Tuesday, 16 April 2019

NT24 News : कांग्रेस ने वीरवार को सेक्टर-7 में सभा बुलाई

कांग्रेस ने वीरवार को सेक्टर-7 में सभा बुलाई

NT24 News : बंसल ने अल्पसंख्यकों को दी चुनाव मुहिम तेज करने की हिदायत

बंसल ने अल्पसंख्यकों को दी चुनाव मुहिम तेज करने की हिदायत

NT24 news : स्कूलों में अध्यापकों को उत्साहित करने पंहुचे शिक्षा सचिव

स्कूलों में अध्यापकों को उत्साहित करने पंहुचे शिक्षा सचिव ने बच्चों की गुणात्मक शिक्षा का लिया जायजा

NT24 News : इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ मोहाली पुलिस ने शुरु की कारवाई .............

इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ मोहाली पुलिस ने शुरु की कारवाई कंपनियों के रिकार्ड की हुई जांच पड़ताल
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
मोहाली
मोहाली पुलिस ने आज बड़े स्तर पर कार्यवाही करते 50 इमीग्रेशन कंपनियों के रिकार्ड की जांच -पड़ताल की । मोहाली एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि मोहाली पुलिस की तरफ से आज 20 डी.एस.पीज की अलग -अलग टीमों के द्वारा 50 इमीग्रेशन कंपनियों के  कार्यालयों के रिकार्ड की जांच - पड़ताल की गई। जांच बाद में कसूरवार पाई जाने वाली कंपनियों के विरुद्ध बनती कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि इमीग्रेशन कंपनियों की तरफ से नौजवानों को विदेशों में सैटल करन के बहाने बड़ी रकमें ले कर भोले -भाले लोगों के साथ  धोखाधड़ी करने बार रोजाना की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं । यह बात भी नोटिस में आई थी कि कुछ कंपनियों के पास नियमों मुताबिक ट्रैवल एजेंट का लायसेंस भी नहीं है, जो किराये पर इमारत ले कर वहां  कार्यालय खोल लेते हैं और लोगों के साथ ठगी मार कर मोटी रकम वसूल कर वहाँ से और कहीं चले जाते हैं । इस की रोकथाम और सम्बन्धित कानून व नियमों को असरदार तरीको के साथ लागू करवाने बाबत पंजाब सरकार की तरफ से भी एक एडवाइजरी जारी की हुई है, जिस के अंतर्गत पुलिस की तरफ से कार्यवाही करते यह चैकिंग करवाई गई है । एसएसपी ने बताया कि चैकिंग दौरान अगर कोई बिना लायसेंस से ट्रैवल एजेंट का कारोबार करता पाया गया तो कसूरवार के खिलाफ कानून मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जायेगा । यहाँ यह भी बताना बनता है कि कई ट्रैवल एजेंट इमारत किराये पर ले कर यह कारोबार शुरू कर देते हैं और नौजवानों से विदेश भेजने के बहाने मोटी रकम ले लेते हैं परन्तु न तो नौजवानों को विदेश भेजा जाता है और न उनके पैसे वापस करते हैं । जब ठगी का शिकार हुए व्यक्ति इन के विरुद्ध पुलिस के पास शिकायत करते हैं तो ट्रैवल एजेंट शिकायत करने वाले नौजवानों को कुछ पैसे वापस कर के वहाँ से अपना कार्यालय बंद कर के आगे चले जाते हैं। जब ऐसे ट्रैवल एजेंटों को ढूँढने के लिए उन के कार्यालय की इमारत के मालिक के साथ संपर्क किया जाता है तो मालिक की तरफ से न तो ऐसे किरयेदार सम्बन्धित, सम्बन्धित थानो में सूचना दर्ज करवाई होती है और न मालिक के पास उनका मुकम्मल पता / दस्तावेज रखे होते हैं, जिस कारण बिना लायसंस से इमीग्रेशन का कारोबार करने वाले एजेंटों को ढूँढना मुश्किल हो जाता है । उन्होंने कहा कि इमारत मकान मालिकों, जिन्होंने इंमीगरेशन कंपनी का कार्यालय अपनी बिलडिंग में खुलवा कर उस सम्बन्धित थानो में सूचना न दी हो और उस की वैरीफिकेशन न करवाई हो, उस विरुद्ध भी आई.पी.सी. की धारा 188 अधीन केस दर्ज किया जायेगा ।

NT24 News : 100 वर्ष पुरे होने पर विश्व वैष्णव राज सभा द्वारा आयोजित................

