Monday, 30 July 2018

हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन ने की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन


हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन ने की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन

एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक चेयरमैन कमल कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर 23 में हुई l मीटिंग में इस बात की चर्चा हुई के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मुलाजिमों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं l यूनियन लीडर कई बार इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को मिले और मांग पत्र भी दिए पर मुलाजिमों की एक भी मांग पूरी नहीं हुई l इसलिए मीटिंग में फैसला किया कि 23 अगस्त 2018 को एक रोष रैली यू टी सेक्रेटेरियट को कूच करेगी इसकी सारी जिम्मेदारी इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की होगी l यूनियन के प्रधान लालजीत और महासचिव राजाराम उन्होंने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो इस रोष रैली में इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी l
मांगे :-
खाली पड़ी हुई पोस्टें जल्दी भरी जाएं जिसमें हेड माली, हॉर्टिकल्चर सुपरवाइजर, पी एल एम ड्राइवर, ब्लैक स्मिथ, जूनियर इंजीनियर और एस.डी.ओ. , रेकरूटमेंट रुलों में संसोधन किया जाए l, सन 2018-19 का डी सी रेट बढ़ाया जाए,कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की सुरक्षित पॉलसी बनाई जाए, हॉर्टिकल्चर वर्करों को वर्दी, रेनकोट, और साबुन  तेल दिया जाए,वर्कलोड बढ़ रहा है l  मुलाजिम कम हो रहे हैं इसलिए मुलाजीमो की भर्ती की जाए, गवर्नमेंट नर्सरी सेक्टर 23 को अपग्रेड किया जाए l

100 विद्याथियों में कुलपति डा. राज बहादुर ने किए डिप्लोमे प्रदान


100 विद्याथियों में कुलपति डा. राज बहादुर ने किए डिप्लोमे प्रदान

एन टी 24 न्यूज़ 



चण्डीगढ
सैक्टर 16 स्थित गांधी स्मारक भवन में प्राकृतिक चिकित्सा का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया। समारेह में मुख्य अतिथि बाबा फरीद विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राज बहादुर ने लगभग 100 विद्याथियों को उनके डिप्लोमा प्रदान किए। इस अवसर डा. राज बहादुर ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि प्रथम दीक्षांत समारोह में उन्हें डिप्लोमा बाँटने के लिए बुलाया गया। ये गांधी स्मारक भवन और उनकी जिन्दगी में मील पत्थर साबित होगा उन्होंने खुल कहा प्राकृतिक चिकित्सा प्राचीन समय से चली आ रही। इस चिकित्सा की न केवल मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की बल्कि बताया कि समुद्र मथंन के समय चैदह रत्नों में से धनवन्तरी भी प्रकट हुए थे । जिन्होंने इस पद्वति को मानवीय चिकित्सा के लिए श्रेष्ठ बताया उल्लेखनीय है कि बाबा फरीद मेडिकल सांइन्स यूनिवर्सिटी के वाइस चान्सलर डा. राज बहादुर किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इस चिकित्सा के बारे में खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि यह परम्परा सदियो से चलन में है। तथा पंचतत्व यानि पानी, गगन,वायु, अग्नि, पृथ्वी से निर्मित है। शरीर को इन्ही तत्वों में विकार होने से उत्पन्न बिमारियों को ठीक करके ही शरीर को निरोग रखा जा सकता है।
डा. राज बहादुर ने यहां प्राकृतिक चिकित्सा की तारीफ की वहीं कहा कि गम्भीर बिमारी पर वह रोगी पर प्रयोग न कर उसे तुरन्त सम्बधित डॉक्टर के पास भेजें ।  डा. राज बहादुर ने कहा कि ये डिप्लोमा लेकर छात्र-छात्रायें इसे न केवल दीवार पर टागें इसका समाजे के कल्याण के लिए प्रयोग करें । उन्होनें डिप्लामा को डिग्री में बदलने के लिए किसी विश्वविद्यालय से जोडने के लिए मदद का आश्वासन लिया । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए निदेशक सूचना व लोक संपर्क  यु.टी. राकेश पोपली ने कहा कि ये प्राकृतिक चिकित्सा हर तरह से मददगार है l चण्डीगढ के अलावा पंजाब के किसी युर्निवसिटी से संबध करवाने में इसका प्रयास करेंगे अध्यक्षीय भाषण में शारदा जी ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा प्रदान करने के लिए पट्टीकल्याणा (पानीपत) हरियाणा में एक बढा हस्पताल चलाया जा रहा है । समिति के सचिव देवराज त्यागी ने इस मौके पर बताया कि पद्धिति दिन प्रतिदिन लोकप्रिय होती जा रही है । इस प्रथम दीक्षांत समारोह में अनेकों प्राकृतिक चिकित्सकए पत्रकार, समाज सेवक, तथा कलाकार उपस्थित थें । कुछ विशिष्ट व्यक्ति नलिन आचार्य. डा. पूजाडा. आनन्द रावप्रज्ञा शारदा,कंचन त्यागी, प्रेम विज, सोहन सिंह काजल, एनशर्मा, डा.संदीप पोब्बी रहे । मंच संचालन डा. दलजीत कौर ने किया । इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थी भी काफी खुश थे तथा उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा से जुड कर उन्हें आंतरिक सकून मिला है समिति की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय इस प्रणाली का है । ये न केवल स्वरूप तथा निरोग रखेगी बल्कि  इसकी वो अपने भविष्य के रोज़गार के तौर पर भी देख रहे है ।

