Monday, 18 January 2021

NT24 News : आप की नीतियों से प्रभावित होकर अलग-अलग क्षेत्र के......

 आप की नीतियों से प्रभावित होकर अलग-अलग क्षेत्र के करीब एक दर्जन हस्तियां पार्टी में शामिल हुए

जरनैल सिंह और हरपाल सिंह चीमा की उपस्थिति में पार्टी में हुए शामिल

NT24 News: उत्तराखंड भ्रातृ संगठन दरिया द्वारा नेकी की दीवार बनी रेलवे....

उत्तराखंड भ्रातृ संगठन दरिया द्वारा नेकी की दीवार बनी रेलवे स्टेशन के यात्रियों का सहारा

NT24 News : 95 वर्षीय वृद्ध ने कोविड को सफलतापूर्वक हराया.....

 95 वर्षीय वृद्ध ने कोविड को सफलतापूर्वक हराया

NT24 News : 70 साल की महिला के लीवर से निकाली गई प्लास्टिक टी-ट्यूब........

70 साल की महिला के लीवर से निकाली गई 

प्लास्टिक टी-ट्यूब

NT24 News : शहर में गति सीमा तय करने में तुकेबाज़ी बंद करे ..........

 शहर में गति सीमा तय करने में तुकेबाज़ी बंद करे 

प्रशासन - प्रेम गर्ग

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

चंडीगढ़ प्रशासन खुद शहर में सही गति सीमा तय करने के सिस्टम से वाकिफ नहीं है।  चंडीपथ पर अलग-अलग गति सीमाएं दिखाने वाले दो साइन बोर्ड, सेक्टर 29 और 30 को विभाजित करते हुए शहर में विभिन्न सड़कों पर अलग-अलग गति सीमा तय करने में यूटी प्रशासन की ओर से इस लापरवाही को साबित करते हैं।  हल्के वाहनों के लिए साइन बोर्ड एक ही बिंदु पर 50 और 55 की गति सीमा दिखाते हैं।  एक ही सड़क पर अलग-अलग बिंदुओं पर गति सीमा का पालन करने में यात्रियों को भ्रम की स्थिति से बचने के लिए, आप अध्यक्ष प्रेम गर्ग द्वारा यह सुझाव दिया गया है कि सारे चंडीगढ़ शहर में वाहनों के साथ एक एकल गति क्षेत्र होना चाहिए, मोटर वाहनों के लिए अधिकतम सीमा 60 और दो पहिया वाहनों के लिए 50 गतिसीमा काफ़ी सही रहेगी। आधुनिक टेक्नॉलजी के वाहनों के साथ 50 या 60 की गति पर वाहन को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल नहीं है। हर वाहन स्वचालित रूप से सड़क के किसी विशेष पैच पर यातायात के घनत्व के आधार पर अपने आप धीमा हो जाता है।  शहर की सड़कों पर गति किसी भी वाहन के सामने और पीछे वाले वाहन पर भी निर्भर करती है।  इसलिए शहर की सड़क के किसी भी बिंदु पर दोपहियों के लिये 50 और कारों के लिए 60 की ऊपरी गति सीमा बहुत अधिक नहीं है, जब तक सड़क पर कोई ज़्यादा यातायात नहीं हो। और भारी ट्रैफ़िक में 25 या 30 की गति से ड्राइविंग करते हुए भी घर पहुंचने में इन्सान अपने को भाग्यशाली महसूस करता है।

NT24 News : केंद्रीय एजेंसियों द्वारा आंदोलनकारी किसानों को धमकाना..........

