Tuesday, 5 December 2023

NT24 News Link : चंडीगढ़ पुलिस ने दर्ज किए कई मामले.....

चंडीगढ़ पुलिस ने दर्ज किए कई मामले

विनय कुमार

चंडीगढ़

दो चोर गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने अभिषेक गोयल उर्फ ​​मोनू निवासी 2218/बी, सेक्टर-63, चंडीगढ़, उम्र 32 साल, मुनीश कुमार उर्फ ​​कल्लू निवासी 3430, सेक्टर-45-डी, चंडीगढ़, उम्र 25 साल और मोहित गर्ग उम्र 28 साल निवासी गांव बुद्दनपुर, पंचकुला को गिरफ्तार किया। इनसे  मकान नंबर 3430, सेक्टर[i]45, बुडैल के गैराज से चोरी की गई मोटर साइकिल एचआर-03एए-4787 और टेम्पर्ड कार का इंजन बरामद किया है ।  इस संबंध में पीएस-34, चंडीगढ़ में मामला एफआईआर नंबर 195, धारा 473, 411, 120बी आईपीसी दर्ज किया गया है। आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दुर्घटना

गांव नाडा, जिला मोहाली, पंजाब, निवासी एक महिला की शिकायत पर पीएस-03, चंडीगढ़ में एफआईआर नंबर 93, धारा 279, 337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसने आरोप लगाया कि स्विफ्ट कार नंबर सीएच-01बीएस-6369 का चालक शिकायतकर्ता जो की इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सवार थी, को वेरका बूथ, डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 2/11, चंडीगढ़ के पास टक्कर मारने के बाद तेजी से भाग गया। शिकायतकर्ता और उसका भतीजा उम्र 15 वर्ष दोनों को चोटें आईं और उन्हें जीएच-16 और पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। आगे पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैl

झगड़ा/हमला

अजय उम्र-21 वर्ष निवासी झुग्गी नंबर 1882, डीबीसी, सेक्टर-25, चंडीगढ़ की शिकायत पर पीएस-11, चंडीगढ़ में एफआईआर संख्या 205, धारा 341, 323, 325, 147, 148, 149, 506 आईपीसी और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसने आरोप लगाया कि धरमिंदर निवासी नया गांव, मोहाली पंजाब, अजय उर्फ ​​कालू निवासी सेक्टर 25, चंडीगढ़, साबू निवासी सेक्टर 25, सपाति निवासी धनास, चंडीगढ़ अन्य सभी ने शिकायतकर्ता पर यूनिवर्सिटी रोड के पास लोहे की छड़ों और लाठियों से हमला किया। पीड़ित को चोटें आईं और उसे पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। इस मामले पर पुलिस की जांच जारी हैl



 

NT24 News Link : आईलीग 2023-24: डीएफसी ने नामधारी एफसी.....

आईलीग 2023-24: डीएफसी ने नामधारी एफसी को 

2-1 से हराया

NT24 News Link : साईं बाबा का 28वां स्वरूप स्थापना दिवस 6 दिसम्बर....

साईं बाबा का 28वां स्वरूप स्थापना दिवस 6 दिसम्बर को मनाया जायेगा : मनहर उधास करेंगे बाबा का गुणगान

विनय कुमार

चण्डीगढ़

शिरडी साईं समाज द्वारा सेक्टर 29 स्थित साईं धाम मंदिर में साईं बाबा का 28वां स्वरूप स्थापना दिवस मनाने के लिए तैयारी पूरी हो गई है। मंदिर में बाबा का स्वरूप 28 वर्ष पूर्व 6 दिसम्बर 1995 को स्थापित किया गया था। मंदिर प्रबंधन ने इस दिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी की है । 6 दिसम्बर की सुबह 5 बजे मंदिर खुलने से लेकर रात तक कार्यक्रम होंगे। सुबह  5.15 बजे बाबा की काकड़ आरती होगी। 5.45 बजे बाबा के स्वरूप का मंगल स्नान होगा जो बाबा के पुरुष भक्तों द्वारा करवाया जाएगा। 7 बजे बाबा का श्रृंगार होगा व  7.15 बजे बाबा को नाश्ता भोग अर्पित के बाद महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। तत्पश्चात 8 बजे से बाबा का 10 घंटे का लगातार साईं सच्चरित्र सच्चरित्र का पाठ होगा। 12 बजे दोपहर की आरती होगी व शाम 6 बजे की धूप आरती होगी। सांय 7.00 बजे प्रसिद्ध गायक मनहर उधास बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे जो साईं इच्छा तक चलेगा। 8.00 बजे बाबा को भोग के बाद भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन भी किया गया है। इसी बीच मंदिर परिसर को फूलों एवं लाइटों से सुसज्जित किया गया है।

NT24 News Link : जिला न्यायालय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए....

