Showing posts with label Editor In Chief. National Tele 24 News. Mobile No:. 9878562681. Show all posts
Showing posts with label Editor In Chief. National Tele 24 News. Mobile No:. 9878562681. Show all posts

Monday, 24 January 2022

NT24 News Link : बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह कोविड पॉजिटिव....

बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह कोविड पॉजिटिव, घर में हुए आइसोलेट

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

हरियाणा के बिजली व जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुरुआती लक्षणों के बाद उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को अपने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर आइसोलेट कर लिया है। साथ ही, अपने सप्ताह भर के अगले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। रणजीत सिंह ने पिछले दो-तीन दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे खुद को आइसोलेट करें और अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवा लें। बता दें कि रणजीत सिंह कोरोना की पहली लहर के दौरान भी पॉजिटिव हो गए थे। उन्होंने अपने निजी स्टॉफ और सिक्योरिटी जवानों को भी अपना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

NT24 News Link : 9वीं आईएचएआई राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप...

9वीं आईएचएआई राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप विजेता टीम को पंजाब राजभवन में किया गया सम्मानित

NT24 News Link : सिटी गर्ल तारुषी गौड़ को ताइक्वांडो में मिला पीएम अवॉर्ड...

सिटी गर्ल तारुषी गौड़ को ताइक्वांडो में मिला पीएम अवॉर्ड

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

12 वर्षीय तारुषी गौड़ को ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह शहर की एकमात्र लडक़ी है जिसे यह पुरस्कार मिला है, जिसे आज यहां भारत के प्रधान मंत्री के एक वर्चुअल प्रसारण में दिया गया, जिसका दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण भी किया गया है। तारुषी 3 साल की उम्र से एमराल्ड मार्शल आर्ट्स, चंडीगढ़ में अपने कोच मास्टर शिव राज घर्ति के तहत प्रशिक्षण ले रही है, जो कि कोरिया के 5वें डैन ब्लैक बेल्ट हैं। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई भी मौजूद थे। तारुशी को एक मैडल, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार तथा प्रशिस्त पत्र दिया गया है। ये पुरस्कार राष्ट्रपति की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में प्रदान किए जाते हैं। प्रधानमंत्री हर साल इन पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत भी करते हैं। पीएमआरबीपी के पुरस्कार विजेता हर साल गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेते हैं। हालांकि, देश में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इस साल नई दिल्ली में पुरस्कार समारोह आयोजित करना संभव नहीं हो पाया है। बच्चे अपने माता-पिता और अपने-अपने जिलों के संबंधित जिलाधिकारियों के साथ अपने जिला मुख्यालय से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। तारुषी गौड़ एकमात्र पुरस्कार विजेता हैं जिन्हें अब तक ट्राइसिटी से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साथ ही वह ताइक्वांडो के लिए यह पुरस्कार पाने वाली पहली और एकमात्र खिलाड़ी हैं। तारुषी के कोच मास्टर शिव राज घर्ति ने इस अवसर पर कहा कि तारुषी गौड़ का इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। तारूषी ने ताइक्वांडो में कई पुरस्कार प्राप्त किए है तथा हमारा लक्ष्य है कि तारूषी इंडिया की ओर से ऑलम्पिकस खेले। हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Wednesday, 22 December 2021

NT24 News : अफसरशाही मुख्य मंत्री के हुक्मों को मामूली समझ कर लागू.....

अफसरशाही मुख्य मंत्री के हुक्मों को मामूली समझ कर लागू करन से इन्कारी : ख़ुशी मुहंमद

आनाज मंडियों में लेबर और कारटेज के लिए माँगे टैंडर ख़िलाफ़ पल्लेदारों की तरफ से फूड स्पलाई सचिव को भेजा कानूनी नोटिस

Sunday, 27 June 2021

NT24 News : चंडीगढ़ के संत निरंकारी सत्संग भवन में लगाए इस कैंप में 169...

