Wednesday, 8 December 2021

NT24 News : चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बने...

चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार राम सिंह बराड़

निशा शर्मा उपाध्यक्ष, सुरेंद्र गोयल महासचिव, अभिषेक सचिव व कृष्ण गिलोतरा बने कोषाध्यक्ष

वरिष्ठ पत्रकार बलवंत तक्षक व बलविंदर सिंह जम्मू बने यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य

NT24 News : भाजपा प्रत्याशी हीरा नेगी ने 32-33 में किया चुनाव प्रचार.

भाजपा प्रत्याशी हीरा नेगी ने 32-33 में किया चुनाव प्रचार

NT24 News : शावा नी गिरधारी लाल’ का डांसिंग नंबर

 ‘शावा नी गिरधारी लाल’ का डांसिंग नंबर 'गोरी दियां झांझरां' हुआ रिलीज़  

Tuesday, 7 December 2021

NT24 News : हीरा नेगी ने पेश किया भविष्य का रोड मैप, वार्ड ....

 हीरा नेगी ने पेश किया भविष्य का रोड मैप, वार्ड नंबर 22 में बनेगी डिस्पेंसरी व बैडमिंटन कोर्ट

NT24 News Link : वार्ड 34 को सुंदर व सुव्यवस्थित बनाना मेरी प्राथमिकता: भूपिंदर शर्मा

 वार्ड 34 को सुंदर व सुव्यवस्थित बनाना मेरी प्राथमिकता: भूपिंदर शर्मा

वार्ड नं.34 के भाजपा प्रत्याशी ने डोर टू डोर प्रचार यात्रा में निवासियों से मांगा समर्थन

Saturday, 4 December 2021

NT24 News Link : सामाजिक कार्यो के लिए मेरी प्रतिबद्धता ही मेरी पहचान: भूपिंदर

  भूपिंदर शर्मा  ने दाखिल किया वार्ड नं. 34 के लिए अपना नामांकन

मेरा वार्ड ही मेरा परिवार, सामाजिक कार्यो के लिए मेरी प्रतिबद्धता ही मेरी पहचान: भूपिंदर शर्मा


Thursday, 2 December 2021

NT24 News : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची.....

भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, युवाओं को प्रोत्साहित करते हुये अरुण सूद ने छोडी अपनी दावेदारी


एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। पार्टी अब तक कुल 30 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने एक बार फिर स्वच्छ छवि वाले और युवा चेहरों को प्रोत्साहित करते हुये अंत में अपनी दावेदारी छोड दी है। अरुण सूद ने जारी एक बयान में बताया कि प्रत्याशियों की पहली सूची में आयु वर्ग, क्षेत्र, समेत सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर संतुलित सूची जारी की गई है।



इसी प्रकार दूसरी सूची जारी करने से पहले पार्टी हाईकमान की स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि चुनाव समीति में राष्ट्रीय महामंत्री तथा नगर निगम चुनावों के प्रभारी विनोद श्रीधर तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के मार्गदर्शन में चैयरमेन प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, चुनाव सह प्रभारी तथा सांसद इंदु बाला गोस्वामी, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री – चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता धवन, आशा जसवाल और एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शामिल थे।
भाजपा ने अपनी दूसरी सूची ने वार्ड नंबर वार्ड 2 से महेशिंदर सिद्धू को मैदान में उतारा है जबकि वार्ड 8 से हरजीत सिंह, वार्ड 14 से कुलजीत सिंह संधू, वार्ड 18 से सुनीता धवन, वार्ड नंबर 19 से योगिता विकी शेरा को मैदान में उतारा है जबकि वार्ड 25 से विजय राणा तथा वार्ड 30 से शक्ति देवशाली भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगे। बता दे की वार्ड 30 से संजीव ग्रोवर को नाम घोषित किया गया था लेकिन नई सुची में शक्ति देवशाली का नाम घोषित किया गया 


Wednesday, 1 December 2021

NT24 News : भाजपा की पहली सूची जारी.....

चंडीगढ़ नगर निगम के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची जारी

कुछ पूर्व पार्षदों के अलावा नये चेहरों पर जताया भरोसा

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

चंडीगढ़, दिल्ली से पार्टी हाईकमान के साथ मंथन कर लौटे चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, नगर निगम चुनाव प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासचिव विनोद श्रीधर तावड़े और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने चुनाव समीति के सदस्यों से विचार विमर्श के बाद बुद्धवार को 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों के चयन में पार्टी के प्रति उनकी कृतव्यनिष्ठा और बेदाग छवि को आधार बनाया है।  

प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुये बताया कि प्रत्येक वार्ड से मंडल के पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, स्टेट के पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की गई। पार्टी ने कई दौर के उम्मीदवारों के सर्वे किये जिसमें स्थानीय और राष्ट्रीय नेतृत्व शामिल थे। सभी सिफारिशों के बाद राष्ट्रीय पार्टी हाईकमान की स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। चुनाव समीति में राष्ट्रीय महामंत्री तथा नगर निगम चुनावों के प्रभारी विनोद श्रीधर तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के मार्गदर्शन में चैयरमेन प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, चुनाव सह प्रभारी तथा सांसद इंदु बाला गोस्वामी, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री - चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता धवन, आशा जसवाल और एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शामिल थे।


Wednesday, 24 November 2021

NT24 News Link : पंजाब पुलिस ने एक और संभावी आतंकवादी हमला किया......

पंजाब पुलिस ने एक और संभावी आतंकवादी हमला किया नाकाम

हथगोलों, पिस्तौलों सहित अत्यधिक कट्टरपंथी ऑपरेटिव गिरफ्तार

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने आज बताया कि तरन तारन के गाँव सोहल के अत्यधिक कट्टरपंथी ऑपरेटिव रणजीत सिंह, जो विदेश आधारित आतंकवादी संस्थाओं के साथ जुड़ा हुआ था, की गिरफ़्तारी के साथ पंजाब पुलिस ने सरहदी राज्य में एक और संभावी आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने उसके कब्ज़े से दो चीनी पी-86 हथगोले और दो पिस्तौलों सहित जींदा कारतूसों के अलावा पी.बी.02-डी.ए-6685 नंबर वाला एक काले रंग का रॉयल एनफील्ड मोटरसाईकल भी बरामद किया है। डीजीपी ने बताया कि अमृतसर के इलाके में रणजीत सिंह की मौजूदगी संबंधी ख़ुफ़िया सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसओसी अमृतसर की विशेष टीमों को संदिग्ध व्यक्ति का पता लगाने के लिए निर्धारित क्षेत्र में भेजा गया था और रणजीत सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया। यह गिरफ़्तारी तब हुई जब पंजाब में अन्य हथियारों के साथ-साथ हथगोले और टिफिन बमों की भारी आमद देखने को मिल रही है। हाल ही में, सीआईए नवांशहर और पठानकोट के छावनी क्षेत्र में दो ग्रेनेड धमाकों के मामले और ज़ीरा क्षेत्र से एक जींदा हथगोले की बरामदगी के मामले सामने आए थे। डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने बताया कि जांच के दौरान रणजीत ने खुलासा किया कि उसने सामाजिक कार्यों के बहाने फंड इकट्ठा करने के लिए ‘कौम दे राखे’ नामक ग्रुप बनाया था और इस ग्रुप के द्वारा सोशल मीडिया के ज़रिये वह यूके और अन्य देशों में रहते अलग-अलग कट्टरपंथी और दहशतगर्द तत्वों के संपर्क में आया था और अपने सामाजिक कार्य की आड़ में स्लीपर सैल बनाने के लिए मदद की पेशकश की थी। डीजीपी ने आगे बताया कि रणजीत ने आगे खुलासा किया कि हाल ही में उसे हथियारों और विस्फोटकों की एक खेप मुहैया करवाई गई थी और वह सरहदी राज्य में डर का माहौल पैदा करने और अमन-कानून की व्यवस्था को भंग करने के लिए आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहा था। डीजीपी ने बताया कि रणजीत भी उस ग्रुप का हिस्सा था, जिसने 15 जनवरी, 2020 को हरिमंदिर साहिब अमृतसर को जाती विरासती सड़क पर लोक नृत्यों संबंधी स्थापित बुतों की तोड़फोड़ की थी। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की तरफ से रणजीत को बुतों की तोड़फोड़ के मामले में गिरफ़्तार किया गया था और वह इस समय ज़मानत पर है। एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके ने कहा कि यूके आधारित उस व्यक्ति और उसके अन्य भारतीय साथियों का पता लगाने के लिए और कोशिशें की जा रही हैं जिसने खेप का प्रबंध किया था। इस दौरान, हथियार एक्ट की धारा 25, विस्फोटक पदार्थ संशोधन एक्ट की धाराओं 3, 4 और 5 और भारतीय दंड अधिनियम की धाराओं 120 और 120-बी के अंतर्गत थाना एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर नंबर 24 दिनांक 23.11.2021 को दर्ज की गई है।

NT24 News : पंजाब मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला की....

पंजाब मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला की वार्षिक ग्रांट बढ़ाने का किया ऐलान

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

पटियाला

पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के पहले दौरे के दौरान पंजाब के शिक्षा ढांचे को आम लोगों की पहुँच में लाने के लिए राज्य में ‘‘पंजाब शिक्षा माडल’’ लागू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस माडल के द्वारा राज्य के सभी सरकारी शिक्षा अदारों को वित्तीय संकट में निकाल कर पहला ढांचा मज़बूत किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भाषा के नाम पर बनी विश्व की इस दूसरी यूनिवर्सिटी को वित्तीय संकट में से निकालने के लिए यूनिवर्सिटी का 150 करोड़ रुपए का कर्ज़ भी पंजाब सरकार की तरफ से चुकाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी की वार्षिक ग्रांट-इन-एड 114 करोड़ रुपए से बढ़ा 240 करोड़ रुपए करने ऐलान किया। आज यहाँ गुरू तेग़ बहादुर हॉल में यूनिवर्सिटी अध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पहले पंजाब सरकार की तरफ से पंजाबी यूनिवर्सिटी को 9.50 करोड़ रुपए महीना ग्रांट दी जाती थी, जो अब बढ़ा कर 20 करोड़ रुपए महीना कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह ऐलान राज्य में पंजाब शिक्षा माडल के अंतर्गत सरकारी शिक्षा अदारों को फिर से पैरों पर खड़ा करके मज़बूत करने के लिए उठाया है। पंजाबी यूनिवर्सिटी की तरफ से पंजाबी भाषा के विकास और गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकारों और ख़ास कर मुख्यमंत्रियों ने पंजाबी यूनिवर्सिटी की सुध नहीं ली जिस कारण पंजाबी मातृभाषा की अग्रणी यूनिवर्सिटी वित्तीय संकट में बुरी तरह फंस गई थी। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री होते भी हर स्तर पर पंजाबी यूनिवर्सिटी को वित्तीय संकट में से निकालने के लिए बहुत ज़ोर लगाया था, परन्तु उस वक्त मुख्यमंत्री ने इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब जब वह मुख्यमंत्री बने हैं तो उनकी तरफ से पंजाब के शिक्षा के ढांचे को फिर से मज़बूत करने के लिए कई बड़ी पहलकदमियां की जा रही हैं। वह स्वयं सरकारी स्कूलों, कालेजों और यूनिवर्सिटियों में पढ़े हुए हैं इसलिए वह सरकारी शिक्षा अदारों की जमीनी स्तर पर समस्याओं से अवगत हैं, जिसके अंतर्गत ही पंजाबी यूनिवर्सिटी के पुनरुद्धार के लिए पंजाब सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता करने के लिए बड़े फ़ैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभाषा पंजाबी को प्रफुलित करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से सहृदय यत्न किये जा रहे हैं। इन यत्नों के अंतर्गत ही पंजाब सरकार की तरफ से पंजाबी भाषा एक्ट को सख्ती से लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की सरकारी और प्राईवेट शिक्षा को आम लोगों की पहुँच में लाने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि हमारे बुज़ुर्गों की तरफ से पंजाबी मातृभाषा को प्रफुल्लित करने के लिए स्थापित किये गए अदारे को बचाने के लिए 20 सालों से लटकते आ रहे मसले को मुख्यमंत्री चन्नी ने मुख्यमंत्री बनने के 2महीने के अंदर बड़ा फ़ैसला लेकर इतिहास रच दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की मौजूदगी में ग्रामीण कारोबार और कौशल विकास केंद्र और वन्य-जीव -जंतु संतुलन फिर से बहाल करने के लिये केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र पंजाब के मालवा क्षेत्र में स्थानीय कारोबार को स्थापित करने हेतु पंजाबी यूनिवर्सिटी रोज़गार के नये उद्यम के लिए प्रयत्नशील है। इस मौके पर पंजाबी यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति डा. अरविन्द ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और वित्त मंत्री का पंजाबी यूनिवर्सिटी को वित्तीय संकट में से बाहर निकालने के लिए ऐतिहासिक फ़ैसले का धन्यवाद करते हुये यकीन दिलाया कि पंजाबी यूनिवर्सिटी को फिर से ऐसे वित्तीय संकट में नहीं आने देंगे।

 


NT24 News : पंजाब का हर विद्यार्थी हर साल करेगा साईंस सिटी का.....

पंजाब का हर विद्यार्थी हर साल करेगा साईंस सिटी का दौरा    : कोटली

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़ / कपूरथला

पंजाब में विज्ञान, प्रौद्यौगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की शिक्षा (एस.टी.ई.एम) को और उत्साहित करने और गणित की शिक्षा बच्चों के लिए रोचक बनाने के उद्देश्य के साथ स. गुरकीरत सिंह कोटली माननीय मंत्री विज्ञान और प्रौद्यौगिकी, पंजाब की तरफ से पुष्पा गुजराल साईंस सिटी में ‘‘गणित गैलरी’’ का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधन करते हुए स. कोटली ने कहा कि यह गैलरी जहाँ विषय को अभियासी और दिलचस्प बनाएगी ,वहीं यह पंजाब के आम लोगों विशेष कर विद्यार्थीयों के लिए बहुत लाभदायक होगी । उन्होंने कहा कि साईंस सिटी में विश्व स्तरीय सुविधाएँ है, यहाँ विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को बहुत ही आसान तरीके से समझाया जाता है। उन्होंने बताया कि लोगों को अंधकृविश्वास में से निकालने, और समाज में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए साईंस सिटी की तरफ से किये जा रहे प्रयासों से वह बहुत प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि समाज को एक नई दिशा देने के लिए ऐसे प्रयास ज़िला स्तर पर होने चाहिए, हर ज़िले में बच्चों को रस्मी और अभियास शिक्षा के साथ जोड़ने के लिए एक विज्ञान केंद्र होना चाहिए। आज की विजीट के बाद मैं मुख्यमंत्री के साथ बात करूँगा और हम सबसे पहला चण्डीगढ़ के नज़दीक मोहाली में एक विज्ञान केंद्र का नींव पत्थर रख कर शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ बात करके यह भी यकीनी बनाया जाएगा कि यू.जी.सी की सेध पर ए.आई.सी.टी नीति के अंतर्गत (जो कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों अनुसार बनाई गई है) वतावरण विषय के विद्यार्थियों के लिए साईंस सिटी की हर साल विजीट जरूर की जाएगी। हर विद्यार्थी को ज्ञानवान बनाने के लिए साईंस सिटी की विजीट को सकैंडरी शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा के कोर्स का भी हिस्सा बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और वातावरण, पंजाब दलीप कु्रमार आई.ए.एस भी उपस्थित थे। उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा विश्वीकरण के दौर में देश के लगातार विकास के लिए नए-नए अविष्कार अहम स्रोत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र चाहे कोई भी हो, जैसे कृषि, स्वास्थ्य सुविधाएं, संचार आदि की तरक्की विज्ञान और प्रौद्यौगिकी पर ही निर्भर है। पुष्पा गुजराल साईंस सिटी न सिर्फ़ पंजाब के ही बल्कि पड़ोसी राज्य के बच्चों और युवाओं को विज्ञान और प्रौद्यौगिकी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए अग्रसर करने की तरफ काम कर रही है। इस अवसर पर साईंस सिटी की डायरैक्टर जनरल डॉ. नीलिमा जैरथ ने पुष्पा गुजराल साईंस सिटी में गणित आधारित गैलरी की स्थापना के लिए पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से निधि जारी किये जाने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस गैलरी का उद्देश्य गणित की शिक्षा को अलगकृअलग प्रदर्शनियों से रोचक और दिलचस्प बनाना है। यह सभी प्रदर्शनियाँ बच्चे ख़ुद चला कर देखेंगे। यहाँ गणित की बारीकियों को इतने ज़्यादा रोचक और दिलचस्प तरीकें के साथ समझाया गया है कि एक विद्यार्थी यहाँ आ कर समझ ले तो वह सारा जीवन इसे भूल नहीं सकता। वर्गाकार पहिये वाला साइकिल, युग्म अंक और इशारीया प्रणाली, गणित में सिफ़र की भूमिका, स्थानीक मूल्य, गुणां, पायथागोरस थ्यूरम, तीन पंसारी आकार का आयतन, पानी वाली घड़ी, रोलकोस्टर आदि प्रदर्शनियाँ इस गैलरी के मुख्य आकर्षण है। उन्होंने कहा कि गैलरी विद्यार्थी की गणित प्रति रुचि पैदा करने के साथ इस क्षेत्र में उनका कैरियर बनाने के लिए भी वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा इस गैलरी के इलावा साईंस सिटी में इलैक्ट्रीसिटी गैलरी और स्पार्क थियेटर भी जल्द ही बनाऐ जा रहे है। इस अवसर पर उद्योगपति भवदीप सरदाना, ऐडोवेकट हरप्रीत संधू,आदि उपस्थित थे।

NT24 News : भारत-इजरायल सम्मेलन के प्रतिभागियों ने किया ...

भारत-इजरायल सम्मेलन के प्रतिभागियों ने किया प्रदेश के बागवानी केंद्रों का दौरा

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारत-इजरायल सम्मेलन में आए देशभर से 23 राज्यों के 100 प्रतिभागियों ने आज एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र, रामनगर (कुरुक्षेत्र) और सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल का दौरा किया। एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र, रामनगर में पहुंचने पर बागवानी विभाग के उप निदेशक व मधुमक्खी पालन विकास केंद्र के निदेशक डॉ. बिल्लू यादव ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और कहा इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देना है। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को शहद प्रसंस्करण इकाई एवं बॉटलिंग इकाई का दौरा कराया गया। डॉ. यादव ने बताया कि राज्य के मधुमक्खी पालक इस केन्द्र की सहायता से अनुदान राशि पर अपने शहद का प्रसंस्करण करवाते हैं और बोतल भर कर अपना व्यक्तिगत चिह्न लगाकर फिर उसे बाजार में बेचते हैं, जिससे उनकी आमदनी बढ़ती है। इसके अलावा, मधुमक्खी पालक द्वारा प्रसंस्करण के लिए लाए गए कच्चे शहद की गुणवत्ता केंद्र में स्थापित क्वालिटी कंट्रोल लैब में जांची जाती है। डॉ. यादव ने सभी प्रतिभागियों को केंद्र में स्थापित छत्ता निर्माण इकाई के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य के मधुमक्खी पालकों को इस केंद्र में निर्मित असाधारण कॉम्ब शीट का लाभ मिला है और सुपर बी बॉक्स की साइलेंट बॉक्स निर्माण इकाई में उच्च गुणवत्ता वाली केल की लकड़ी तैयार की जाती है, जिसे किसानों को वितरित किया जाता है।

 

NT24 News Link : कोविड-19 से हुई मृत्यु के मामले में परिजनों को अनुग्रह....

कोविड-19 से हुई मृत्यु के मामले में परिजनों को अनुग्रह सहायता के लिए ऑनलाइन योजना का हुआ शुभारंभ

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में कोविड-19 के कारण हुई मृत्यु के मामलों में मृतक के निकटतम संबंधी को 50,000 रुपये प्रति केस के अनुसार अनुग्रह सहायता प्रदान करने के लिए अंत्योदय सरल पोर्टल पर ऑनलाइन सेवा की शुरुआत की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब आवेदक दो निर्दिष्ट दस्तावेजों अर्थात् मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति और कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट की प्रति के साथ अपना दावा आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस सेवा को परिवार पहचान पत्र के साथ एकीकृत करके विकसित किया गया है। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के 30 दिनों के भीतर सभी आवेदन दावों का निपटारा किया जाएगा और आधार से जुड़े प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्रक्रियाओं के माध्यम से अनुग्रह सहायता वितरित की जाएगी। यह योजना हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में होगी। प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित जिले के उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विधिवत सत्यापन के बाद लाभार्थी को अनुग्रह राशि जारी करेंगे।