जिला न्यायालय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता नीरज हंस ने नामांकन पत्र दाखिल किया

Monday, 4 December 2023

NT24 News Link : जनता का विश्वास भाजपा पर, तभी जीत का सेहरा....

जनता का विश्वास भाजपा पर, तभी जीत का सेहरा पहनाया जनता नेः अवि भसीन

भाजपा मंडल 21 ने मनाया जीत का जश्न

NT24 News Link : टैगौर थियेटर में 5 दिसम्बर को राम और हनुमान के किरदार....

चण्डीगढ़ में देशभर की विभिन्न रामलीलाओं में राम-हनुमान की भूमिका निभाने वाले कलाकार होंगे एकत्र 

टैगौर थियेटर में दिसम्बर को राम और हनुमान के किरदार निभाने वालों का होगा सम्मान समारोह

विनय कुमार

चण्डीगढ़

जन सेवा वेलफेयर सोसायटी, चण्डीगढ़ द्वारा देशभर की विभिन्न रामलीलाओं में श्री राम और हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को 5 दिसम्बर को चण्डीगढ़ में पधारने का न्योता दिया गया है। टैगोर थिएटर में सांय 5 बजे आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में इन कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा और निर्देशक प्रदीप रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ही मंच पर 100 श्री राम और हनुमान जी नजर आएंगे। इस दौरान आए हुए कलाकार लाइट एंड साउंड हाईटेक रामलीला का मंचन भी करेंगे जिसमें महिला रामलीला किरदार भी हिस्सा लेंगी व नए कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। रामलीला मंचन के लिए सेक्टर-8 के सनातन धर्म मंदिर में रिहर्सल की जा रही है। इस अवसर पर भारत सरकार के एडीशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन मुख्य अतिथि होंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को इस संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। इस आयोजन में जिन खास शहरों से  कलाकार आ रहे हैं उनमें ट्राइसिटी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान आदि शामिल हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी की वंदना से होगी। उसके बाद श्री राम लक्ष्मण, सीता जी व हनुमान जी की आरती होगी। तत्पश्चात श्री राम जी और हनुमान के किरदारों का सम्मान समारोह व लाइट एंड साउंड हाईटेक रामलीला का मंचन होगा। सम्मान समारोह में 800 से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

 

NT24 News Link : हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ का वार्षिक समारोह 10 दिसम्बर को....

हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ का वार्षिक समारोह 

10 दिसम्बर को

NT24 News Link : सेक्टर 28 के मैदान में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता.....

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट इलेवन को 37 रन से पराजित दीवा जागृति समिति बनी विजेता

सेक्टर 28 के मैदान में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता :  से. 26 थानाध्यक्ष ने पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी भेंट की

Sunday, 3 December 2023

NT24 News Link : चंडीगढ़ के ऑथर को मिला गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान.....

चंडीगढ़ के ऑथर को मिला गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान 

ईएसएन पब्लिकेशन्स व लंदन आर्गेनाइज़ेशन आफ स्किल डेवेलमेंट के लिए वर्ल्ड  2023 नामक 5.80 मीटर मोटी पुस्तक इवेंट में रहा योगदान

NT24 News Link : चंडीगढ़ पुलिस ने दर्ज किए 6 मामले.....

चंडीगढ़ पुलिस ने दर्ज किए 6 मामले 

विनय कुमार

चंडीगढ़

भिक्षावृत्ति निवारण अधिनियम 1971 के तहत छह लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़ के विभिन्न पुलिस स्टेशनों, पीएस -17, 31, 34 और पीएस -39 चंडीगढ़ में हरियाणा भिक्षावृत्ति निवारण अधिनियम 1971 की धारा 3 के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए । जिनमें छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिन्हें शहर के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया था, जहाँ वे खुलेआम लोगों से भीख मांग रहे थे । बाद में उन्हें सेल्टर होम, सेक्टर-15, चंडीगढ़ में भेज दिया गया ।