  मानवता की सेवा को समर्पित संत निरंकारी मिशन ने लगाया टीकाकरण कैंप

चंडीगढ़ के संत निरंकारी सत्संग भवन में लगाए इस कैंप में 169 लोगों के करवाया टीकाकरण

Saturday, 29 August 2020

NT24 News : सरकारी मॉडल स्कूल-35 के विद्यार्थियों ने घर से योगासन..........

 सरकारी मॉडल स्कूल-35 के विद्यार्थियों ने घर से योगासन कर मनाया "राष्ट्रीय खेल दिवस"


NT24 News : गौड़ीय मठ जन्माष्टमी-राधाष्टमी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल की आन्या प्रथम रही

 गौड़ीय मठ जन्माष्टमी-राधाष्टमी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल की आन्या प्रथम रही


एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चण्डीगढ़

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20, चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित राधा अष्टमी एवं जन्माष्टमी के उपलक्ष पर ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के आज परिणाम घोषित कर दिए गए। कार्यक्रम में उम्र के अनुसार तीन ग्रुप ए, बी व सी बनाए गए थे। ग्रुप ए में प्रथम पुरस्कार राधा रानी, द्वितीय पुरस्कार युविका एवं तृतीय पुरस्कार सुरजन बंसल को प्राप्त हुआ एवं रुद्राक्षी को प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ। ग्रुप बी में प्रथम पुरस्कार सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा आन्या को प्राप्त हुआ जबकि द्वितीय और तृतीय पुरस्कार तरुबजीत कौर एवं सानवी को प्राप्त हुआ जबकि प्रशंसा पत्र जमुनेश को दिया गया। ग्रुप सी में सृष्टि ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया और द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दीपावली एवं ओजस्वी ने प्राप्त किया जबकि बेहतर प्रदर्शन के लिए अमनप्रीत व दविश ने प्रशंसा पत्र प्राप्त किया। चंडीगढ़ मठ के प्रबंधक बामन महाराज एवं अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के महासचिव विष्णु महाराज ने विजेता बच्चों के नामों की घोषणा की एवं उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मठ मंदिर 10 वर्षों से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है लेकिन कोविड-19 के कारण सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया लेकिन बच्चों के अभिभावकों के मांग को देखते हुए ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन करने का विचार किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की धर्म के प्रति ज्ञान एवं रुचि को बढ़ाना है। चैतन्य गौड़ीय मठ ऐसे कार्यक्रमों को भविष्य में करता रहेगा और बच्चों को प्लेटफार्म उपलब्ध करवाता रहेगा। विष्णु महाराज ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि पुरस्कार वितरण जल्द ही भव्य कार्यक्रम में किया जाएगा लेकिन फिलहाल सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट जल्द ही भेज दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा कला कौशल का प्रदर्शन किया और सभी प्रतिभागी प्रशंसा एवं बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती रूबी गुप्ता, भानुप्रिया, गीता रानी का धन्यवाद किया जिन्होंने 1 महीने से भी ज्यादा का समय देकर कार्यक्रम की प्रस्तुति करवाई एवं बच्चों को एक आकर्षक प्लेटफार्म प्रदान करवाया l ये जानकारी श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने दी।

Friday, 28 August 2020

NT24 News : जेईई व इनईईटी परीक्षा के विरोध मे चंडीगढ़ काँग्रेस का प्रदर्शन

 जेईई व इनईईटी परीक्षा के विरोध मे चंडीगढ़ काँग्रेस का प्रदर्शन

जेईई व नीट की परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाए मोदी सरकार:- कांग्रेस

Tuesday, 11 August 2020

13 को होगा शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के छठवें रक्तदान शिविर का आयोजन

 शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छठवें रक्तदान शिविर का आयोजन कल

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़ 

ब्लड बैंक में खून की कमी को देखते हुए शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रोहित कुमार चौबे के जन्मदिन के उपलक्ष में कल सुबह 10.30 बजे से लेकर बाद दोपहर 2.30 बजे तक रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेन्टर सेक्टर 37 में छठवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा । आप सभी लोगों से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या में  रक्तदान करे और मानवता के लिये किये जा रहे इस नेक काम का हिस्सा बने।

NT24 News : चौबे दंपत्ति के छोटे पुत्र रोहित कुमार को जन्मदिन की बधाई.........