Sachin Gupta’s team for “Pakhi” address media at Chandigarh.


Sachin Gupta’s team for “Pakhi” address media at Chandigarh

National Tele24 News

Chandigarh
The national award winner writer-director Sachin Gupta is holding a press conference for his upcoming Hindi movie “Pakhi” at Chandigarh. The leads of the movie Anamika Shukla, Sumeet Kant Kaul, Anmol Goswami and director Sachin Gupta are addressing the media. The film Pakhi is the story of a 10-year old girl who is about to get married and is trapped in the world of web trafficking. While the subject of prostitution and child trafficking stays a matter of concern, the film aims to address what goes on behind the cruel business which sees the highest violations of agency, freedom, and esteem. For instance, the pre-puberty treatments that the women are subjected to for the flesh trade to flourish. Pakhi is based on true events and is all set to rejig the cinematic perspectives with a plot which explores the depth of societal distress and the value of human lives. Pakhi, a social crime drama discusses the dark world of child trafficking which is plaguing our society at large with a completely fresh perspective. Set in the times of a natural conflict for existence, it explores and exposes the dark realities behind the world of human trafficking. With estimated 27 million adults and 13 million children around the world who are victims of human trafficking, “Pakhi” becomes a subject that records the highest violations and yet a subject, so obvious a subject talked about. With the refreshing plot of conflict, survival, and triumph over the circumstances, “Pakhi” is set to bring the society close to a mirror they cannot escape without introspecting. 
    When Sachin Gupta is asked about his work he said, “Let the force be with you. We all are Pakhi and responsible for the creation of 'her'- #IAmPakhi”. Sachin Gupta, a National award 'Natya Bhushan' winning Indian film-maker and writer has directed “Pakhi” with his vision of meaningful and societal retrospective cinema. Sachin is known for his work in the field of theatre, having 14 original plays and 4 screenplays to his credit. He made his directorial debut with the critically acclaimed Paranthe Wali Gali (2014) which he produced under his production banner, Chilsag Pictures, a production house he established in 2012. 