धोखेबाजी

चंडीगढ़ में विशाल सैनी निवासी #2267, सेक्टर-44/डी, ने पीएस-साइबर क्राइम में एफआईआर नंबर 115, यू/एस 420, 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज करवाया है, जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें कई बेतरतीब व्हाट्सएप मेसेज प्राप्त हुए थे । जो की वर्चुअल नंबर से आ रहे थे, उन्होंने बताया की उन्हें  घर से काम करने का मोका दिया जा रहा था और उन्हें एक लिंक भी शेयर किया जिसमे कमर्शियल और होटल में काम करने के लिए कहा गया था । इसी के चलते उन अज्ञात व्यक्तियों ने  विशाल सैनी के साथ 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आगे पुलिस ने 11 लाख रु. के धोकेबजी मामले की जांच जारी कर दी हैl

दहेज

चंडीगढ़ निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति अभिषेक शर्मा जो की जिला लुधियाना के निवासी है ने शिकायतकर्ता को अधिक दहेज लाने के लिए परेशान किया। जिसके चलते पीएस-महिला, चंडीगढ़ में मामला एफआईआर नंबर 73, यू/एस 406, 498ए आईपीसी को दर्ज किया गया है। आजे पुलिस मामले की जांच कर रही है l

चोरी

चंडीगढ़ में लैपटॉप चोरी का मामला आया सामने, लुधियाना निवासी रजत गर्ग निवासी #109, पंचशील एन्क्लेव ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एससीओ नंबर 159-160, सेक्टर-26, चंडीगढ़ के सामने शिकायतकर्ता की कार नंबर पीबी-10एचवी-0700 से 2 लैपटॉप चुरा लिए हैं । पीएस-26, में मामला एफआईआर नंबर 137, यू/एस 379 आईपीसी दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी हैl

सेंध

हल्लोमजरा में ताला तोड़ लोहे का सामान चोरी करने वालों पर मामला दर्ज l चंदर प्रकाश निवासी #1477, सेक्टर-29बी, चंडीगढ़ (उम्र-75 वर्ष) ने रिपोर्ट दी कि गुरमीत सिंह और अन्य व्यक्तियों ने उनके प्लॉट नंबर 777, हल्लो माजरा, चंडीगढ़ का ताला तोड़ लोहे का सामान चोरी कर लिया है l पुलिस ने धारा 380, 454, 120-बी आईपीसी के तहत एफआईआर नंबर 194, पीएस-31, चंडीगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं रोहित खुराना निवासी # 451, सेक्टर-35/ए, चंडीगढ़ ने भी रिपोर्ट दी कि अज्ञात व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के घर का ताला तोड़कर नकद (डॉलर) और 500 यूरो, 2 सोने की चूड़ियाँ, 3 जोड़ी सोने की बालियाँ, 1 जोड़ी डिमोंड कान की बाली, 1500 USD नकद (डॉलर), 400 कैड चुरा लिए । पीएस-36, चंडीगढ़ में मामला एफआईआर नंबर 444, यू/एस 380, 454 आईपीसी दर्ज किया गया है। आगे पुलिस मामले की जांच कर रही हैl

छीन

चंडीगढ़ निवासी बालिग युवती ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात मोटर साइकिल चालक मकान न. 2059, सेक्टर-44/सी, चंडीगढ़ के पास शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन छीनकर भाग गया, मामले को देखते हुए पीएस-34, चंडीगढ़ ने मामला एफआईआर नंबर 193, धारा 379ए के तेहत आईपीसी दर्ज किया गया है। आगे मामले की जांच जारी है.

 

Saturday, 2 December 2023

NT24 News Link : आफरीन’ आगामी सीजन के लिए विंटर में पहने जाने वाले गारमेंट्स ....

आफरीन’ विंटर एडिशन, लाइफस्टाइल और होम डेकोर एग्जीबिशन हुई किसान भवन में शुरू

आफरीन’ आगामी सीजन के लिए विंटर में पहने जाने वाले गारमेंट्स और आने वाली शादियों में दुल्हन की पोशाक पेश करने वाला पहला शोकेस है

NT24 News Link : योग हमारे छात्रों को कक्षा के अंदर और बाहर .....

योग हमारे छात्रों को कक्षा के अंदर और बाहर पनपने के लिए सशक्त बनाता है

Wednesday, 29 November 2023

NT24 News Link : स्कूल में मनाया गया पुस्तकालय माह .....

पीएमएल एसडी पब्लिक स्कूल में मनाया गया 

पुस्तकालय माह