 चौबे दंपत्ति के छोटे पुत्र रोहित कुमार को जन्मदिन की बधाई

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

संजय कुमार चौबे, म्यूजिक डायरेक्टर एवं प्रखर समाज सेवक एक ऐसा नाम जो चंडीगढ़ में अपने माता-पिता द्वारा मिले “दूसरों की सेवा करना” जैसे संस्कारों पर चलते हुए अपने जीवन के लक्ष्य को अपनायाl इसमें उनका साथ उनकी जीवन संगीनी सरोज चौबे बहुत ही खूबसूरती के साथ निभा रही हैंl संजय चौबे ने म्यूजिक इंडस्ट्री स्वर सुधा स्टूडियो को खोला जिसमें कई दिग्गजों गायकों एवं टीवी कलाकारों ने अपनी आवाज और अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया हैl संजय कुमार चौबे म्यूजिक डायरेक्टर के साथ-साथ एक प्रखर समाज सेवक भी हैं जिन्होंने शिवानंद चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत कीl एसे दिग्गज, प्रतिभाशाली सख्शियत समाजसेवी चौबे दंपत्ति के छोटे पुत्र रोहित कुमार चौबे को उनके जन्मदिन के अवसर पर नेशनल टेली 24 न्यूज़ की टीम की और से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएंl कमना करते है की वह अपने जीवन में दिन-रात चौगनी तरकियाँ करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें l


Wednesday, 5 August 2020

NT24 News : श्री राम जन्भूममि पूजन के अवसर पर लड्डूओं को बांटकर......

श्री राम जन्भूममि पूजन के अवसर पर लड्डूओं को बांटकर किया अपनी ख़ुशी को ज़ाहिर

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा  

चंडीगढ़ 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन शुभ आरम्भ हुआ जिसे सभी लोगों ने खुशी से मनायाl चाहे भगवान श्री राम के अयोध्या में हुए भूमि पूजन में चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता सम्मिलित नहीं हो सका लेकिन आर डब्लू ए अध्यक्ष एवं पार्षद कँवर राना ने अपने क्षेत्र की जनता में लड्डूओं को बांटकर ख़ुशी को ज़ाहिर कर इस महाभूमि पूजन में अपने आप को समर्पित कियाl कार्यक्रम में कमल शर्मा आर डब्लू ए अध्यक्ष 45 सी रमण शर्मा ,विशाल शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश ठाकुर, सुभाष पटियाल डी. के. शर्मा एवं हैप्पी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया l

NT24 News : सेक्टर 29 में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बांटें लड्डू

सेक्टर 29 में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बांटें लड्डू

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़ 

राम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष में आज सेक्टर 29 में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा नरेश अरोड़ा ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई इस मौके पर बोलते हुए नरेश अरोड़ा ने कहा कि 500 सालों के बाद इतिहास बना है और कई पीढ़ियों के बलिदान के बाद आज ही हमें खुशी देखने को मिली है देश का हर व्यक्ति इससे खुश है और ये खुशी यूं ही बरकरार रहे इसकी हम रामजी से प्रार्थना करते हैं l इस मौके पर साथ में अजय कुमार भूत मार्केट एसोसिएशन के प्रधान मनप्रीत कोहली,पंडित तुकाराम, फिरोज खान, राजीव खासा,सूरज शर्मा, नरेश शर्मा , रकेश चाउधरी राजा चावला इत्यादि मौजूद रहेl इस मौके पर साथ में अजय कुमार बूथ मार्केट एसोसिएशन के प्रधान मनप्रीत कोहली,पंडित तुकाराम, फिरोज खान, राजीव खासा,सूरज शर्मा, नरेश शर्मा , रकेश चाउधरी राजा चावला इत्यादि मौजूद रहेl



NT24 News : अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन के शुभ अवसर पर.........

 अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन के शुभ अवसर पर 
सेक्टर 40 में बाँटे खीर और मालपूए
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़ 
अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमिपूजन के शुभ अवसर पर सेक्टर 40 D में खीर और मालपूए बाँटे। साथ ही रामलीला मैदान सेक्टर 40 में गुरबक्श रावत, पार्षद नगर निगम चण्डीगढ़ ने उत्तरांचल रामलीला मंडली के प्रधान संजय जखमोला और सभी सदस्यों के साथ पूजन किया व दिये जलाये। इस मौक़े पर चंद्र्प्रकाश गांधी, राकेश बरोटीया समाज सेवी आदि सभी उपस्थित रहे।

NT24 News : श्री राम मंदिर भूमिपूजन के शुभ अवसर पर सैक्टर 46.....

श्री राम मंदिर भूमिपूजन के शुभ अवसर पर सैक्टर 46 डी की महिलाओं ने जलाए घी के दीपक

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़ 

अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमिपूजन के शुभ अवसर पर सैक्टर 46 डी की महिलाओं ने घी के दीपक जलाएl दीप प्रज्वलित में डॉक्टर मीना चड्ढा का उनकी साथी महिलाओं सुमन वर्मा, निर्मला, विनीता गर्ग,श्रीमती शर्मा,सतिंदर कौर, गुनीट कौर ,मंजीत कौर, सरिता ने साथ दिया l  


NT24 News : श्री राम मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर शिवानन्द चौबे .......

 श्री राम मंदिर भूमिपूजन  के अवसर पर शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने गौशाला में बांटा चारा और 

बांटा लोगों में जरूरत का सामान

 एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़ 

योध्या में श्री राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर सभी भारतवासियों के मन में खुशी का माहौल हैl सभी भारतबासी आज के इस दिन को एक उत्सव के रूप में मना रहे हैl इसी कड़ी में आज शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा इस मौके पर सबसे पहले गऊशाला में जाकर गौमाता को हरा चारा खिलाया गया

ततपश्चात जरूरतमन्द लोगो को जरुरत का सामान बितरित किया गयाl मिठाइयाँ भी बांटी गयीl शाम को घर पर बिधिवत प्रभु श्री राम का पूजन और दीप प्रज्जवलित कियाl जय श्री राम ....राम सबके है ....राम सबमे हैl प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगो के सकल्प शक्ति का नतीज़ हैl सभी स्वस्थ्य रहे  सुखी और संबृद्ध बने आज हम प्रभु श्री राम से यही कामना करते हैl इस मौके पर राज पाण्डेय भी मौजुद थे l



NT24 News : चंडीगढ़ पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने ......

चंडीगढ़ पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने 125 धी के दिये जला कर अपनी खुशी जताई

एन टी24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़ 

भगवान श्रीराम जन्मभूमि के शिलान्यास के शुभ अवसर पर चंडीगढ़ पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने 125 धी के दिये से जय श्री राम लिखकर दिये जलाये। इस पावन अवसर पर रमेश शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को याद कीया और कहा की 1989 को राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए। श्री राम मंदिर का ताला खुलवाया और श्री राम भक्तों को समर्पित किया था। राजीव गांधी जी की जो सपना थी आज देश के राम भक्तों के कारण सम्भव होते नजर आ रहा है। इस कार्यक्रम में विषेश कर गुरु यादव, संजय बिहारी, नरेंद्र राजभर, राज बाहादूर, राकेश, सत्य पाल सहनी, परशुराम शर्मा, बबीता सिंह, प्रमिला देवी, काजल दुगल, मुकेश यादव, नितीन कुमार, सोनाली शर्मा, गितीका शर्मा, प्रशांत कुमार, सभी सम्मानित सदस्यगणों ने 125 दिया जला कर खुशी मनाई।


NT24 News : राम मंदिर की भूमि पूजन व शिलान्यास के पावन अवसर पर.......