केंद्रीय एजेंसियों द्वारा आंदोलनकारी किसानों को धमकाना मोदी सरकार का बेहद शर्मनाक कार्य : भगवंत मान

एनआईए के माध्यम से किसानों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजना बेहद निंदनीय कदम है

सरकार को तुरंत काले कानूनों को निरस्त करना चाहिए

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी ने केन्द्रीय जांच एजेंसियों द्वारा किसानों और उनकी सहायता करने वाले लोगों और संगठनों को भेजे जा रहे नोटिसों के लिए मोदी सरकार की आलोचना की है। पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में पार्टी के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि किसान आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करना बेहद निंदनीय है। किसानों और कृषि को बचाने के लिए आंदोलन का समर्थन करने वाली विभिन्न सेवा समितियों, संगठनों और पत्रकारों को नोटिस भेजना अत्यंत घृणित काम है, जो अभी मोदी सरकार कर रही है। पहले मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा नेताओं ने किसानों को पाकिस्तान और चीन के एजेंट, खालिस्तानी एवं आतंकवादी कहकर आंदोलन की छवि धूमिल करने की कोशिश की और अब मोदी सरकार आंदोलन को दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों के माध्यम से आंदोलन को सहयोग करने वाले लोगों को नोटिस भेज रही है। मान ने कहा, मोदी सरकार दोयम दर्जे की भूमिका निभा रही है। एक तरफ वह समाधान खोजने के लिए किसान संगठनों के साथ बातचीत कर रही है और दूसरी तरफ आंदोलन को कुचलने की नीयत से किसान नेताओं और आंदोलन समर्थक लोगों को डराने के लिए एनआईए के माध्यम से नोटिस भेज रही है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा किया जा रहा शांतिपूर्ण आंदोलन आज दुनिया में सबसे बड़े और सबसे लंबे समय तक चलने वाले आंदोलन के रूप में एक नया इतिहास बना रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे इस आंदोलन ने पूरे विश्व के किसान समाज को हौसला और उम्मीद दिया है, लेकिन इस ऐतिहासिक आंदोलन को कुचलने के लिए और किसानों की समस्याओं को दबाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार घृणित और गैरलोकतांत्रिक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को कॉरपोरेट घरानों के बजाय देश के लोगों की बात सुननी चाहिए। देश के किसान इन काले कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन  मोदी सरकार किसानों की मांग मानने के बजाए सत्ता का दुरुपयोग कर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। देश के किसानों के हित के लिए अब केंद्र सरकार अपनी जनविरोधी गतिविधियों को रोके और किसानों की सीधी और सरल मांगों को मानकर तीनों काले कानूनों को तुरंत रद्द करे।


Sunday, 17 January 2021

NT24 News : दीपा दुबे ने नगर निगम की नाकामियों को दर्शाया

 सेक्टर 15 के अंडर ब्रिज को लेकर दीपा दुबे ने प्रशासन से किए सवाल

दीपा दुबे ने नगर निगम की नाकामियों को दर्शाया

NT24 News : गुगा जाहरवीर शोभा यात्रा कमेटी ने मेयर रविकांत शर्मा.....

 गुगा जाहरवीर शोभा यात्रा कमेटी ने मेयर रविकांत शर्मा को लड्डुओं से तोलकर किया भव्य स्वागत

Friday, 15 January 2021

NT24 News : जीरकपुर स्थित होटल के कमरे में हुई रह्स्यमई मौत

 जीरकपुर स्थित होटल के कमरे में हुई रह्स्यमई मौत

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

जीरकपुर

जीरकपुर स्थित जीके होटल के नजदीक नामधारी टेलर अंबाला चंडीगढ़ रोड पर रहस्यमई तरीके से एक व्यक्ति मृत पाया गया l मृतक के नाक में से खून निकल रहा थाl कमरे में चद्दर व रजाई खून से लथपथ पाई गईl मृतक की पहचान गोपाल कृष्ण शर्मा निवासी सेक्टर 45 चंडीगढ़ के रूप में हुई है l मृतक की उम्र लगभग 42 साल है, होटल स्टाफ व पुलिस के अनुसार मृतक की मौत 2 दिन पहले हो चुकी थीl कमरे में से बदबू आने के बाद होटल स्टाफ को पता चलाl उसी समय होटल स्टाफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दीl  कमरे की तलाशी लेने पर मृतक के पास पर्स, मोबाइल और एक देसी शराब की बोतल भी बरामद हुईl पुलिस अभी स्पष्ट रूप से मौत का कारण नहीं बता पाईl मृतक की लाश को डेरा बस्सी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है l खबर मिलने तक मोके पर पहुंची पुलिस अपनी कार्यवाही कर मौत के कारणों की छानबीन कर रही हैl 



Tuesday, 12 January 2021

NT24 News : गायक केवी सेज ने अपना रोमांटिक बीट नंबर....

 गायक केवी सेज  ने अपना रोमांटिक बीट नंबर 

'आकड़ां' किया रिलीज़

एंटी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

रोमांस हमेशा से ही म्यूजिक इंडस्ट्री की रीढ़ रहा है, हालांकि, थोड़े फेर बदल में कोई नुकसान नहीं है। इस बार, हमारे संगीत उद्योग के उभरते कलाकार केवी सेज अपने नए गीत 'आकड़ां' के साथ आए हैं, जिसमें बीट का तड़का है। गीत 'आकड़ां' को ख़ुद केवी सेज  द्वारा लिखा गया है, जिसने गीत को कम्पोज़ भी किया है। गाने का संगीत दि बॉस ने दिया है। यादू बराड़ वीडियो डायरेक्टर हैं जिन्होंने वीडियो को बहुत अच्छा डायरेक्ट किया है। यह गीत 'आकड़ां' पहले ही केवी सेज  के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जा चुका है। गाने के बारे में बात करते हुए केवी सेज ने कहा, “मेरी पसंदीदा शैली रोमांस है। हालांकि, मैं अपने संगीत के साथ हमेशा अलग अलग प्रयोग करना पसंद करता हूँ, एक बीट रोमांटिक नंबर एक ऐसी चीज है जो इतने लंबे समय तक करना चाहता था। मैं दर्शकों के लिए इसे सुनने के लिए उत्साहित था। जब से मैंने रिकॉर्ड किया है मैं इसे गुनगुनाता रहता हूं। मैं उम्मीद करता हूँ कि दर्शक हमारे गीत को पसंद करेंगे। गीत के निर्देशक यादू बराड़ ने कहा, "मेरा एकमात्र ध्यान हमेशा यह रहा है कि वीडियो को हाइलाइट करते समय, गीत के बोलों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। और यहां तक कि 'आकड़ां' में, मैंने दोनों के बीच संतुलन बनाने की पूरी कोशिश की। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक हमारी कोशिशें को सराहेंगे। गीत 'आकड़ां' पहले ही 10 जनवरी 2021 को केवी सेज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया जा चुका है।

 

 

NT24 News : हीमोफिलिया से पीडि़त व्यक्ति की हुई सफल.....

हीमोफिलिया से पीडि़त व्यक्ति की हुई सफल 

टोटल नी रिप्लेसमेंट

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

पंचकूला

हेमोफिलिया से पीडि़त 48 साल के व्यक्ति की हाल ही में पंचकूला के सेक्टर 26 स्थित अल्केमिस्ट-ओजस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट हुई। अल्केमिस्ट-ओजस अस्पताल में आर्थोपेडिक्स एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के कंसल्टेंट डॉ गगनदीप गुप्ता ने कहा कि यह एक बेहद ही जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी थी । मरीज की हीमोफिलिया की स्थिति के कारण सर्जरी में शामिल जटिलताओं के बारे में बात करते हुए, डॉ गुप्ता ने बताया कि हीमोफिलिया ज्यादातर आनुवांशिक विकार है जो रक्त के थक्के बनाने की शरीर की क्षमता को बाधित करता है, जिसके परिणामस्वरूप अंतत: लोगों को चोट लगने के बाद लंबे समय तक रक्तस्राव होता है। डॉ गगन गुप्ता ने कहा कि हीमोफीलिया के दो प्रकार ए और बी हैं।  हीमोफीलिया ए में फैक्टर 8 की कमी होती और हीमोफीलिया बी में फैक्टर 9 की कमी होती है, दोनों ही ख़ून में थक्का बनाने के लिए ज़रूरी हैं। ये एक दुर्लभ बीमारी है, हीमोफिलिया ए का 10 हज़ार में से एक मरीज़ पाया जाता है और बी के 40 हज़ार में से एक। डॉ गगन गुप्ता ने कहा कि मरीज टाइप ए हीमोफिलिया से पीडि़त था। प्रीऑपरेटिव, इंट्रा ऑप और पोस्ट ऑप के उपयोग के लिए फैक्टर 8 के 50000 आईयू (अंतर्राष्ट्रीय इकाई) की व्यवस्था की गई। अधिक स्थिरता प्राप्त करने के लिए लोन्ग स्टेम और रॉड का उपयोग किया जाना तय हुआ। रोगी की कम उम्र को ध्यान में रखते हुए, लंबे समय तक चलने वाले गोल्ड इम्प्लांट की व्यवस्था की गई। सर्जरी के दौरान जोखिम कारकों के बारे में बात करते हुए, डॉ गगन गुप्ता ने कहा कि घुटने के टोटल रिप्लेसमेंट वाले हीमोफिलिया के रोगियों में सामान्य रोगियों के 1 प्रतिशत जोखिम की तुलना में 0 से 17 प्रतिशत ज्यादा जोखिम होता है। रक्तस्राव के अलावा, रिप्लेसमेंट ढीला होने और विफलता का जोखिम भी होता है। हमने सर्जरी की व 2 सप्ताह के लिए दिन में दो बार फैक्टर 8 के 2000 आईयू दिया । कुछ दिनों के बाद रोगी  को वॉकर और ब्रेस की मदद से चलाना शुरू किया। रोगी अब आराम से चल रहा है और अपना जीवन सामान्य रूप से जी रहा है, डॉ गगन गुप्ता ने कहा।

NT24 News : सहकार भारती के स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों ......

सहकार भारती के स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत नि:शुल्क बीमा किया गया

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चण्डीगढ़

आरएसएस के आनुषांगिक संगठन सहकार भारती ने आज अपना 42वां स्थापना दिवस बापूधाम कॉलोनी में मनाया जिसमें संस्था के राष्ट्रीय मंत्री देवेंद्र सिंह व स्थानीय संगठन मंत्री गोपाल अत्रि ने दीप जलाकर की। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह ने लोगों से ज़्यादा से ज़्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर नेशनल युवा कोआपरेटिव की इकाई जन निधि द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत उनका बीमा किया गया । इस बीमा की पहली किस्त सहकार भारती द्वारा जमा करवाई गयी। बीमा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी से. 26 स्थित पंजाब नैशनल बैंक के मैनेजर वी के मोज़ा ने अवगत कराया। कार्यक्रम में सहकार भारती के चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष श्याम सुंदर कौशल , महामंत्री बलदीप सिंह, जननिधि से संजय कुमार , सुरेश कुमार एवं मीडिया प्रभारी दिनेश दीक्षित, मनोज ग्रोवर, राजकुमार मित्तल, आनंद अग्रवाल, आशा, रीना, आशू आदि भी उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है कि सहकारिता आंदोलन के रूप में शुरू हुई मुहिम के तहत स्व. श्री लक्ष्मणराव ईनामदार ने सहकार भारती संस्था की शुरुआत 11 जनवरी 1979 को की गयी। सहकार भारती का उद्देश्य लोगों को सहकारिता द्वारा रोज़गार दिलाने के साथ साथ परस्पर संभाव की भावना को भी जागृत करना और उन्हें आर्थिक रूप से मज़बूत करना है।

 

NT24 news : Hon’ble Prime Minister of India

 Hon’ble Prime Minister of India