Tuesday, 16 October 2018

"Pharmacists for a Healthy India"


"Pharmacists for a Healthy India"
IPA - Devinder Pal - National Elocution Competition –

National Tele24 News



Chandigarh
On behalf of Indian Pharmaceutical Association (IPA), Panjab University Pharmaceutical Society (PUPS) organised IPA - Devinder Pal - National Elocution Competition – 2018 at University Institute of Pharmaceutical Sciences, Panjab University Chandigarh. The 
theme of the elocution was "Pharmacists for a Healthy India". 
Out of the participants from B. Pharm and M. Pharm classes, the winners were Jagriti Sharma (First), Preetika Gupta (second) and Bakul Tikoo (third). The winners were awarded with a certificate and cash prizes. The winner Jagriti Sharma mainly emphasized on the healthcare system of India and how a pharmacist can serve as a crucial link that connects the diverse masses of this billion plus population. She concluded her speech with the note that Brain Drain is a major setback for India as the education gained by our pharmacists is exploited in terms of services to other nations. In the valedictory function, Professor Kanwaljit Chopra, Chairperson, UIPS emphasized on the role of Pharmacist in Health care system in India. Dr Neelima Dhingra and Dr Jai Malik were the expert evaluator. The event was organised by Professor Indu Pal Kaur, Dr Anurag Kuhad and Dr Sangeeta P. Sah. Professor Indu Pal Kaur informed that the State round would be conducted at GNDU, Amritsar on 2nd Nov 2018 on the theme “Pharmacists are your Medicine Experts” and the winner of this Institutional round is eligible to participate in the State round.


लोकनायक जयप्रकाश नारायण को किया याद मनाया जन्मदिवस

लोकनायक जयप्रकाश नारायण को किया याद मनाया जन्मदिवस
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
सेक्टर 46 चंडीगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा नेता श्रीमती रूबी गुप्ता के नेतृत्व में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जन्म तिथि 11 अक्टूबर के अवसर पर उनको याद कर नमन किया गया रूबी गुप्ता ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण जी लोकतंत्र के शत-प्रतिशत प्रतीक थे उन्होंने राज सत्ता के एकाधिकार को समाप्त कर    1977  में राज सत्ता के रूप में प्रवर्तित कर एक करिश्मा दिखाया था उन्होंने बताया कि श्री जय प्रकाश जी सत्ता के नजदीक होते हुए भी सत्ता से हमेशा दूर रहे उनकी कल्पना का भारत सत्ता में जन जन की भागीदारी था उनकी सत्य निष्ठा देश भक्ति इमानदारी समर्पित भावना का कारण ही था कि 1977 में राजसत्ता जो की तानाशाही के रूप में परिवर्तित हो चुकी थी उखाड़ कर फेंक दिया था आज देश को जय प्रकाश नारायण जैसी ईमानदार सच्चे समाजसेवी सत्ता के मुंह से दूर नेताओं की आवश्यकता है

