गांव वासियों को बैठक के दौरान स्कीमों के बारे में करवाया अवगत
रुपयों का लोभ सब बुराइयों की जड़ है पर परिचर्चा के साथ वार्षिक मसीही सम्मेलन हुआ सम्पन्न
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
क्राइस्ट चर्च सेक्टर 18 पर वार्षिक मसीही
सम्मेलन के तीसरे दिन की शुरुआत भक्ति भाव के साथ हुई। इस दौरान विभिन्न गीत संगीत
के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। पवित्र शास्त्र बाइबिल से कई अध्यायों से भिन्न
भिन्न विषयों पर चिंतन-मनन किया गया। चर्च की क्वायर ने अनेक मसीही गीत प्रभु के
चरणों में अर्पित कर सभी का मन मोहा। अंत में बीमारों के लिए विशेष प्रार्थना की
गई। इस दौरान बड़ी संख्या में विश्वासियों की सहभागिता रही। जस्टिस मसीह ने चर्च
के पदाधिकारियों का सम्मान किया व पादरी डेन्जल ने सम्मेलन के सफलतापूर्वक संपन्न
होने पर सभी का धन्यवाद दिया।
लखीमपुर खीरी में मारे गये किसानों के लिए दो मिनट का मौन व्रत रख दी श्रद्धांजलि
एन टी 24 न्यूज़
विनय
कुमार शर्मा
चंडीगढ़
लखीमपुर खीरी में हाल ही में हुई किसानों की गाड़ी से
कुचल कर की गई हत्या पर चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने गवर्नर हाउस के बाहर दो मिनट का
मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी रणजोत
सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा से इस्तीफा देने, उनके
बेटे आशीष मिश्रा पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञात रहे कि बीते दिनों
यूपी के लखीमपुर खीरी में भाजपा के मंत्रियों का विरोध कर रहे किसानों पर गाड़ी
चढ़ा दी गई थी जिसमें 4 किसानों की मौत हो गई थी। इस अवसर पर
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी रणजोत सिंह ने कहा कि वे देश के हर किसान
का सम्मान करते हैं और किसान आंदोलन के पक्ष में है क्योंकि किसान पूरे देश का पेट
पालता है, केंद्र सरकार को किसानों के पक्ष में फैसला करना
चाहिए। भाजपा सरकार की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि वे विकास के नाम पर लोगों
की भावनाओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी में हुए हिंसा पर प्रधानमंत्री
की चुप्पी साधना क्या संदेश देता है आप खुद सोच सकते हो। उन्होंने कहा कि भाजपा
सरकार किसानों को न्याय देने में असफल हुई है और इस बात की जिम्मेदारी सरकार को
लेनी चाहिए। कानून सभी के लिए बराबर है और भाजपा के मंत्रियों पर भी कानून लागू
होता है। ऐसे में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा को अपने पद से इस्तीफा देना
चाहिए। इस मौके पर रणजोत सिंह के साथ पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री पवन कुमार बंसल,
चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला, कांग्रेस
युथ प्रेसिडेंट मनोज लुभाना व भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने मौन व्रत में
हिस्सा लिया।
शहर की लेखिका शैलजा कौशल की नवीनतम पुस्तक ‘पांच के सिक्के तथा अन्य कहानियां’ में दर्शाया गया है भावनाओं का मनोविज्ञान
श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी शहर में रामलीला का आयोजन करेगी 7 अक्टूबर से
विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा निभाने का सुअवसर दिया जाएगा: भूपिंदर शर्मा
उपाध्याय जी ने देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी: संजय टंडन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की
105वीं जयंती पर रुद्राक्षरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर रुद्राक्षरोपण किया