Thursday, 20 June 2019
Wednesday, 19 June 2019
Tuesday, 18 June 2019
NT24 News : मोनिका शर्मा ने जीता मिसेज़ इंडिया आईएम पावरफुल 2019 का ख़िताब...........
मोनिका
शर्मा ने जीता मिसेज़ इंडिया आईएम पावरफुल 2019 का ख़िताब
मिसेज़ मनाली 2018 का जीत चुकी हैं ख़िताब
हिमाचल के मशहूर गायक धीरज शर्मा की पत्नी मोनिका शर्मा ने हासिल किया मिसेज़ इंडिया आईएम पावरफुल 2019 का मुकाम
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
हिमाचल
प्रदेश / चंडीगढ़
हिमाचल
में पली
बड़ी मोनिका शर्मा ने मिसेज़
इंडिया आईएम पावरफुल 2019 में अपना मुकाम हासिल किया । अपनी सफलता के टिप्स
उन्होंने आवाज़े विरसा के साथ साँझा किए । मोनिका शर्मा का कहना है कि महिलाओं में यह एक ख़ास बात है कि वे अपनी
आने वाली कई पीढ़ियों का भविष्य भी बदल सकती है । यदि उसकी ग्रूमिंग बेहतर
ढंग से हुई हो और उसने अपनी पहचान बना ली हो तो ज़ाहिर है उसकी आने वाली
पीढ़ियां भी बदल जाएंगी । महिलाओं को परिवार के
साथ ही अपने बारे में भी सोचना चाहिए । अपने एटिट्यूड के बारे में सोचना
चाहिए । अपने आप को पहचानने की
है जरूरत होती है | आगे उन्होंने कहा कि महिलाएं हर दम परिवार और दुनिया-जहान
के बारे में सोचती हैं,
अब उन्हें अपने बारे में भी सोचना चाहिए । उन्हें अपनी क्षमता और
ताकत को पहचानना चाहिए । शारीरिक सुंदरता का होना,
अपना ही एक
महत्व है
लेकिन असल है आंतरिक सुंदरता का होना ।
यह सुंदरता एटिट्यूड, अपने कॉन्फिडेंस से आती है । एटिट्यूड का मतलब दिखावा
नहीं होता,
बल्कि ज़िंदगी के प्रति एक नजरिया है के आप खुद क्या हैं यह
पहचानना जरूरी होता है । आप खुद क्या हैं आपका
व्यक्तित्व कैसा है, यह भी जानना
बहुत ही ज़रूरी
हो जाता है । नज़रिया ही महत्वपूर्ण है, यही सुंदरता की
खास वजह भी होता है l महंगी ड्रेस पहन लेने
से महिला सुंदर नहीं बन जाती बल्कि बहुत ऑर्डिनरी
ड्रेस पहनी महिला भी ज्यादा
सुंदर दिखाई देती है | आगे बातचित करते हुए उन्होंने बताया के उन्हें इस सफलता
तक पहुँचने में उनके पति धीरज शर्मा और परिवार का काफी सहयोग रहा | स्कूल टाइम से
ही मुझे कल्चर में काफी एक्टिव रहना पसंद था | स्कूल से कॉलेज तक के सफर में मैने काफी
रेंप स्टेज पर भाग लिया है | शादी के बाद मिसेज़ मनाली 2018 का ख़िताब भी हासिल किया
इसी दोरान मैं ब्यूटीफुल आईस भी बनी | इसी आत्मविश्वास के चलते हिमालया डाएमंड ने मुझे
मिसेज़ इंडिया आईएम पावरफुल 2019 में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया | इस
प्रतियोगिता मैं कुल 45 प्रतिभागियों मेसे 25 ही चुने गये और इन सभी मेसे मैने “मिसेज़ इंडिया
आइएम पावरफुल 2019” के ख़िताब के साथ – साथ फोटोजेनिक और टेंलट
राउंड भी जीता | मैं किसी ओ अपना रोल मॉडल नही मानती | मुझे अपने परिवार और
दोस्तों का काफी साथ रहता है जो मुझे हमेशा आगे बढने के लिए प्रोत्साहित करते रहते
है | मैं ज्यादा से ज्यादा सिखने मैं विश्वास रखती हूँ |
Monday, 17 June 2019
NT24 News : महिला के गर्भाशय से छोटे फुटबॉल के आकार का ट्यूमर निकाला गया.......
महिला के गर्भाशय से छोटे फुटबॉल के आकार का ट्यूमर निकाला गया
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
मोहाली
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने हाल ही
में एक ओपन मायोमेक्टॉमी के माध्यम से 30 साल की वृद्ध महिला के
गर्भाशय से एक छोटे फुटबॉल के आकार के 3.70 किलोग्राम के
फाइब्रॉएड ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला है। महिलाओं
में फाइब्रॉएड गर्भाशय आम विकार है। इस के लक्षणों में प्रमुख तौर पर भारी
मासिक धर्म रक्तस्राव,
दर्दनाक माहवारी, अनियमित रक्तस्राव और
दर्दनाक इन्टरकोर्स आदि शामिल हैं। अगर इसका सही उपचार नहीं करवाया जा सकता है,
तो फाइब्रॉएड बढ़े हुए हो सकते हैं और आसपास की संरचनाओं पर दबाव
पैदा कर सकते हैं, जिससे अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। मैक्स पहुंचने के बाद, महिला
को उसकी स्थिति पर स्पष्टता प्राप्त करने के लिए तत्काल एमआरआई की गई । रिपोर्टों
में उसके गर्भाशय कई ट्यूमर के साथ की 3.70 किलोग्राम के ‘छोटे फुटबॉल आकार’ के एक विशाल ट्यूमर की
पुष्टि की गई ।चूंकि रोगी अविवाहित था, इसलिए इस मामले
में गर्भाशय को संरक्षित करना बेहद महत्वपूर्ण था। डॉ.कामना
नागपाल,
एसोसिएट डायरेक्टर, ऑबस्ट्रेटिक्स एंड
गाइनोकोलॉजी, मैक्स हॉस्पिटल ने
केस और सर्जरी के बारे में बताते हुए कहा कि ‘‘यह एक कठिन मामला था
जैसे कि बड़े ट्यूमर को हटाना जैसे कि सबसे बड़ी चुनौती रक्तस्राव को नियंत्रित
करना है जिससे रोगी में हिस्टेरेक्टॉमी हो सकती है। मरीज की ओर से लापरवाही के
कारण मामला इतना गंभीर हो गया क्योंकि वह 2 साल के लिए
सर्जरी से बचती रही और इलाज की उम्मीद में होम्योपैथिक दवाएं ले रही थी। डॉ.नागपाल ने कहा कि ‘‘मामले का निदान करने के बाद, हमने सर्जरी करने
के लिए एक तत्काल निर्णय लिया और 3 घंटे की जटिल सर्जरी
के बाद, कई ट्यूमर्स को आखिरकार हटा दिया गया, सबसे बड़ा सिंगल ट्यूमर 20 इंच
& 25 इंच और लगभग 3.7 किलोग्राम
वजन वाला था। सर्जरी करते समय हमें उन जटिलताओं को भी ध्यान में रखना था जो
गर्भावस्था के दौरान उसके जीवन में बाद में पैदा हो सकती हैं ।’’
Subscribe to:
Posts (Atom)











