Saturday, 6 July 2019

NT24 News : “ मस्तानी “ प्रदर्शनी का शुभारम्भ..........

हिमाचल भवन में तीन दिवसीय मस्तानी प्रदर्शनी का शुभारम्भ
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
खरीदारी को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी रहती है | वह यही सोचते है के कब प्रदर्शनी लगे और कड़ाईदार कपड़े, ख़ास कारीगरों से बने जेवरात खरीदने का मोका मिले | तो ये कहाँ से मिले | चंडीगढ़ सेक्टर 28 स्थित हिमाचल भवन में तीन दिवसीय मस्तानी फैशन एवं लाइफ स्टाईल प्रदर्शनी आज यहां शुरू हो गयी । प्रदर्शनी का आयोजन प्रवोग ईवेंट्स द्वारा किया गया । प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों से बहुत ही उचित मूल्य पर बढिय़ा डिजाइनर क्लेक्शन, गहने और घरेलू सजावट की वस्तुओं की रेंज को प्रदर्शित किया गया विशेष कर पंजाबी जुत्ती । वास्तव में, प्रदर्शनी की खासियत इस बात में है कि यहां जीवन शैली से जुड़े तमाम चीजें उपलब्ध हैं । मानसून डिस्काउंट के चलते डिजाइनर वियर, जेवरातों सहित तमाम उत्पादों पर 40 प्रतिशत तक छूट है, कुछ मामलों में तो 50 प्रतिशत छूट पर खरीदा जा सकता है,’ सुश्री अंजलि मकीं प्रवोग ईवेंट्स ने कहा । प्रदर्शनी में 55 से अधिक स्टॉल हैं । विजिटर्स को कीफायती दामों का फायदा देने के अलावा, प्रदर्शनी का एक अन्य उद्देश्य यह भी है कि भारत के पारंपरिक कारीगर अपने हुनर और कढ़ाई कला को एक मंच पर ला सकें,’प्रदर्शनी उन लोगों के लिए एक बढिय़ा स्थान है, भारतीय शिल्प और डिजाइनर वियर की तलाश में रहते हैं । असली लखनवी चिकन, भागलपुर के सुंदर रनिंग फेब्रिक्स, पंजाब की आकर्षक फुलकारी, असली कश्मीरी शिल्प, चंदेरी आदि सभी चीजों का यहां प्रदर्शन किया गया है । प्रदर्शनी में पहनावे विशेष रूप से उत्तर भारत की गर्मियों को ध्यान में रखकर तैयार किये गये हैं । प्रदर्शनी में फैशनेबल समर वियर्स के साथ मैच करने के लिए जूतियों की एक आकर्षक रेंज मौजूद है । पोषाक के बारे में कहा जाए तो जूही खान सितारा उर्फ़ वाणी चोपडा कोटन की कुर्ती, आगरा के मशहूर पार्टी वियर सुफिया अब्दुल जयांन द्वारा कुर्ते पेश किए गए | प्रदर्शनी का उद्घाटन सुनीता नैन (शिक्षा विभाग पंचकुला, (डीइओ) और रंजीता मेहता नेत्रि सहित अन्य महिलाओं ने किया | मधुमिता का स्टाल जो की खाश कर कोलकाता से अपनी साड़ियों के साथ यहाँ पहुंचे है | प्रदर्शनी में नए और अनूठे प्रकार के क्लालात्मक वर्क का भी प्रदर्शन किया गया है । जोधपुर व चंडीगढ़ के फर्नीचर भी यहां मौजूद हैं । इतना ही नहीं, ऐसे लोगों के लिए जो अपने घरों के अंदरूनी हिस्सों को चमकाना चाहते हैं, बारीक काम वाले और विशिष्ट रूप से डिजाइन किए गए घरेलू सजावट के आइटम उपलब्ध हैं । प्रदर्शनी में अन्य आभूषणों के अलावा, स्टर्लिंग सिल्वर व ब्राइडल ज्वेलरी लेक्शन को प्रदर्शित किया गया है । पहले दिन, बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का आनंद लिया और गर्मियों के फैशनेबल वस्त्रों, वस्तुओं, कला और शिल्प डिजाइन आदि के व्यापक संग्रह को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े । प्रदर्शनी 06 से 08 जुलाई प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी और इसमें सभी के लिए प्रवेश नि:शुल्क है ।

Friday, 5 July 2019

NT24 News : चांदनी का पंजाबी गीत ‘जगुआर वली कुड़ी’ हुआ रिलीज........

हिमाचल इंडियन प्रिंसेस  चांदनी का पंजाबी गीत जगुआर वली कुड़ीहुआ रिलीज

NT24 News : Regional Workshop on Elimination of Bonded Labor System.......


Chd. Admin. Organized a Regional Workshop on Elimination of Bonded Labor System

NT24 News : पम्पकार्ट के सह-संस्थापक के एस भाटिया.......

पम्पकार्ट के सह-संस्थापक के एस भाटिया चाहते हैं कि केंद्रीय बजट में स्टार्टअप शहरों का प्रावधान हो 
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
पम्पकार्ट के सह-संस्थापक केएस भाटिया के अनुसार, भारत को रोजगार सृजन के लिए स्टार्टअप शहरों की आवश्यकता है, और इसके लिए केंद्रीय बजट स्टार्ट अप्स की वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करे। भाटिया ने कहा, 'स्टार्टअप पर अधिक ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के अलावा, स्टार्टअप के डिजिटलीकरण पर भी ध्यान केंद्रित किया जाता है। समय की जरूरत है कि स्टार्टअप कारोबार को मजबूत किया जाए। इसलिए बजट में यह जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा शहरों में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम पर ध्यान दिया जाए भाटिया कहते हैं, 'वर्तमान में अधिकांश स्टार्टअप बेंगलुरु के पर्यावरण और संस्कृति के कारण काम कर रहे हैं, जो अन्य स्थानों पर गायब है। हालांकि गुडग़ांव, पुणे, हैदराबाद जैसे कुछ और शहरों ने स्टार्टअप पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी भी गिनती बहुत कम है और गति धीमी है। अधिक स्टार्टअप होने के लिए, देश भर में कम से कम 10-12 स्टार्ट-अप शहरों का होना जरूरी है, जो स्टार्ट अप्स को सही वातावरण, संसाधन, बुनियादी ढांचा, सहायता सेवाएं, सरकारी नीतियां आदि प्रदान करके किया जा सकता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे देश भर में अधिक नौकरियां पैदा होंगी और आज की तरह कुछ शहरों तक सीमित नहीं होंगी। '  जैसा कि सरकार भुगतान के तंत्र को डिजिटल मोड में लाने की कोशिश कर रही है, हाल ही में उन्होंने एसएमई को 5 प्रतिशत आयकर भुगतान करने की अनुमति दी है, यदि उनके सभी लेनदेन डिजिटल रूप से किए जाते हैं, अगर डिजिटल रूप से नहीं किया जाता है, तो आयकर 8 प्रतिशत है। जैसे कि सरकार डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक है, उसी प्रकार स्टार्टअप्स को पकडऩा और भी महत्वपूर्ण है, '  भाटिया ने कहा ।  



NT24 News : भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा का भव्य स्वागत.........

भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा का भव्य स्वागत

Thursday, 4 July 2019

NT24 News : मुश्किल कैंसर रीसेक्शन व रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी की गई..........

मुश्किल कैंसर रीसेक्शन व रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी की गई

: डांसिंग हब पिंजौर स्टार कृतिका ने जीती 100 से ज्यादा ट्रॉफीयाँ.................

डांसिंग हब पिंजौर स्टार कृतिका ने जीती 100 से ज्यादा ट्रॉफीयाँ
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़ / पिंजोर
महज 8 वर्ष की उम्र में डांसिंग हब पिंजौर की स्टार कृतिका शर्मा ने 100 से ज्यादा ट्रॉफी डांस में जिला स्तरीय, राज्य स्तर, और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जीती है । इन ट्रॉफीयोँ में अधिकतर ट्रॉफी प्रथम पुरस्कार की है । कृतिका का एक बार 2018 में वर्ल्ड हिप होप किड्स चैंपियंसिप के लिए चयन हो चुका है जिसमें कृतिका को इंडिया को रिप्रजेंट करना था, किन्तु उन दिनों कृतिका कलर्स टीवी के शो हाई फीवर की शूटिंग कर रही थी । कृतिका ने कई टीवी शो भी किए हैं जैसे सोनी टीवी पर सुपर डांसर, कलर्स टीवी पर इंडियाज गॉट टैलेंट, इंडिया फैशन टीवी और जस्ट डांस इंडिया की तो कृतिका प्रथम रनरअप रह चुकी है। जब कृतिका 6 वर्ष की थी तब उसने 2 बॉलीवुड मूवी भी की है। कृतिका पिछले 3 सालों से लगातार पंजाब यूनिवर्सिटी की विनर है। कृतिका बहुत से डांस के प्रोग्रामों में विशेष अतिथि के रूप में भी जाती है। जैसे हिमाचल गॉट टैलेंट, हिमाचल डांसिंग स्टार, बिग डांस चैंपियंस, ज़रा नच के दिखा, संडे फंडे पानीपत आदि। इन सब उपलब्धियों को लेकर कृतिका ने अपना, अपने माता पिता, अपने स्कूल और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पहले कृतिका पिंजौर में रहती थी, किन्तु आज कल कृतिका पंचकुला में रह रही है और डांसिंग हब अकैडमी पंचकुला में डांस सीख रही, कृतिका डांस में बॉलीवुड, वैस्ट्न, हिप होप, कनटैंपोरेरी, जैज, पंजाबी भांगडा, आदि आते हैं। कृतिका जहां भी रहे अपने क्षेत्र और अपने देश का नाम रोशन करती रहेगी। हमें नाज़ है पिंजौर की बेटी कृतिका पर जिसने इतनी छोटी सी उम्र में इतना बड़ा नाम बनाया है ।

Wednesday, 3 July 2019

NT24 News : ऑटोपेस कम्पनी ने अवि भसीन को किया सम्मानित......

ऑटोपेस कम्पनी ने अवि भसीन को किया सम्मानित

NT24 News : विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के आयाम बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी का प्रदर्शन......

विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के आयाम बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी का प्रदर्शन

NT24 News : एम.के. वोहरा ने संभाला सीएमए का अध्यक्ष पदभार..........


 एम.के. वोहरा  ने संभाला  सीएमए का अध्यक्ष पदभार
न टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
सीएमए ( चण्डीगढ़ मैनेजमेंट एसोसिएशन ) के नए अध्यक्ष एम.के. वोहरा ने पूर्व अध्यक्ष ललित बजाज से विधिवत अपना पदभार एक सादे समारोह में संभाला । इस मौके पर ललित बजाज ने नए अध्यक्ष को अपना पूर्ण सहयोग देने का वायदा करते हुए निर्वाचन अधिकारी व सदस्यों का आभार व्यक्त किया । वोहरा ने भी उनसे सहयोग की अपेक्षा जताते हुए एसोसिएशन की बेहतरी के लिए काम करने का निश्चय जताया । 


NT24 News : एचपी ने भारत में पेश किया दुनिया का पहला लेजऱ टैंक प्रिंटर...

एचपी ने भारत में पेश किया दुनिया का पहला लेजऱ टैंक प्रिंटर