भाजपा महिला मोर्चा ने किया फ्रेशर्स स्टूडेंट्स का अभिनंदन


भाजपा महिला मोर्चा ने किया फ्रेशर्स स्टूडेंट्स का अभिनंदन
एन टी 24 न्यूज़ 
चंडीगढ़
भाजपा महिला मोर्चा की नेता रूबी गुप्ता के नेतृत्व में चंडीगढ़ के विभिन्न कॉलेजों में फर्स्ट ईयर की फ्रेशर्स स्टूडेंट्स का अभिनंदन गुलाब के फूल भेंट कर किया गया l यह स्टूडेंट्स नए वोटर्स भी है इस अवसर पर महिला मोर्चा नेता मोनिका भारद्वाज मीरा पासवान ईशा शर्मा ने स्टूडेंट से मिलकर उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की l सोसाइटी फॉर वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर की महासचिव ईशा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी को अपनी शिक्षा के लिए समर्पण भावना से शिक्षा ग्रहण की जाए तो भविष्य में अपनी मंजिल प्राप्त कर लेना बहुत ही सुगम है रूबी गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा युवाओं एवं स्टूडेंट के लिए योजनाओं के प्रति अवगत कराया एवं भविष्य में हर तरह के मदद का आश्वासन भी दिया l 


Sunday, 29 July 2018

CMA interactive session on “ Rule of Law and Positive Attitude ”...


CMA interactive session on “Rule of Law and Positive Attitude”

National Tele24 News

Chandigarh
Chandigarh Management Association conducted an interactive session on “Rule of Law and Positive Attitude ” at PHD Chamber of Commerce and Industry Sector 31 Chandigarh on 29th July 2018. Prof Paramjit S Jaswal Vice Chancellor Rajiv Gandhi National University of Law Patiala Punjab was Key Note speaker. In this session. Prof. Jaswal shared  his experience in a lucid, comprehensive candid and forthright manner. He explained even though the laws were there but sometimes due to negative attitude of people they take pleasure in breaking the law. Dr Balram Gupta Director Judicial Academy Chaired the session Both the speakers lauded the Role of Judiciary in providing checks and balances to the society. Sh Lalit Bajaj President CMA
welcomed and thanked 
the guests on behalf of CMA and gave a brief introduction of Prof Jaswal. Prof JPS Nindra introduced Dr Balram Gupta Director and Sh S B Khullar Proposed a vote of thanks on this occasion .


* आज का पंचांग* , * दिनांक - 30 जुलाई 2018 *, * दिन – सोमवार *


आज का पंचांग* , * दिनांक - 30 जुलाई 2018 *, * दिन – सोमवार  *, * विक्रम संवत – 2075 *, * शक संवत -1940 *, * अयन – दक्षिणायन *, * ऋतु – वर्षा *, * मास – आषाढ़ *,  * पक्ष – शुक्ल *, * तिथि - सुबह 06:41 से तृतीया *, * नक्षत्र - सुबह 06:33 से शतभिषा *, * योग - दोपहर 01:52 तक सौभाग्य *, * राहुकाल - सुबह 07:38 से 09:16 *, * सूर्योदय - 06:12 *, * सूर्यास्त - 19:17 *, * दिशाशूल - पूर्व दिशा में *,  
* व्रत पर्व विवरण - *
* विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है एवं तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) *
* श्रावण सोमवार *
* 28 जुलाई 2018 शनिवार से भगवान शिव का पवित्र श्रावण (सावन) मास शुरू हो चुका है, जो 26 अगस्त रविवार तक रहेगा (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अषाढ़ मास चल रहा है वहां 12 अगस्त  रविवार से श्रावण (सावन) मास आरंभ होगा) *, * भगवान शिव श्रावण सोमवार के बारे में कहते हैं मत्स्वरूपो यतो वारस्ततः सोम इति स्मृतः। प्रदाता सर्वराज्यस्य श्रेष्ठश्चैव ततो हि सः। समस्तराज्यफलदो वृतकर्तुर्यतो हि सः ।। ” *, * अर्थात सोमवार मेरा ही स्वरूप है, अतः इसे सोम कहा गया है। इसीलिये यह समस्त राज्य का प्रदाता तथा श्रेष्ठ है । व्रत करने वाले को यह सम्पूर्ण  राज्य का फल देने वाला है । *,  * भगवान शिव यह भी आदेश देते हैं कि श्रावण में सोमे मत्पूजा नक्तभोजनंअर्थात सोमवार को मेरी पूजा और नक्तभोजन करना चाहिए । *, * पूर्वकाल में सर्वप्रथम श्रीकृष्ण ने ही इस मंगलकारी सोमवार व्रत को किया था। कृष्णे नाचरितं पूर्वं सोमवारव्रतं शुभम् ” *, * स्कन्दपुराण, ब्रह्मखण्ड में सूतजी कहते हैं, *, * शिवपूजा सदा लोके हेतुः *स्वर्गापवर्गयोः ।। सोमवारे विशेषेण प्रदोषादिगुणान्विते ।। *, * केवलेनापि ये कुर्युः सोमवारे शिवार्चनम् ।। न तेषां विद्यते किंचिदिहामुत्र च दुर्लभम् ।। *, उपोषितः शुचिर्भूत्वा सोमवारे जितेंद्रियः ।। वैदिकैर्लौकिकैर्वापि विधिवत्पूजयेच्छिवम् ।।ब्रह्मचारी गृहस्थो वा कन्या वापि सभर्त्तृका ।। विभर्तृका वा संपूज्य लभते वरमीप्सितम् ।। *, * प्रदोष आदि गुणों से युक्त सोमवार के दिन शिव पूजा का विशेष महात्म्य है। जो केवल सोमवार को भी भगवान शंकर की पूजा करते हैं, उनके लिए इहलोक और परलोक में कोई भी वस्तु दुर्लभ नहीं। सोमवार को उपवास करके पवित्र हो इंद्रियों को वश में रखते हुए वैदिक अथवा लौकिक मंत्रों से विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए । ब्रह्मचारी, गृहस्थ, कन्या, सुहागिन स्त्री अथवा विधवा कोई भी क्यों न हो, भगवान शिव की पूजा करके मनोवांछित वर पाता है । *, * शिवपुराण, कोटिरुद्रसंहिता के अनुसार *, * निशि यत्नेन कर्तव्यं भोजनं सोमवासरे । उभयोः पक्षयोर्विष्णो सर्वस्मिञ्छिव तत्परैः ।। *, * दोनों पक्षों में प्रत्येक सोमवार को प्रयत्नपूर्वक केवल रात में ही भोजन करना चाहिए । शिव के व्रत में तत्पर रहने वाले लोगों के लिए यह अनिवार्य नियम है । *, * अष्टमी सोमवारे च कृष्णपक्षे चतुर्दशी।। शिवतुष्टिकरं चैतन्नात्र कार्या विचारणा ।। *, * सोमवार की अष्टमी तथा कृष्णपक्ष चतुर्दशी इन दो तिथियों को  व्रत रखा जाए तो वह भगवान शिव को संतुष्ट करने वाला होता है, इसमें अन्यथा विचार करने की आवश्यकता नहीं है । *
* मंगलवारी चतुर्थी *
* 31 जुलाई 2018 ( पुण्यकाल सुबह 08:44 से 01 अगस्त सूर्योदय तक) *, * मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग *, * मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है । *, * मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना ... जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है.. *, * मंगलवारी चतुर्थी *, * अंगार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*, *  बिना नमक का भोजन करें *, * मंगल देव का मानसिक आह्वान करो *, * चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें *, * कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा | *.


