भाजपा ने तीज पर समारोह का किया आयोजन
बहू-करोड़पति अनाज घोटाले की हाईकोर्ट की निगरानी में हो सी.बी.आई जांच: अमन अरोड़ा
राजनैतिक संरक्षण के बना संभव नहीं इतना बड़ा घोटाला:
मीत हेयर
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी ने बहु-चर्चित अनाज घोटाले की माननीय
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की निगरानी में सी.बी.आई की समयबद्ध जांच की मांग की
है। रविवार को पार्टी मुख्यालय से जारी संयुक्त बयान में पार्टी के सीनियर नेता और
विधायक अमन अरोड़ा और यूथ विंग के राज्य प्रधान विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने
कहा कि सिफऱ् एक जि़ले अमृतसर में पनग्रेन के गोदामों में 16 से
20 करोड़ रुपए के अनाज घोटाले को कोई एक इंस्पेक्टर या
अधिकारी-कर्मचारी अंजाम नहीं दे सकता। इस गोदाम के लूट गैंग में आधिकारियों के
साथ-साथ सत्ताधारी राजनीतिज्ञ भी शामिल हैं। इस लिए इस घोटाले की माननीय हाईकोर्ट
की निगरानी में सी.बी.आई की समयबद्ध जांच होनी चाहिए। अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य
में यह कोई पहला अनाज घोटाला नहीं है। बादल-भाजपा और कांग्रेस की सरकारों के दौरान
अब तक अरबों रुपए के अनाज घोटाले हुए हैं, परंतु आधिकारियों
और भ्रष्ट राजनीतिज्ञों की मिलीभगत से बड़े मगरमच्छ बच निकलते हैं। अमन अरोड़ा ने
कहा कि राज्य सरकार अपनी खऱीद एजेंसियों के द्वारा केंद्रीय अनाज भंडार के लिए
एफ.सी.आई की मार्फत अनाज भंडारण करती हैं। इस तरह राज्य की राष्ट्रीय स्तर पर भारी
बदनामी करते हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि यदि इस घोटाले की निष्पक्ष जांच होती है तो
बड़ा माफिया जनतक हो सकता है। विधायक मीत हेयर ने कहा कि एक इंस्पेक्टर स्तर का
कर्मचारी इतने बड़े घोटाले को अंजाम नहीं दे सकता, इस लिए
सरकारी गोदाम से संबंधित इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों के साथ साथ बड़े अफसरों
और इनके राजनैतिक आकेओं को भी जांच के घेरे में लाया जाना ज़रूरी है।
पंचायती जमीनें हड़पने वाले बलबीर सिद्धू का 13 अगसत को पुतला फूंकेगी आप
भ्रष्टाचारी मंत्री ने गौशाला के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन -
गोबिंदर मित्तल / मलविंदर सिंह कंग
भाजपा महिला मोर्चा के नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश के नए
पदाधिकारियों की घोषणा की गई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के
निर्देशानुसार एवं मोर्चा प्रदेश प्रभारी कैलाश जैन के सहमति से प्रदेश महिला
मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन ने अपने दोनों महामंत्री रूबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा
के साथ मिलकर नए प्रदेश पदाधिकारियों की नामों की घोषणा की गई, पुष्पा राठोर, विनोद, राजकुमारी
मिश्रा ,पूर्णिमा , , एवं राखी सुब्रमण्यम, नीलम शाह, शशी ठाकुर ,यशोदा
आनंद ,रेखा रावत को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी प्रदान की गई,
इसके अतिरिक्त प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया इंचार्ज अलका जोशी,
एवं आरती बुद्धि राज को इसके साथ नीलम गुप्ता को प्रदेश कैशियर नियुक्त किया गया हैl इस
अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद जी ने सभी नए पदाधिकारियों को अपनी
शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी नियुक्ति के पश्चात प्रदेश भाजपा मैं नई
ऊर्जा , जोश एवं शक्ति आएगी
हल्का भुच्चों में कांग्रेस को झटका, पूर्व वाइस चेयरमैन
सुरेंद्र सिंह बिट्टू अपने साथियों के साथ आप में हुए शामिल एक हजार से अधिक परिवार हुए आप में शामिल