Sunday, 23 November 2025

NT24 News: कॉलोनीवासियों के साथ भेदभाव बंद करो: बनारसी दास पूर्व मेयर, चंडीगढ़

एक शहर – दो पॉलिसी क्यों?

कॉलोनीवासियों के साथ भेदभाव बंद करो

चंडीगढ़, राखी: चंडीगढ़ प्रशासन लगातार ऐसी नीतियाँ बना रहा है जिनसे यह साफ दिखाई देता है कि एक ही शहर में दो अलग-अलग नियम लागू किए जा रहे हैं—एक सोसाइटी/हाउसिंग बोर्ड के लिए और दूसरा रिहैबिलिटेशन कॉलोनियों व टेनामेंट्स के लिए।स बके अलॉटमेंट एक ही नियमों के आधार पर हुए थे – फिर अधिकार अलग क्यों? चंडीगढ़ प्रशासन ने जिन नियमों के आधार पर सोसाइटी फ्लैट्स और हाउसिंग बोर्ड मकान अलॉट किए थे, उन्हीं नियमों के आधार पर कॉलोनीवासियों के मकान भी अलॉट किए गए थे। सोसाइटी और हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को मकान बेचने और खरीदने का अधिकार दिया गया। लेकिन कॉलोनीवासियों को उसी अधिकार से वंचित रखा गया—क्यों? यह स्पष्ट भेदभाव है और गरीब व मध्यम वर्ग के साथ सीधा अन्याय है। कॉलोनीवालों को कमेटियों में क्यों शामिल नहीं किया जाता? जब भी कॉलोनियों से जुड़े बड़े फैसले लिए जाते हैं: न तो किसी कॉलोनी के प्रतिनिधि को समिति में शामिल किया जाता है। न ही उनकी राय ली जाती है। क्या कानून सिर्फ उन्हीं के लिए बनेंगे जिनके अधिकारी या रिश्तेदार प्रशासन में हैं? हम कॉलोनियों के लोग न अधिकारी के रिश्तेदार हैं, न सत्ता के नजदीक—क्या इसलिए हमारे खिलाफ कानून बनाए जाएँगे? यह लोकतंत्र नहीं, एकतरफा थोपे गए निर्णय हैं। नया प्रस्तावित फैसला कॉलोनीवासियों के भविष्य पर बड़ा संकट प्रशासन ने कहा है कि: केवल वही लोग कॉलोनी के मकानों में रह सकेंगे जिनके नाम मूल रूप से अलॉटमेंट हुआ था। उनके बच्चे मालिकाना हक़ के उत्तराधिकारी नहीं होंगे। यह निर्णय हजारों परिवारों को बेघर करने जैसा है और पूरी तरह अमानवीय है। हमारा स्पष्ट विरोध हम सभी कॉलोनीवासी इस अन्यायपूर्ण फैसले का कड़ा विरोध करते हैं। अगर प्रशासन ने यह प्रस्ताव वापस नहीं लिया, तो शहरवासी सामूहिक तौर पर इसका जोरदार आंदोलन करेंगे। कमलेश बनारसी दास पूर्व मेयर, चंडीगढ़

NT24 News : श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने की शिरकत

 सात दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी पहुंचे।


चंडीगढ़, राखी: गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में 23 से 29 नवम्बर 2025 तक दिव्य श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगी। इस पावन कथा का वाचन करने के लिए संस्थान के संचालक एवं संस्थापक परम श्रद्धेय श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या, विश्वविख्यात मानस मर्मज्ञ कथा व्यास साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी अपनी मंडली सहित पहुँची हैं। प्रथम दिवस कथा का शुभारंभ पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी, संस्थान की तरफ से स्वामी परमानंद जी, स्वामी गुरुकृपानंद जी, सतनाम सिंह (ऐरो स्पेस इंजिनियर अमरीका) डॉक्टर हरपाल सिंह (मैक्स हॉस्पिटल मोहाली) श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट चंडीगढ़ से जगमोहन गर्ग, अनूप गुप्ता, प्रदीप बंसल एवं रामबीर भट्टी जी ने प्रभु की ज्योति को प्रज्वलित करके किया। डाक्टर दीपक भसीन (मैक्स हॉस्पिटल मोहाली) ने दैनिक यजमान पूजन एवं बी एल शर्मा (सेक्रेटरी चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट), मुकेश गोयल (एम डी निर्माण घर), लक्ष्मी नारायण गोयल ने यजमान पूजन किया। कथा के अंतर्गत दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी श्रेया भारती जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि प्रभु श्री राम का चरित्र विश्व संस्कृति में उज्ज्वल, शाश्वत एवं सर्वव्यापी तत्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता में श्री राम कथा का विशिष्ट स्थान है — राम जी के बिना भारतीयता का अस्तित्व और उसकी पहचान संभव नहीं है। साध्वी जी ने आगे समझाया कि प्रभु श्री राम हमारे जीवन का आधार हैं, किंतु उन्हें बुद्धि से नहीं समझा जा सकता। शास्त्रों में भी कहा गया है— ‘राम अतर्क्य बुद्धि मन वाणी’ क्योंकि बुद्धि की सीमा होती है और सीमित बुद्धि से असीम प्रभु को जाना नहीं जा सकता। जहाँ बुद्धि की सीमा समाप्त होती है, वहीं से सच्चे ज्ञान का प्रारंभ होता है। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने कहा कि संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के दिशा निर्देशन में संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एक बहुआयामी गैर-लाभकारी आध्यात्मिक संस्था है। यह 'आत्मिक जाग्रति' द्वारा विश्व की आधारभूत इकाई 'मानव' के आमूल परिवर्तन हेतु कार्यरत है। गुरुदेव ने इस दिव्य मिशन का आरंभ 1980 के दशक में आतंकवाद से त्रस्त पंजाब की भूमि से किया। तदुपरांत सन् 1991 में इस मिशन को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के नाम से राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत कराया। आज विश्व भर में फैली अपनी शाखाओं व बहुसंख्यक निःस्वार्थ कार्यकर्ताओं एवं समर्पित प्रचारकों के सहयोग से संस्थान विभिन्न प्रकार की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, तथा सामाजिक गतिविधियों में संलग्न है। जैसे कि मंथन, संतुलन, कामधेनु गौशाला, संरक्षण, आरोग्य, बोध, अंतर्दृष्टि, अंतरक्रान्ति, समाधान इत्यादि। ऐसे ही उत्कृष्ट विचारों व सुमधुर भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाया। कथा के प्रथम दिवस के वाचन को प्रभु श्री राम की दिव्य आरती के साथ विराम दिया गया, जिसमें रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से अनीता जोशी, रिचा वर्मा, व्यापारी शिव कुमार, एडवोकेट जोगिंदर गोयल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाव–पुष्प अर्पित कर प्रभु के चरणों से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह कथा 29 नवम्बर 2025 तक भगवान श्री राम की कृपा-प्रसाद को समस्त भक्तों के लिए उपलब्ध कराती रहेगी। अतः आप भी इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएँ और इस भक्तिमय आयोजन में भाग अवश्य लें। अंत में कथा में आए हुए सभी भक्तजनों में भंडारे का वितरण किया गया।

Tuesday, 18 November 2025

Monday, 17 November 2025

NT24 News Link: अगाही एमयूएन 4.0 ने भारत के सबसे बड़े निजी आउटडोर एमयूएन में चंडीगढ़ में 1,000 युवा डेलीगेट्स को किया इक्कठा

अगाही एमयूएन 4.0 ने चंडीगढ़ के 'हाउस ऑफ कैसल' में देश भर से आए 1,000 से अधिक डेलीगेट्स को इक्कठा किया और देश के पहले और सबसे बड़े निजी आउटडोर मॉडल यूनाइटेड नेशंस का रिकॉर्ड बनाया

इस दो-दिवसीय सम्मेलन ने कूटनीति, डिबेट और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति  के सम्मिश्रण के साथ युवाओं को वैश्विक चुनौतियों से जुड़ने और संवाद के माध्यम से लीडरशिप को नए सिरे से  परिभाषित करने का अवसर दिया

NT24 News Link: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में धूमधाम से मनाई गई केक मिक्सिंग सेरेमनी

 वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में धूमधाम से मनाई गई केक मिक्सिंग सेरेमनी

Friday, 7 November 2025

NT24 News : कांग्रेस ने 50,000 हस्ताक्षरों का अभियान किया दिल्लीरवाना

भाजपा सरकार के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत चंडीगढ़ कांग्रेस ने 50,000 हस्ताक्षरों का अभियान किया रवाना

देशभर में 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र कर राष्ट्रपति को सौंपने की कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा

NT24 News : शिवदत्त शर्मा के जीवन और कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 14 वर्षों में बनी

प्रख्यात आर्किटेक्ट शिवदत्त शर्मा के जीवन और कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 14 वर्षों में बनी, 9 नवंबर को चंडीगढ़ में होगा प्रीमियर  

NT24 News : मेरी फिल्मों का विरोध करने वाले ही ये फ़िल्में देखने सबसे पहले पहुंचे

अपनी तीन फिल्मों के निर्माण में मेरे अनुभव काफी पीड़ादायक रहे, अब कुछ समय के लिए आराम करना चाहता हूं : विवेक रंजन अग्निहोत्री

आज़ाद होकर पहले की तरह रोज गार्डन और राक गार्डन घूमने की इच्छा जताई : अनुभव में पीड़ा, उसके बाद आराम, फिर करेंगे महाभारत थीम पर काम

Wednesday, 5 November 2025

NT24 News Link: सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर की सच्ची भावनाओं से प्रेरित — आस्था, गरिमा, समर्पण और सुरक्षा के भावों का अद्भुत प्रतीक

 रितु सिंह ने लॉन्च किया भावनाओं से भरा नया गीत सिंदूर”; शक्ति, साहस और भारत की आत्मा को समर्पित एक संगीतमय श्रद्धांजलि

सिंदूर के साथ रितु सिंह ने किया महिलाओं की अंतर्निहित शक्ति और त्याग को नमन; जल्द आएंगे उनके नए गीत मेहंदी,सोहम और बँदया

चंडीगढ़, राखी: प्रसिद्ध गायिकागीतकार और संगीतकार रितु सिंह ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अपने बहुप्रतीक्षित गीत सिंदूरका भव्य शुभारंभ किया। मीडिया प्रतिनिधियों और संगीत प्रेमियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में रितु सिंह के इस गीत को लेकर गहरी उत्सुकता देखने को मिली। गीत का टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज हासिल कर चुका है, और अब यह अपनी भावनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मीय कथा के जरिए दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। यह गीत ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सच्ची भावनाओं से प्रेरित है। यह पारंपरिक सिंदूर के प्रतीक से आगे बढ़कर उसके गहरे अर्थ को दर्शाता है आस्था, शक्ति, गरिमा, साहस, समर्पण और रक्षा के भाव का प्रतिनिधित्व करता हुआ। गीत के पीछे की भावनाओं को साझा करते हुए रितु सिंह ने कहा कि जब मैं खुद से यह पूछती हूं तो एक शांति का अनुभव होता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मैंने वे सभी भावनाएं महसूस कीं जो पहलगाम की त्रासदी ने जगाई। शायद मेरे डीएनए में देशभक्ति गहराई से रची-बसी है, क्योंकि मेरे पिता दादा ताया चाचा और मौसी सभी ने भारतीय सेना की सेवा की है। मैंने उस दर्द उस पीड़ा को महसूस किया जो पीड़ित महिलाओं ने झेली होगी, और मेरे भीतर एक करुणा ने जन्म लिया जिसने मुझे इन भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। सिंदूरमेरे लिए उन परिवारों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का एक माध्यम है और भारत की करुणा तथा योद्धा-ऊर्जा को नमन करने का मेरा तरीका भी। मेरी भावनाएं सिंदूरके जरिए शांति और शक्ति की प्रार्थना हैं जो हम सबको इस दिल से दिल के जुड़ाव से मिलती है। इस गीत का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक राहुल खान ने किया है। रितु सिंह की कला और समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि रितु सिंह के साथ काम करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा। वह सिर्फ एक बेहतरीन गायिका ही नहीं, बल्कि एक शानदार अभिनेत्री भी हैं। उनके भाव, अभिव्यक्ति और प्रदर्शन वाकई लाजवाब हैं। वह एक बहुमुखी कलाकार हैं गायिका, अभिनेत्री, गीतकार और संगीतकार और जो भी करती हैं, उसमें जादू भर देती हैं। पिछले महीने मैम ने देवी माँको समर्पित एक खूबसूरत भक्ति गीत भी रिलीज किया था, जिसे सुनते ही एक गहरी आध्यात्मिक अनुभूति होती है। इस गीत को उन्होंने खुद लिखा और गाया, जिससे यह और भी विशेष बन गया। गीत का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार अभिजीत वाघानी ने तैयार किया है, जिन्होंने इसे एक गहरे आध्यात्मिक और भावनात्मक स्वरूप में ढाला है। निर्देशक राहुल खान ने संवेदनशील कहानी कहने, प्रभावशाली दृश्य संयोजन और रितु सिंह के मनमोहक अभिनय के माध्यम से सिंदूरकी आत्मा को जीवंत किया है। चंडीगढ़ में आयोजित इस लॉन्च इवेंट ने केवल एक गीत का विमोचन नहीं किया, बल्कि यह महिलाओं की अंतर्निहित शक्ति, त्याग और साहस को समर्पित एक प्रेरक संदेश भी बना। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने गीत की अवधारणा, संगीत और उसके भावनात्मक गहराई की भरपूर सराहना की। सिंदूरके साथ रितु सिंह अपनी कलात्मक यात्रा को आगे बढ़ाते हुए भक्ति और काव्यात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने अपने आगामी गीतों मेहंदी सोहम और बंदया की भी घोषणा की, जो जीवन, ख़ुशियाँ आध्यात्मिकता और आत्मिक जागरण जैसे विषयों को और गहराई से उजागर करेंगे।