Wednesday, 10 July 2019
Tuesday, 9 July 2019
NT24 News : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन...........
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर होगा श्रीमद्
भागवत कथा का आयोजन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर
चंडीगढ़ नगर में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
किया जा रहा है जिसमें वृंदावन धाम से श्री राधारमण मन्दिर के प्रमुख आचार्य श्री
मन्माध्वगौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य श्री कार्तिक गोस्वामी महाराज जी अपनी सरल वाणी से
कथा श्रवण कराएंगे। यह कथा श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23
बी में 10 जुलाई से 16 जुलाई शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक चलेगी । कथा के पश्चात
नित्यप्रति भंडारे का विशेष प्रबंध किया गया है |
NT24 News : जेय कौर ने अपना पहला हिंदी इंडिपॉप सिंगल सुपरस्टार किया लॉन्च.........
जेय कौर ने अपना पहला हिंदी इंडिपॉप सिंगल सुपरस्टार किया लॉन्च
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
मशहूर बहन गायक जोड़ी मल्लिकाज्योति अब अलग हो गई हैंयह जोड़ी उनके गीत बदामावालीखीरके लिए बहुत प्रसिद्ध थीऔर विभाजन की पुष्टि करने वाली बड़ी बहन ज्योति उर्फ जेय कौर हीहैजिसने अब अकेले जाने और अपना पहला हिंदी एकल सुपरस्टार लॉन्च करने का फैसला किया हैइस सिंगल को मशहूर म्यूजिक लेबल ब्लूटोमैटोज़द्वारा लॉन्च किया जा रहा है ब्लूटोमैटोज़जिसे अमरजोत भसीन द्वारा प्रबंधित किया जाता है, ने जेय कौर का पूरामेकओवर डिज़ाइन किया है .... गीतों के चयन से, रचनाओं, संगीत, स्टाइल, वीडियो शूट और प्रचार तकअमरजोत भसीन ने कनाडा में गाने की शूटिंग की परिकल्पना में काफीसमय बिताया है हिंदी सिंगल के वीडियो का निर्देशन एन नवराज राजा ने किया हैनया गाना 9 जुलाई से सभी प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफार्मपररिलीज़कियाजाएगा| इसे फ्रांस स्थित बिलीव डिजिटल द्वारा वितरित किया जा रहा है पूरी तरह से आधुनिकऔर सास्सी (sassy) सुपरस्टार गीत ज्यादातर युवा लड़कियों के लिए एक एंथमसाबितहोगा। वीडियो कनाडा में फिल्माया गया है और और यह एक फुट टैपिंग नंबर डांसनंबर है। विभाजन
पर बोलते हुए, जय कहती है: `` मैं अपनी
बहन के लिए लंबे समय से इंतजार कर कर रही थी कि वह अपनी शादी के बाद गायन जारी
रखना चाहती थी या नहीं। मुझे लगता है कि मैंने इस पर बहुत समय बलिदान किया है।
पूरी तरह से तंग आकर, मैंने अकेले आने का फैसला किया और मुझे
खुशी है कि मेरे एकल सुपरस्टार को अच्छी तरह से प्राप्त किया जा रहा है जिसने भी
इसे सुना है। '' जेय ने पहले ही दो हिंदी बॉलीवुड मूवीज में
गाने गाये हैं । लव शव तय चिकन खुराना में लाभ जंजुआ के साथ फारुखबादी और
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पंजाबी फिल्म नाबर में एक गीत ।जेय कौर ने संगीत की
लगभग सभी विधाओं में गाने गाये हैं क्योंकि उसने बहुत कम उम्र में गाना शुरू कर
दिया था। गाँव के मेलों में ढाढ़ी वारों (धार्मिक गीतों) को गाने से लेकर, पारंपरिक भांगड़ा और गिद्दा और अब आधुनिक संगीत तक, जय
ने यह सब गाया है। और अब उसके पास रिलीज के लिए तीन एकल तैयार हैं। वह कहती है: ``
मेरी ताकत वास्तव में लोक गीत है और यह मेरे सभी गीतों में झलकता है
। सुपरस्टार अब एक इंडीपॉप हिंदी गाना है ।''अपनी बहन को
शुभकामनाएं देते हुए, जेय का कहना है कि विभाजित करना और
अकेले जाना उसके जीवन के सबसे कठिन निर्णयों में से एक था। `` यह लगभग आपके शरीर के एक हिस्से को काटने के बाद फिर भी जीवित रहने जैसा
है । मैं पिछले दो वर्षों से मंच पर एकल प्रदर्शन कर रहा हूं। और मैंने अपने
शुभचिंतकों और प्रशंसकों की जिद के कारण यह फैसला लिया है । '' अमरजोत भसीन कहते हैं: "मैंने वास्तव में हमेशा से ही जय की आत्माओं
के उत्थान की कोशिश की है, क्योंकि वह वास्तव में इस सारे
विभाजन और उसके आसपास की अफवाहों से परेशान है। मुझे उम्मीद है कि जय के इस अवतार
को युवाओं विशेषकर लड़कियों द्वारा बहुत सराहा जाएगा क्योंकि हम इसे एक लड़की के
एंथम के रूप में देख रहे हैं। ”
NT24 News : भूपेन्द्र कला एवं संस्कृति समिति द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन................
