नज़दीकी सिनेमाघरों में 24
मई 2019 को रिलीज़ हो चुकी है।
Friday, 24 May 2019
Subscribe to:
Posts (Atom)