Saturday, 28 July 2018

भड़काऊ भाषण पर रोक के लिए बने नए कानून को संसद में पारित करवाने की मांग


भड़काऊ भाषण पर रोक के लिए बने नए कानून को संसद में पारित करवाने की मांग
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
    प्रवासी भलाई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश सिंह शर्मा एवं महामंत्री् कमल किशोर शर्मा राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय , विधि मंत्री कार्यालय, दिल्ली में जाकर देश की एकता अखंडता धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए मांग पत्र देकर फरियाद लगाने पर विवश हुए ‌। देश को टुकड़ों में बांटने वालों पर जैसे उदाहरण महाराष्ट्र के राज ठाकरे, तेलंगाना के अकबरुद्दीन ओवैसी जैसे भड़काऊ भाषण देने वाले हजारों लोग भविष्य में पैदा ना हो । जिससे कि देश की एकता अखंडता धर्म निरपेक्षता खतरे में ना पड़ जाए । बता दें कि 12 फरवरी 2013 को महाराष्ट्र के राज ठाकरे ने बाहरी राज्यों के लोगों के हाथ काट डालने की फरमान रूपी भाषण कोल्हापुर महाराष्ट्र की खुली सभा में हजारों लोगों के सामने दिया था । भाषण के कारण दो गरीबों के हाथ काट डाले गए थे । देश के अंदर गृह युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो रही थी । लाखों शहीदों की कुर्बानी के बाद आजाद भारत को टुकड़ों में बटने से बचाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय भारत में जनहित याचिका नंबर CWP 157/2013  डालकर भड़काऊ भाषण पर रोक लगाने संबंधी कानून बनाने के आदेश संबंधी निर्देश की फरियाद लगाया था । 12 मार्च 2014 को सर्वोच्च न्यायालय से फैसला आया । सर्वोच्च न्यायालय भारत ने विधि आयोग भारत को भड़काऊ भाषण पर रोक लगाने के लिए संशोधन करके नए विधेयक बनाकर संसद को भेजने का निर्देश दिया था । 
    विधि आयोग भारत में सर्वोच्च न्यायालय भारत के दिशा-निर्देश का सम्मान करते हुए 3 वर्षों के अथक प्रयास से रिपोर्ट संख्या 267 भड़काऊ भाषण 23 मार्च 2017 को श्री रविशंकर प्रसाद माननीय विधि और न्याय मंत्री भारत सरकार को भेजा । जिसमें आयोग की राय में भेदभाव विरोधी समूह को कमजोर समूह के अधिकारों पर भाषण के हानिकारक प्रभाव को ध्यान में रखना चाहिए । आयोग ने सिफारिश की है कि एक भाषण को प्रतिबंधित करने से
पहले कई कारकों पर विचार किया जाना चाहिए ।  इस मुद्दों की पूरी तरह से जांच और अंतरराष्ट्रीय कानूनी ढांचे के विश्लेषण के बाद विधि आयोग भारत ने भारतीय दंड संहिता, १८६० के धारा 153 बी,और 505 ए के को सम्मिलित करके भारतीय दंड संहिता में संशोधन का प्रस्ताव दिया है । यह भी प्रस्तावित है कि इस स्वीकृति  से इस तरह की अभिव्यक्ति से , अन्य रणनीतियों को भी समाज के विभिन्न समूहों के बीच सद्भाव को प्रोत्साहित करने के लिए नियोजित किया जा सकता है । जैसे कि भाषण के जिम्मेदार अभ्यास पर जनता को संवेदनशील बनाना और शिक्षित करना । विधि आयोग भारत का रिपोर्ट संख्या 267, 23 मार्च 2017 से संसद में स्वीकृति के लिए पड़ा है । देश के अंदर विभिन्न राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न पार्टी के राजनेता अपने राजनीतिक लक्ष्य को पाने के लिए धर्म, जाति, भाषा, जन्म स्थान, क्षेत्र, लिंग, लिंग पहचान पर भड़काऊ भाषण देते हैं । जिससे देश की एकता अखंडता धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाती है और अनेकों लोग दंगा फसाद के शिकार होकर जान गवा बैठते हैं । और लाखों-करोड़ों लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो जाता है । 
   अतः महा महिम जी से सादर विनती है कि उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए लोकसभा अध्यक्ष, राज सभा अध्यक्ष को विधि आयोग भारत के द्वारा भेजे गए रिपोर्ट संख्या 267 को जल्द से जल्द संसद के पटल पर रखने का आदेश देने की कृपा करें जिससे कि संसद की स्वीकृति के बाद देश को मजबूती और बल मिल सके ।
अविनाश सिंह ने बताया कि अगर समय से संसद मे दंड विधि संशोधन विधेयक 2017 को स्वीकृति नहीं मिला तो दिल्ली में भूख हड़ताल एवं संसद भवन का घेराव किया जाएगा । 

