Monday, 24 November 2025

NT24 News : चंडीगढ़ टैनामेंट कॉलोनी एवं रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नए अध्यक्ष अनिल दुबे

 चंडीगढ़ टैनामेंट कॉलोनी के मकानो का समाधान कराएगी संस्था: चैयरमेन

चंडीगढ़, राखी: चंडीगढ़ टैनामेंट कॉलोनी एवं रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी  पदाधिकारियों बैठक संगठन  के चैयरमेन दीपक शर्मा की अध्यक्षता में हुई।  बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्यों की सर्वसम्मति से चंडीगढ़ टैनामेंट कॉलोनी एवं रेजिडेंट वेलफेयर असोशिएशन  का अध्यक्ष श्री अनिल कुमार दुबे वरिष्ठ उप प्रधान दलजीत सिंह उप प्रधान बलवीर जी, एवं गौरीशंकर राय, महासचिव गौरव जी, स्टेज सचिव हरभजन सिंह, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार एवं 11 कार्यकारिणी सदस्यो को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष को संगठन के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी। दीपक शर्मा ने बताया की अनिल कुमार दुबे जी ने प्रधान की शपथ ली कि वह संस्था के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा अब चंडीगढ़  टैनामेंट कॉलोनीयों के लोगों की परेशानी संगठन की परेशानी है और अब समस्याओं के समाधान को लेकर संघर्ष करने का समय आ गया है।  अनिल दुबे जी ने कहा जल्द ही वह संगठन के सदस्यो को साथ लेकर प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ इस विषय पर बातचीत करके समाधान निकालने की जल्द ही कोशिश की जाएगी। अंत में संगठन के चैयरमेन  दीपक शर्मा ने चंडीगढ़ की सभी कॉलोनीयों में रहने वाले लोगों से अपील की।  वह भी संगठन को मज़बूत करने के लिए  इस मुहीम का  जल्द से जल्द हिस्सा बनें । 

No comments: