जेईई व इनईईटी परीक्षा के विरोध मे चंडीगढ़ काँग्रेस का प्रदर्शन
जेईई व नीट की परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाए मोदी सरकार:- कांग्रेस
जेईई व इनईईटी परीक्षा के विरोध मे चंडीगढ़ काँग्रेस का प्रदर्शन
जेईई व नीट की परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाए मोदी सरकार:- कांग्रेस
शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छठवें रक्तदान शिविर का आयोजन कल
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
ब्लड बैंक में खून की कमी को देखते हुए शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रोहित कुमार चौबे के जन्मदिन के उपलक्ष में कल सुबह 10.30 बजे से लेकर बाद दोपहर 2.30 बजे तक रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेन्टर सेक्टर 37 में छठवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा । आप सभी लोगों से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करे और मानवता के लिये किये जा रहे इस नेक काम का हिस्सा बने।
चौबे दंपत्ति के छोटे पुत्र रोहित कुमार को जन्मदिन की बधाई
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
संजय कुमार चौबे, म्यूजिक डायरेक्टर एवं प्रखर समाज सेवक एक ऐसा नाम जो चंडीगढ़ में अपने माता-पिता द्वारा मिले “दूसरों की सेवा करना” जैसे संस्कारों पर चलते हुए अपने जीवन के लक्ष्य को अपनायाl इसमें उनका साथ उनकी जीवन संगीनी सरोज चौबे बहुत ही खूबसूरती के साथ निभा रही हैंl संजय चौबे ने म्यूजिक इंडस्ट्री स्वर सुधा स्टूडियो को खोला जिसमें कई दिग्गजों गायकों एवं टीवी कलाकारों ने अपनी आवाज और अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया हैl संजय कुमार चौबे म्यूजिक डायरेक्टर के साथ-साथ एक प्रखर समाज सेवक भी हैं जिन्होंने शिवानंद चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत कीl एसे दिग्गज, प्रतिभाशाली सख्शियत समाजसेवी चौबे दंपत्ति के छोटे पुत्र रोहित कुमार चौबे को उनके जन्मदिन के अवसर पर नेशनल टेली 24 न्यूज़ की टीम की और से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएंl कमना करते है की वह अपने जीवन में दिन-रात चौगनी तरकियाँ करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें l
श्री राम जन्भूममि पूजन के अवसर पर लड्डूओं को बांटकर किया अपनी ख़ुशी को ज़ाहिर
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि
पूजन शुभ आरम्भ हुआ जिसे सभी लोगों ने खुशी से मनायाl चाहे भगवान श्री राम के
अयोध्या में हुए भूमि पूजन में चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता सम्मिलित
नहीं हो सका लेकिन आर डब्लू ए अध्यक्ष एवं पार्षद कँवर राना ने अपने क्षेत्र की
जनता में लड्डूओं को बांटकर ख़ुशी को ज़ाहिर कर इस महाभूमि पूजन में अपने आप को
समर्पित कियाl कार्यक्रम में कमल शर्मा आर डब्लू ए अध्यक्ष 45 सी रमण शर्मा ,विशाल
शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश ठाकुर, सुभाष पटियाल डी. के. शर्मा एवं हैप्पी सहित
अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया l
सेक्टर 29 में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बांटें लड्डू
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
राम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष में आज सेक्टर 29 में
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा नरेश अरोड़ा ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई इस मौके पर बोलते
हुए नरेश अरोड़ा ने कहा कि 500 सालों के बाद इतिहास बना है
और कई पीढ़ियों के बलिदान के बाद आज ही हमें खुशी देखने को मिली है देश का हर
व्यक्ति इससे खुश है और ये खुशी यूं ही बरकरार रहे इसकी हम रामजी से प्रार्थना
करते हैं l इस मौके पर साथ में अजय कुमार भूत मार्केट
एसोसिएशन के प्रधान मनप्रीत कोहली,पंडित तुकाराम, फिरोज खान, राजीव खासा,सूरज
शर्मा, नरेश शर्मा , रकेश चाउधरी राजा
चावला इत्यादि मौजूद रहेl इस मौके पर साथ में अजय कुमार बूथ
मार्केट एसोसिएशन के प्रधान मनप्रीत कोहली,पंडित तुकाराम,
फिरोज खान, राजीव खासा,सूरज
शर्मा, नरेश शर्मा , रकेश चाउधरी राजा
चावला इत्यादि मौजूद रहेl
श्री राम मंदिर भूमिपूजन के शुभ अवसर पर सैक्टर 46 डी की महिलाओं ने जलाए घी के दीपक
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमिपूजन के शुभ अवसर पर सैक्टर 46 डी की महिलाओं ने घी के दीपक जलाएl दीप प्रज्वलित में डॉक्टर मीना चड्ढा का उनकी साथी महिलाओं सुमन वर्मा, निर्मला, विनीता गर्ग,श्रीमती शर्मा,सतिंदर कौर, गुनीट कौर ,मंजीत कौर, सरिता ने साथ दिया l
श्री राम मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने गौशाला में बांटा चारा और
बांटा लोगों में जरूरत का सामान
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर सभी भारतवासियों के मन में खुशी का माहौल हैl सभी भारतबासी आज के इस दिन को एक उत्सव के रूप में मना रहे हैl इसी कड़ी में आज शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा इस मौके पर सबसे पहले गऊशाला में जाकर गौमाता को हरा चारा खिलाया गयाl
ततपश्चात जरूरतमन्द लोगो को जरुरत का सामान बितरित किया गयाl मिठाइयाँ भी बांटी गयीl शाम को घर पर बिधिवत प्रभु श्री राम का पूजन और दीप प्रज्जवलित कियाl जय श्री राम ....राम सबके है ....राम सबमे हैl प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगो के सकल्प शक्ति का नतीज़ हैl सभी स्वस्थ्य रहे सुखी और संबृद्ध बने आज हम प्रभु श्री राम से यही कामना करते हैl इस मौके पर राज पाण्डेय भी मौजुद थे l
चंडीगढ़
पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने 125 धी के दिये जला कर अपनी खुशी जताई
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भगवान श्रीराम जन्मभूमि
के शिलान्यास के शुभ अवसर पर चंडीगढ़ पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने
125 धी के दिये से जय श्री राम
लिखकर दिये जलाये। इस पावन अवसर पर रमेश शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
जी को याद कीया और कहा की 1989 को राजीव गांधी प्रधानमंत्री
रहते हुए। श्री राम मंदिर का ताला खुलवाया और श्री राम भक्तों को समर्पित किया था।
राजीव गांधी जी की जो सपना थी आज देश के राम भक्तों के कारण सम्भव होते नजर आ रहा
है। इस कार्यक्रम में विषेश कर गुरु यादव, संजय बिहारी,
नरेंद्र राजभर, राज बाहादूर, राकेश, सत्य पाल सहनी, परशुराम
शर्मा, बबीता सिंह, प्रमिला देवी,
काजल दुगल, मुकेश यादव, नितीन
कुमार, सोनाली शर्मा, गितीका शर्मा,
प्रशांत कुमार, सभी सम्मानित सदस्यगणों ने 125
दिया जला कर खुशी मनाई।
राम मंदिर की भूमि पूजन व शिलान्यास के पावन अवसर पर देश वसियों को दी शुभ कामनाएं
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण सेवा सोसायटी चंडीगढ़ की तरफ से बुधवार को इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को राम मंदिर की भूमि पूजन व शिलान्यास के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष प्रभु नाथ शाही ने बताया कि आज का यह ऐतिहासिक और अनुपम क्षण भारतीय संस्कृति के लिए बहुत ही अद्भुत क्षण है विश्व स्तर पर आपसी भाईचारा और शांति का संदेशवाहक है। हम सभी को भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन उतारना चाहिए जिससे विश्व में फिर एक बार भारत के राम राज्य की चर्चा हो सके। आज के दिन संस्था के महासचिव श्रीमती रीमा प्रभु और परिवार के सदस्यों के साथ सुंदरकांड का पाठ किए और भगवान श्री राम के चरणों में और महाबली हनुमान के चरणों में घी के दीप अर्पित किए।
श्री राम जी की पूजा अर्चना कर लोगों में बांटा लड्डू और
हलवे का प्रसाद
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
राम जन्मभूमि पूजन के शुभ अवसर पर राम दरबार प्राचीन शिव मंदिर फेस 1 में बुधवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बावा ने प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस दौरान लोगों में लड्डू और हलवे का प्रसाद बांटे गए । कार्यक्रम के दौरान बृजमोहन मीणा, राम कृष्ण, रजिंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, गुरदीप हैप्पी, अशोक कुमार, महेंद्र, अंशुल, कमला गोयल अलका वर्मा, शारदा दीक्षित, शीला, निर्मला, सुशीला रामवती, शोभा और मंदिर के संचालक सुखबीर सुखी उपस्थित रहे ।
महिला सुंदरकांड सभा ने
श्रीराम मंदिर के शिलान्यास पर प्रज्जवलित किए 1008
दीप
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
महिला सुंदरकांड सभा ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य में सेक्टर 40 स्थित श्रीहनुमंत धाम मंदिर में एक ओर जहां श्री राम भगवान को वैदिक मंत्रों के साथ तिलक लगाकर अभिषेक किया, वहीं दूसरी ओर सभा द्वारा मंदिर प्रांगण को फैंसी लाइट्स व 1008 शुद्ध देसी घी के दीपों को प्रज्जवलित कर श्रीराम भगवान का गुणगान व भव्य आरती की और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाये गये। जिसके उपरांत सभा सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी। यह आयोजन सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था, जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कोविड-19 के तहत जारी की गई गाइडलाइन का विशेष तौर पर पालन किया गया था। इस मौके पर सभा की महिला सदस्यों में रंजू ग्रोवर, प्रेम लता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा व ऊषा सिंगला भी उपस्थित थीं। इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता माता की मनमोहक झांकी का आयोजन भी सभा द्वारा किया किया जो यहां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी ने बताया कि श्रीराम भगवान, श्रीहनुमान जी के इष्ठ है जो कि हनुमान जी के हृदय में सदैव विराजमान रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है जिसमें पूरे भारत वर्ष में 5 अगस्त को श्री राम मंदिर निर्माण आधारशिला महोत्सवपूर्वक मनाया जा रहा है कोरोना काल के कारण देशवासियों के लिए अयोध्या पहुंचने की अनुमति नहीं है ऐसे में हमें अपनी भागीदारी दर्ज करवाना है और इस उल्लास के क्षणों को विश्व गुंजमान बनाने के लिए हर घर दीप जलाकर प्रभु श्री राम के जयकारों के देश को गुंजमान करना है। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण संघर्ष से जुड़े तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधु संतों को मंदिर निर्माण की शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि इस मंदिर निर्माण से हिंदुओं की आस्था को बल मिलेगा वही समाज में सोहार्द्र की नई पहल शुरू होगी।