Friday, 22 January 2021

NT24 News : नीडल फैक्टरी ने नौकरी से निकाले 37 कर्मचारी.......

 चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में स्थित नीडल फैक्टरी ने नौकरी से निकाले 37 कर्मचारी

51 दिन होने के बाद भी इन्साफ न मिलने पर निकले गए कर्मचारियों ने भूख हड़ताल पर जाने का किया फैसला

01 दिसंबर को कंपनी ने अचानक बिना यूनियन के साथ विचार-विमर्श शार्ट नोटिस पर नौकरी 

से निकाला बाहर

कर्मचारी कंपनी के बाहर कर रहे शांतिपूर्वक प्रदर्शन

निकाले गए कर्मचारी...पिछले 07 से लेकर 20 वर्षों से कर रहे थे कंपनी में काम

कोरोना काल में बिना..यूनियन स्व विचार विमर्श..ओर नोटिस से निकाला जा रहा

अब उन्हें कहीं भी रोजगार नहीं मिलेगा, कईओं के आँखों से झलके आंसू

कहा परिवार तनाव में, भूखो मरने कि आयी नौबत

NT24 News : राष्ट्रीय बालिका दिवस: हीलिंग हॉस्पिटल ने बालिकाओं के........

 राष्ट्रीय बालिका दिवस: हीलिंग हॉस्पिटल ने बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु शुरू की 'परी नाज़' पहल

हीलिंग हॉस्पिटल ने बालिकाओं के लिए शुरू की एक अनूठी पहल 

हीलिंग हॉस्पिटल में एक अपग्रेडेड  नियो नेटल आईसीयू की शुरुआत हुई, गुर्दा प्रत्यारोपण इकाई 

स्थापित करने की घोषणा 

Thursday, 21 January 2021

NT24 News : गाव बेहलाना मे सफाई कर्मचारियों की आयोजित बैठक.....

गाव बेहलाना मे सफाई कर्मचारियों की आयोजित बैठक 

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़  

मीटिंगगाव बेहलाना मे सफाई कर्मचारियों की मीटिंग प्रधान विक्रम की  अगवाही मे हुई, मीटिंग में मांग की गई की गावो से कारपोरेशन मे शामिल हुए  डेली वेज सफाई कर्मचारियों पर बेसिक प्लस डी ए लागू किया जाए। वरिषठता लिस्ट जल्द निकाली जाए। मीटिंग में 10 फरवरी की हड़ताल में शामिल होने का भी फैसला किया गयामीटिंग को कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ़ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्ज यूटी चंडीगढ़ के महा सचिव राकेश कुमार के इलावा  कृष्ण पाल , राम वीर, रिशी पाल आद ने भी संबोधन किया

NT24 News : तांडव फिल्म( वेब सीरीज) को तुरंत बैन किया जाए: अशोक तिवारी

तांडव फिल्म( वेब सीरीज) को तुरंत बैन किया जाए

: अशोक तिवारी 

NT24 News : ईसीएमओ सुविधा से लैस न्यू लाइफलाइन अस्पताल....

 ईसीएमओ सुविधा से लैस न्यू लाइफलाइन अस्पताल जीरकपुर में शुरू

NT24 News : बराड़ ने किया लाइजर वैली का दौरा....

बराड़ ने किया लाइजर वैली का दौरा किया

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा 

चंडीगढ़

जिलाधीश मनदीप सिंह बराड़ ने आज सेक्टर 10 स्थित लीजर वैली का दौरा किया और आम जनता के लिए पार्क की स्थिति और सुविधाओं का निरीक्षण किया। जिलाधीश ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आगंतुकों के लिए पार्क को और अधिक आकर्षक बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर को हरा-भरा और स्वच्छ रखने के लिए पार्क का रखरखाव बहुत जरूरी है। इसके अलावा, उपायुक्त ने आगंतुकों के लिए फिटनेस ट्रेल्स की उचित कार्य स्थिति बनाए रखने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश जारी किए।

NT24 News : उपायुक्त ने ली 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों......

 उपायुक्त ने ली 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक

NT24 News : आम आदमी पार्टी के परिवार में हुई वृद्धि, कई बड़े नेता ‘आप’ ....

 आम आदमी पार्टी के परिवार में हुई वृद्धि, कई बड़े नेता आपमें हुए शामिल

गुरदासपुर के पूर्व जिला कांग्रेस महासचिव गुरदीप सिंह रंधावा अपने साथियों समेत आपमें हुए शामिल

मोहाली क्षेत्र से सम्बन्धित समाज सेवी और पूर्व सीनियर मेडिकल अफसर डा. दलेर सिंह मुलतानी आपमें हुए शामिल
आपकी लोक समर्थकी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में हो रहे हैं शामिल- जरनैल सिंह

NT24 News : रामनगर मौलीजागरा पार्ट 2 निवासियों ने मजबूरीवश.....

 रामनगर मौलीजागरा  पार्ट 2 निवासियों ने मजबूरीवश  किया हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन

कॉलोनी वासियों की मांग पहले की तरह ही कॉलोनी के अंदर मे ही किश्त जमा हो, नही तो मजबूरन  अब करेंगे सेक्टर 9 हाउसिंग बोर्ड का घेराव

NT24 News : वेदांता टीएसपीएल ने उत्कृष्ट कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए ....

वेदांता टीएसपीएल ने उत्कृष्ट कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए 

जीते दो राष्ट्रीय पुरस्कार

NT24 News : ज़ी पंजाबी नए शो 'अंताक्षरी' के साथ लोगों को पुराना ........

 ज़ी पंजाबी नए शो 'अंताक्षरी' के साथ लोगों को पुराना 

समय याद कराएगा

NT24 News : पटियाला जिले में चल रहे नाजायज माइनिंग वाले स्थानों पर....

 पटियाला जिले में चल रहे नाजायज माइनिंग वाले स्थानों पर हरपाल सिंह चीमा ने साथियों समेत की छापेमारी, कैप्टन को बताया खनन माफिया का सरगना

विधान सभा में माफिया राज का उठाएंगे मुद्दा-हरपाल चीमा

रेत समेत हर तरह के माफिया के लिए कैप्टन और उसके मंत्री व विधायक जिम्मेदार-नीना मित्तल

NT24 News : दिल्ली धरने में शामिल होने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त कर....

दिल्ली धरने में शामिल होने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त कर किसानों की आवाज दबाने का प्रयास न करें कैप्टन -मीत हेअर

बर्खास्त कर्मचारीओ को बहाल न करने पर 'आप करेगी कैप्टन का घेराव

मोदी और कैप्टन मिलकर किसान आंदोलन को कुचलना चाहते हैं

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

किसान आंदोलन में शामिल होने वाले पंजाब सरकार के कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने का मामला सामने आने पर आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है। पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में पार्टी के विधायक और राज्य युवाध्यक्ष गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि दिल्ली धरने में शामिल होने के कारण कैप्टन प्रशासन ने फाजिल्का जिले के मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला महासचिव अमृतपाल सिंह को कुछ दिन पहले बर्खास्त कर दिया। अमृतपाल सिंह का कसूर सिर्फ इतना था कि किसान परिवार से ताल्लुक रखने के कारण वे दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में अपने किसान भाईयों-बहनों का समर्थन करने के लिए धरने में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने जब भारी संख्या में बर्खास्तगी के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे तब बर्खास्तगी का मामला प्रकाश में आया। उन्होंने सवालिया लहजे में आगे कहा कि इससे पता चलता है कि कैप्टन ने किसान आंदोलन के समर्थकों की आवाज दबाने के लिए अपने अधिकारियों को कितनी छूट दे रखी है। आखिर किसके इशारे पर ये पदाधिकारी आंदोलन में शामिल होने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त कर रहे हैं? आप नेता ने कैप्टन सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बर्खास्त किए गए कर्मचारी को प्रशासन जल्द बहाल नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी कैप्टन के घर का घेराव करेगी। मीत हेयर ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर कैप्टन सरकार उन्हें किसान आंदोलन में शामिल होने से रोक रही है। तमाम तरह के सरकारी हथकंडे अपनाकर कैप्टन प्रशासन सरकारी कर्मचारियों को डरा रही है, ताकि वे आंदोलन में शामिल न हो सके। हजारों कर्मचारी इस भीषण ठंड में जान जोखिम में डालकर दिल्ली की सडक़ों पर संघर्ष कर रहे अपने राज्य के किसान भाईयों-बहनों का समर्थन करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए दिल्ली धरना स्थल पर जाना चाहते हैं, लेकिन बर्खास्तगी के डर से वे दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं। कैप्टन सरकार द्वारा लगातार की जा रही इस तरह की आंदोलन विरोधी गतिविधियों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि कैप्टन आंदोलन को कमजोर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और पंजाब के किसानों की आवाज को दबाने के लिए सत्ता की ताकत का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कैप्टन पर हमला बोलते हुए कहा, यह बर्खास्तगी इस बात का सबूत है कि कैप्टन, मोदी-शाह के साथ मिलकर किसान आंदोलन को कुचलना चाहते हैं। कैप्टन इतने परिवारवादी व्यक्ति हैं कि सिर्फ अपने बेटे को ईडी से बचाने के लिए इस ऐतिहासिक किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही मोदी सरकार का साथ दे रहे हैं। लेकिन कैप्टन को यह याद रखना चाहिए कि यह आंदोलन इतिहास की किताब में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा और इस आंदोलन को कुचलने वालों का साथ देने वालों में उनका नाम भी इतिहास के पन्नों पर काले अक्षरों में लिखा जाएगा।