Tuesday, 16 July 2019
Monday, 15 July 2019
NT24 News : एएसआई की पंचकूला में करंट लगने से मौत.....
एएसआई की पंचकूला में करंट लगने से मौत
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई की सोमवार तड़के हरियाणा पंचकूला में करंट
लगने से मौत हो गई|मृतक एएसआई का नाम सुरेंद्र कुमार बताया जाता है|सुरेंद्र कुमार चंडीगढ़ सेक्टर-26 पुलिस लाइन में
बतौर एएसआई तैनात थे | बताया जाता है कि सुरेंद्र कुमार
रविवार देर शाम को पंचकूला में एक प्रवचन समारोह में शामिल होने गए थे|यह समागम रविवार शाम से शुरू होकर सोमवार सुबह तक चलना था|वहीँ लगातार बारिश के चलते प्रवचन समारोह में लगे एक लोहे के पोल में
अचानक करंट आ गया, जिसके पास एएसआई सुरेंद्र कुमार बैठे थे,
जिसके चलते सुरेंद्र कुमार करंट की चपेट में आ गए| उधर किसी तरह से सुरेंद्र कुमार को करंट की चपेट से मुक्त कराने के बाद
पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सुरेंद्र कुमार की जान न बच सकी|डॉक्टरों ने
सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया । जानकारी के मुताबिक एएसआई सुरेंद्र कुमार
चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में अपने परिवार समेत रहते थे| सुरेंद्र कुमार अपनी पत्नी को बेसहारा कर गए और अपने पीछे दो बच्चे छोड़
गए। परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है | बताते हैं कि
मृतक सुरेंद्र कुमार का पोस्टमार्टम होना है, जिसके बाद उनकी
डेड बॉडी को उनके परिवार को सौंपा जायेगा|पुलिस का कहना है
कि पोस्टमार्टम होने के बाद रेपोर्ट के आधार पर आगे की जो भी कार्यवाही होगी वो की
जाएगी | एएसआई सुरेंद्र कुमार का दाह संस्कार चंडीगढ़ सेक्टर 25
स्थित शमशान घाट में शाम पांच बजे किया जायेगा |
NT24 News : लाखों रुपए का नगदी भरा बैग लेकर शातिर फरार......
लाखों रुपए का नगदी भरा बैग लेकर शातिर फरार
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
थाना 26 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत एक पीड़ित
गाड़ी चालक को गाड़ी से तेल गिरने का बहाना बनाकर
पिछली सीट पर रखा लाखों रुपए का नगदी का बैग शातिर लेकर फरार हो
गए । जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई । मौके पर
पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए अज्ञात मोटरसाइकिल सवार शातिरो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । जानकारी के मुताबिक पता चला
है कि सेक्टर 15 पंचकूला का रहने वाला पीड़ित शिकायतकर्ता नवरत्न कुमार अपने परिवार समेत रहता है । और सेक्टर 26
में करियाना शॉप होलसेल का काम करता है । रोजाना की तरह
वह शनिवार रात करीब 10:30 बजे अपनी शॉप बंद कर घर
जा रहा था। और दिन की हुई सेल करीब डेढ़ लाख रुपया अपने
बैग मे लेकर कर पीड़ित ने
गाड़ी की पिछली सीट पर रख दिया । जैसे
ही वह सेक्टर 26 बस स्टॉप
के पास पहुंचा दो मोटरसाइकिल पर सवार दो शातिरो ने पीड़ित को रोककर बोला कि उसकी गाड़ी से तेल लीक हो रहा है । जिसके चलते पीड़ित शिकायतकर्ता ने तुरंत गाड़ी
को रोककर साइड पर लगाया । और शातिर भी पास में खड़े हो
गए । जैसे ही पीड़ित शिकायतकर्ता ने बोनट खोलकर देखा तो इतने में एक शातिर ने
गाड़ी का पिछला दरवाजा खोलकर बैग उठाकर
फरार हो गए बैग में डेढ़ लाख रुपए की नकदी थी । जब
पीड़ित ने पिछली सीट पर रखा बैग गायब हुआ देखा तो जिसके चलते हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों इकट्ठे हो गए। जिसकी सूचना
तुरंत पुलिस को दी गई । पुलिस ने मामले में कार्रवाई
करते हुए मोटरसाइकिल सवार आरोपियों के खिलाफ मामला
दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
Sunday, 14 July 2019
NT24 News : दो युवकों में हुआ झगडा, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी...........
दो युवकों में
हुआ झगडा, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
एन टी 24
न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
थाना 39 पुलिस ने दो
युवकों में हुई कहासुनी के चलते एक आरोपी युवक के
खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है पकड़े
गए आरोपी युवक की पहचान सेक्टर 54 के रहने वाले राजेश पासवान
के रूप में हुई है । पकड़े गए आरोपी को पुलिस सोमवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पीड़ित राजेंद्र पासवान सेक्टर 54 में अपने परिवार समेत रहता है। और मदनपुरा चौक मैं लेबर का काम करता है ।
9/ 10 जुलाई की रात को पीड़ित राजेंद्र
पासवान और आरोपी राजेश पासवान अपने काम से आकर घर जा रहे थे । जैसे ही वह सेक्टर 54 अपने घर के नजदीक पहुंचे तो
पीड़ित और आरोपी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । जिसके चलते आरोपी राजेश
पासवान ने गुस्से में आकर रजिंदर पासवान को ऊपर से पटक कर नीचे गिरा दिया । जिसके
गहरी अंदरूनी चोट पर लगी । आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। और जिसको तुरंत सेक्टर 16
के अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए
डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया । जब मामले के बारे में डॉक्टर को पता चला तो
जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश
पासवान के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है । और पुलिस ने आरोपी को
गिरफ्तार कर लिया । पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी को सोमवार को जिला अदालत
में पेश करेगी । जांच जारी है ।
NT24 News : गुरु पूर्णिमा पर भक्त गंगा जल से कराएँगे बाबा का जलाभिषेक.....
गुरु पूर्णिमा पर भक्त गंगा जल
से कराएँगे बाबा का जलाभिषेक
प्रसिद्ध सूफी भजन गायक हमसर हयात करेंगे
बाबा का गुणगान
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
सेक्टर 29 स्थित साई मंदिर में गुरू
पूर्णिमा के अवसर पर 16 जुलाई को साई बाबा की प्रतिमा का साई
भक्त अपने हाथों से गंगा जल से मंगल स्नान करवा कर जलाभिषेक करेंगे । मंदिर कमेटी
के प्रधान रमेश कालिया ने बताया कि 16 जुलाई को प्रात:पांच
बजे बाबा की कांकड़ आरती होगी। पौने छह बजे पुरुष भक्तों द्वारा बाबा की प्रतिमा
को मंगल स्नान करवाया जाएगा। सात बजे बाबा का अभिषेक व बाबा को भोग अर्पण
किया जाएगा। बाद में महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पाजंलि भेंट की जाएगी। आठ
बजे साईं सचित्र का पाठ आरंभ होगा जो सायं छह बजे संपन्न होगा। दोपहर 12 बजे बाबा की आरती के बाद सामूहिक भोज होगा । साढ़े छह बजे सायं बाबा
की धूप आरती के बाद भजन संध्या होगी। प्रसिद्ध सूफी भजन गायक हमसर हयात अपने
साथियों सहित बाबा का गुणगान करेंगे। रात्रि साढ़े आठ बजे विशाल भंडारा आयोजित
किया जाएगा ।
NT24 News : युवक के सर पर बोतल मारने वाले दो आरोपी युवकों गिरफ्तार.........
युवक के सर पर
बोतल मारने वाले दो आरोपी युवकों गिरफ्तार
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
थाना मौलीजगरा पुलिस ने
युवक के सर पर बीयर की खाली बोतल मारने के चलते दो आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जख्मी हुए युवक को
अस्पताल मे ले जाया गया। यहा इलाज के उसने दम तोड़ दिया। जिसकी पहचान मौलीजगरा के रहने वाले 22 साल के सतीश कुमार के रूप में हुई।और पुलिस मामले की जांच में जुट गई
है।हालकि आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने
बताया कि मौली जागरा का रहने वाला पीड़ित
22 साल का सतीश कुमार अपने परिवार समेत रहता था। शनिवार को सतीश रात करीब 8:30 बजे मौली जागरा
में ही अपने किसी जानकार से मिलने के लिए जा रहा था। वहीं पर मौजूद
दो आरोपियों ने किसी बात को लेकर उसे घेर लिया। और सतीश पर खाली बीयर की बोतल से
सर पर बार कर दिया। और स्पीच किसी तरह आरोपियों के
चंगुल से बच कर भाग गया जब सतीश के परिवार वालों को पता चला तो उसको प्राइवेट
क्लीनिक से दवाई पट्टी करवा कर घर ले आए जब सतीश की रात को सोते वक्त उल्टियां और
चक्कर आने लगे तो हुई घटना के बारे में बताया परिवार में हड़कंप मच गया। जिसको
तुरंत सेक्टर 6 पचकुला के अस्पताल में ले जाया गया। यहां देर
रात सतीश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने
बताया कि सतीश के साथ उसका एक साथी भी था। जिससे पुलिस मामले की जानकारी हासिल कर
रही है। और आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले
को लेकर आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा जांच
जारी है ।
Subscribe to:
Posts (Atom)