भूपेन्द्र कला एवं संस्कृति समिति द्वारा
डांस प्रतियोगिता का आयोजन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
सेक्टर
18 स्थित टेगोर थिएटर में भूपेन्द्र कला एवं संस्कृति समिति द्वारा विशाल नृत्य
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ट्राई सिटी से लगभग 43 के करीब
बच्चों ने भाग लिया और उन्होंने बैस्ट्रन, शास्त्रीय और लोक नृत्य डांस प्रस्तुत
किया | प्रतिभागी बच्चों ने एकल, युगल और समूह नृत्य पेश किए | कार्यकर्म का
उद्घाटन आर. के. शर्मा (बैंक मेनेजर),
राजेश कुमार (फिल्म एवं ऐड डायरेक्टर) ने किया | कार्यकर्म के मुख्य अतिथि
आर.के. शर्मा, राजेश शर्मा रहे | बच्चों की प्रतिभा का निर्णय करने के लिए जस्सी
सिधू, राहुल, मनीषा शर्मा, मैक को विशेषकर बुलाया गया था | कार्यक्रम की आयोजक
भूपिंदर कौर ने आगे बताया की बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार पुरस्कृत किया गया
| जिनमे सोलो डांस में विजेता रही “ ऐ ” ग्रुप में प्रथम रहे अक्षरा व कृतिका और
अरुशी सेकंड और थर्ड रही | समूह नृत्य में प्रथम रहे लवीश, निशान्ता, दूसरे स्थान
पर रहे मानसुई, एताषा तीसरे स्थान पर रहे नितिन, अरुण “बी” ग्रुप में प्रथम रही
जोयती दूसरे स्थान पर रहे काश्वी, और
तीसरे स्थान पर दिविन्ति | “सी” ग्रुप में पर्थ रहे सूरज | इस कार्यक्रम का सभी
हुए प्रतिभागी और उन्के अभिभावकों ने खूब आनंद लिया | कार्यकर्म के अन्त में आर. के.
शर्मा, राजेश कुमार, जयेन्द्र कुमार, निर्देशक साई कला समिति
। को सन्मान चिन्ह भेंट कर सन्मानित किया गया |
Monday, 8 July 2019
NT24 News : चंडीगढ़ एमसीएम हाई स्कोरर्स युवतियों की पहली पसंद............
चंडीगढ़ एमसीएम हाई स्कोरर्स युवतियों की पहली पसंद
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
मेहर
चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन,
चंडीगढ़ में नए सेशन में
एडमिशन के पहले दिन काफी हलचल रही । एमसीएम में एडमिशन के लिए सभी एमए कोर्सेस,
बीए, पीजीडीएमसी और पीजीडीसीए के प्रथम
सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्राओं के भारी भीड़ देखने को मिली । बीए प्रथम वर्ष में में
सायकोलोजी, सोशोलॉजी, इंग्लिश इलेक्टिव, मैथमेटिक्स में एडमिशन का कट ऑफ़ 90 प्रतिशत से
ऊपर रहा। एमए विभिन्न विषयों में भी हाई
कट ऑफ देखने को मिली एमएससी मैथमेटिक्स में 75%, एमए
इकोनॉमिक्स में 68% और एमए इंग्लिश में कट ऑफ 60% थी। प्रोफेशनल कोर्सेस जैसे पीजीडीएमसी, पीजीडीसीए
एवं ऐड-ऑन कोर्सेस में छात्राओं भी छात्राओं का भरपूर रुझान देखने को मिला । कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ
निशा भार्गव ने छात्राओं के अभिभावकों को
एमसीएम में अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा
कि एमसीएम ने गुणवत्ता शिक्षा के क्षेत्र
में एक पहचान बनायी है उन्होंने आगे दोहराया कि एमसीएम उत्कृष्टता के अपने प्रयास
में निरंतर प्रयत्नरत है ।
Saturday, 6 July 2019
NT24 News : “ मस्तानी “ प्रदर्शनी का शुभारम्भ..........