राष्ट्रीय अखंडता पर काव्य गोष्ठी आज


राष्ट्रीय अखंडता पर काव्य गोष्ठी आज
नेशनल टेली 24 न्यूज़

चंडीगढ़
   आचार्यकुल (रजि.) की ओर से उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला के सहयोग से प्रख्यात लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयन्ती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय अखंडता विषय पर काव्य गोष्ठी का आयोजन गांधी स्मारक भवन सैक्टर 16 के सभागार में किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रसिद्व शायर अशोक भण्डारी नादिर जब कि अध्यक्षता के के शारदा अध्यक्ष गांधी स्मारक निधि ने की। समारोह मे आये अतिथियों का स्वागत देवराज त्यागी और धन्यवाद प्रेम विज ने किया। अशोक भण्डारी नादिर ने नशा की बुराई का जिक्र करते हुए कहा कि कौम की जमी पे दाग है यह कम्बख्त नशा। उन के घर तत्यार है गैरो के पास जाने को........चमन शर्मा चमन ने गजल पेश करते हुए कहाकिसे मिली आजादी।पे्रम विज ने गीत पेश करते हुए कहा हम एक है एक रहेगें चाहे जिस भाषा में बोलें हर भाषा में यही कहेंगें। प्रज्ञा शारदा ने परिवार की परिभाषा देते कहा जीवन की भागा-भागी में दुनिया की आपा-धापी में इस वक्त की दौडा-दौडी में उम्र कब गुजर गई कब मै सबसे बिछड़ गई आँख खुली तब पता चला । दलजीत कौर ने कविता पढ़ते हुए कहा कि देश पर मरने वालों का रंग निराला होता है ।
     दीपक शर्मा चनारथल ने पंजाबी में कविता मैं देश भगत हों पेश की जब शशि प्रभा ने कविता में कहा मेरा वतन मेरी जान मेरी यही जहान । इनके अलावा गुरदीप कौर गुल  ललिता पुरी  निम्मी बशिष्ठ  आर के भगत  विमला गुगलानी  विनोद खन्ना  पापिया चक्रवर्ती पीति गोयल शीला गहलोत  कश्मीर कौर संधू ने कविताऐं पेश की । लोक समिति के सचिव देवराज त्यागी ने प्रख्यात लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन के बारे में बताया  िकवे गांधी जी के सच्चे भगत थें उनके सामने डाकुओं ने आत्मसमर्पण भी किया था। अन्तिम समय में वे पी जी आई चण्डीगढ में भी नजर बन्द रहे ।


Thursday, 11 October 2018

WORKSHOP ON IMAGE STYLING IN HOME SCIENCE COLLEGE


WORKSHOP ON IMAGE STYLING IN HOME SCIENCE COLLEGE
National Tele24 News
Chandigarh
 A one-day workshop was organised on “Image Styling” in Govt. Home Science College under the aegis of RUSA on 11th Oct, 2018.  The first inaugural session of the workshop was presided over by the Principal of the College Prof. Sudha Katyal and Ms. Kalika Mehra, Director Active Clothing Co. Pvt. Ltd. Chandigarh. Prof. Sudha katyal discussed the recent trends in Higher Education under RUSA and emphasized on need of increasing access, building equity and enhancing quality education in institutes of higher learning. She informed the participants that as per All India Survey on Higher Education (2017-18), Gross Enrollment Ratio is highest (56.4%) in Chandigarh as compared to all states and UT’s of India. Further on, she explained the shift from basic clothing to styled clothing as one of the basic needs of mankind. She urged the faculty members to update themselves to attract good talent in higher education institutes for strengthening academia-industry linkages and forging collaborations with experts of peer institutes. Later Ms. Kalika Mehra, narrated various entrepreneurial opportunities in the field of fashion designing and discussed at length the various procedures and problems faced in setting up of a fashion unit.
Approximately, 100 participants comprising faculty members from the college and other institutions and post graduate students attended the workshop. The third session was presided over by Dr. Neha Miglani, ex- senior correspondent, Times of India and Post doctoral fellow in fashion journalism. She shared her wisdom words on Fashion Communication and body language namely clothing and personality, dressing taboo, arms and legs positioning and mirroring through body gestures. She also delivered ten powerful lessons on good communication to the audience.
Dr. Poonam Aggarwal, Associate Professor NIIFT, Mohali delivered an elaborate in-depth IVth session on elements and principles of fashion designing and suitability of different types of dresses and accessories for different occasions. The session was further carried out by Dr. Anu H. Gupta, Assistant Professor, UIFT, Panjab University. She gave a riveting presentation on Etiquettes and Grooming techniques to be followed in the workplace. The workshop proved to be very enlightening and beneficial for the participants. Principal of the College Prof. Sudha Katyal encouraged the staff to continuously upgrade their repertoire of knowledge through these workshops and seminars


