HEALTH MELA ORGANIZED IN CIVIL HOSPITAL - 45
TO COMMEMORATE "AZADI KA AMRIT MAHOTSAV".
ओल्ड एज होम में होगा पहली बार
मिस एंड मिसेज इंडिया शो 2022
एन टी 24 न्यूज़
पूजा गुप्ता
चंडीगढ़
ओल्ड एज होम में होगा पहली बार 17 अप्रैल रविवार को मिस एंड मिसेज इंडिया शो 2022 आयोजित होने जा रहा है मीत सन्धु द्वारा आयोजित इस स्टार स्टडेड शो के पार्टिसिपेंट्स को ग्रूमिंग, मेक ओवर व हेयर डू की ट्रेनिंग दी जाएगी व मॉडलिंग का मौका भी आफर किया जाएगा । शोस्टॉपर नमृता मालिक व स्पेशल गेस्ट होंगे पंजाब चीमा मॉडल ,एक्टर व पंजाबी सिंगर जस ग्रेवाल। जानी मानी सोशल एक्टिविस्ट रितु गर्ग व विपुल बब्बर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ज्यूरी मेम्बर्स में नवनीत कौर दीक्षित, मेघा डोगरा, शगुन सचदेवा, सुपर्णा बर्मन होंगे । शो डायरेक्टर साइमन कंबोज , रजनीश मौर्या व वी आई पी गेस्ट योगराज शर्मा व एंजेल लाकरा होंगे व यादवी नंदा ब्रांड अम्बेसडर रहेंगी। सेलेब्रिटी गेस्ट श्रीनि गुप्ता , हेजल सपरा ,परिणिती शर्मा व झिलमिल अग्रवाल की उपस्थिति खास रहेगी, बताया आयोजक मीत सन्धु ने ।
पानी और पब्लिक टॉयलेट न होने से परेशान हो रहे सफाई कर्मचारी
पूजा गुप्ता
चंडीगढ़
सेक्टर-45 के
सहज सफाई केंद्र में काम करने वाले कर्मचारी पीने के पानी और पब्लिक टॉयलेट न होने
से काफी परेशान हो रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पुरुष कर्मियों को तो इतनी
दिक्कत नहीं आती, लेकिन उनके साथ कई महिलाएं भी काम करती
हैं। जिनके लिए यहां आसपास कोई टॉयलेट नहीं बनाया गया है। इसके अलावा यहां पीने के
पानी का भी कोई इंतजाम नहीं है। जबकि दिनों दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को
कई कर्मचारी यहां इकट्ठा हुए और उन्होंने नगर निगम के समक्ष अपनी मांग उठाई। इस
मौके पर मोनू, रामदेव, मंदीप, सन्नी शाह, अंकित शाह व
अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कर्मचारियों का कहना है कि यहां शेड भी बनना चाहिए,
क्योंकि अकसर बरसात के दिनों में कूड़ा गीला हो जाता है जिसे फिर
इकट्ठा करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए उन्होंने यहां शेड बनाने की भी मांग की
है।
CHANDIGARH POLICE
KNOW YOUR CASE & PUBLIC GRIEVANCES REDRESSAL CAMPAIGNS
PUJA GUPTA
CHANDIGARH
Campaigns
were Organized at all police stations/units and Traffic Lines Sector-29,
Chandigarh to check the status of their cases, complaints and traffic challans from
10 AM to 2 PM. The objective of these schemes is to provide easily accessible
and speedy machinery for the redressal of grievances of general public as well
as to bring greater transparency and accountability in police functioning.
Implementation of these directives on a sustained basis would go a long way in
creating confidence in public. During the campaign, total 402 persons
visited the Police Stations and units and Traffic Lines, including 372
persons visited under Public Grievances camp and 30 persons visited
under Know your case Scheme. Total 278 complaints were disposed off
during Public Grievances Redressal Camp. The SDPO’s and concerned DSP’s
personally supervised the campaign. SDPOs of each sub-division also reviewed
the process personally by spending adequate time at police stations of their
sub-division. The facts of complaints were discussed with
complainants. During the meeting a healthy interaction was made between
police and public. During the camp problems/issues were discussed and
instructions/directions regarding these have been issued to concerned Police
officials/Beat staff to comply with accordingly. The fresh guidelines of Chandigarh
Administration regarding COVID-19 were followed during the campaign.
‘जूनी- द लास्ट प्रेयर’ रिलीज, फिल्म इंडस्ट्री और मनोरंजन जगत के लोगों लोगों ने फिल्म को सराहा
एन टी 24 न्यूज़
पूजा
गुप्ता
चंडीगढ़
मौका
था जूनी द लास्ट प्रेयर फिल्म की रिलीज का। जगह थी यही आपके नजदीकी चंडीगढ़ के
एलांटे मॉल, वक्त
था शाम के 6 बजे। फिल्म इंडस्ट्री और मनोरंजन जगत के लोगों
के बीच फिल्म जूनी द लास्ट प्रेयर को रिलीज किया गया। इसी के साथ देश भर के पीवीआर
मॉल में जूनी फिल्म को रिलीज किया जा चुका है। फिल्म को देखकर निकलने वाली पब्लिक
का मिला जुला रिस्पांस देखने को मिल रहा है। काफी समय
से चर्चाओं में बनी हुई जूनी द लास्ट प्रेयर का धमाकेदार प्रीमियर चंडीगढ़ में
रिलीज किया गया। फिल्म के आखिरी सीन तक आते-आते लोगों के चेहरों पर फिल्म के
क्लाइमेक्स का असर दिखाई देने लगा और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लोगों फिल्म को
अपना भरपूर समर्थन दिया। फिल्म देखकर निकली
पब्लिक पार्किंग प्लेस में भी फिल्म की ही चर्चाएं करती नजर आई। फिल्म के निर्देशक
अनुराग शर्मा ने फिल्म को मिल रही सराहना के लिए आभार जताया है। फिल्म के प्रीमियर
शोर पर पहुंचे फिल्म इंडस्ट्री और मनोरंजन जगत के लोगों ने भी फिल्म की तारीफ की।
अभिनय और निर्देशन जगत में पहली बार उतरे अनुराग शर्मा के इस पहले प्रयास को देखते
हुए उनके लंबे कैरियर के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ जगह
पर फिल्म की गति धीमी हो गई है। भगवान के साथ संवाद और खुद में भगवान तलाशने की
जद्दोजहद में अभिनेता के तौर पर अनुराग शर्मा ने खुद को साबित किया है। मगर सहायक
कलाकारों के तौर पर कमीं खलती है। मगर इंटरवल के बाद फिल्म रफ्तार पकड़ने लगती है।
बाकी की कमीं स्टोरी लाइन ने पूरी कर दी है। आखिरी सीन तक आते-आते दर्शकों को समझ
ही नहीं आता कि कहानी किस ओर जा रही है और रोमांच बना रहता है। दर्शकों का ये
सस्पेंस क्लाइमेक्स में जाकर खुलता है और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ फिल्म में
कुछ जगहों पर जय श्री राम के जयकारे भी सुनने को मिले। मुख्य
भूमिका निभाने वाले अनुराग शर्मा दर्शकों के इस प्यार को देखकर गदगद हैं। वहीं
मनीषा राठौर, लावनिका शर्मा और सुचिन्त सिधू ने भी फिल्म को
देश भर में मिल रहे शानदार रिस्पांस के लिए लोगों का आभार जताया है। फिल्म की पीआर
संभाल रहे सोनू त्यागी बताते हैं कि पूरे देश भर में फिल्म देखकर निकलने वाले
दर्शकों की एक जैसी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म का कथानक लोगों को
काफी पसंद आ रहा है। पूरे देश के सभी पीवीआर सिनेमा घरों में फिल्म के ऊपर शानदार
प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
CII WELCOMES GOVERNMENT OF PUNJAB’S DECISION OVER POWER SUPPLY TO INDUSTRIAL CONSUMERS AT COMPETITIVE RATES
PUJA GUPTA
CHANIDGARH
CII welcomes Government of Punjab's decision to continue with Power tariff and subsidies as such in FY 2022-23 for all categories of consumers of Punjab. Hailing the decision, Mr Amit Thapar, Chairman, CII Punjab remarked that This is very welcome step for Punjab’s industry and shows proactiveness of government to help remain Punjab competitive. We have big disadvantage geographically and this gives us edge and confidence to invest further in Punjab. Mr Thapar further shared that CII had been engaging with government to get this extended and we are presenting data shortly how will this benefit in growth and employment generation, if this continues for another 4 years apart from this financial year.
Adding on Dr P J Singh, Vice Chairman, CII Punjab & Managing Director, Tynor Orthotics Limited shared that, Power is a major input Cost for Key Industrial sectors in the state including Engineering, Textiles, Steel etc. As Punjab has big locational disadvantage of being away from sources of Raw Material & shipping. To offset this disadvantage which Punjab's Industry has to bear, it becomes imperative that at least the Power for Industrial consumer is supplied at competitive rates. Dr Singh added that Cheaper Power to Industry will have a Positive domino effect on Industrial growth as well as Employment generation in the state.सेवा भारती ने किया 308 कन्याओं का पूजन
पूजा गुप्ता
चण्डीगढ़
श्री दुर्गाष्टमी के अवसर पर सेवा भारती, चण्डीगढ़ ने अपने प्रकल्प में 300 कन्याओं का पूजन किया। सेवा भारती के महामंत्री नरेंद्र पांडे ने बताया इस मौके पर सती माता मंदिर कझेड़ी में सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री जय देव, विनय जोशी व आचार्य मुनीश्वर दत्त तिवारी, संजय कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन में संस्था के प्रधान गिरधारी लाल जिंदल व वेद मरवाहा, शीतला माता मंदिर बुडैल में रमेश बंसल, श्रीमती सुनीता भट्ट व डॉक्टर अरुण वर्मा, शिव मंदिर बुडैल में सुनील दत्त भारद्वाज व अमरचंद भारद्वाज , फैदा गांव में राकेश सेठी, सेक्टर 24 बाल्मीकि मंदिर में प्रदीप गोयल ने कन्या पूजन किया। नरेन्द्र पांडे ने बताया कि छह स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 308 कन्याओं का पूजन तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मधु बत्रा, रेशमा भंडारी, चंपा देवी, भारती व गुरमीत कौर ने भी पूरा सहयोग दिया।
प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स एसोसिएशन, चण्डीगढ़ ने अरुण सूद के समक्ष रियल एस्टेट से जुडी समस्याओं को
प्रभावशाली ढंग से उठाया
सूद ने इन समस्याओं को जायज बताते हुए जल्द हल कराने का आश्वासन दिया