विशेष सत्र की तैयारियों के बीच जनसंपर्क अभियान में जुटे ज्ञान चंद गुप्ता
गांव-गांव जाकर दे रहे जन विकास रैली के लिए निमंत्रण
कालका - पिंजौर पहुंच गिनवाए विकास कार्य, बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां पहुंचेंगे पंचकूला
विशेष सत्र की तैयारियों के बीच जनसंपर्क अभियान में जुटे ज्ञान चंद गुप्ता
गांव-गांव जाकर दे रहे जन विकास रैली के लिए निमंत्रण
कालका - पिंजौर पहुंच गिनवाए विकास कार्य, बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां पहुंचेंगे पंचकूला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, करनाल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
जल्द रोजगार के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाएं युवा: डिप्टी सीएम
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों
को निर्देश दिए कि वे युवाओं को ‘हरियाणा स्टेट एंपलाइमेंट ऑफ लोकल
कंडीडेटस एक्ट,2020’ के तहत रोजगार पाने के लिए जल्द से जल्द
https://local.hrylabour.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रति वर्ष युवाओं को
रोजगार दिलाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें ताकि उसको हासिल करने के लिए तेजी से
काम किया जा सके। फरवरी माह में विभिन्न जिलों में सेमिनार आयोजित करके उद्यमियों
को ‘हरियाणा स्टेट एंपलाइमेंट ऑफ लोकल कंडीडेटस एक्ट,2020’
बारे समझाया जाएगा ताकि उनकी आशंका दूर हो सके। डिप्टी सीएम आज ‘हरियाणा स्टेट एंपलाइमेंट ऑफ लोकल कंडीडेटस एक्ट,2020’ के तहत युवाओं एवं उद्यमियों द्वारा करवाए जा रहे रजिस्ट्रेशन एवं अन्य
गतिविधियों बारे आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर विकास
एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र बबली एवं श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र प्रभार)
राज्य मंत्री श्री अनुप धानक भी उपस्थित थे। दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को
निर्देश दिए कि वे फरवरी 2022 में विभिन्न जिलों में सेमीनार
आयोजित करके उद्यमियों को ‘हरियाणा स्टेट एंपलाइमेंट ऑफ लोकल
कंडीडेट्स एक्ट,2020’ बारे समझाएं तथा उनकी आशंकाओं का
समाधान करें। उन्होंने युवाओं को भी उक्त पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए
प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों को एक वर्ष,
तीन वर्ष, पांच वर्ष एवं 10 वर्ष आदि के लिए टारगेट फिक्स करना चाहिए कि वे संबंधित तय समय-सीमा में
कितने युवाओं को निजी संस्थानों में रोजगार दिलवाएंगे। उन्होंने कंपनियों की
आधुनिक तकनीक के अनुरूप ही युवाओं के कौशल का विकास करने का आह्वान किया ताकि
स्थानीय युवाओं को अच्छा सैलरी पैकेज मिल सके। इस बैठक में जानकारी दी गई कि अभी
तक करीब 21,500 से अधिक युवाओं ने https://local.hrylabour.gov.in
रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। बैठक में रोजगार विभाग के अतिरिक्त मुख्य
सचिव वी.एस कुंडू, श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.
राजा शेखर वुंडरू, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव
विजयेंद्र कुमार, प्रधान सचिव टी.एल सत्यप्रकाश, एमएसएमई के महानिदेशक अमनीत पी. कुमार, उद्योग एवं
वाणिज्य विभाग के महानिदेशक साकेत कुमार, रोजगार विभाग के
निदेशक अंशज सिंह, उपश्रमायुक्त परमजीत सिंह ढुल समेत अन्य
वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
नसीब जाखड़ प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़ इंटक के पैतृक गांव पहुंचे राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत!
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
नरवाना/ चंड़ीगढ़
आज राष्ट्रीय किसान नेता श्री राकेश टिकैत नरवाना के फुलियाँ खुर्द गांव में चंडीगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ के घर पहुंचकर उनके दादा श्री रणजीत जाखड़ जी से आशीर्वाद लिया और कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारे को और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। किसान आंदोलन के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई जब तक किसान खुशहाल नहीं हो जाता ।जब तक फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिल जाता। जब तक किसान को उसका हक नहीं मिल जाता जब तक सरकार से जंग जारी रहेगी ।राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का संघर्ष और बलिदान खाली नही जाएगा। सातसौ से ज्यादा किसानों के हत्यारी सरकार को अब पाँच राज्यों के चुनाव में किसान आईना दिखाने का काम करेगा। राकेश टिकैत ने हरियाणा ,पंजाब ,उतरप्रदेश समेत सभी राज्यों के किसानों को संगठित रहने की अपिल की इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और किसान नेता के विचार सुने।
थायरॉयड को पूरी तरह से बेअसर करने के लिए इसकी जल्द पहचान की जरूरत: डॉ. के पी सिंह
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार
मोहाली
थायरॉयड ग्लैंड (ग्रंथि), एक तितली के आकार की ग्रंथि है जो कि मेटाबोलिज्म का प्राथमिक नियामक है और शरीर के कई कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हार्मोन के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, इससे संबंधित बीमारी, इसकी पहचान और उपचार निदान के बारे में आम लोगों में जागरूकता का स्तर काफी कम है। थायरॉयड और इससे संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल जनवरी महीने को थायरॉयड जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है।