Wednesday, 10 October 2018

पंजाबी फिल्म " अफ़सर " की स्टारकॉस्ट प्रमोशन के लिए पहुंची शहर में


पंजाबी फिल्म  " अफ़सर "  की स्टारकॉस्ट प्रमोशन के लिए पहुंची शहर में
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
जब नदर फिल्म्ज़ और वेहली जनता फ़िल्म्ज़ जैसे प्रोडक्शन हाउसज़ किसी भी फिल्म के पीछे हों जिन्होंने पंजाबी सिनेमा को बम्बूकाट , वेख बरातां चलियाँ व् रब्ब दा रेडियो जैसी फिल्में दीं हों तो उन से काफी उम्मीदें बंध जाती हैं. ये ही उम्मीद होती है की जा सकती है की फिल्म का ना तो सिर्फ अलग किस्म की होगी बल्कि एक बिलकुल ही अलग विष्य पे भी होगी. "अफसर" फिल्म हमें पंजाब के पटवारी और कानूंगो के बारे में जानकारी देगी. नदर फ़िल्म्ज़ व् वेहली जनता फ़िल्म्ज़ के बैनर में बनी फिल्म "अफसर" के निर्माता हैं अमीक विर्क व् मनप्रीत जौहल अथवा इस के सह-निर्माता हैं टुंग फिल्म्स, 7 टी 1 फ़िल्म्ज़, नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शनज़ और हरसिमरन वड़ैच। फिल्म के निर्देशक हैं गुलशन सिंह. फिल्म  की कहानी व् स्क्रीनप्ले लिखा है मशहुर लेखक जस ग्रेवाल और इस के डायलॉग्स लिखे हैं जतिंदर लल्ल ने. फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ओमजी ग्रुप से मुनीश साहनी करेंगे इस को वर्ल्डवाइड रीलीज़। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में तरसेम जस्सड़ व् निम्रत खैड़ा के साथ साथ हम गुरप्रीत घुग्गी, कर्मजीत अनमोल, राणा जंग बहादुर, हरदीप गिल, पुखराज भल्ला, तरसेम पौल व् गुरप्रीत भंगु को भी एहम भूमिकाओं  में देखेंगे फिल्म की प्रोमोशन के लिए फिल्म की स्टारकास्ट आज यहाँ शहर पहुंची. इस मौके पे पत्रकार सम्मलेन के दौरान, निर्देशक गुलशन सिंह ने कहा, “अफसर" वास्तव में 'पटवारी' की एक नई और अनूठी कहानी है, (जो राज्य के राजस्व संग्रह प्रणाली में सबसे कम राज्य कार्यकर्ता है) पंजाब में, "अफसर" पटवारी के प्रभावों पे प्रकाश डालेगी के गाँव में इन का क्या प्रभाव है और जो अपनी मर्ज़ी से ज़मीनों के कागज़ातों को अपनी तरफ से ही बदलते रहते हैं. साक्षरता के निम्न स्तर के कारण, मासुम ग्रामीण अक्सर सोचते हैं कि वे कनंगो की तुलना में रैंक में भी अधिक हैं, जहां कनंगो वास्तव में वे अधिकारी हैं जिनका काम उनके चार्ज में पटवारियों के काम की निगरानी करना है, और यह उनका कर्तव्य है कि वे पटवारी के कामों पर निगरानी करें और अगर पटवारी कोई गलत, बुरा या दुर्व्यवहार करे तो वो आगे इस की शिकायत करें". उन्होंने आगे बताया के दर्शकों को ये फिल्म पसंद आएगी   
   लीड एक्टर तरसेम जस्सड़ ने कहा, "यह फिल्म सच में एक अनोखी कहानी कहानी है और असली जिंदगी के करीब है और इस फिल्म द्वारा मुझे एक बार फिर अपने आप को साबित करने का मिला और मुझे उम्मीद है के जैसे दर्शकों ने मेरी पहले की फिल्मों को प्यार दिया है वो इस को भी उतना हे प्यार देंगे ". फिल्म के निर्माता अमीक विर्क व् मनप्रीत जौहल ने कहा, "हमें बहुत ख़ुशी है के हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है जो समाज की सच्चाइयों के बहुत करीव है फिल्म की कहानी बहुत हे शानदार है और हमें ख़ुशी है के हमें इस तरह के प्रोजेक्ट पे काम करने का मौका मिला. और हम उम्मीद करते हैं के इस फिल्म द्वारा पंजाबी सिनेमा के लिए शायद कुछ अच्छा कर पायें".  फिल्म का संगीत त्यार किया है जयदेव कुमार, प्रीत हुंदल व् आर गुरु ने. फिल्म में गायक तरसेम जस्सड़, निम्रत खैड़ा, रंजीत बावा, अर्जन ढिल्लों, गुरनाम भुल्लर व् कर्मजीत अनमोल की आवाज़ों में कुल 8 गीत हैं जिन्हे लिखा है तरसेम जस्सड़, अर्जन ढिल्लों, हरमनजीत व् गुरबिंदर मान ने.