गुरू पूर्णिमा पर ब्रह्मलीन सद्गुरु असीम देब गोस्वामी की मूर्ति सथापना


गुरू पूर्णिमा पर ब्रह्मलीन सद्गुरु असीम देब गोस्वामी की मूर्ति सथापना  

एन टी 24 न्यूज़

पंचकूला
सद्गुरु स्वामी असीमदेब गोविंद धाम सोसायटी की ओर से गुरू पूर्णिमा के अवसर पर  ब्रह्मलीन श्री असीम देब गोस्वामी वन महाराज की मूर्ति स्थापना की गयी। संस्था के चेयरमैन नरेश जिंदल, संस्थापक प्रधान प्रदीप कुमार व  मुख्य सलाहकार राजकुमार कंसल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह मूर्ती स्थापना समारोह सेक्टर 26 पंचकूला स्थित मकान नं. 900 में अखंड हरिनाम संकीर्तन के साथ प्रारम्भ हुआ व तत्पश्चात हवन व मूर्ति स्थापना की गई एवं गुरू पूजन किया गया । उसके बाद अटूट लंगर बरताया गया
     इस अवसर पर संस्था के उपप्रधान निरंजन बंसल, मुख्य सचिव जितेंद्र मित्तल, सचिव रमेश बंसल तथा वित्त सचिव श्याम लाल भी मौजूद थे कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस समारोह में हरि नाम संकीर्तन महिला मंडल सेक्टर 12 पंचकूला का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा ।



LAST Course inaugurated by Mayor Davesh Moudgil


Library Automation Short Term Course inaugurated by Mayor Davesh Moudgil at SGGSingh (co-ed) College.

National Tele24 News
Chandigarh
   A 7-Day National Level Short – Term Course on Library Automation and Building Digital Libraries Using Open Source Software for Library Administration and Staff organised by Bhai Kahan Singh Nabha Library of Sri Guru Gobind Singh College (Co-ed), Sector 26, Chandigarh and sponsored by Indian Council of Social Science Research (ICSSR), Ministry of Human Resource Development (MHRD), Government of India (GOI) from July 27, 2018 to August 3, 2018 was inaugurated today by the Chief Guest, Sri Davesh Moudgil, Mayor, Chandigarh. Welcomed by the President of the College Management, Sikh Educational Society, Chandigarh, S Gurdev Singh Brar IAS (retd), Principal Dr Jyoti Lamba and Course Convener, Librarion Dr Anita Chhatwal, Shri Moudgil applauded the initiative to equip the library professionals with commercial as well as open source library software. He stated that digitisation is a potent phenomenon, and if used wisely can be instrumental in effecting a positive change towards the development of the institutions as well as the nation.
   The Keynote Speaker, Dr Sanjay Kataria, University Librarian, Bennett University (A Times Group Initiative) dealt with the topic Library Automation: Trends and Issues. Lamenting the current financial crunch faced by the libraries, he roused optimism in the Open Source Software technologies which has made it easier to move towards customised digitisation at minimal costn 45 applicants comprising of academic/ corporate librarians, information professionals, knowledge managers and researchers/ students of information sciences from all over the country like Varanasi, Kolkata, various parts of Punjab and the tri-city are enrolled to engage in the course to be conducted by noted academicians like Dr Ravinder Kumar Singla, Professor and Chairperson, DCSA, PU Chandigarh; Dr Harish Kumar, Associate Professor, UIET, PU Chandigarh; Dr Neeraj Kumar Singh, Assistant Librarian, PU Chandigarh, Dr Preet Kanwal, Associate Professor, SGGS Coll 26, Chandigarh; Mr Mukesh Pund, Senior Principal Scientist, Education and Training, CSIR-NISCAIR and Dr Salim Ansari, Senior Technical Officer (2), CSIR-NISCAIR.
    The topics to be covered in the 7-Day programme will range from Open Source Software, KOHA, Web 2.0 Applications in the Library, Greenstone Digital Library Software to DSpace and E-Granthalaya. The course is designed as a response to digitisation and globalisation in the current times where effective communication and information sourcing require ICT skills and literacy in all institutions and organisations including the libraries.