डॉ. केपी सिंह, डायरेक्टर, एंडोक्रिनोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली ने थायरॉयड की समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि थायरॉयड ग्लैंड, ठीक गले के आसपास के क्षेत्र में नीचे बनी होती है और ये अपने ‘विंग्स यानि पंखों’ को आपके श्वासनली के दोनों ओर फैला देती है। थायरॉइड ग्लैंड कार्बोहाइड्रेट, फैट्स और प्रोटीन के पाचन को बढ़ाती है और शरीर के वजन को कम करती है। यह हृदय गति और रक्तचाप को भी बढ़ाता है। थायरॉयड ग्लैंड के रोग हाइपरथायरॉयडिज्म, हाइपोथायरॉयडिज्म, गोइटर, क्रेटिनिज्म, मायक्सेडेमा, थायरॉयड कैंसर और शायद ही कभी थायरॉयड स्टोर्म के रूप में प्रकट होते हैं। उन्होंने बताया कि थायरॉयड की समस्या पोषक तत्वों की कमी के कारण होने वाले कुपोषण के कारण होती है। इसके साथ ही कैफीन, चीनी, या अन्य स्टिमुलेंट्स पदार्थों का अत्यधिक सेवन; और ऐसे पदार्थ जो थायरॉयड के समुचित कार्य को बाधित करते हैं, जैसे कि शराब आदि।
डॉ सिंह ने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायरॉयड की स्थिति विकसित होने की संभावना 6 से 8 गुना अधिक होती है। 50 वर्ष से अधिक आयु वालों को भी स्वास्थ्य की स्थिति विकसित होने का अधिक खतरा होता है। उन्होंने बताया कि थायरॉयड रोग का एक व्यक्तिगत इतिहास रोग के विकास के लिए वर्तमान जोखिम को बढ़ाता है। उदाहरण के लिए, यदि गर्भावस्था के बाद किसी महिला को प्रसवोत्तर थायरॉयडिटिस होता है जो अपने आप ठीक हो जाता है, तो उसे गर्भावस्था के बाद या बाद में जीवन में फिर से थायरॉयड की समस्या होने का खतरा बढ़ सकता है उन्होने बताया कि थायरॉयड की समस्या का शीघ्र निदान स्वास्थ्य की स्थिति के बेहतर प्रबंधन में मदद करता है। स्वस्थ खानपान, हार्मोन संतुलन के लिए एंडोक्राइन ग्रंथियों की जांच कराना, सभी प्रकार के रेडिएशन के अत्यधिक संपर्क से बचना, डिस्टिल्ड पानी से परहेज करें, भोजन में खनिजों के कीलेटेड रूपों का प्रयोग करें क्योंकि ये शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं और थायरॉयड की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
पंजाब राज्य गौ आयोग के चेयरमैन ने राज्य की सभी गौशालाओं का बिजली का बिल माफ करने के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
पंजाब राज्य गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री सचिन शर्मा
ने राज्य की सभी गौशालाओं के बिजली के बिल माफ करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत
सिंह चन्नी का धन्यवाद किया है। एक प्रैस वार्तालाप के दौरान शर्मा ने कहा कि
पंजाब कैबिनेट ने मुख्यमंत्री चन्नी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है। इस
कारण वह दिल की गहराईयों से मुख्यमंत्री के धन्यवादी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य
की गौशालाओं की बुनियादी ज़रूरतों के हल के लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ
मुलाकात करेंगे। शर्मा ने बताया कि गौशालाओं के बकाया बिजली के बिल माफ करने के
लिए काफ़ी लम्बे समय से गौशालाओं के प्रबंधकों की तरफ से माँग की जा रही थी। अब तक
कई सरकारें आईं और कई गई परन्तु किसी भी सरकार द्वारा गौशालाओं की समस्याएँ हल
करने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण राज्य की गौशालाओं का हाल बहुत बुरा था।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने पद संभालते ही गौशालाओं के बकाया बिजली के
बिल माफ करके ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है जो कि बहुत ज़्यादा सराहनीय है। सचिन शर्मा ने
आगे कहा कि गौ माता,
केवल हिंदू धर्म की ही आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि सिखों में भी
इसकी मान्यता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग हमेशा ही गौ वंश के कल्याण और
लोगों को जागरूक करने का काम करता रहेगा
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद ने निगम चुनाव परिणाम का स्वागत करते हुए कहा है कि शहर वासियों द्वारा दिए गए जनादेश को भाजपा पूर्ण रूप से स्वीकार करती है। भाजपा शहर के विकास तथा बेहतरी के लिए पूर्ण रूप से वचनबद्ध है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को एकता का पाठ पढ़ाया : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने भाजपा कार्यालय कमलम में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक ली उनको बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टण्डन, महामंत्री रामवीर भट्टी , चंद्रशेखर उपस्थित रहे।उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उनमे विश्वास दिखाया है। उन्हें जनता की सेवा करने का मौका मिला है जिस पर खरा उतरना है तथा पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करनी है। उन्होंने स्वयं पूरे शहर वासियों का धन्यवाद किया तथा पार्षदों को निर्देश दिए कि वे सभी अपने-अपने इलाकों में जाकर जनता का धन्यवाद करे।
निगम चुनावों में "आप" एक बड़ी पार्टी के रुप में उभरी, मेयर के लिए किसी के पास भी बहुमत नहीं
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
मनीष बंसल ने डोर टू डोर जाकर वार्ड 17 कांग्रेस प्रत्याशी नसीब जाखड़ के पक्ष में वोट डालने कि की अपील।
बीजेपी वालों के मुरझाये चेहरे, बड़े बदलाव का संकेत है : नसीब सिंह जाखड़
तीन दिवसीय वार्षिक 43वां चंडीगढ़ संगीत सम्मेलन संपंन
अश्विनी भिड़े देशपांडे के गायन ने मोहित कर दिया श्रोताओं को