100 वर्ष पुरे होने पर विश्व वैष्णव राज सभा द्वारा आयोजित

Monday, 15 April 2019

NT24 News : नगेट नेशन फूड आउटलेट सेक्टर 8, चंडीगढ़ में लॉन्च हुआ...........

नगेट नेशन फूड आउटलेट सेक्टर 8, चंडीगढ़ में लॉन्च हुआ

NT24 News : TRAINING PROGRAMME HELD FOR.............

TRAINING PROGRAMME HELD FOR SECTOR OFFICERS
Training programme held for sector officers under the chairmanship of Chief Electoral Officer, Sh. Ajoy Kumar Sinha at Govt. Museum and Art Gallery Sector 10, 

NT24 News : साईं मंदिर ने बंसल को भेंट किया साईंबाबा का शाल...............

साईं मंदिर ने बंसल को भेंट किया साईंबाबा का शाल

NT24 News : चंडीगढ़ पोलीटेकनिक कालेज के विद्यार्थियों की शानदार प्लेसमेंट

चंडीगढ़ पोलीटेकनिक कालेज के विद्यार्थियों की शानदार प्लेसमेंट
3० से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की तरफ से 15

NT24 News : बलबीर सिद्धू के नेतृत्व में खासी संख्या में गाडिय़ा कांग्रेसी उम्मीदवार मनीष तिवाड़ी के काफिले में शामिल

बलबीर सिद्धू के नेतृत्व में  खासी संख्या में गाडिय़ा कांग्रेसी उम्मीदवार मनीष तिवाड़ी के काफिले में शामिल
मोहाली में पार्टी वर्करों की ओर से हुआ जबरदस्त स्वागत

NT24 News : सीजीसी लांडरा के छात्रों ने कैंपस में पूरे जोश के साथ ..............

सीजीसी लांडरा के छात्रों ने कैंपस में पूरे जोश के साथ मनाया बैसाखी पर्व
सीजीसी लांडरा के छात्रों ने  बढ़ चढ़ कर मनाया पंजाब का ख़ास पर्व बैसाखी

NT24 News : फोर्टिस ने स्टूडेंट्स के लिए पर्यावरण पर एक विशेष ...................


फोर्टिस ने स्टूडेंट्स के लिए पर्यावरण पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया
कार्यशाला के दौरान कई अलग अलग स्कूलों के 85 से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया

NT24 News : चुनावी रण या चुनावी खेल..............


चुनावी रण या चुनावी खेल, जो भी हो, क्या अभद्र टिप्पणियों पर रोक नहीं लगनी चाहिए ?
समाजसेविका एवं लेखिका: मंजू मल्होत्रा फूल
मंजू मल्होत्रा फूल
चंडीगढ़
चुनावी रण या चुनावी खेल, जो भी हो चाहे पक्ष या विपक्ष, शब्दों का प्रयोग, अगर हम अपने बच्चों से भी उम्मीद करते हैं कि सोच समझकर हो और रोजाना यही सीख बच्चों को सदा देते आए हैं और देते रहते हैं, तो क्या यह उनके लिए जरूरी नहीं जिन्होंने खुद को जन प्रतिनिधि के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है ? क्या उनके लिए जीत इतनी जरूरी है की अभद्र भाषा का प्रयोग करें ? राष्ट्र के विकास की क्या नीतियां होंगी, कैसे गरीबी हटेगी, रोजगार कैसे बढ़ेगा, यह सब मुद्दे शायद चुनाव जीतने के लिए आज अहम नहीं है। तो क्या अहम रह गया है, जाति और धर्म के आधार पर वोटों को बांटना और अभद्र टिप्पणियां करना ? नारी अस्मिता को भी ताक पर रख देना ? जिनके अंदर हार का एहसास इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करवा रहा है उनसे भविष्य में कानून व्यवस्था और नारी के अधिकारों एवं सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है ? ऐसे बयान बहुत ही निंदनीय है। जनता खुद सोच समझ कर तय करे और अपना अमूल्य वोट सही को देकर एक मजबूत सरकार चुनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें ।