प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स एसोसिएशन ने एस्टेट ऑफिस के डिजिटाईज़ेशन का किया स्वागत
उपाध्याय जी ने देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी: संजय टंडन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की
105वीं जयंती पर रुद्राक्षरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर रुद्राक्षरोपण किया
सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा चंडीगढ़ ने काई कार्यक्रम किए आयोजित
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा
रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा चंडीगढ़ द्वारा आज भी सेवा के कई कार्य
किए गए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
द्वारा मनीमाजरा के कब्रिस्तान में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री
रामवीर भट्टी, प्रदेश सचिव हुकम चन्द व मोर्चाध्यक्ष अमजद चौधरी उपस्थित रहे। एस. सी. मोर्चा द्वारा सनेहालया मलोया
ग्राम में फल वितरण किये गए जिसमे एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार व अन्य
पदाधिकारी उपस्थित रहे। संजीव ग्रोवर द्वारा सेक्टर 40 में रक्तदान शिविर में रक्त
दाताओं के साथ में डॉक्टर हुकमचंद, कुलमीत सोढ़ी आदि उपस्थित रहे। सेक्टर 25 एससी मोर्चा द्वारा सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ इस मौके पर एससी मोर्चा के
अध्यक्ष किशन कुमार जी, डॉ. हुकुमचंद जी, नरेंद्र चौधरी, वीरेंद्र टम्टा वह एससी मोर्चा के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सफाई की ।
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष पर सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत टीका करण का आयोजन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भारत रत्न अटल जिला के मंडल
नंबर 23 के सेक्टर 35D
की मार्केट नजदीक राजीव ज्वेलर्स में माननीय प्रधानमंत्री श्री
नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें 150 लोगों ने टीकाकरण करवाया
इस मौके पर भाजपा भारत रत्न अटल जिला महामंत्री अश्विनी पराशर जी एवं श्रीमती इंदिरा
जी और मंडल 23
की अध्यक्ष प्रीति वर्मा, उपाध्यक्ष
संतोष सेडडा,
सुदर्शन जोशी, हरेंद्र सिन्हा, महासचिव प्रीति संधू मीडिया सचिव कमल संधू जी और मंडल भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य
मुक्तेश्वर जोशी जी,
राधे श्याम और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
132 प्राकृतिक चिकित्सा छात्र-छात्राओं को वाईस चांसलर
डा. राजबहादुर डिप्लोमें प्रदान किए
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
गांधी स्मारक भवन में दीक्षांत
समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 132 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि
माननीय डा. राजबहादुर,
वाईस चांसलर, बाबा फरीद यूनीवर्सिटी आफ मेडिकल
साईन्स के कर कमलों से डिप्लोमें प्रदान किए गए। इस अवसर पर योगेश बहल विशिष्ट अतिथि
के तौर पर उपस्थित रहे तथा दीक्षांत समारोह
की अध्यक्षता श्रीमती ललित जोशी पूर्व मेयर चंडीगढ़ ने की । समारोह का शुभारंभ डा. आर.डी.कैले
एवं उनके सहयोगियों ने स्वागत गीत एवं वंदे मात्रम गीत से हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत
डा. देवराज त्यागी निदेशक गांधी स्मारक भवन ने किया। उन्होंने गांधी स्मारक भवन में
चल रही प्रवृतियां जैसे पुस्तकालय, गांधी संग्रहालय, प्राकृतिक चिकित्सा उपचार केन्द्र तथा प्राकृतिक चिकित्सा के साढ़े तीन वर्षीय डिप्लोमा
की जानकारी दी। डा. एम.पी.डोगरा अध्यक्ष प्राकृतिक चिकित्सा समिति ने बताया कि प्राकृतिक
चिकित्सा के पाठ्यक्रम में लोगों की रूचि आजकल ज्यादा बढ़ रही है। इस क्षेत्र में भी
रोजगार प्राप्ति के काफी अवसर हैं। प्राकृतिक चिकित्सा से शरीर को निरोग कैसे रखा जाए
तथा रोग होने पर क्या बचाव करने होते हैं इस बारे में जानकारी दी। डा. डोगरा ने डा.
राज बहादुर जी से प्रार्थना की कि वह प्राकृतिक चिकित्सा और योग में पोस्ट ग्रेजुएट
डिप्लोमा प्राकृतिक चिकित्सा और योग में अपने विश्वविद्यालय में शुरू करवाएं ताकि विद्यार्थी
अपनी योग्यता बढ़ा सके। पूर्व मेयर ललित जोशी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह समारोह
स्व बी.बी.बहल के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी स्मृति में आयोजित किया गया। श्री बी.बी.बहल
चंडीगढ़ सोशल आईकान एवं प्रसिद्ध समाज सेवक थे उन्होंने 15 वर्ष कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सेवा की। श्री बी. बी. बहल होटल एसोसिऐशन
के प्रेसीडेंट भी रहे। इस अवसर पर योगेश बहल ने धन्यवाद प्रस्ताव
प्रस्तुत किया। समारोह में ममता बहल, गुनार बहल, पापिया,
आनन्द राव, अशोक बेरी,
एम.के.विरमानी, डा. रजत सूद, डा. सरिता मेहता,
मीनू धरमानी, राजबाला,खेमराज
गर्ग, बाल कृष्ण गुप्ता,
पूनम शर्मा, अमरजीत बलदेव राज, आदि लोगों ने विशेष रूप से भाग लिया। उमा महाजन ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
गांधी स्मारक भवन में एक शाम माँ के नाम काव्य गोष्ठी
का आयोजन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
मंजिल ग्रुप
साहित्य मंच (मगसम) की राष्ट्रीय इकाई ने चंडीगढ़ में रविवार को “एक शाम मां के
नाम” काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ देवराज त्यागी
निदेशक, गांधी स्मारक भवन और
अध्यक्षता डॉ एच के खरबंदा ने की। इस कार्यक्रम के प्रणेता सुधीर सिंह सुधाकर राष्ट्रीय
संयोजक, मगसम ने बताया कि चंडीगढ़ में
साहित्य के प्रति रुझान देखकर मन आनंदित हो गया। सभी कवियों ने मां के ऊपर अपनी
उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता शर्मा कुंद्रा ने
वंदे मातरम को गाकर किया। संतोष गर्ग ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। डॉ
अनीश गर्ग ने अपनी आवाज में ‘मां को शब्दों में बांध दूं यह मेरी औकात नहीं’ कविता
से अपनी दमदार प्रस्तुति दी। अन्य कवियों में विनोद कश्यप, डॉ. निशी मोहन, शशिकांत श्रीवास्तव, बलवंत तक्षक, संतोष गर्ग, संगीता शर्मा कुंद्रा, राजन सुदामा, मनदीप कौर ने मां के ऊपर मनभावन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में
राष्ट्रीय संयोजक सुधीर सिंह ‘सुधाकर’ जी ने चंडीगढ़ का संयोजक डॉ अनीश कर को
नियुक्त किया और और उनकी दमदार प्रस्तुति को देखते हुए “तूलिका हुंकार सम्मान” से
सम्मानित किया।