“ Go Whats That “ (QR & NFC Code enabled) launching at Rock Garden,


“ Go Whats That “ (QR & NFC Code enabled) launching at Rock Garden,  

NT24 News
Chandigarh
Shri Dharmendra Pradhan, Hon’ble Minister of Petroleum and Natural Gas, Minister of Skill Development and Entrepreneurship, Govt. of India launching India’s First-in phone guide “ Go Whats That “ (QR & NFC Code enabled) at Rock Garden, Chandigarh on Saturday, July 28, 2018. 

MRA SS School organize innovative projects exhibition


MRA SS School organize innovative projects exhibition 
National Tele24 News

Chandigarh
The students of Moti Ram Arya Sr.Sec. Model School Sector-27-A chandigarh. R. A showcase their talent in the form of innovative projects and models in all the subjects at an exhibition in the school / premises on 28th July 2018 .They represented various concepts of Numbers and vocabulary through their projects. Children were excited to place and check their models in the exhibition. 

Awareness campaign on World Hepatitis Day at PU


Awareness campaign on World Hepatitis Day at PU

National Tele24 News

Chandigarh
    The students and research scholars of the Department of Biochemistry, Panjab University carried out an awareness campaign on the occasion of World Hepatitis Day on July 28, 2018 in University campus. Professor Archana Bhatnagar, Chairperson of the department had organised this activity under the Swachh Bharat, Swasth Bharat Mission. "Awareness about global burden of this viral disease needs to be disseminated to common people, so we took up this task as an opportunity to educate public about Hepatitis, its prevention and control measures", she said. A large population is living with this infection, which is also responsible for liver cancer in many cases. Hence, it is important to bring this silent epidemic to light and educate the people about "Testing an treating Hepatitis", the theme of this year, as notified by World Health Organisation. 



हिंदी विभाग में प्रेमचंद जयंती 31 को ..... news in Hindi or English

हिंदी विभाग में प्रेमचंद जयंती 31 को


एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
पंजाब विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में मंगलवार 31 जुलाई को भारत के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ गुरमीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रेमचंद के जीवन और साहित्य पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न विभागों व कॉलेजों से भी टीमें शिरकत करेंगी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर राज कुमार होंगे जबकि जामिया मिलिया नई दिल्ली के हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर महेंद्रपाल शर्मा प्रेमचंद पर विशेष व्याख्यान देंगे। डॉ गुरमीत सिंह ने बताया कि इसी के साथ प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी नमक का दारोगा पर गुलजार द्वारा निर्मित लघु फिल्म और प्रेमचंद पर डाक्यूमेंटरी की स्क्रीनिंग भी कार्यक्रम के दौरान की जाएगी । यह कार्यक्रम सांध्यकालीन विभाग के सभागार में आयोजित किया जाएगा ।   

Prem Chand Jayanti to be celebrated by Dept of Hindi, Panjab University

National Tele24 News
Chandigarh
    Dept of Hindi, Panjab University will be celebrating the birth anniversary of the acclaimed novelist Munshi Prem Chand on 31st July 2018. The event will have a special lecture, movie screening, documentary screening  and a quiz on life and works of Munshi Prem Chand. Prof. Raj Kumar, Vice Chancellor, Panjab University will be the chief guest for the occasion and Prof Mahendra Pal Sharma from Jamia Millia New Delhi will deliver a special lecture on the life and works of Prem Chand.
Dr Gurmeet Singh, Chairperson, Department of Hindi, informed "We are looking forward to an event that will not only pay a tribute to the great writer but also help students in gaining more knowledge on the life and works of Munshi Prem Chand. There will be a quiz on the life and works of Prem Chand which will see participation from various Departments and colleges" He also informed that there will be a screening of a short movie, ‘Namak Ka Daroga’ directed by Gulzar and based on the acclaimed work of Prem Chand. Also the Department will screen a documentary on the life and works of Munshi Prem Chand. The event will be held at evening studies dept auditorium at PU.