हिमाचल भवन में तीन दिवसीय “ मस्तानी “ प्रदर्शनी का शुभारम्भ
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
खरीदारी को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी रहती है | वह
यही सोचते है के कब प्रदर्शनी लगे और कड़ाईदार कपड़े, ख़ास
कारीगरों से बने जेवरात खरीदने का मोका मिले | तो ये कहाँ से
मिले | चंडीगढ़ सेक्टर 28 स्थित हिमाचल
भवन में तीन दिवसीय मस्तानी फैशन एवं लाइफ स्टाईल प्रदर्शनी आज यहां शुरू हो गयी ।
प्रदर्शनी का आयोजन प्रवोग ईवेंट्स द्वारा किया गया । प्रदर्शनी में भारत के
विभिन्न राज्यों से बहुत ही उचित मूल्य पर बढिय़ा डिजाइनर क्लेक्शन, गहने और घरेलू सजावट की वस्तुओं की रेंज को प्रदर्शित किया गया विशेष कर
पंजाबी जुत्ती । ‘वास्तव में, प्रदर्शनी
की खासियत इस बात में है कि यहां जीवन शैली से जुड़े तमाम चीजें उपलब्ध हैं ।
मानसून डिस्काउंट के चलते डिजाइनर वियर, जेवरातों सहित तमाम
उत्पादों पर 40 प्रतिशत तक छूट है, कुछ
मामलों में तो 50 प्रतिशत छूट पर खरीदा जा सकता है,’ सुश्री अंजलि मकीं प्रवोग ईवेंट्स ने कहा । ‘प्रदर्शनी
में 55 से अधिक स्टॉल हैं । विजिटर्स को कीफायती दामों का
फायदा देने के अलावा, प्रदर्शनी का एक अन्य उद्देश्य यह भी
है कि भारत के पारंपरिक कारीगर अपने हुनर और कढ़ाई कला को एक मंच पर ला सकें,’प्रदर्शनी उन लोगों के लिए एक बढिय़ा स्थान है, भारतीय
शिल्प और डिजाइनर वियर की तलाश में रहते हैं । असली लखनवी चिकन, भागलपुर के सुंदर रनिंग फेब्रिक्स, पंजाब की आकर्षक
फुलकारी, असली कश्मीरी शिल्प, चंदेरी
आदि सभी चीजों का यहां प्रदर्शन किया गया है । प्रदर्शनी में पहनावे विशेष रूप से
उत्तर भारत की गर्मियों को ध्यान में रखकर तैयार किये गये हैं । प्रदर्शनी में
फैशनेबल समर वियर्स के साथ मैच करने के लिए जूतियों की एक आकर्षक रेंज मौजूद है ।
पोषाक के बारे में कहा जाए तो जूही खान सितारा उर्फ़ वाणी चोपडा कोटन की कुर्ती,
आगरा के मशहूर पार्टी वियर सुफिया अब्दुल जयांन द्वारा कुर्ते पेश
किए गए | प्रदर्शनी का उद्घाटन सुनीता नैन (शिक्षा विभाग
पंचकुला, (डीइओ) और रंजीता मेहता नेत्रि सहित अन्य महिलाओं
ने किया | मधुमिता का स्टाल जो की खाश कर कोलकाता से अपनी
साड़ियों के साथ यहाँ पहुंचे है | प्रदर्शनी में नए और अनूठे
प्रकार के क्लालात्मक वर्क का भी प्रदर्शन किया गया है । जोधपुर व चंडीगढ़ के
फर्नीचर भी यहां मौजूद हैं । इतना ही नहीं, ऐसे लोगों के लिए
जो अपने घरों के अंदरूनी हिस्सों को चमकाना चाहते हैं, बारीक
काम वाले और विशिष्ट रूप से डिजाइन किए गए घरेलू सजावट के आइटम उपलब्ध हैं ।
प्रदर्शनी में अन्य आभूषणों के अलावा, स्टर्लिंग सिल्वर व
ब्राइडल ज्वेलरी लेक्शन को प्रदर्शित किया गया है । पहले दिन, बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का आनंद लिया और गर्मियों के फैशनेबल
वस्त्रों, वस्तुओं, कला और शिल्प
डिजाइन आदि के व्यापक संग्रह को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े । प्रदर्शनी 06
से 08 जुलाई प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी और इसमें सभी के लिए
प्रवेश नि:शुल्क है ।
Subscribe to:
Posts (Atom)