Sunday, 7 October 2018

Social Substance organized need based educational workshops

Social Substance organized need based educational workshops
National Tele24 News
Chandigarh
Social Substance organized need based educational workshops at three schools: Ankur Schools, PU, Government Model High School RC2, Dhanas, and Government Middle School, Sector 33, Chandigarh. At GMHS RC2, Dhanas Social Substance earlier identified that there is need of language teaching to students to uplift their skills in other subjects. After that a series of workshops were initiated at the school and today third workshop “Learning Language for Other Subjects”  was taken by Ms. Anika Kaundal who taught English to students of school. About fifty students were selected by Principal Mrs. Ravinder Kaur and need based teaching contents were delivered. At Ankur School, PU Mr. Puneet Arora delivered and interactive workshop “Healthy Food and Life Style” to students, faculty, and parents. It was a parent teacher meeting day at school and hundreds of people visited the school. All the participants were very appreciate of the initiative taken  by Dr. Parminder Duggle, Principal of Ankur School.
      At GMS, Sector 33 an interactive workshop was organized by Porf. (Retd.) Arundeep Ahluwalia “Earth and its eco-system” and Dr. Arun Bansal “Environment within and impact o health”. In a marathon two hours long session about eighty students and eight faculty members were benefitted. Ms. Mukesh Jakhar who initiated this talk at school expressed that it was amazing session comprising of various topics such as swachhta, health, environment, climate etc. At all the three schools feedback sessions were organized and it was demanded by the participants that such sessions are extremely useful and need to be organized again.


हर पंजाबी महसूस कर सकेगा ‘आटे दी चिड़ी’ की कहानी के जज़्बात

हर पंजाबी महसूस कर सकेगाआटे दी चिड़ीकी कहानी के जज़्बात
एन टी 24 न्यूज़ 
चंडीगढ़
आखिरकार इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मआटे दी चिड़ीजल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इसके रिलीज़ होने से पहले फिल्म के निर्माताओं ने 6 अक्टूबर को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट, मुख्य कलाकार नीरू बाजवा और अमृत मान, फिल्म के डायरेक्टर सहित मौजूद रहे। निर्माता, तेग प्रोडक्शंस के चरनजीत सिंह वालिया और तेगबीर सिंह वालिया ने मीडिया से बातचीत कर आटे दी चिड़ीके बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
     इसके साथ ही उन्होनें आटे दी चिड़ीका दूसरा गीत लव यू नी मुटिआरेभी रिलीज़ किया। इस फिल्म का गीत ब्लड विच तू पहले ही रिलीज़ हो चुका है । यह फिल्म अपनी घोषणा से ही मुख्य किरदार में अमृत मान और नीरू बाजवा की नयी जोड़ी को लेकर सुर्ख़ियों का हिस्सा रही है। इन दोनों ही प्रतिभावान सितारों के साथ साथ फिल्म में कई प्रसिद्ध कलाकार हैं जैसे कि पंजाबी सिनेमा के अनुभवी अभिनेता सरदार सोही, गुरप्रीत घुग्गी, बीएन शर्मा, करमजीत अनमोल, निर्मल ऋषि, हार्बी सांघा, निशा बानो, प्रीतो साहनी, बलवीर बोपाराय, दिलावर सिद्धू, प्रकाश गाधू और अनमोल वर्मा।आटे दी चिड़ीपंजाब के मुद्दों को कोमलता से हास्यपूर्ण अंदाज़ में प्रस्तुत करती हुई एक कहानी है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक हंसी-ठहाकों का त्यौहार लाने का वादा करती है। फिल्म का निर्देशन किया है हैरी भट्टी ने और इसकी कहानी लिखी है राजू वर्मा ने। इसकी शूटिंग पंजाब और कनाडा में की गयी है।इस प्रोजेक्ट के निर्माता हैं तेग प्रोडक्शंस  के चरनजीत सिंह वालिया और तेगबीर सिंह वालिया और जीआरएस छीना (कैलगरी, कनाडा) इसके सह-निर्माता हैं । इस मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा, नीरू बाजवा ने कहा, "आटे दी चिड़ी मेरे दिल के बहुत करीब है क्यूंकि इसकी कहानी और पृष्ठभूमि मेरी अपनी ज़िंदगी से मिलती-जुलती है। मेरा भी जन्म कनाडा में हुआ है। बचपन से ही मैं हमारी संस्कृति से जुड़ी कई बातों से अनजान थी जो मुझे इस फिल्म के दौरान पता चलीं। इस फिल्म ने मुझे एक चीज़ ज़रूर सिखाई है, वो है अपनी संस्कृति और तहज़ीब का सही मोल। इस फिल्म के एक-एक पल का मैंने बहुत आनंद लिया है। मुझे उम्मीद है कि लोग भीआटे दी चिड़ीदेख कर बहुत आनंद उठाएंगे ।
     अभिनेता और गायक अमृत मान ने कहा, "मैंने कई गानों में अभिनय किया है और एक फिल्म भी की है पर एक पूरी फिल्म का भार अपने कन्धों पर लेना अलग ही ज़िम्मेदारी है। मैं बहुत खुश हूँ और कुछ घबराहट भी है। पर मुझे लगता है कि मैं खुशनसीब हूँ कि मुझे इस फिल्म के साथ अपने सफर की शुरुआत करने का मौका मिला है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ काम करने का प्रयास किया है और उम्मीद करता हूँ कि लोग इसे अपनाएंगे। मुझे आशा है कि मैं इस किरदार और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। मैं आगे, भविष्य में, कितनी भी फिल्में करता हूँ, ‘आटे दी चिड़ीमेरे लिए कुछ नया सीखने वाला अनुभव रहा । " डायरेक्टर हैरी भट्टी ने बताया, "आटे दी चिड़ी मेरी कोशिश है लोगों को पंजाब की संस्कृति और विरासत से रूबरू कराने की। मैं कहना चाहता हूँ, हमारी फिल्म के एक-एक कास्ट और क्रू सदस्य ने बहुत मेहनत से काम किया है जो कि फिल्म में मुख्य रूप से ज़ाहिर भी होगा। सभी प्रतिभावान लोगों के साथ काम करना एक शिक्षापूर्ण अनुभव रहा। मुझे यकीन है कि लोग इस फिल्म के जज़्बातों से जुड़ाव ज़रूर महसूस करेंगे और जब वो थिएटर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें अपनी संस्कृति पर मान ज़रूर होगा । " आटे दी चिड़ी एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें हमने सिर्फ अपने पैसे नहीं बल्कि भावनाएं भी जोड़ी हैं। हमने इस फिल्म की एक एक चीज़ पर विशेष ध्यान दिया है। कहानी के लिए एक खूबसूरत स्क्रिप्ट के चुनाव से लेकर मुख्य किरदारों में इस तरह के मेहनती अभिनेताओं तक, हमने सुनिश्चित किया कि सब कुछ सर्वोत्तम ही हो। हम अपनी ओर से कोई भी कमी नहीं रखना चाहते। ट्रेलर और गानों को मिल रहे दर्शकों के भरपूर प्यार के लिए हम बहुत शुक्रगुज़ार हैं। अब हम फिल्म के रिलीज़ को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि लोग हमारी कोशिश को ज़रूर सराहेंगे। इस मौके पर हम अपनी अगली फिल्म की घोषणा भी करना चाहेंगे जिसका नाम है @चिड़ी उड़ कां उड़@ यह फिल्म अक्टूबर २०१९ को रिलीज़ करने का इरादा है। इसकी बाकी सारी जानकारी मीडिया को जल्द ही दी जाएगी, ", तेग प्रोडक्शंस के चरनजीत सिंह वालिया और तेगबीर सिंह वालिया ने कहा । आटे दी चिड़ी का विश्व-वितरण मुनीश साहनी का ओमजी ग्रुप करेगा ।