Sunday, 3 December 2023

NT24 News Link : चंडीगढ़ के ऑथर को मिला गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान.....

चंडीगढ़ के ऑथर को मिला गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान 

ईएसएन पब्लिकेशन्स व लंदन आर्गेनाइज़ेशन आफ स्किल डेवेलमेंट के लिए वर्ल्ड  2023 नामक 5.80 मीटर मोटी पुस्तक इवेंट में रहा योगदान

NT24 News Link : चंडीगढ़ पुलिस ने दर्ज किए 6 मामले.....

चंडीगढ़ पुलिस ने दर्ज किए 6 मामले 

विनय कुमार

चंडीगढ़

भिक्षावृत्ति निवारण अधिनियम 1971 के तहत छह लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़ के विभिन्न पुलिस स्टेशनों, पीएस -17, 31, 34 और पीएस -39 चंडीगढ़ में हरियाणा भिक्षावृत्ति निवारण अधिनियम 1971 की धारा 3 के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए । जिनमें छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिन्हें शहर के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया था, जहाँ वे खुलेआम लोगों से भीख मांग रहे थे । बाद में उन्हें सेल्टर होम, सेक्टर-15, चंडीगढ़ में भेज दिया गया ।

धोखेबाजी

चंडीगढ़ में विशाल सैनी निवासी #2267, सेक्टर-44/डी, ने पीएस-साइबर क्राइम में एफआईआर नंबर 115, यू/एस 420, 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज करवाया है, जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें कई बेतरतीब व्हाट्सएप मेसेज प्राप्त हुए थे । जो की वर्चुअल नंबर से आ रहे थे, उन्होंने बताया की उन्हें  घर से काम करने का मोका दिया जा रहा था और उन्हें एक लिंक भी शेयर किया जिसमे कमर्शियल और होटल में काम करने के लिए कहा गया था । इसी के चलते उन अज्ञात व्यक्तियों ने  विशाल सैनी के साथ 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आगे पुलिस ने 11 लाख रु. के धोकेबजी मामले की जांच जारी कर दी हैl

दहेज

चंडीगढ़ निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति अभिषेक शर्मा जो की जिला लुधियाना के निवासी है ने शिकायतकर्ता को अधिक दहेज लाने के लिए परेशान किया। जिसके चलते पीएस-महिला, चंडीगढ़ में मामला एफआईआर नंबर 73, यू/एस 406, 498ए आईपीसी को दर्ज किया गया है। आजे पुलिस मामले की जांच कर रही है l

चोरी

चंडीगढ़ में लैपटॉप चोरी का मामला आया सामने, लुधियाना निवासी रजत गर्ग निवासी #109, पंचशील एन्क्लेव ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एससीओ नंबर 159-160, सेक्टर-26, चंडीगढ़ के सामने शिकायतकर्ता की कार नंबर पीबी-10एचवी-0700 से 2 लैपटॉप चुरा लिए हैं । पीएस-26, में मामला एफआईआर नंबर 137, यू/एस 379 आईपीसी दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी हैl

सेंध

हल्लोमजरा में ताला तोड़ लोहे का सामान चोरी करने वालों पर मामला दर्ज l चंदर प्रकाश निवासी #1477, सेक्टर-29बी, चंडीगढ़ (उम्र-75 वर्ष) ने रिपोर्ट दी कि गुरमीत सिंह और अन्य व्यक्तियों ने उनके प्लॉट नंबर 777, हल्लो माजरा, चंडीगढ़ का ताला तोड़ लोहे का सामान चोरी कर लिया है l पुलिस ने धारा 380, 454, 120-बी आईपीसी के तहत एफआईआर नंबर 194, पीएस-31, चंडीगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं रोहित खुराना निवासी # 451, सेक्टर-35/ए, चंडीगढ़ ने भी रिपोर्ट दी कि अज्ञात व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के घर का ताला तोड़कर नकद (डॉलर) और 500 यूरो, 2 सोने की चूड़ियाँ, 3 जोड़ी सोने की बालियाँ, 1 जोड़ी डिमोंड कान की बाली, 1500 USD नकद (डॉलर), 400 कैड चुरा लिए । पीएस-36, चंडीगढ़ में मामला एफआईआर नंबर 444, यू/एस 380, 454 आईपीसी दर्ज किया गया है। आगे पुलिस मामले की जांच कर रही हैl

छीन

चंडीगढ़ निवासी बालिग युवती ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात मोटर साइकिल चालक मकान न. 2059, सेक्टर-44/सी, चंडीगढ़ के पास शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन छीनकर भाग गया, मामले को देखते हुए पीएस-34, चंडीगढ़ ने मामला एफआईआर नंबर 193, धारा 379ए के तेहत आईपीसी दर्ज किया गया है। आगे मामले की जांच जारी है.

 

Saturday, 2 December 2023

NT24 News Link : आफरीन’ आगामी सीजन के लिए विंटर में पहने जाने वाले गारमेंट्स ....

आफरीन’ विंटर एडिशन, लाइफस्टाइल और होम डेकोर एग्जीबिशन हुई किसान भवन में शुरू

आफरीन’ आगामी सीजन के लिए विंटर में पहने जाने वाले गारमेंट्स और आने वाली शादियों में दुल्हन की पोशाक पेश करने वाला पहला शोकेस है

NT24 News Link : योग हमारे छात्रों को कक्षा के अंदर और बाहर .....

योग हमारे छात्रों को कक्षा के अंदर और बाहर पनपने के लिए सशक्त बनाता है

Wednesday, 29 November 2023

NT24 News Link : स्कूल में मनाया गया पुस्तकालय माह .....

पीएमएल एसडी पब्लिक स्कूल में मनाया गया 

पुस्तकालय माह  

NT24 News Link : एस डी स्कूल में आयोजित हुआ साहित्य उत्सव “LITERATI”.....

पीएमएल एसडी स्कूल में आयोजित हुआ साहित्य उत्सव “LITERATI

NT24 News Link : स्वादिष्ट खाने का स्वाद चखना है तो पहुंचो 13वें चंडीगढ़ क्राफ्ट मेले में....

देश के विभिन्न राज्यों के खास व्यंजनों का स्वाद चखना है तो पहुंचो 13वें चंडीगढ़ क्राफ्ट मेले में

विनय  कुमार

चंडीगढ़

राजस्थानी दाल-बाटी चूरमा से लेकर गुजराती एवं काठियावाड़ी थाली का स्वाद एक ही जगह पर चखने का मौका मिलने वाला है। कलाग्राम में होने वाले 13वें चंडीगढ़ क्राफ्ट मेले में गुजराती फूड स्टॉल, दिल्ली चाट स्टॉल, हरियाणवी फूड स्टॉल, राजस्थानी फूड स्टॉल और महाराष्ट्रीयन फूड स्टॉल लगाए जा रहे हैं। जहां आप 1 से 10 दिसंबर तक देश के विभिन्न राज्यों के विशेष व्यंजन खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। नॉर्थ जोन शहर में चल रहे  फेस्टिवल सीजन की रौनक में  चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट मेला  चार चांद लगाएगा। इस बार इसका 13वां एडिशन होगा। मेला 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक कलाग्राम मनीमाजरा में  अपनी रौनक बिखेरेगा । ध्यान रहे कि यह आयोजन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला  पटियाला  और चंडीगढ़ प्रशासन  के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष होता   है। फूट कोर्ट को खास बनाया जाएगा राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, हरियाणवी, साउथ इंडियन आदि जगह के पकवानों से। खरीददारी और व्यंजनों  के साथ मेले में  स्वस्थ पारिवारिक मनोरंजन का विशेष  ध्यान  रखा  गया है। फूड स्टॉल पर यह रहेगी वैरायटी:

पंजाबी फूड स्टॉल:

मक्की की रोटी, सरसों का साग, अमृतसरी कुलचा/नान, छोले, छोले भटूरे, राजमा-चावल, कढ़ी-चावल, लच्छा परांठा-दाल मक्खनी, न्यूट्री कुलचा/छोले/दाल मक्खनी इत्यादि, लस्सी होंगे। हरियाणवी फूड स्टॉल में देसी घी जलेब, गाजर हलवा और गुलाब जामुन आदि होंगे।

राजस्थानी फूड स्टॉल:

दाल-बाटी चूरमा, राजस्थानी थाली, मिस्सी रोटी-गट्टा सब्जी, बाजरा रोटी-केर सब्जी, प्याज/मूंग दाल/मावा कचौरी, जोधपुरी मिर्ची पकोड़ा, मूंग दाल पकौड़ी/हलवा, चूरमा लड्डू, बीकानेरी जलेबी

साऊथ इंडियन फूड स्टॉल:

डोसा: सादा/मसाला/पनीर/रवा, सांबर बड़ा, इडली सांबर, उतपम , महाराष्ट्रीयन फूड स्टॉल में पूरन पोली, थाली पीट, बड़ा पाव, साबूदाना बड़ा, झुमका बाकर आदि होंगे।

बिहारी फूड स्टॉल:

लिट्टी चोखा, सत्तू, शाही हींग, धुधनी कचोरी, सत्तू परांठा, खोपरे का उपनरसा,चंद्रप्रयागा, केसरी रस मलाई, स्पेशल खाजा आदि एवं दिल्ली चाट स्टॉल में दिल्ली चाट, गोलगप्पे, आलू टिक्की, चिल्ला, भेलपूरी एवं पाव भाजी होंगे।

नॉन-वेज फूड स्टॉल:

चिकन/मटन/फिश के आइटम, बिरयानी, शाही टुकड़ा, सभी तरह का नॉन वेज फूड, खमीरी/तिल वाले नान/तंदूरी/रुमाली रोटी

गुजराती फूड स्टॉल:

मेथी गट्टा, भजिया, फाफड़ा-जलेबी, खंडवा, सेव पूरी, खम्मन/ढोकला, गुजराती थाली, काठियावाड़ी थाली, अथवा, गुसुंडी, खिचड़ी, खिचु दाबेली

चायनीज फूड स्टॉल:

न्यूडल्स, फ्राइड राइस, स्प्रिंग रोल, मोमोज, मंचूरियन, सूप, आइसक्रीम, पॉपकान, स्वीट कॉर्न, आइस गोला, कुल्फी और फलेवर्ड जूस

 

NT24 News Link : 16 मॉडल स्कूल की टीमें रहीं प्रथम......

भारत को जानो प्रतियोगिता में 16 मॉडल स्कूल की टीमें रहीं प्रथम स्थान पर

NT24 News Link : अंजुम मोदगिल ने लहराया अपना परचम....

नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप दिल्ली में अंजुम मोदगिल ने लहराया अपना परचम

विनय कुमार

चंडीगढ़

विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने अपनी लय को जारी रखते हुए जीते दो अन्य मेडल । नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप दिल्ली में पंजाब पुलिस में कार्यरत चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के पश्चात अब पंजाब पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी हासिल करके नई दिल्ली डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में अब उन्होंने गोल्ड पर निशाना लगाया । वहीं मोदगिल ने इंडिविजुअल सिल्वर मेडल 50 मीटर 3 पोजिशनटीम इवेंट में गोल्ड । अंजुम मोदगिल चंडीगढ़ में जन्मी निशानेबाज सिफ़्त कौर व वंशिका के साथ 2024 पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने से मामूली अंतर से चूक गई थी । आगे उन्होंने कहा की उन्हें उम्मीद है कि वह अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक से पहले चयन ट्रायल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके पेरिस के लिए उड़ाई भरेंगी ।

NT24 News Link : नुक्कड़ नाटक “मस्ती मेलो की”....

 शिल्प मेलों के महत्व को दर्शाता है नुक्कड़ नाटक “मस्ती मेलो की”

Friday, 24 November 2023