Monday, 24 February 2020
Saturday, 22 February 2020
NT24 News : श्रीसालासर बालाजी परिवार की मूर्तियो का विधिवत रूप से......
श्रीसालासर बालाजी परिवार की मूर्तियो का विधिवत रूप से श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर- 32 डी चंडीगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित की गई
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 32- डी, चंडीगढ़ एवं श्री बालाजी संघ चंडीगढ़ रजिस्टर्ड के सहयोग द्वारा आज मंदिर परिसर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ के पश्चात श्री सालासर बालाजी, रामदरवार,शिव पार्वती, राधा कृष्ण , माता अंजनी , शीतला माता, काली माता, नवग्रह एवं मोहनदास महाराज जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित मंदिर परिसर में की गई मंदिर के प्रधान अश्वनी खन्ना एवम सेकेट्री डॉ केवल कृष्ण ने बताया की यह सालासर बाला जी का ट्राइसिटी में यह पहला मंदिर है जो सालासर बाला जी परिवार सहित स्थापित हुये है यह कार्यक्रम श्री बालाजी संघ के सहयोग से आज सम्पूर्ण किया गया श्री बालाजी जी संघ के प्रधान कन्हैया मित्तल ने बताया के इस मंदिर में सालसर धाम राजस्थान के अनुसार ही पूजा अर्चना होगी इस अवसर पर सुबह हवन यज्ञ किया गया इस अवसर पर श्री बालाजी संघ के प्रधान कन्हैया मित्तल ने संघ के सदस्यों के साथ भजनों का ऐसा समा बांधा कि भक्त भावविभोर हो गए । संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं, ओ अंजनी के लाला आदि भजनों पे भक्तों ने झूम झूम कर अपना भक्ति भाव प्रकट किया । कीर्तन के पश्चात छप्पन भोग का प्रसाद बांटा गया एवं भंडारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संघ एवं मंदिर के समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे इस अवसर पर ट्राइसिटी के बाला जी संघ सभी सदस्य उपस्थित हुए एवम छपनभोग का प्रसाद सभी को वितरित किया गया
Saturday, 15 February 2020
Friday, 14 February 2020
NT24 News : 'Haunted Hills’ trailer out!....
'Haunted Hills’ trailer out!
National Tele 24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
Makers of ‘Haunted Hills’ released the much awaited trailer of upcoming horror flick, ‘Haunted Hills’ on Thursday. With a tagline “In this love season, when love comes with fear”, the film is produced under the banner RSBS Films and directed by Sanjeev Kumar Rajput. The lead cast includes Zuber K Khan, Diana Khan, Mansi Gupta, Nitin Dixit, Krishna Chaturvedi, Surendra Pal Singh, Gavie Chahal amongst others. 'Haunted Hills' revolves around a honeymoon couple. The wife dies accidentally and her soul remains in a painting that she leaves incomplete. The trailer looks scary and fully justifies the genre. Movie is shot at picturesque locations of Mussoorie and Nanital. With powerful performances and frightening background score, the trailer send chills down the spine. Not revealing much at the first go, the trailer leaves a suspense towards the end. Take a look at the trailer here.. https://youtu.be/wd7QDIIQsFA
Thursday, 13 February 2020
NT24 News : सर्जिकल तकनीक कार्डियो-वैस्कुलर एसो वार्षिक सम्मेलन में प्रस्तुत....
सर्जिकल तकनीक
कार्डियो-वैस्कुलर एसो वार्षिक सम्मेलन में प्रस्तुत
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
मोहाली
इंडियन
एसोसिएशन ऑफ कार्डियो वैस्कुलर एंड थोरैसिक सर्जनों के अहमदाबाद में 66वें वार्षिक सम्मेलन में
आईवी हॉस्पिटल,
मोहाली के
डॉ हरिंदर सिंह बेदी द्वारा विकसित सर्जिकल तकनीक को प्रख्यात राष्ट्रीय व
अंतर्राष्ट्रीय सर्जनों के सामने प्रस्तुत किया गया । तकनीक को मंजूरी के बाद बेदी
-इन्टर्नल मेमरी ऑर्टरी (आईएमए) का नाम दिया गया है। इस नई तकनीक के बारे में
जानकारी देते हुए,
डॉ बेदी
आईवी में डायरेक्टर-कार्डियो वैस्कुलर एंडोवैस्कुलर एंड थोरैसिस साइंसेज ने
कहा कि दक्षिण एशिया में टीबी और फेफड़ों के कैंसर की घटनाएं काफी अधिक हैं।
फेफड़ों के कैंसर के साथ-साथ फेफड़ों संबंधी टीबी के उन्नत मामलों का शुरुआत में
इलाज आवश्यक है। डॉ
बेदी, जो एसोसिएशन ऑफ
नॉर्थ ज़ोन कार्डियो थोरैसिक एंड वैस्कुलर सर्जन के संस्थापक अध्यक्ष और
संरक्षक भी हैं,
ने आगे कहा
कि फेफड़ों के कैंसर और टीबी के लिए सर्जरी के दौरान फेफड़े के रोगग्रस्त हिस्से
को हटाने की आवश्यकता हो सकती है। इसे लोबेक्टोमी या न्यूमोनेक्टॉमी कहा जाता है।
फेफड़ों के हिस्से को हटाने के बाद एयरवे ट्यूब (ब्रोन्कस)को रिपेअर करना पड़ता
है। ऐसा
करने के कई तरीके हैं,
लेकिन
रिसाव की जटिलता के साथ एक संभावित घातक ब्रांको- प्लूरल फिस्टुला (बीपीएफ) के
फ़ॉर्मेशन का इलाज करना बहुत मुश्किल है। लंग्स रीसेक्शॅन की सर्जरी के 5-10 प्रतिशत मामले बीपीएफ
के गठन से जटिल हो सकते हैं, जो
एक संभावित घातक स्थिति है। इस
जटिलता से बचने के लिए,
डॉ बेदी ने
इस तकनीक को तैयार किया जिसमें उन्होंने इन्टर्नल मेमरी ऑर्टरी का उपयोग किया जो
बाईपास सर्जरी में इस्तेमाल की जाती है व जो लंग्स रीसेक्शॅन के बाद शेष
ब्रोन्कियल स्टंप को कवर करने के लिए वेस्क्यलर फ्लैप प्रदान करती है । उन्होंने आगे बताया कि
आईएमए ब्रोन्कियल स्टंप को एक उत्कृष्ट वेस्क्यलर कवर देता है और ब्रांको- प्लूरल
फिस्टुला के गठन को रोकने में मदद करता है। मैं इस तकनीक की लंग्स
रीसेक्शॅन के सभी मामलों में उपयोग करने की सलाह देता हूं क्योंकि इसके उपयोग से
कोई साइड एफेक्ट नहीं होता है। यह तकनीक बिना किसी अतिरिक्त लागत के फेफड़ों की
सर्जरी के बाद बीपीएफ की खतरनाक जटिलता को रोकती है व किसी विशेष उपकरण की
भी आवश्यकता नहीं पड़ती है।
Subscribe to:
Posts (Atom)











