Friday 11 May 2018

चण्डीगढ़ भाजयुमो के अध्यक्ष एडवोकेट गोयल व उनकी टीम के प्रयासों की राजनाथ ने प्रशंसा की



चण्डीगढ़ भाजयुमो के अध्यक्ष एडवोकेट गोयल व उनकी टीम के प्रयासों की राजनाथ ने प्रशंसा की

विनय कुमार

चण्डीगढ़
भाजयुमो के स्थानीय अध्यक्ष एडवोकेट गौरव गोयल आजकल कर्नाटक में भाजपा के चुनाव प्रचार हेतु गए हुए हैं जहां उन्होंने सभी की सभी 224 सीटों पर अपनी टीम के साथ काफी सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार में भाग लिया।  इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान गौरव गोयल की टीम के साथ मुलाकात की व उनके द्वारा किए गए सोशल मीडिया वर्क व चुनाव प्रचार अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कर्नाटक चुनावों के बाद गौरव गोयल को उनके सदस्यों सहित विशेष तौर पर दिल्ली में आमंत्रित किया है। 

No comments: