Tuesday, 14 April 2020
NT24 News : भाजपा ने मनाई अम्बेदकर जयंती......
भाजपा ने मनाई अम्बेदकर जयंती
विनय कुमार शर्माचंडीगढ़
बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर जयंती अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा ईकाई ने कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग के अंतर्गत मंगलवार को अपने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के अंतर्गत स्थानीय लोगों को ‘मेरी बस्ती, कोरोना मुक्त’ का संकल्प दिलवाया। पार्टी वर्कर्स ने गरीब लोगों को निशुल्क भोजन प्रदान करवाने के मुहिम का क्रम जारी रखते हुये मास्क भी बांटे और उनके सही उपयोग के विषय में अवगत करवाया। उन्होंनें लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, कोरोना वायरस से जुड़ी सावधानियों और सरकार द्वारा दी जा रही राहत के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया जिसकी एवज में लाभार्थियों ने भी अपने घर के सदस्यों, घर और कालोनियों को साफ रखने का प्रण लिया। इससे पूर्व सुबह भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की । इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सेंट्रल युनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री ने पार्टी के सभी कार्यकारिणी, जिला प्रधान और मोर्चा अध्यक्षों को ओडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाबा साहेब की जीवन यात्रा पर अधारित व्याख्यान दिया। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि करीब पौने घंटे चले इस प्रेरणादायी सत्र में आहवान किया कि कार्यकर्ता उनके सिंद्धांतों को अनुसरण करें।
Sunday, 12 April 2020
NT24 News : प्रत्येक भाजपा सदस्य ने उठाया दस मास्क बनाने का बीड़ा.......
प्रत्येक भाजपा सदस्य ने उठाया दस मास्क बनाने का
बीड़ा
भाजपा सुप्रीमों संजय टंडन को सम्मान में मिले
तमाम सिरोपाओं को मिल रहा मास्क का रुप
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
वैश्विक संकट कोरोना वायरस से निपटने के लिये भाजपा के प्रत्येक सदस्य ने
इस बीमारी के प्रति सजग करने के साथ कमर कस ली है। चंडीगढ़ भाजपा के सदस्यों ने इस
संकट की घड़ी में अपने घर से ही जिम्मेवारी व्यक्त करते हुये मास्क बनाने शुरु कर
दिये हैं। प्रत्येक सदस्य ने कम से कम दस मास्क बनाने
का बीड़ा उठाया है जिन्हें वे मंत्रालय द्वारा दिये गये मापदंड़ों के अनुसार तैयार
कर जरुरतमंदों में वितरित करेंगें। इसी कड़ी में भी
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी जुट
गये है और अब तक उन्हें सम्मान के रुप में प्राप्त सभी सिरोपाओं को मास्क बनाने के
उपयोग में लाया जा रहा। इस नेक कार्य में उनकी धर्मपत्नी प्रिया टंडन भी उनका
बखूबी साथ निभा रही है ।
Saturday, 11 April 2020
NT24 News : दुनिया के 190 से देशों में फैल गया कोरोना वायरस.....
दुनिया के 190 से देशों में फैल गया कोरोना वायरस
लोकडॉन, चिकित्सा विशेषज्ञनुसार ही बचाव है -देव भूमि कुमाऊँ ट्रस्ट
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
कोरोना वायरस कोविड 19 बचने के लिए आप नियमित रूप से हाथ साबुन और पानी से धोएं,लक्षण दिखने से पहले, व्यक्ति एक से चौदह दिनों तक वायरस की वजह से बीमार बुखार, थकान, और सूखी खांसी कोरोना वायरस की बीमारी के लक्षण हैं।
बीमारी गंभीर और जानलेवा बुज़ुर्ग जिन्हें दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं जैसे अस्थमा, डायबिटीज़ या दिल की बीमारी यह वायरस ज़्यादा खतरनाक हो सकता है। कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैलते हैं. इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते शरीर में प्रवेश करते हैं.
*कोरोना वायरस से कैसे करे बचाव ,संस्थापक पं,जयशंकर जोशी*
पं,जयशंकर जोशी के अनुसार कोरोना वायरस का बढ़ता ख़तरा, ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है। कोरोना वायरस शरीर को किसी ऐसी जगह को छूते हैं, जहां ये कण गिरे उसके बाद उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूते हैं तो ये कण शरीर में पहुंचते हैं। खांसते और छींकते वक्त टिश्यू का इस्तेमाल बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छूना और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए जरूरी है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार फेस मास्क मात्र से प्रभावी सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकता। इंसान के शरीर में पहुंचने के बाद कोरोना वायरस फेफड़ों में संक्रमण करता है. पहले बुख़ार, सूखी खांसी बाद में सांस लेने में समस्या होती है। वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखना पाँच दिन लगते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ लोगों में लक्षण बहुत बाद में भी देखने को मिलता हैं। कई देशों में इससे संक्रमित हज़ारों लाखो की सख्या में लोगों का इलाज चल रहा है और मरने वालों का आँकड़ा तेजी से बढ़ भी सकता है। कोरोना वायरस के कारण गंभीर रूप से बीमार हुए. फेफड़े फेल होना, सेप्टिक शॉक, ऑर्गन फेल होना और संक्रमण के गंभीर लक्षण देखे गए. इनमें सांस लेने में दिक्क़त और जल्दी-जल्दी सांस लेने जैसी समस्या जैसे बुखार और खांसी. कइयों में इसके कारण निमोनिया भी देखा गया। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बूढ़ों और पहले से ही सांस की बीमारी (अस्थमा) से परेशान लोगों, मधुमेह और हृदय रोग जैसी परेशानियों का सामना करने वालों के गंभीर रूप से बीमार होने की आशंका अधिक होती है। कोरोना वायरस का टीका बनाने का काम अभी विश्व स्वास्थ्य सगठन जोरो से चल रहा है। किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आपको कुछ दिनों के लिए ख़ुद को दूसरों से दूर रहने की सलाह दी जाती है.जो लोग दूसरे देशों की यात्रा कर के लौटे हैं उन्हें सलाह दी गई है कि वो कुछ दिनों के लिए ख़ुद को दूसरों से अलग कर लें। कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने अपने देशों में स्कूल कॉलेज कारोबार बंद करने और सर्वजनिक सभाएं रद्द करने जैसे क़दम उठाएं गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी लोगों के लिए एहतियात बरतने के तरीक़ों के बारे में जानकारी जारी की है। संक्रमण के लक्षण दिखने पर व्यक्ति को अपने स्थानीय स्वास्थ्य सेवा अधिकारी या कर्मचारी से संपर्क करना चाहिए. जो लोग बीते दिनों कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं उनकी जांच की जाएगी। परीक्षण के नतीजे आने तक आपको इंतज़ार करने और दूसरों से खुद को दूर रखने के लिए कहा जाएगा।
Friday, 10 April 2020
Thursday, 9 April 2020
Subscribe to:
Posts (Atom)