राम मंदिर की भूमि पूजन व शिलान्यास के पावन अवसर पर देश वसियों को दी शुभ कामनाएं

एन टी24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़ 

जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण सेवा सोसायटी चंडीगढ़ की तरफ से बुधवार को इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को राम मंदिर की भूमि पूजन व शिलान्यास के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष प्रभु नाथ शाही ने बताया कि आज का यह ऐतिहासिक और अनुपम क्षण भारतीय संस्कृति के लिए बहुत ही अद्भुत क्षण है विश्व स्तर पर आपसी भाईचारा और शांति का संदेशवाहक है। हम सभी को भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन उतारना चाहिए जिससे विश्व में फिर एक बार भारत के राम राज्य की चर्चा हो सके। आज के दिन संस्था के महासचिव श्रीमती रीमा प्रभु और परिवार के सदस्यों के साथ सुंदरकांड का पाठ किए और भगवान श्री राम के चरणों में और महाबली हनुमान के चरणों में घी के दीप अर्पित किए।

 


NT24 News : श्री राम जी की पूजा अर्चना कर लोगों में बांटा लड्डू.....

श्री राम जी की पूजा अर्चना कर लोगों में बांटा लड्डू और 

हलवे का प्रसाद

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़ 

राम जन्मभूमि पूजन के शुभ अवसर पर राम दरबार प्राचीन शिव मंदिर फेस 1 में बुधवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बावा ने प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस दौरान लोगों में लड्डू और हलवे का प्रसाद बांटे गए । कार्यक्रम के दौरान बृजमोहन मीणा, राम कृष्ण, रजिंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, गुरदीप हैप्पी, अशोक कुमार, महेंद्र, अंशुल, कमला गोयल अलका वर्मा, शारदा दीक्षित, शीला, निर्मला, सुशीला रामवती, शोभा और मंदिर के संचालक सुखबीर सुखी उपस्थित रहे ।


NT24 News : महिला सुंदरकांड सभा ने श्रीराम मंदिर के शिलान्यास .......

महिला सुंदरकांड सभा ने श्रीराम मंदिर के शिलान्यास पर प्रज्जवलित किए  1008 दीप

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़ 

महिला सुंदरकांड सभा ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य में सेक्टर 40 स्थित श्रीहनुमंत धाम मंदिर में एक ओर जहां श्री राम भगवान को वैदिक मंत्रों के साथ तिलक लगाकर अभिषेक किया, वहीं दूसरी ओर सभा द्वारा मंदिर प्रांगण को फैंसी लाइट्स व 1008 शुद्ध देसी घी के दीपों को प्रज्जवलित कर श्रीराम भगवान का गुणगान व भव्य आरती की और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाये गये। जिसके उपरांत सभा सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी। यह आयोजन सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था, जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कोविड-19 के तहत जारी की गई गाइडलाइन का विशेष तौर पर पालन किया गया था। इस मौके पर सभा की महिला सदस्यों में रंजू ग्रोवर, प्रेम लता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा व ऊषा सिंगला भी उपस्थित थीं। इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता माता की मनमोहक झांकी का आयोजन भी सभा द्वारा किया किया जो यहां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी ने बताया कि श्रीराम भगवान, श्रीहनुमान जी के इष्ठ है जो कि हनुमान जी के हृदय में सदैव विराजमान रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है जिसमें पूरे भारत वर्ष में 5 अगस्त को श्री राम मंदिर निर्माण आधारशिला महोत्सवपूर्वक मनाया जा रहा है कोरोना काल के कारण देशवासियों के लिए अयोध्या पहुंचने की अनुमति नहीं है ऐसे में हमें अपनी भागीदारी दर्ज करवाना है और इस उल्लास के क्षणों को विश्व गुंजमान बनाने के लिए हर घर दीप जलाकर प्रभु श्री राम के जयकारों के देश को गुंजमान करना है। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण संघर्ष से जुड़े तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधु संतों को मंदिर निर्माण की शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि इस मंदिर निर्माण से हिंदुओं की आस्था को बल मिलेगा वही समाज में सोहार्द्र की नई पहल शुरू होगी।